Chhapra: छपरा नगर निगम के सभागार में प्रभारी महापौर रागनी कुमारी एवं नगर आयुक्त सुमित कुमार के उपस्थिति में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

विभागीय आदेशानुसार स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन स्वास्थय शिविर के साथ शुरु किया गया। जिसमे सभी सफाई कर्मी, नगर निगम कर्मी, समूह की महिलायें एवं सभी पदाधिकारी का हेल्थ चेक अप किया गया।

जिसमे ओ पी डी सेवा, नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन साधन, डेंगू से संबंन्धित परामर्श, NCD जाँच की व्यवस्था की गयी थी। इस शिविर में 249 लोगों का जाँच किया गया। शिविर में भाग लेने वाले लोगों को स्वास्थ्य जाँच के साथ दवा भी मुफ्त में दिया गया।

शिविर में सिटी मैनेजर वेद प्रकाश वर्णवाल, नीरज झा, सिटी मिशन मैनेजर सुधीर कुमार हिमांशु, डा0 मोहमद आफताब, डा0 अन्नू सिंह, केशव कुमार, मनीष कुमार, पंकज अरविन्द पिरामल, अतुल, शालिनी, खुशबू, अनपूर्णा एवं सभी ए एन एम उपस्थित थे।

आज का पंचांग
दिनांक 26/ 09 /2023 मंगलवार
भाद्रपद शुक्लपक्ष द्वादशी
सुबह 01:45 उपरांत ( 27 सितम्बर 23 तक )
विक्रम सम्वत :2080
नक्षत्र : श्रवण
सुबह 09:42 उपरांत घनिष्ठा
चन्द्र राशि मकर
रात्रि 08:28 उपरांत कुम्भ
सूर्योदय 05:39 सुबह,
सूर्यास्त :05:42 संध्या
चंद्रोदय :03:48 दोपहर
चंद्रास्त :03:04 रात्रि ( 27 सितम्बर 23 )
लगन : कन्या 07:18 सुबह
उपरांत तुला लगन
ऋतू : वर्षा
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
रोग 05:39 सुबह 07:10 सुबह
उद्देग 7:10 सुबह 08:40 सुबह
चर 08:40 सुबह 10:10 सुबह
लाभ 10:10 सुबह 11:41 सुबह,
अमृत 11:41 सुबह 01:10 दोपहर
काल 1:10 दोपहर 02:41 दोपहर,
शुभ 02:41 दोपहर 04:12 संध्या
रोग 04:12 संध्या 05:42 संध्या
राहुकाल
दोपहर 02:41 से 04:12 संध्या
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:17 से 12:05 दोपहर
दिशाशूल :उत्तर
यात्रा विचार : आज कही यात्रा पर जाने के पहले राइ खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
घर के सदस्यों के स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी।
लकी नंबर 2 लकी कलर लाल

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। बेवजह कहासुनी हो सकती है। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यापार में वृद्धि होगी।
लकी नंबर 2 लकी कलर सफेद

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
किसी अपने के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शत्रु पस्त होंगे।
लकी नंबर 3 लकी कलर नारंगी

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। बेवजह कहासुनी हो सकती है।
लकी नंबर 2 लकी कलर सलेटी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कुबुद्धि हावी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। मित्रों से संबंध सुधरेंगे।
लकी नंबर 8 लकी कलर लाल

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
शत्रु पस्त होंगे। सुख के साधन जुटेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। लंब समय से रुके कार्य सहज रूप से पूर्ण होंगे। कार्य की प्रशंसा होगी।
लकी नंबर 3 लकी कलर हरा

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
लकी नंबर 9 लकी कलर बैंगनी

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी अप‍रिचित पर अतिविश्वास न करें। विवाद से क्लेश होगा। दूसरों के उकसाने में न आएं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे।
लकी नंबर 4 लकी कलर गुलाबी

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आंखों का ख्याल रखें। अज्ञात भय सताएगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन आ सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।
लकी नंबर 5 लकी कलर पीला

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग परेशानी का कारण रह सकता है। दूसरों के कार्य में दखल न दें। बड़ों की सलाह मानें। लाभ होगा।
लकी नंबर 4 लकी कलर नीला

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
शारीरिक कष्ट संभव है तथा तनाव रहेंगे। सुख के साधन प्राप्त होंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।
लकी नंबर 1 लकी कलर ब्लू

