नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने मंगलवार को संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से पहली बार संबोधित करते हुए देश में विभिन्न क्षेत्रों में हो रही प्रगति, समावेशी विकास और विश्व पटल पर भारत की बढ़ती साख का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत आंतरिक चुनौतियों के साथ ही वैश्विक चिंताओं के समाधान का भी प्रयास कर रहा है।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने संसद के केन्द्रीय कक्ष में लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने गरीब और वंचित वर्ग के लिए देश में हो रहे प्रयासों का उल्लेख किया। प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना से जुड़ी पारदर्शी व्यवस्था और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की दुनियाभर में हो रही सराहना की प्रशंसा व्यक्त की।

राष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए संकट के समय में भारत दुनिया के अन्य देशों की मदद के लिए आगे आ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत विभाजित दुनिया को जोड़ने का काम कर रहा है और दुनिया का सप्लाई चैन पर से उठा भरोसा लौटा रहा है। अपने प्रभुत्व के जरिए आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक प्रयासों को मजबूत कर रहा है।

राष्ट्रपति ने प्रगति और प्रकृति विरोध को समाप्त करने और भारत के अक्षय ऊर्जा के लिए किए जाने वाले विशेष प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों में भारत ने अपनी अक्षय ऊर्जा क्षमता को 20 गुना बढ़ाया है।

राष्ट्रपति ने गरीबों और वंचितों के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार बिजली पानी, गैस और अन्य जरूरी सुविधाएं लोगों तक पहुंचाकर उनका सरकार में विश्वास बढ़ा रही है। आयुष्मान भारत और जन औषधी के माध्यम से ही गरीबों के करीब 01 लाख करोड़ रुपये की बचत हुई है। 11 करोड़ लोगों के घरों में नल से जल पहुंचा है और साढ़े तीन करोड़ लोगों को पक्का मकान मिला है।

सरकार के अंत्योदय प्रयासों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिलों के बाद अब सरकार आकांक्षी ब्लाक पर काम कर रही है। उन्होंने कहा, “आकांक्षी जिला कार्यक्रम को अब ब्लॉक स्तर पर दोहराया जा रहा है, जिसके लिए देश में 500 ब्लॉकों की पहचान की गई है। सीमावर्ती क्षेत्रों के गांवों को विकसित करने के लिए ‘वाइब्रेंट विलेज’ कार्यक्रम भी शुरू किया गया है।”

महिला सशक्तिकरण पर राष्ट्रपति ने कहा कि बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ जैसी योजनाओं से देश में महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है और महिलाओं के स्वास्थ्य में भी पहले से ज्यादा सुधार हुआ है।

राष्ट्रपति ने कहा कि देश आत्मनिर्भर भारत के तहत प्रगति के मार्ग पर है। भारत निर्यात में वृद्धि कर रहा है और रक्षा निर्यात अब 6 गुणा बढ़ गया है। भारत दुनिया का शीर्ष मोबाइल निर्यातक देश बन गया है और खिलौनों में निर्यात 60 प्रतिशत बढ़ा और आयात 70 प्रतिशत घटा है। इसके साथ ही खादी का भी एक लाख करोड़ का टर्नओवर हो गया है।

Chhapra: छपरा नगर निगम की उप महापौर रागिनी कुमारी ने अपने शादी की वर्षगांठ को खास तरीके से मनाया। उप महापौर ने इस अवसर पर अपने पति धर्मनाथ पिंटू के साथ रक्तदान किया. इसके साथ ही सभी को रक्तदान करने का संदेश भी दिया.

छपरा टुडे डॉट कॉम से बातचीत में उप महापौर रागिनी कुमारी के पट्टी धर्मनाथ पिंटू ने बताया कि वे हमेशा से समाज सेवा से जुड़े रहें हैं। ऐसे में अपनी शादी के वर्षगांठ को खास बनाने के उद्देश्य से उन्होंने और उनकी पत्नी ने एकसाथ ब्लड बैंक जाकर रक्तदान किया है।

उन्होंने बताया कि रक्तदान को महादान माना गया है। उन्होंने 37 वीं बार रक्तदान किया है जबकि उनकी पत्नी उप महापौर रागिनी कुमारी ने पहली बार रक्तदान किया है। उन्होंने कहा कि  जरुरतमन्द को रक्त समय से मिले और उसकी जान बच जाए इससे बड़ा पुण्य का कार्य और क्या हो सकता है। उन्होंने सभी से रक्तदान करने की अपील की।      

Chhapra: युवाओं की समाजिक टीम फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के तत्वाधान में आगामी 1 से 3 फरवरी 2023 तक बिहार की पावन धरती सारण में राष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम सह फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया का सातवां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है.  उपरोक्त सूचना फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के अध्यक्ष ने दी.

