पटना, 24 मई (हि.स.)। पटना से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट (संख्या 6E736) की आज (बुधवार) सुबह अचानक रांची एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। दरअसल, खराब मौसम के कारण इसे रांची में उतारना पड़ा।
इस विमान के यात्रियों ने इंडिगो प्रबंधन की जमकर आलोचना की है। इंडिगो ने कहा है कि कोलकाता में मौसम खराब होने के कारण विमान को रांची डायवर्ट करना पड़ा। इंडिगो प्रबंधन ने यात्रियों से सहयोग की अपेक्षा की है।
A valid URL was not provided.