मढ़ौरा अनुमंडल अंतर्गत सारण तटबंध का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

Chhapra: जिलाधिकारी अमन समीर द्वारा बुधवार को मढ़ौरा अनुमंडल अंतर्गत सारण तटबंध के 56 – 80 किलोमीटर का निरीक्षण किया गया तथा कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवम् अंचलाधिकारी, तरैया तथा पानापुर को संयुक्त ग्रुप से निरीक्षण कर आक्राम्य स्थलों की सूची उपलब्ध कराने तथा सम्पूर्ण बांध पर हुए स्थाई, अस्थाई अतिक्रमणों की सूची संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों को उपलब्ध कराकर अनुमंडल पदाधिकारियों के माध्यम से संदर्भित अतिक्रमणों को अविलंब हटाने का निदेश दिया गया.

जिला पदाधिकारी के द्वारा बांध के नीचे हो रहे मिट्टी के कटाव को रोकने हेतु प्रभावी कदम उठाने का निर्देश कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल को दिया.

नई दिल्ली, 24 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मई को संसद का नवनिर्मित भवन राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस मौके पर ऐतिहासिक राजदंड ‘सेंगोल’ को नए संसद भवन में स्थापित किया जाएगा। इस सेंगोल को अंग्रेजों से सत्ता हस्तांतरण का प्रतिनिधित्व करने के लिए उपयोग किया गया था।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आजादी का अमृत महोत्सव (एकेएएम) के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक कार्यक्रम पर बुधवार को नेशनल मीडिया सेंटर में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेंगोल तमिलनाडु से आए विद्वानों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान किया जाएगीा। फिर उसी दिन नई संसद में स्थापित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सेंगोल हमारी सांस्कृतिक विरासत है और इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 14 अगस्त 1947 को जवाहर लाल नेहरू ने इसे अंग्रेजों से स्वीकार किया। 14 अगस्त की रात लॉर्ड माउंटबेटेन से सेंगोल प्राप्त कर पंडित नेहरू ने सेंगोल स्वीकार कर सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी की थी। पंडित नेहरू ने पवित्र सेंगोल को तमिलनाडु से मंगवाकर अंग्रेजों से स्वीकार किया था, जिसका तात्पर्य यह था कि पारंपरिक तरीके से सत्ता हमारे पास आई है।

प्रयागराज के संग्रहालय में यह सेंगोल वर्षों से रखा था। प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर उसे पूरे सम्मान के साथ नयी संसद में स्थापित करने का निर्णय लिया गया। शाह ने कहा कि सत्ता का हस्तांतरण सिर्फ हाथ मिलाने या दस्तावेज पर दस्तखत करने से नहीं होता, यह देश की परंपरा को समाहित करने की प्रक्रिया है।

गृह मंत्री शाह ने जानकारी दी कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री नई संरचना को रिकार्ड समय में तैयार करने वाले करीब 60,000 श्रम योगियों को भी सम्मानित करेंगे।

पटना, 24 मई (हि.स.)। पटना से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट (संख्या 6E736) की आज (बुधवार) सुबह अचानक रांची एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। दरअसल, खराब मौसम के कारण इसे रांची में उतारना पड़ा।

इस विमान के यात्रियों ने  इंडिगो प्रबंधन की जमकर आलोचना की है। इंडिगो ने कहा है कि कोलकाता में मौसम खराब होने के कारण विमान को रांची डायवर्ट करना पड़ा। इंडिगो प्रबंधन ने यात्रियों से सहयोग की अपेक्षा की है।

पटना, 24 मई, (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को खरीफ महाभियान-2023 का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने खरीफ महाभियान के तहत 36 प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर सभी जिलों के लिए रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खरीफ महाभियान-2023 कार्यक्रम के विभिन्न अवयवों से संबंधित ‘पुस्तिका’ का विमोचन भी किया ।

इन प्रचार रथों के माध्यम से किसानों को खरीफ फसलों की तकनीकी जानकारी एवं खरीफ मौसम में कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जागरूकता, मौसम के अनुकूल कृषि कार्यक्रम से संबंधित जानकारी, जैविक खेती के लिए प्रोत्साहन, सात निश्चय पार्ट-2 के तहत हर खेत तक सिंचाई का पानी आदि कार्यक्रम का भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरूआत में सामान्य प्रशासन सह कृषि विभाग के प्रधान सचिव डॉ बी राजेन्दर ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया ।