उन्होंने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय राष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम में भारत के 28 राज्यों से समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे युवाओं का समागम सारण की धरती पर होगा जहां पर युवा अपनी भाषा वेशभूषा एवं संस्कृति का आदान प्रदान करेंगे इसके साथ ही साथ अपने परंपरिक लोक नृत्य लोक गीत की प्रस्तुति भी देंगे.  इस बार कार्यक्रम कार्यक्रम में मुख्य रूप से जम्मू कश्मीर, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, मणिपुर, त्रिपुरा आदि के युवा भाग ले रहे हैं।

एक फरवरी 2023 को विभिन्न प्रदेशों से आए हुए युवाओं का स्वागत किया जाएगा.  तत्पश्चात 2 फरवरी 2023 को सभी राज्यों से आए हुए युवा अपनी परंपरिक वेशभूषा में राष्ट्रीय एकता एवं सांप्रदायिक सद्भाव के लिए एक रंगारंग सांस्कृतिक रैली का आयोजन करेंगे तथा 3 फरवरी 2023 को छपरा शहर के नवनिर्मित प्रेक्षागृह में भारत के विभिन्न राज्यों मे समाजसेवा, खेल, स्वास्थ्य आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट उत्कृष्ट कार्य कर रहे युवाओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं खेल मंत्री जितेंद्र राय एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर फेस ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मंटू कुमार यादव ने बताया कि हम सभी के लिए गर्व का बात है कि सारण एक बार पुनः राष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम का गवाह बनने जा रहा है।  कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सभी युवा अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।  हमारा उद्देश्य है कि पूरे देश में समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे युवाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करें ताकि उनके अंदर उर्जा का है नया संचार हो और वह और दोगुनी ताकत से समाज हित में राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित हो।

पटना: जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने पार्टी नेतृत्व पर हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अतिपिछड़ा विरोधी हैं। उन्होंने अति पिछड़ा समाज के नेता को मंत्री तो बनाया लेकिन उस पर भरोसा नहीं करते। अधिकारी ही विभाग चलाते हैं। नीतीश सरकार में मंत्रियों को चपरासी के बराबर भी वैल्यू नहीं।

उन्होंने आज पत्रकार वार्ता में मदन सहनी की ओर इशारा करते हुए कहा कि कुछ समय पहले अति पिछड़ा समाज के एक मंत्री ने इज्जत नहीं मिलने पर इस्तीफा देने तक की बात कर दी थी। उस समय विभाग में तबादला का मामला था। उनकी बात नहीं सुनी गई थी। विवश होकर उन्होंने इस्तीफे का ऐलान कर दिया था।

कुशवाहा ने कहा कि संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष का पद देकर एक झुनझुना थमा दिया गया। एमएलसी बनाकर नीतीश कुमार ने हमें लॉलीपॉप थमा दिया। हमने तो राज्यसभा सदस्यता व केंद्रीय मंत्री का पद छोड़ते हुए क्षणभर की देरी नहीं की तो एमएलसी या संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष कौन सी बड़ी चीज है। मुख्यमंत्री हमसे वापस ले लें। उन्होंने कहा कि हमको लगा कि अति पिछड़ा समाज के लोगों में पार्टी के प्रति आकर्षण घट रहा है। हाल में राज्यसभा या विधान परिषद में भेजे गए लोगों में एक भी अति पिछड़ा समाज का व्यक्ति नहीं है।