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आराम तथा मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। यश बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी जिसका तत्काल लाभ नहीं मिलेगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर गुलाबी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

नई दिल्ली, 25 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षी गठबंधन को महिला विरोधी करार देते हुए सोमवार को कहा कि घमंडिया (अहंकारी) गठबंधन ने अनिच्छा से संसद में महिला विधेयक का समर्थन किया।

प्रधानमंत्री ने पंडित दीनदयाल की जयंती पर मध्य प्रदेश के भोपाल में भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हमारे प्रेरणापुंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म दिवस है। पंडित जी ने सुशासन को अंत्योदय से जोड़कर देखा, समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास को प्राथमिकता दी। अंत्योदय की यही प्रेरणा, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के रूप में हमें प्रेरित करती है। बीते 9 वर्षों में हमने जो योजनाएं बनाईं, उनके मूल में यही भावना थी।

मप्र विधानसभा चुनावों में भाजपा के सत्ता में लौटने पर पार्टी के सभी वादों को पूरा करने की गारंटी देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “जब मोदी गारंटी देता है, जब भाजपा गारंटी देती है, तो वो जमीन पर उतरती है। हर लाभार्थी तक पहुंचती है। मोदी, यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी।”

संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने वाले नए कानून का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि नारीशक्ति वंदन अधिनियम ने देश में नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन ने अनिच्छा से महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन किया। ये वही लोग हैं, जिन्होंने देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने से रोकने का भरसक प्रयास किया। ये वही लोग हैं, जिन्होंने देश की सेनाओं में अग्रिम मोर्चे में बेटियों के प्रवेश को रोक कर रखा था।

मोदी ने कहा कि हमारी कोशिश यही थी कि बहनों की समृद्धि का रास्ता खुले, बेटियां अपने पैरों पर खड़ी हो सकें, इसलिए मैं देश की हर माता और बेटी से कहूंगा कि कोई कितनी भी कोशिश कर ले, आपको भ्रमित नहीं होना है। ये महिलाओं की भागीदारी के विस्तार की शुरुआत है। एक सार्थक बदलाव का शुभारंभ है।

प्रधानमंत्री ने नए संसद भवन के निर्माण और गुणवत्तापूर्ण सड़कों और स्टेशनों के निर्माण पर भाजपा की आलोचना करने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा।

प्रधानमंत्री ने अपने वादे पूरे नहीं करने के लिए राज्य की पिछली कांग्रेस सरकारों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद अपने लंबे शासन के दौरान कांग्रेस ने समृद्ध मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य में बदल दिया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण के इतिहास वाली कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है। यह जंग लगे लोहे की तरह है, जो बारिश में रखा तो खत्म हो जाएगा। मौका मिला तो कांग्रेस मप्र को बीमारू बना देगी। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के शासन की पहचान कुनीति, कुशासन और करोड़ों का करप्शन था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहली बार मतदान करने वाले मतदाता भाग्यशाली हैं कि उन्होंने मध्य प्रदेश में केवल भाजपा सरकार देखी है, जो भारत के विकास दृष्टिकोण का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा, “मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार को लगभग 20 साल पूरे हो चुके हैं, यानी जो युवा इस बार के चुनावों में पहली बार वोट डालेंगे, उन्होंने भाजपा की सरकार को ही देखा है। ये युवा सौभाग्यशाली हैं कि इन्होंने मध्य प्रदेश में कांग्रेस का बुरा शासन और बुराइयां देखी नहीं हैं।”

मोदी ने मप्र की जनता को कांग्रेस से सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि आजादी के बाद मध्य प्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस का ही शासन रहा लेकिन कांग्रेस ने साधन संपन्न मध्य प्रदेश को बीमारू बना दिया। कांग्रेस ने डिजिटल पेमेंट का विरोध किया लेकिन दुनिया यूपीआई मोड से प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस जैसी परिवारवादी पार्टी, हजारों करोड़ों के घोटाले का इतिहास रचने वाली पार्टी, वोट बैंक व तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टी को जरा भी मौका मिल गया तो मध्य प्रदेश को बहुत बड़ा नुकसान होगा। कांग्रेस एक बार फिर मध्य प्रदेश को बीमारू बना देगी।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस की तुलना जंग लगे लोहे से करते हुए कहा कि कांग्रेस जंग लगा हुआ वो लोहा है, जो बारिश में रखे-रखे खत्म हो जाता है। अब कांग्रेस में न देखने का सामर्थ्य बचा है और न ही देशहित को समझने का। कांग्रेस सिर्फ एक परिवार का गौरवगान करने में जुटी रही है। कांग्रेस, भारत में भ्रष्ट व्यवस्था को पोषित करने में ही जुटी रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने हित में लोगों को गरीब बनाये रखा। भाजपा शासन में 5 वर्षों में 13.5 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर आये।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस न खुद बदलना चाहती है और न ही देश को बदलने देना चाहती है। देश समृद्धि की तरफ बढ़ने के लिए घोर परिश्रम कर रहा है लेकिन कांग्रेस देश को 20वीं शताब्दी में ले जाना चाहती है।

