पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुम्बई में तीन मंजिला इमारत गिरने की घटना में बिहार के रहनेवाले एक मजदूर की हुई मौत पर संवेदना जतायी है। उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में शोक संतप्त परिवार को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुंबई में 3 मंजिला इमारत गिरने की घटना में बिहार के रहने वाले एक मजदूर की मृत्यु दुःखद। ईश्वर शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें। मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रू० अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा। (1/2)
— Nitish Kumar (@NitishKumar) June 9, 2022
(2/2) हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है। दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को स्थिति का जायजा लेने तथा घायलों के समुचित इलाज और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) June 9, 2022
मुख्यमंत्री ने इस घटना में बिहार के मृतक मजदूर के परिजनों को दो लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है। साथ ही बिहार के रहने वाले घायल मजदूरों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को स्थिति का जायजा लेने तथा घायलों के समुचित इलाज के साथ हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिया है।