फाइल फोटो 

मोतिहारी: नेपाल से अयोध्या जा रही शालिग्राम शिला मंगलवार मुजफ्फरपुर से पूर्वी चम्पारण जिले में मेहसी प्रखंड के मंगराही पहुंचते ही श्रद्धालु उत्साह, उल्लास व उमंग से भर गए। जयश्री राम के उदघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। जगह-जगह लोग पुष्प वर्षा कर रहे थे।धूप व अगरबती दिखाई जा रही थी।

नेपाल से अयोध्या जा रही शालिग्राम शिला मंगलवार मुजफ्फरपुर से पूर्वी चम्पारण जिले में मेहसी प्रखंड के मंगराही पहुंचते ही श्रद्धालु उत्साह, उल्लास व उमंग से भर गए। जयश्री राम के उदघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। जगह-जगह लोग पुष्प वर्षा कर रहे थे।धूप व अगरबती दिखाई जा रही थी।

मेहसी,चकिया,पिपरा,पिपराकोठी मठनवारी,कोटवा,डुमरियाघाट सहित जगह जगह लोग सुबह से ही शिला आने का इंतजार कर रहे थे।लोग भूखे-प्यासे शालिग्राम शिला की एक झलक पाने को बेताब थे। शिला के पहुंचते ही जय श्रीराम के उदघोष से साथ विधायक श्यामबाबू यादव,पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश सिंह,उपमेयर लालबाबू प्रसाद, मुखिया हेमंत कुमार, रबिन्द्र सहनी सहित बड़ी संख्या में विहिप बजरंग दल व राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने संतों के काफिले का स्वागत कर शिला का पूजन किया।

शिला के साथ चल रहे संतों ने बताया कि नेपाल के गलेश्वरधाम से 26 जनवरी को यात्रा शुरू हुई थी। कांटी में रात्रि विश्राम के बाद शालिग्राम शिला मंगलवार की दोपहर चम्पारण व गोपालगंज के रास्ते बुधवार को शिला के अयोध्या पहुंचेगी।का बताते चले कि शिला के साथ जनकपुर व भारत के संतों की टोली चल रही है।जो लगातार कीर्तन-भजन कर रहे है। संतो ने बताया कि नेपाल की काली गंडकी नदी से निकाली गई है। शालिग्राम शिला से अयोध्या में बन रहे भव्य श्री राम मंदिर मे मूर्ति का निर्माण होगा।

-क्या है शालिग्राम शिला का महत्व

हिन्दू मान्यता के अनुसार शालिग्राम पत्थर जितना काला होगा, जितनी आकृतियां होंगी वो उतना ही श्रेष्ठ होगा, प्रभावशाली होगा। भगवान विष्णु को सती वृंदा के श्राप के कारण शालिग्राम का स्वरूप प्राप्त हुआ था। स्कंदपुराण के कार्तिक महात्मय में भगवान शालिग्राम की स्तुति की गई है। पौराणिक कथाओं के अनुसार शंखचूड़ नाम के एक दैत्य की पत्नी वृंदा अत्यंत सती थी। उसके सतीत्व को भंग किए बिना शंखचूड़ को परास्त करना असंभव था। श्रीहरि ने छल से रूप बदलकर वृंदा का सतीत्व भंग कर दिया था। तब जाकर भगवान शिव ने शंखचूड़ का वध किया। इस बात को जब वृंदा को पता चला कि उनका सतीत्व भगवान विष्णु ने भंग किया है तो वृंदा ने श्रीहरि को शिला के रूप में होने का श्राप दे दिया, जिसके बाद श्रीहरि शिला के रूप में परिवर्तित हो गए थे। तब से श्रीहरि शिला रूप में भी रहते हैं। इन्हें शालिग्राम कहा जाता है। वृंदा ने अगले जन्म में तुलसी के रूप में पुन: जन्म लिया था। भगवान विष्णु ने वृंदा को आर्शीवाद दिया कि बिना तुलसी दल के कभी उनकी पूजा संपूर्ण नहीं होगी।

Chhapra:सारण जिलान्तर्गत हत्या, लूट, डकैती के कांड में वांछित कुख्यात अपराधी धीरज कुमार सिंह उर्फ टमाटर एवं लख्खु सिंह उर्फ लक्ष्मण सिंह को सारण पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धीरज कुमार सिंह एवं लखु सिंह हत्या, लूट, डकैती के कई मामलों में पूर्व में जेल जा चुका है.