– इसी तरह के 15 और विमान फ्रांस से ‘फ़्लाइंग मोड’ में आएंगे, 40 भारत में बनाएगी टाटा कंपनी

– हिंडन एयरबेस पर 50 से अधिक लाइव हवाई प्रदर्शन करके भारत की ड्रोन क्षमता दिखाई गई

नई दिल्ली, 25 सितंबर (हि.स.)। फ्रांस से भारत को मिला पहला सी-295 परिवहन विमान सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विधि-विधान से पूजा करके वायु सेना के बेड़े में शामिल किया। इससे सेना की रसद तथा अन्य क्षमताओं में बढ़ावा होगा। यह भव्य कार्यक्रम एयर फ़ोर्स के हिंडन एयरबेस पर वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी की मौजूदगी में हुआ। उन्होंने रक्षा मंत्री को विमान की इंडक्शन चाबी सौंपी। इसी तरह के 15 और विमान फ्रांस से ‘फ़्लाइंग मोड’ में आयेंगे और 40 सैन्य परिवहन विमान टाटा कंपनी भारत में ही निर्माण करेगी।

एयर फ़ोर्स के हिंडन एयरबेस पर आज सुबह भारत ड्रोन शक्ति-2023 कार्यक्रम में विभिन्न क्षमताओं वाले ड्रोन का प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जनरल विजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त), वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी के साथ शामिल हुए। यहां 50 किलो से 100 किलो तक वजन ले जाने की क्षमता वाले ड्रोन का अद्भुत प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा किसानों को खेती में काम आने वाले, चिकित्सा सहायता के लिए एक जगह से दूसरी जगह मेडिकल सामग्री पहुंचाने, युद्ध के दौरान बमबारी करने वाले, सीमा पर सैनिकों की अग्रिम चौकियों तक खाद्य एवं रसद सामग्री पहुंचाने वाले ड्रोन का प्रदर्शन किया गया।

भारत ड्रोन शक्ति-2023 के दौरान प्रदर्शित ड्रोन की एक कॉम्पैक्ट प्रणाली दिखाई गई, जिसे मोटरसाइकिल पर ले जाया जा सकता है। विशेष मोटरसाइकिलों को बिना असेंबल किए ड्रोन ले जाने के लिए अनुकूलित किया गया है। आधुनिक कृषि पद्धतियों को शुरू करने के लिए किसान ड्रोन को ग्रामीण इलाकों में मोटरसाइकिलों का उपयोग करके ले जाया जा सकता है। भारतीय ड्रोन उद्योग की ताकत का यह अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन रहा, जिसमें 50 से अधिक लाइव हवाई प्रदर्शन और ड्रोन के 75 से अधिक स्थिर प्रदर्शन शामिल रहे। इस प्रदर्शन में भारत की ड्रोन तकनीक में बढ़ती ताकत दिखी, जिसका मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर और ‘भारत माता की जय’ का उद्घोष करके स्वागत किया।

इस भव्य कार्यक्रम के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ्रांस से भारत को मिला पहला सी-295 परिवहन विमान औपचारिक रूप से वायु सेना के बेड़े में शामिल किया। राजनाथ सिंह ने विधि-विधान से पूजा करके विमान ‘स्वास्तिक’ का निशान बनाया। यह सैन्य परिवहन विमान फ्रांस की एयरबस कंपनी ने 13 सितम्बर को भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी को स्पेन के सेविले में सौंपा था। इस विमान को वायु सेना के ग्रुप कैप्टन पीएस नेगी फ्रांस से मिस्र और बहरीन होते हुए उड़ाकर 20 सितंबर को भारत लाये और वडोदरा के वायु सेना स्टेशन पर उतारा। यह विमान सी -295 विमान आगरा एयरबेस पर तैनात होगा। वहां पर इसका ट्रेनिंग सेंटर भी बनाया जा रहा है। सी-295 एयरक्राफ्ट के लिए आगरा एयरबेस को इसलिए चुना गया है, क्योंकि इसे खासतौर पर पैराट्रूपर्स के लिए बनाया गया है।

