Bihar Elections 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तारीखों की घोषणा की।
बिहार में विधान सभा चुनाव दो चरणों में होंगे। 6 और 11 नवंबर को मतदान, नतीजे 14 नवंबर को। सारण में प्रथम चरण में होंगे मतदान।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 कार्यक्रम
पहला चरण (121 विधानसभा क्षेत्र)
गजट अधिसूचना जारी: 10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार)
नामांकन की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार)
नामांकन पत्रों की जांच: 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार)
नाम वापस लेने की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार)
मतदान की तिथि: 6 नवंबर 2025 (गुरुवार)
दूसरा चरण (122 विधानसभा क्षेत्र)
गजट अधिसूचना जारी: 13 अक्टूबर 2025 (सोमवार)
नामांकन की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार)
नामांकन पत्रों की जांच: 21 अक्टूबर 2025 (मंगलवार)
नाम वापस लेने की अंतिम तिथि: 23 अक्टूबर 2025 (गुरुवार)
मतदान की तिथि: 11 नवंबर 2025 (मंगलवार)
मतगणना की तिथि: 14 नवंबर 2025 (शुक्रवार)
चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि: 16 नवंबर 2025 (रविवार)
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.