सारण जिलान्तर्गत हत्या, लूट, डकैती के कांड में वांछित कुख्यात अपराधी धीरज कुमार सिंह उर्फ टमाटर एवं लख्खु सिंह उर्फ लक्ष्मण सिंह को सारण पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धीरज कुमार सिंह एवं लखु सिंह हत्या, लूट, डकैती के कई मामलों में पूर्व में जेल जा चुका है

सारण पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की दिनांक 30.01.2023 को थानाध्यक्ष रिविलगंज थाना द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम एवं दिल्ली पुलिस के सहयोग से कुख्यात अपराधी 1. धीरज कुमार सिंह उर्फ टमाटर, पिता राणा प्रताप सिंह 2 लखु सिंह उर्फ लक्ष्मण सिंह, पिता स्व० दारोगा सिंह, दोनों सा० कचनार, थाना रिविलगंज, जिला- सारण को दिल्ली से गिरफ्तार कर रिविलगंज थाना लाया गया। धीरज कुमार सिंह उर्फ टमाटर तथा लखु सिंह उर्फ लक्ष्मण सिंह रिविलगंज थाना कांड संख्या-373 / 22 दिनांक-30.10.2022 धारा-399/402 /413/414 भा0द0वि0 एवं 25 (1-बी) ए / 26 / 35 आर्म्स अधि0 में फरार चल रहा था। साथ हीं मुफ्फसिल थाना कांड संख्या-730 / 22 एवं सिवान जिलान्तर्गत दुरौधा थाना कांड संख्या-282 / 22 में वांछित अभियुक्त था। गिरफ्तार उक्त दोनों अभियुक्त पूर्व के हत्या, लूट तथा डकैती के कई मामलों में जेल जा चुका था ।

गिरफ्तार अभियुक्त धीरज कुमार सिंह उर्फ टमाटर का अबतक ज्ञात आपराधिक इतिहास:-

1. रिविलगंज थाना कांड संख्या-158/18 दिनांक 22.05.2018 धारा-399/402/414/120 (बी) भा०द०वि० एवं 25 ( 1-बी) ए / 26 आर्म्स अधि०। 2. रिविलगंज थाना कांड संख्या-112/20 दिनांक 08.04.2020 धारा-399/402 भा०द०वि० एवं 25 (1-बी)

ए/ 26 / 35 आर्म्स अधि० 3. बनियापुर थाना कांड संख्या-56/18 धारा-392 भा0द0वि० ।

4. नगर थाना कांड संख्या-369 / 18 धारा-25 (1-बी) ए / 26 / 35 आर्म्स अधि 5. मुफ्फसिल थाना कांड संख्या-132 / 19 धारा-392 भा०द०वि०

6. अमनौर थाना कांड संख्या-124 / 19 धारा-392 भा0द0वि० । 7. अमनार थाना कांड संख्या-112 / 19 धारा-392 भा०द०वि० ।

8. भगवानबाजार थाना कांड संख्या-429 / 17 दिनांक 30.10.2017 धारा 392 भा०द०वि० । 9. रिविलगंज थाना कांड संख्या-138/14 दिनांक 07.12.2014 धारा 147/148/149/341 / 323/504/ 379/427 भा0द0वि० ।

10. रिविलगंज थाना कांड संख्या-373 / 22 दिनांक 30.10.2022 धारा-399/402/413/414 भा0द0वि० एवं

25 (1-बी) ए /26/35 आर्म्स अधि०। 11. मुफ्फसिल थाना कांड संख्या-730/22 दिनांक 06.10.2022 धारा-394/307/34 भा०द०वि० एवं 27 आम्स

अधिव 12. दुरौधा थाना (जिला- सिवान) कांड संख्या-282/22 दिनांक-25.10.2022 धारा-302/34 मा0द0वि0 एवं 27

आर्म्स अधि०।

गिरफ्तार अभियुक्त लखु सिंह उर्फ लक्ष्मण सिंह का अबतक का ज्ञात आपराधिक इतिहास:-

1. रिविलगंज थाना कांड संख्या-16/18 दिनांक- 17.01.2018 धारा-399 / 402 / 414 मा०द०वि०

2.