फ़्रांसीसी कंपनी एयरबस डिफेंस एंड स्पेस के साथ पिछले साल 24 सितंबर को 56 सी-295 सैन्य परिवहन विमानों का सौदा फाइनल हुआ था। इसी सौदे के तहत यह पहला विमान स्पेन में ही तैयार किया है। समझौते के मुताबिक़ कंपनी को 16 विमान स्पेन में तैयार करके भारत को ‘फ्लाइंग मोड’ में आपूर्ति करना है जबकि अन्य 40 विमानों का निर्माण दस वर्षों के भीतर टाटा कंसोर्टियम भारत में ही करेगा। भारत को पहला विमान मिलने के साथ ही अन्य 15 विमानों के ‘फ्लाइंग मोड’ में आपूर्ति होने का रास्ता साफ़ हो गया है। यह अपनी तरह की पहली परियोजना है, जिसमें निजी सभी 56 विमानों को स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट के साथ स्थापित किया जाएगा। यह मीडियम लिफ्ट सामरिक विमान बिना तैयार लैंडिंग ग्राउंड से उड़ान भरने और उतरने में सक्षम है।

सी-295 सैन्य परिवहन विमान की खासियत

इस विमान को दो लोग उड़ाते हैं और इसकी क्षमता 73 सैनिक या 48 पैराट्रूपर्स या 12 स्ट्रेचर इंटेसिव केयर मेडवैक या 27 स्ट्रेचर मेडवैक के साथ 4 मेडिकल अटेंडेंट ले जाने की है। यह अधिकतम 9250 किलोग्राम तक वजन उठा सकता है। इसकी गति अधिकतम 482 किलोमीटर प्रति घंटा है और अधिकतम 13,533 फीट की ऊंचाई पर उड़ सकता है। इसे टेक ऑफ करने के लिए 844 मीटर से 934 मीटर लंबाई वाला और उतरने के लिए सिर्फ 420 मीटर का रनवे चाहिए। हथियार लगाने के लिए इसमें छह हार्ड प्वाइंट्स होते हैं। यानी हथियार और बचाव प्रणाली लगाने के लिए दोनों विंग्स के नीचे तीन-तीन जगह होती हैं, जिसमें 800 किलोग्राम के हथियार लगाए जा सकते हैं। सी-295 के शामिल होने से भारतीय वायु सेना की मध्यम लिफ्ट सामरिक क्षमता बढ़ेगी।

टाटा कंसोर्टियम वडोदरा में बना रहा है फैक्टरी

भारत में 40 विमानों का निर्माण करने के लिए टाटा कंसोर्टियम वडोदरा में फैक्टरी बना रहा है, जो 2026 तक बन जाएगी। टाटा ने पिछले साल नवंबर से 40 सी-295 विमानों के लिए मेटल कटिंग का काम शुरू कर दिया है। हैदराबाद फिलहाल इसकी मेन कांस्टीट्यूट एसेंबली है, जहां कई पार्ट्स बनाए जाएंगे। हैदराबाद फैसिलिटी एयरक्राफ्ट के प्रमुख हिस्सों को फैब्रिकेट करेगी। इसके बाद उसे वडोदरा भेजा जाएगा, जहां इंजन और इलेक्ट्रॉनिक्स सेट लगाकर सी-295 विमान को अंतिम रूप दिया जाएगा। भारतीय वायुसेना के लिए ट्रांसपोर्ट विमान बेहद जरूरी हैं, ताकि सैनिकों, हथियारों, ईंधन और हार्डवेयर को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचा सकें। यह विमान इंडियन एयरफोर्स के पुराने एचएस एरोस विमानों की जगह लेंगे। इसके अलावा यूक्रेन से आए एंतोनोव एएन-32 को बदला जाएगा।

पटना, 25 सितम्बर (हिस.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न मंत्रिमंडल की बैठक में सोमवार को सीएम अल्पसंख्यक उद्यमी योजना की शुरुआत सहित कुल 9 एजेंडों पर मुहर लगाई गई।

