पूर्णिया: बिहार सरकार पहली बार सभी जिलों में दलहन की खरीदारी आज से शुरू हो गई है। किसानों की सुविधा के लिए अनुमंडल स्तर पर क्रय केंद्र बनाए गए हैं। किसानों का निबंधन भी आज ही से शुरू हुआ है।

बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने पूर्णिया में बताया कि इस बार लगभग पांच लाख क्विंटल दाल की सरकारी खरीद होगी। इसके लिए किसानों को नेफेड की साइट ई संवृद्धि पर निबंधन कराना होगा। उन्होंने कहा कि यह खरीदारी राज्य खाद्य निगम 15 मई तक करेगी। मंत्री लेसी सिंह ने बताया कि चना और मसूर दाल की खरीद की व्यवस्था की गई है दोनों दाल का समर्थन मूल्य 5,100 प्रति क्विंटल तय किया गया है। सरकार ने दोनों दाल की खरीद के लिए लक्ष्य भी अलग-अलग तय किए हैं। 

चना दाल की खरीद एक लाख 43 हजार 500 क्विंटल होगी वही मसूर दाल की खरीद 3 लाख 21 हजार 500 क्विंटल होगी। वही सरकार के इस पहल से किसानों में खुशी है पूर्णिया के किसान बताते हैं कि पहले वे खाने लायक दाल उपजाते थे लेकिन सरकार के इस फैसले से उन्हें लाभ होगा और व्यापारिक दृष्टिकोण से दलहन फसल का उत्पादन किया जाएगा।