पटना, 24 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने बुधवार को जारी बयान में कहा है कि 28 मई को संसद के नए भवन के उद्घाटन समारोह का विपक्षी दल बहिष्कार करेंगे। इस मुद्दे पर राजद इन दलों के साथ है। उन्होंने कहा इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कराना चाहिए।

उन्होंने कहा है जब से इस बात की चर्चा हुई कि प्रधानमंत्री इस भवन का उद्घाटन करेंगे तब से सभी दलों ने यह सुझाव दिया कि इसका उद्घाटन राष्ट्रपति से कराना चाहिए। यही संवैधानिक व्यवस्था है। यह परंपरा के अनुकूल है। इससे संविधान सर्वोपरि है की पुष्टि होती है।

झा ने कहा है कि इस मुद्दे पर विपक्षी दलों की राय का इतिहास लिखा जाएगा। इतिहास सब कुछ याद रखेगा, यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा है कि राजद सहित तृणमूल कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, आम आदमी पार्टी और सीपीआईएम ने उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होने की घोषणा की है। कांग्रेस पहले से ही मांग कर रही है कि इसका उद्घाटन राष्ट्रपति को करना चाहिए।

Chhapra: सारण  के पुलिस कप्तान डॉ गौरव मंगला ने जिला में तैनात पुलिस पदाधिकारियों की पदस्थापन किया है।  जिले के 12 थाना के थानाध्यक्ष और 3 ओपी के अध्यक्ष का तबादला किया गया है। 

जिनमें कोपा, खैरा, रसूलपुर, मशरक, तरैया, परसा, दीघवारा, डेरनी, अकीलपुर, अमनौर, यातायात और अनुसूचित जाति/जनजाति थाना के प्रभारियों का तबादला किया गया है। जबकि गौरा, हरिहारनाथ, नगरा ओपी के अध्यक्ष बदले गए हैं।           

जिनमें पु०अ०नि० लालबाबु प्रसाद को कोपा, पु०अ०नि० प्रीति राज को खैरा, पु०अ०नि० प्रभात कुमार को रसूलपुर, पु०अ०नि० राजीव कुमार को मशरक, पु०अ०नि० सुभाष पासवान को गौरा ओपी, पु०अ०नि० आशुतोष कुमार को तरैया, पु०अ०नि० आशुतोष कुमार को परसा, पु०अ०नि० सुजीत कुमार चौधरी  को दिघवारा, पु०अ०नि० रिंकी कुमारी को डेरनी, पु०अ०नि० नित्यानंद सिंह को अकीलपुर, पु०अ०नि० अमरेन्द्र कुमार को अमनौर, पु०अ०नि० कुंदन तिवारी को हरिहर नाथ ओपी, पु०अ०नि० मनीष कुमार को नगरा ओपी, पु०अ०नि० शिव नाथ राम को अनुसूचित जाति/जनजाति थाना और पु०अ०नि० दीपक कुमार को यातायात थाना के थानाध्यक्ष के पद पर पदस्थापित किया गया है। 

पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला ने कहा कि 2018 बैच के एसआइ बिहार पुलिस के फ्यूचर हैं। इन्हे अब जिम्मेवारी संभालनी चाहिए। चुनाव से पूर्व नवपदस्थाना कर नए एसएचओ को अपने थाना क्षेत्र के भौगोलिक एवं सामाजिक स्थिति से भलीभांति अवगत होने का अवसर प्रदान किया गया है ।

     

Chhapra: सारण जिला के दिघवारा थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर और रसूलपुर थाना में पदस्थापित ASI को पुलिस कप्तान गौरव मंगला ने निलंबित कर दिया है।

इस संबंध में पुलिस कार्यालय ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि SDPO सोनपुर के प्रतिवेदन में दिघवारा थानाध्यक्ष पर कर्तव्य में लापरवाही का आरोप लगाया गया। आरोप प्रथम दृष्टया सत्य प्रतीत होने के आलोक में पु०अ०नि० राजेश कुमार, थानाध्यक्ष दिघवारा थाना को लाईन हाजिर किया गया है.