रिविलगंज थाना कांड संख्या-17/18 दिनांक 17.01.2018 धारा-25(1-बी) ए/26/35 आर्म्स अधि ।

3. रिविलगंज थाना कोड संख्या-163/21 दिनांक 03.05.2021 धारा-414/34 25 (1-बी) ए / 26/35 आर्म्स अधि० । भा०द०वि० एवं

4. रिविलगंज थाना कांड संख्या-373 / 22 दिनांक 30.10.2022 धारा-399/402/413/414 भा० द०वि० एवं 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स अधिo |

रिविलगंज थाना कांड संख्या-62 / 21 दिनांक- 12.02.2021 धारा-420 / 379 भा0द0वि० रिविलगंज थाना कांड संख्या-109/21 दिनांक 14.03.2021 धारा 307 / 34 मा०द०वि० एवं 27 आर्म्स अधि० । 6. 7. मुफ्फसिल थाना कांड संख्या-730 / 22 दिनांक 06.10.2022 धारा-394/307/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स

5.

अधि० । 8. दुरौधा थाना (जिला- सिवान) कांड संख्या-282 / 22 दिनांक-25.102022 धारा-302/34 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स अधि०

दोनो अपराधियोंको गिरफ्तार करने वाली टीम में पु०अ०नि० ओमप्रकाश चौहान, थानाध्यक्ष, रिविलगंज एवं थाना के पुलिस बल शामिल थे.



Chhapra: आचार्य नरेंद्र देव पब्लिक स्कूल के सभागार में, फिजिक्स वाला ने दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए अपनी पहली वर्कशॉप छपरा में आयोजित की।

जेईई/एनईईटी वर्कशॉप का उद्देश्य छात्रों को बेहतर करियर विकल्प बनाने और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करने के लिए मार्गदर्शन करना था। सत्र के मुख्य वक्ता श्री कीर्ति मिश्रा थे, जो फिजिक्स वाला स्कूल एकीकृत कार्यक्रम के प्रमुख हैं और सत्र के लिए फिजिक्स वाला नई दिल्ली से आए थे। कार्यशाला के दौरान उनके साथ इरफ़ान रशीद (पीडब्लू बिहार प्रमुख) और शब्बीर अहमद (एसोसिएट मैनेजर, पीडब्लू पटना) भी उपस्थित थे।

सत्र के दौरान, मुख्य अतिथि कीर्ति मिश्रा ने स्कूल और कॉलेज से अपने स्वयं के अनुभव साझा किए और छात्रों को जल्दी तैयारी शुरू करने के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने घोषणा की कि फिजिक्स वाला स्कूल पाठशाला, सारण अपना पहला बैच 17 अप्रैल से शुरू करेगा और दाखिले 1 मार्च 2023 से शुरू होंगे।

उन्होंने यह कहते हुए अपने संबोधन को समाप्त किया कि फिजिक्स वाला छात्रों के लिए छपरा से ही जेईई/एनईईटी में शीर्ष रैंक हासिल करना संभव बना देगा। सत्र के अंत में स्कूल सचिव अनीता सिंह ने खुशी जाहिर की कि छपरा में फिजिक्स वाला स्कूल पाठशाला सेंटर खुलने से छात्राओं को काफी फायदा होगा।

उन्होंने कहा कि यह सेंटर छपरा से जेईई/एनईईटी में सफल होने के सपने को उन लोगों तक पहुंचाएगा जो पटना या कोटा में महंगी कोचिंग सुविधाओं का खर्च वहन नहीं कर सकते।