अल्पसंख्यक उद्यमी योजना के तहत युवाओं को परियोजना लागत की अधिक से अधिक 10 लाख रुपये ऋण उपलब्ध कराई जाएगी। कुल राशि का 50 फीसदी यानी पांच लाख रुपये लोन उपलब्ध कराई जायेगी। 50 फीसदी यानी सरकार इस योजना के तहत अल्पसंख्यकों को 5 लाख रुपये अनुदान देगी।

कैबिनेट ने राजस्व एवं भूमि सुधार, उद्योग विभाग, संसदीय कार्य विभाग, गृह विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े 9 प्रस्तावों पर अपनी स्वीकृति दे दी है। मुख्यमंत्री द्वारा स्पेशल कैबिनेट बुलाने के बाद इस बात की चर्चा थी कि 4 लाख नियोजित शिक्षकों को सरकार राज्यकर्मी का दर्जा देगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

बिहार के 28 जिलों में ट्रैफिक थाना की स्थापना को सरकार ने हरी झंडी दे दी है। 28 ट्रैफिक थानों के लिए कुल 4 हजार 215 पद का सृजन किया गया है। कैबिनेट ने पद सृजन पर अपनी मुहर लगा दी है। बता दें कि राज्य के 12 जिलों में पहले से ट्रैफिक थाने हैं। सरकार के इस फैसले के बाद राज्य भर के सभी जिलों में ट्रैफिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त होने की संभावना है।

सरकार ने आईजीआईएमएस अस्पताल पटना में मरीजों को दवा एवं सभी प्रकार के चिकित्सीय सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराने की स्वीकृति प्रदान की गई है। आईजीआईएमएस में मरीजों को अब दवा और अन्य मेडिकल सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध होंगी। सरकार के इस फैसले से अब यहां इलाज कराने वाले मरीजों को काफी सहुलियत होगी।

पटना रेडक्रॉस सोसायटी को दी गई सरकारी जमीन पर गांधी मैदान मेट्रो रेल स्टेशन बनाने की स्वीकृति सरकार ने दे दी है। इसके साथ ही सरकार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कानूनगो रहे मो. शाहिद खां को सेवा से बर्खास्त करने का फैसला लिया है। नालंदा के कतरीसराय में अंचल पदाधिकारी अश्विनी कुमार को बर्खास्त करने का फैसला सरकार ने लिया है।

समस्तीपुर में मेसर्स ड्यूराटेक सिमेन्टस इंडिया लिमिटेड को बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति के तहत मंजूरी मिली है। बिहार विधान परिषद् के उप सचिव विनोद कुमार की संविदा पर सितम्बर 2024 तक सेवा विस्तार किया गया है। सात निश्चय-2 के तहत छपरा नगर निगम क्षेत्र से जल निकासी के लिए स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम योजना की स्वीकृति सरकार ने दी है।

Chhpara: सोमवार को साहिबगंज स्थित जमा मस्जिद में प्रेस वार्ता करते मौलाना निसार अहमद मिस्बाही मैं तैयारी के बारे में बताया संसार में अमन भाईचारा एवं समानता के संदेशवाहक इस्लाम धर्म के आख़री पैगंबर हज़रत मोहम्मद के जन्म दिवस पर जशने -ए- ईद मिलादुन्नबी का मुख्य समारोह आगमी 27 सितंबर को ज़िलें के मर्कजी शिक्षण दारुल ओलुम् नईमिय, जामा मस्जिद साहेबगंज, में आयोजित होगा। जिसकी तैयारी आयोजन समिति के लोग अंतिम रूप देने मे लगे हुए है ।

देश के प्रसिद्ध ओलेमा, मोकर्रिर (प्रवाचक) व शायर -ए-इस्लम् शिरकत करेंगे तथा हज़रत मोहम्मद के जीवनि एव उनके संदेश को अधिक से अधिक प्रसारित कर इस्लाम के सच्चे संदेश सर आम लोगो तक पहुंचा जा सके। उस दिन सभी मस्जिदों ,व घरो को सजाया जाएगा। दूसरे दिन 28 सितम्बर को प्रात: काल मे फज्र के नमाज के बाद जलूस से मोहम्मद जामा मस्जिद,साहेबगंज से निकाला जाएगा जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए जुमनी मस्जिद, भगवान बज़ार पहुंचेगा वही सलातो सलाम पेश कर जलूस को समाप्त किया जाएगा।