साथ ही रसूलपुर थाना में पदस्थापित पु०अ०नि० विजय कुमार यादव का एक Audio Viral होने पर निलंबित किया गया है। वायरल ऑडियो में विजय यादव द्वारा एक महिला से जमीनी विवाद में पैसे की मांग की जा रही होनी प्रतीत होती है। Audio की प्रारंभिक जांचोपरांत आरोप प्रथम दृष्टया सत्य प्रतीत होने के आलोक में पु०अ०नि० विजय कुमार यादव, रसूलपुर थाना को निलंबित किया गया है।

 

आज का पंचांग
दिनाँक 24 /05/2023 बुधवार, ज्येष्ठ शुक्लपक्ष पंचमी, सुबह 03:00 उपरांत षष्ठी (25मई 23) नक्षत्र पुनवर्सु ,दोपहर 03:06 उपरांत पुष्य, चन्द्र राशि मिथुन, सुबह 08:27 उपरांत कर्क विक्रम संवत 2080.सूर्योदय 05:01 सुबह,सूर्यास्त 06:32 संध्या, चंद्रोदय 08:38 सुबह,चंद्रास्त 10:52 रात्रि,लगन वृष 06:30 सुबह,उपरांत मिथुन लगन, चौघडिया, दिन चौघड़िया, लाभ 05:01 सुबह 06:42 सुबह,अमृत 06:42 सुबह 08:23 सुबह, काल 08:23 सुबह 10:05 सुबह ,शुभ 10:05 सुबह 11:46 सुबह,रोग 11:46 सुबह 01:28 दोपहर, उद्देग 01:28 दोपहर 03:09 दोपहर,चर 03:09 दोपहर 04:51 संध्या,लाभ 04:51 संध्या 06:32 संध्या, राहुकाल,सुबह 11:46 से 01:28 दोपहर, अभिजित मुहूर्त ,आज कोई नहीं है, दिशाशूल उत्तर

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
दौड़धूप अधिक रहेगी। बुरी खबर मिल सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। समाज में आपके कार्यों की आलोचना होगी। राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे।यदि आपको पहले कोई गंभीर बीमारी रह चुकी है तो बाहर का खाना कम से कम खाए।
लकी नंबर
2
लकी कलर
ग्रे


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मेहनत सफल रहेगी। कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। ऐश्वर्य के साधन मिलेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा।आपके भाई-बहन किसी बात को लेकर चिंता में रह सकते हैं व उन्हें कोई समस्या अंदर ही अंदर परेशान करेगी।
लकी नंबर
7
लकी कलर
महरून

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी।उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें।प्राइवेट जॉब वाले आज थोड़ी चिंता में रहेंगे व उन्हें अपनी नौकरी के चले जाने का डर सताता रहेगा। ऐसे में अपने काम पर पूरा ध्यान दे व मन को शांत रखे।
लकी नंबर
6
लकी कलर
आसमानी

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम न उठाएं। प्रसन्नता रहेगी। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी।आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आएगा। व्यापारियों को कई क्षेत्रों से लाभ मिलने की संभावना हैं।
लकी नंबर
9
लकी कलर
संतरी

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
फालतू खर्च होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। दूसरों पर अतिविश्वास न करें। वस्तुएं संभालकर रखें। आपकी मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी।आज का दिन आपके परिवार में कुछ मतभेद लेकर आ सकता हैं। परिवार के सदस्यों में किसी बात को लेकर झगड़ा होने की संभावना हैं।
लकी नंबर
1
लकी कलर
हरा

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे।उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र आज के दिन अच्छे परिणाम लेकर आएंगे जिसमे मुख्यतया पत्रकारिता, मैनेजमेंट व डिजिटल मार्केटिंग वालो को लाभ मिलेगा।
लकी नंबर
8
लकी कलर
श्वेत

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे, प्रयास करें। प्रसन्नता रहेगी। उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। दाम्पत्य जीवन में थोड़ी कड़वाहट बनेगा।ऐसे में स्वयं के भाग्य को कोसने की बजाये उन पर विश्वास बनाये रखे क्योंकि धीरे-धीरे सब सामान्य हो जायेगा।
लकी नंबर
7
लकी कलर
स्लेटी

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
राजकीय बाधा दूर होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी से मतभेद।मानसिक रूप से कोई समस्या नही होगी तथा मन पहले की भांति खिला-खिला रहेगा। इस दौरान आप अपने चारो ओर सकारात्मकता को पाएंगे और खुशी का संचार करेंगे।
लकी नंबर
6
लकी कलर
केसरी

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
राजकीय बाधा दूर होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी से मतभेद।सरकारी अधिकारी अपने काम से खुश नही होंगे व उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों का अपने सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता हैं।
लकी नंबर
4
लकी कलर
नीला

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
राजकीय बाधा दूर होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। प्रमाद न करें। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे।आपका अपने भाई-बहन से रिश्ता पहले की तुलना में ज्यादा मजबूत होगा जिससे आपके आत्म-विश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। घर में कोई धार्मिक आयोजन होने की भी संभावना हैं।
लकी नंबर
9
कलर लकी
पीला