Chhapra: विद्याभारती विद्यालय, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, दर्शन नगर छपरा के प्रांगण में आज मंगलवार को एक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का प्रारंभ विजय कुमार सिंह (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक ), ओम प्रकाश (विभाग व्यवस्था प्रमुख) सुधांशु शर्मा अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति ), एच के वर्मा (उपाध्यक्ष ), सुरेश प्रसाद सिंह (सचिव ), अमरनाथ गुप्ता (उप सचिव), शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव (कोषाध्यक्ष) शंभू तिवारी (प्रधानाचार्य, विजय हता, सिवान) अशोक तिवारी, (प्रधानाचार्य, सिवान), सुरेंद्र तिवारी (बरहन गोपाल,सिवान) द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस समारोह में उपस्थित अतिथियों का परिचय राजेश कुमार पाठक ने कराया। विभिन्न प्रवक्ताओं ने आशुतोष दास के विद्या भारती के 37 वर्षों के कार्य काल के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि आशुतोष दास एक कुशल, साहसी एवम आत्मस्वलंबन प्रधानाचार्य के रूप में कार्ररत रहे है।ये विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति, आचार्य बंधु भगनियों एवं भैया बहनों के बीच सामंजस्य स्थापित करते हुए विद्यालय प्रगति के कार्यों में अपना योगदान देते रहे जो हम सबों के लिए एक यादगार बना रहेगा। इस क्रम में आए हुए अतिथियों द्वारा प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार दास को शॉल एवम् पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया गया तथा विद्यालय परिवार एवं विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति की ओर से प्रेमोपहार भी दिए गए तथा जीवन की नई पारी के लिए हार्दिक भावभीनी मंगलकामनाएं भी दी गई।

इस अवसर पर अवधकिशोर मिश्र, जटी विश्वनाथ मिश्र,शंभू कमलाकर मिश्र, अजय मिश्र(प्रधानाचार्य),गणेश कुमार ( प्रधानाचार्य), राजकिशोर चौहान (प्रधानाचार्य), डॉ आशुतोष कुमार दीपक (पूर्व छात्र ,संयोजक) सुरभित  दत्त ( पूर्व छात्र, सह संयोजक) आदि आचार्य बंधुभगनियों द्वारा निवर्तमान प्रधानाचार्य के साथ अपने अनुभवों को साझा किया। इस समारोह का धन्यवाद ज्ञापन सुरेश प्रसाद सिंह ने दिया और शांति मंत्र के द्वारा कार्यक्रम का समापन हुआ। मीडिया प्रभारी अनिल कुमार आजाद ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त समारोह बेहद भावुक माहौल में संपन्न हुआ।

Chhapra: सारण जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में छपरा तरैया रामकोला मैदान में खेले जा रहे गुरुकुल कप क्रिकेट प्रतियोगिता में आज के मैच के मुख्य अतिथि सारण जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, संयुक्त सचिव चन्दन शर्मा, रमेश कुमार सिंह, अमिताभ कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि धनबीर सिंह बीकू और प्रमुख गणेश सिंह कल्याण सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किए हैं. आज का मैच दहियावाँ क्रिकेट एकेडमी बनाम रिविलगंज क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ. जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रिविलगंज क्रिकेट एकेडमी 21.1 ओवर में सभी विकेट खोकर महज 81 रनों पर ढेर हो गई.

जिसमें चुनुमन 21 आकाश 11 और एजाज ने 7 रनों का योगदान दिया गेंदबाजी करते हुए दहियावां क्रिकेट एकेडमी के तरफ से संजीत 5 हर्षित 3 और आदित्य ने 1 विकेट हासिल किए. जवाब में खेलते हुए दहियावां क्रिकेट एकेडमी ने 8 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर मैच 9 विकेट से जीत लिया. जिसमें गुलशन 32 नाबाद हर्षित नाबाद 31और वैभव ने 16 रनों का योगदान दिया. रिविलगंज क्रिकेट एकेडमी के तरफ से केवल 1 विकेट गुड्डू ने लिया मैन ऑफ द मैच हर्षित को घोषित किया गया. अंपायर की भूमिका सचिन और रजनीश के निभाई. वही स्कोरिंग की भुमिका विकाश यादव ने निभाया.

• एमडीए राउंड की सफ़लता के लिए राज्य स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
• डीसीएम , बीसीएम एवं वेक्टर बोर्न कर्मियों का हुआ संवेदीकरण
• एमडीए राउंड वाले 24 जिलों के स्वास्थ्यकर्मियों ने किया प्रतिभाग

Chhapra: देशभर में 10 फ़रवरी से सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम( एमडीए) का आयोजन किया जा रहा है. देश के अन्य राज्यों की तुलना में बिहार में सबसे बड़ा एमडीए राउंड आयोजित होना है. एमडीए को सफ़ल बनाने के लिए अब डीसीएम एवं बीसीएम भी सहयोग करेंगे. राज्य के 24 जिलों में लगभग 7.58 करोड़ आबादी को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इस लिहाज से एमडीए राउंड को सफ़ल बनाने की ज़िम्मेदारी भी अधिक है. यह तभी संभव हो सकता है जब समुदाय के समस्त लक्षित आबादी एमडीए राउंड में दवा सेवन करेंगे. उक्त बातें फाइलेरिया के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. परमेश्वर प्रसाद ने एमडीए राउंड की सफ़लता के लिए राज्य स्तर पर आयोजित कार्यशाला के दौरान कही. डॉ. प्रसाद ने कहा कि राज्य के सभी 38 जिलें फाइलेरिया से प्रभावित हैं. राज्य में दिसम्बर, 2022 तक हाथीपांव के 94527 एवं हाइड्रोसील के 21896 मामले प्रतिवेदित हैं. एमडीए राउंड में खिलाई जाने वाली दवा पूर्णता सुरक्षित एवं प्रभावी है.

वर्ष 2004 से एमडीए राउंड की हुयी है शुरुआत

विश्व स्वास्थ्य संगठन के राज्य एनटीडी कोऑर्डिनेटर डॉ. राजेश पांडेय ने कहा कि फाइलेरिया नेग्लेक्टेड ट्रॉपिकल डिजीज में एक प्रमुख रोग है. विश्व के 72 देशों में 85.9 करोड़ आबादी फाइलेरिया के खतरे में हैं. विश्व भर में फाइलेरिया दीर्घकालीक विकलांगता का दूसरा प्रमुख कारण है. उन्होंने बताया कि एनटीडी के तहत एमडीए पर खर्च किए गए प्रति 1 डॉलर पर 25 डॉलर का फायदा होगा. बिहार में वर्ष 2004 से ही एमडीए राउंड चलाया जा रहा है. इस लिहाज से लगभग राज्य के सभी प्रखंडों में एमडीए के 12 राउंड कराए गए हैं. इसलिए एमडीए को प्रिवेंटिव कीमोथेरेपी भी कहा जाता है.

प्रखंड स्तरीय रणीनीति फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जरूरी
डॉ. पांडेय ने कहा कि एमडीए राउंड की सफलता के लिए प्रखंड स्तर के स्वास्थ्यकर्मियों का तकनीकी प्रशिक्षण एवं निरंतर संवेदीकरण जरुरी है. इसे ध्यान में रखते हुए एमडीए राउंड से पूर्ण प्रखंड स्तरीय रणनीति पर जोर दिया जा रहा है. प्रखंड स्तरीय रणनीति में प्रखंड स्तर पर फाइलेरिया क्लिनिक का निर्माण , प्रखंड स्तर पर नाईट ब्लड सर्वे एवं एमडीए के दौरान इवनिंग मीटिंग पर जोर दिया जा रहा है. एमडीए राउंड के पहले राज्य के 23 जिलों के 332 प्रखंडों में माइक्रो फ़ाइलेरिया प्रसार दर को जानने के लिए नाईट ब्लड सर्वे का आयोजन किया गया. जिसमें 48 प्रखंडों यानी 15% प्रखंडों में माइक्रो फाइलेरिया दर 1% से कम पाई गयी. इसका आशय यह है कि इन प्रखंडों में अब फाइलेरिया प्रसार न्यूनतम स्तर पर आ गया है.

एमडीए पर डीसीएम एवं बीसीएम के सहयोग की हुयी चर्चा

आशा सेल के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. वाईएन पाठक ने आगामी एमडीए राउंड में डीसीएम एवं बीसीएम से आपेक्षित सहयोग पर विस्तार से चर्चा की. वहीं, आशा सेल के टीम लीड प्रणय ने आशा सेल एवं फाइलेरिया सेल के मध्य समन्वय पर चर्चा किया.

केयर इण्डिया से कालाजार एवं फाइलेरिया के टेक्निकल स्पेशलिस्ट डॉ. इन्द्रजीत बनर्जी एवं डब्लूएचओ के जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ. दिलीप ने फाइलेरिया प्रबंधन के लिए एमएमडीपी यानी रुग्णता प्रबंधन एवं विकलांगता रोकथाम पर जानकारी दी. साथ ही केयर इण्डिया के एनटीडी टीम लीड बिकास सिन्हा ने एमडीए राउंड में पार्टनर की भूमिका पर चर्चा किया. राज्य फाइलेरिया सलाहकार डॉ. अनुज रावत ने रिपोर्टिंग एवं डॉक्यूमेंटेशन संबंधित जानकारी प्रतिभागियों को दिया.