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। शत्रु परास्त होंगे। बेरोजगारी दूर होगी। यात्रा, नौकरी व निवेश लाभदायक रहेंगे। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें।विवाहित लोगों को अपने जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता हैं। इस दौरान आप दोनों के बीच भावनात्मक संबंध और ज्यादा मजबूत होगा।
लकी नंबर
5
लकी कलर
गुलाबी

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
यात्रा मनोरंजक रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। आय में अधिक व्यय से मनोबल कमजोर पड़ सकता है। व्यापारियों को आज सजग रहने की आवश्यकता हैं क्योंकि आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत नही दे रहा है। व्यापार में घाटा हो सकता हैं व आपके शत्रु भी इसका लाभ उठा सकते हैं।
लकी नंबर
3
लकी कलर
भूरा

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

पटना, 23 मई (हि.स.)। मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के 23 जिलों में मंगलवार से 26 मई तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना है।

मौसम विभाग ने सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सुपौल, अररिया, सहरसा, मधेपुरा में तेज आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण सीतामढ़ी और मधुबनी में ओलावृष्टि होने की आशंका है।

राजधानी पटना में आज सुबह से ही काले बादल छाए रहे और हल्की हवा चली। गोपालगंज और मोतिहारी में सुबह-सुबह हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 20-30 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है।

पटना, 23 मई (हि.स.)। नीतीश सरकार की शिक्षक बहाली नियामावली-2023 को लेकर लगातार शिक्षक संघ विरोध कर रहे हैं। इसके पास होने के बाद से ही राज्यभर के 38 जिला मुख्यालयों पर दो बार शिक्षक संघ ने अपना विरोध जताया है।

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में कहा कि अध्यापक नियुक्ति नियमावली-2023 में जो नियुक्ति का प्रावधान किया गया है वह पंचायती राज व्यवस्था में पूर्व से नियुक्त शिक्षकों एवं पुस्तकालयाध्यक्षों पर लागू नहीं होनी चाहिए। क्योंकि, इसी सरकार के शिक्षक नियोजन नियमावली 2006, 2008 क्रमशः 2020 यथा संशोधित प्रावधानों के तहत उनकी नियुक्ति हुई है।

डॉ सुरेश ने कहा कि दुनिया में ऐसा कोई कानून नहीं है, जिसमें समान पद पर नियुक्त व्यक्ति को फिर किसी अन्य पद्धति के द्वारा उसी पद पर नियुक्त किया जाए। इसलिए बिहार सरकार 2006 से नियुक्त शिक्षकों एवं पुस्तकालयाध्यक्षों को पहले राज्य कर्मी घोषित करे। इसके बाद लोक सेवा आयोग द्वारा शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ करे। जिस तरह पदवर्ग समिति ने तथाकथित वेतनमान घोषित किया वह राज्यकर्मी के किसी संवर्ग की वेतन संरचना नहीं है।

डॉ सुरेश ने कहा कि सरकार के इस अविवेकी निर्णय से एक ही विद्यालय में तीन तरह के शिक्षक काम करेंगे जो हास्यास्पद है। यह सरकार अपनी चुनावी घोषणा पत्र से पीछे हट रही है। शिक्षकों को और असंतुष्ट करके संपूर्ण शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करना चाहती है।

सरकार ने विरोध करने वाले शिक्षकों को दी चेतावनी

बीते 16 मई को बिहार सरकार ने एक अजीबोगरीब आदेश निकाला। इस आदेश के अनुसार अध्यापक नियुक्ति नियमावली के विरोध में आंदोलन करने पर आंदोलनकारी शिक्षकों पर कार्रवाई की जायेगी। बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने इस आशय का पत्र सूबे के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को लिखा है।

पत्र में दीपक कुमार सिंह लिखते हैं कि समाचार पत्रों व सोशल मीडिया के माध्यम से यह समाचार प्रकाशित होते रहते हैं कि वर्तमान में कार्यरत स्थानीय निकाय के शिक्षकों द्वारा नई नियुक्ति नियमावली के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में यह सुनिश्चित करें कि यदि कोई भी स्थानीय निकाय से नियोजित शिक्षक या अन्य कोई भी सरकारी कर्मी नियुक्ति नियमावली के विरोध में किसी भी प्रकार के धरना प्रदर्शन या अन्य सरकार विरोधी कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं, तो उनके विरुद्ध नियमानुकूल कार्रवाई अविलम्ब सुनिश्चित किया जाए।