इस दौरान राज्य के 24 एमडीए जिलों से डीसीएम, बीसीएम एवं वेक्टर बोर्न सलाहकार, केयर इण्डिया के राज्य कार्यक्रम प्रबंधक बासब रुज एवम प्रीति, लेप्रा सोसाइटी से आलोक कुमार, पीसीआई से डॉ पंखुरी एवं सीफ़ार के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी रणविजय सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए.

Chhapra: बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, बुद्ध मार्ग पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण छपरा के तत्वावधान में दिनांक- 11.02.2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। उक्त राष्ट्रीय लोक में न्यायालय से सुलहनीय मामलों के निष्पादन पर चर्चा हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, रामलाल शर्मा की अध्यक्षता में आज दिनांक 31.01.2023 को व्यवहार न्यायालय, सारण छपरा के मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, सारण एवं सभी अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, सारण एवं सभी न्यायिक दण्डाधिकारी, प्रथम श्रेणी, छपरा के साथ बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, सारण एवं सभी अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, सारण एवं सभी न्यायिक दण्डाधिकारी, प्रथम श्रेणी, छपरा को बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार बुद्ध मार्ग पटना के निर्देशानुसार सुलहनीय मामलों को चिन्हित करते हुए प्रीसीटिंग कर सूची एवं अभिलेख सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण को उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया गया एवं यह भी निर्देशित किया गया कि न्यायालय कार्य से जुड़े सभी लोग पक्षकारों को सूचित करे कि वे अगामी लोक अदालत दिनांक- 11.02.2023 को सुलह के आधार पर अपने सुलहनीय आपराधिक मामलो का निपटारा कराये और लोक अदालत को सफल बनाये।

Chhapra: श्रम संसाधन विभाग, सारण के तत्वाधान में चन्द्रावती ऑडोटोरियम श्रीनन्दन पथ छपरा के प्रागंण में श्रम अधिकार दिवस के अवसर पर एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर के मुख्य अतिथि एवं उद्धघाटन कर्त्ता अध्यक्ष बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग डॉ० हिमांशु चक्रपाणि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन सहायक श्रमायुक्त, सारण प्रमंडल छपरा प्रशांत राहुल के द्वारा किया गया। सारण जिले के विभिन्न श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण शिविर में सारण जिले के विभिन्न श्रमिकों एवं जनप्रतिनिधियों को विभिन्न श्रम कानूनो तथा श्रम संसाधन विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं यथा बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाये, बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार समाजिक सुरक्षा योजना, प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना इत्यादि के विषय में बताया गया।

सहायक श्रमायुक्त सारण, प्रमंडल छपरा द्वारा श्रम संसाधन विभाग के अन्तर्गत विभिन्न श्रम कानूनो, योजनाओं एवं विभाग की कार्य प्रणाली तथा विभाग की उपलब्धियों पर चर्चा किया गया। सहायक श्रमायुक्त महोदय द्वारा औधोगिक विवाद अधिनियम, 1947 एवं कर्मकार प्रतिकर अधिनियम, 1923 पर विस्तृत जानकारी दिया गया। मुख्य अतिथि अध्यक्ष द्वारा बाल श्रम अधिनियम, 1986 पर वितृत जानकारी देते हुए बताया गया की राज्य सरकार बाल श्रम उन्मूलन प्रति कृत संकल्पित है। अध्यक्ष बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोज डॉ० हिमांशु चक्रपाणि के द्वारा सिता देवी, ललन महतो, पुतुल देवी, सरिता देवी, संजय सिंह, मुन्ना प्रसाद को विवाह सहायता योजना की राशि- 50000/- प्रत्येक लाभुको को डेमी चेक दिया गया। उषा देवी को मृत्यु लाभ- 200000/- की राशि की डेमी चेक दी गई। विगत दो माह में कुल 51 लाभुको को विवाह सहायक योजना एवं 07 लाभुकों को मृत्यु लाभ दिया जा चुका है।