क्या है शिक्षक नियमावली -2023

इस नियमावली के तहत अब बिहार में स्कूल शिक्षकों के सभी पदों को सीधी नियुक्ति से भरे जायेंगे। इसके लिए परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा लेने की जिम्मेवारी बिहार लोकसेवा आयोग (बीपीएससी) को सौंपी गई है।

शिक्षकों की नियुक्ति के लिए रिक्त पदों के लिए पहले आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन स्वीकृत होने के बाद परीक्षा ली जाएगी। एक अभ्यर्थी अधिकतम तीन बार परीक्षा दे सकता है। इस प्रक्रिया से नियुक्त शिक्षक को राज्यकर्मी का दर्जा मिलेगा। फिलहाल, स्कूलों में कार्यरत नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए दोबारा परीक्षा देनी होगी।

क्या कहते हैं शिक्षा मंत्री
शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि अब शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाएगा। आकर्षक वेतन के साथ सभी सुविधाएं दी जाएंगी। जो नियोजित शिक्षक हैं उन्हें बीपीएसएसी के माध्यम से एक परीक्षा पास करनी होगी, फिर वे भी नियमित शिक्षक बन जाएंगे। सवा दो लाख के आसपास अभी शिक्षकों की भर्ती होगी और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तीसरे और चौथे श्रेणी में 40-50 हजार बहाली होगी।

Chhapra: संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित हो गया है। परीक्षा में सारण जिले के मढ़ौरा प्रखंड के बरदहियां निवासी अजय कुमार के सुपुत्र अविनाश कुमार ने 17वां रैंक प्राप्त किया है। 

मोबाइल पर हुए बातचीत में अविनाश के चाचा अक्षय सिंह ने बताया कि वे लोग मूल रूप से सारण के रहने वाले हैं। लंबे समय से उनके पिता अररिया में रहते हैं। बीच बीच में अपने गाँव आते जाते हैं।

अविनाश कुमार के पिताजी कुशल किसान के रूप में खेती बारी कर रहे हैं। वहीं उसकी मां प्रतिमा देवी गृहिणी है। बेटे की कामयाबी से मां पिता के खुशी का ठिकाना नहीं है। अविनाश कुमार ने अपनी दसवीं तक की पढ़ाई फारबिसगंज के श्रीरानी सरस्वती विद्या मंदिर से की थी। जहां उसे 10 सीजीपीए मार्क्स प्राप्त हुए थे। 12वीं की पढ़ाई झारखंड के बोकारो के चिन्मय विद्यालय से की है। जिसमे उन्हें 93.2 फीसदी अंक प्राप्त हुए थे। वहीं आगे इंजीनियरिंग की पढ़ाई पश्चिम बंगाल कोलकाता के यादवपुर विश्वविद्यालय से की है। यूनिवर्सिटी मेडल प्राप्त हुआ था।

इससे पहले अविनाश ने दो बार यूपीएससी की परीक्षा दी थी और यह उसका तीसरा अटेम्प्ट था। यूपीएससी परीक्षा को उन्होंने अपना ध्येय बना रखा था और इसके लिए कोचिंग आदि करने के साथ सेल्फ स्टडी को अपना हथियार बनाया था और किसी भी विषय वस्तु पर लगातार शोध करते रहते थे। अनुतरित प्रश्नों के जवाब को लेकर अपने सीनियर से परामर्श लेने से नहीं हिचकते। उन्होंने यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्रों को विषयवार सिलसिले ढंग से गंभीरतापूर्वक पढ़ने और सेल्फ स्टडी करने की सलाह दी।

उनके अच्छे रैंक प्राप्त करने पर सारण में भी लोगों ने खुशी जताई है. मूल रूप से ग्राम बरदहिया प्रखंड मढ़ौरा के निवासी अविनाश के पिता अजय सिंह का ननिहाल सदर प्रखण्ड के अमर छपरा में परशुराम सिंह के घर है। ननिहाल पक्ष से परशुराम सिंह तथा अन्य परिजन कामेश्वर सिंह, संतोष कुमार, राजीव कुमार,सुजीत कुमार, संदीप कुमार,शशांक और सौरभ ने ख़ुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।

डूमरसन में ट्रक ने मोटरसाईकिल सवार तीन लोगों को रौंदा, एक महिला की मौत

Mashrakh: छपरा-गोपालगंज पथ एनएच 227ए पर लखनपुर गोलंबर मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाईकिल सवार तीन लोगों को रौंद डाला, जिसमें एक की मौत मौके पर ही हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे की है.

मृत महिला गोपालगंज जिला के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव की बताई जाती है. वही घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया. घटना के बाद चालक फरार हो गया.