उपस्थित लोगों में इमाम हामीद रज़ा, मौलाना साबीर, मुफ़्ती मुर्शीद साहब, आमिर साहब, मो० वजीर, जमाल अहमद, सोएब कुरैसी, सहाब अहमद राइन, अली अहमद जिलानी, हसरत, अनवर अहमदआदि थे।

Chhapra: आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय पार्ट 2 के अंतर्गत छपरा नगर निगम क्षेत्र से जल निकासी हेतु सेंटेंज सहित कुल राशि 134 करोड़ 97 लाख 8900 की स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम योजना को बिहार सरकार के कैबिनेट के द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।

कार्यकारी एजेंसी के रूप में राज्य सरकार के उपक्रम बुडको को नामित किया गया है।इस संबंध में बुडको के अभियंता ने बताया कि इस योजना के तहत छपरा नगर निगम क्षेत्र में 30 किलोमीटर मुख्य नाला, प्रभुनाथ नगर में 8 किलोमीटर नाला एवं वर्तमान में खनुआ नाला पर से तुड़वाय गए दुकान वाले क्षेत्र में 1450 मी नाला बनाया जाएगा।

पूर्व में खनुआ नाले के 1750 मीटर तक के क्षेत्र के लिए ही राशि उपलब्ध थी।अब प्राप्त राशि से छपरा शहर के आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम को बनाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। आने वाले वर्षों में जल जमाव से छपरा के निवासियों को मुक्ति मिल जाएगी।

गणेश पूजन के दौरान सोनरपट्टी में बाल भोग का हुआ आयोजन

Chhapra: शहर के सोनरपट्टी में राष्ट्रीय शांति संघ द्वारा आयोजित गणेश पूजन के दौरान रविवार को बाल भोग का आयोजन किया. अगले दो दिनों तक चलने वाले इस बाल भोग कार्यक्रम में पहले दिन हजारों लोगों ने शामिल होकर भगवान गणेश का प्रसाद ग्रहण किया गया. स्वर्ण व्यवसाई अमित कुमार के सौजन्य से आयोजित इस बाल भोग में हजारों लोग शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया. वही दूसरे दिन सोमवार को भी बाल भोग का आयोजन किया जाएगा.

बताते चले कि विगत कई दशकों से शहर के सोनारपट्टी में मुंबई की तर्ज पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर भव्य तरीके से पूजा अर्चना की जाती है. पूरे एक सप्ताह तक चलें वाले इस गणेश उत्सव की अलग ही धूम स्वर्ण समाज के द्वारा यहाँ देखने को मिलती है. इसी क्रम में बाल भोग का आयोजन किया जाता है. जिसमे समाज के सभी वर्ग के लोगों को आमंत्रित कर प्रसाद ग्रहण कराया जाता है.

इस मौके पर लक्ष्मण कुमार, अरविंद कुमार, संजीत कुमार, मनीष कुमार, प्रमोद कुमार, सुधीर कुमार मिंटू, अमित कुमार सहित स्वर्णकार समाज के दर्जनों लोगों ने शामिल होकर अपनी सेवा प्रदान की.

DUSU जीत पर एबीवीपी कार्यकताओं ने मनाया जश्न

Chhapra: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में चार में से तीन सीटों पर जीत दर्ज की इस अवसर पर जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा इकाई के द्वारा शहर के नगर पालिका चौक पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी व रंग गुलाल एवं मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी गई तथा जश्न मनाया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रवि पांडे ने कहा कि विद्यार्थी परिषद एक अनुशासित छात्र संगठन है। विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के लिए हमेशा चिंतित रहने वाला संगठन है। देश में जो टुकड़े-टुकड़े गैंग के मठाधीश बने हुए हैं उन लोगों को अरे हाथ से लेते हुए श्री रवि ने कहा कि यह लोग देश को तोड़ने वाले हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने अपना प्रचंड बहुमत विद्यार्थी परिषद को देखकर यह साबित कर दिया के देश विरोधी शक्तियों को छात्र बर्दाश्त नहीं करेंगे विद्यार्थी परिषद की जीत राष्ट्रवाद की जीत है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय संगठन मंत्री पुरुषोत्तम कुमार, विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष विशाल कनौजिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रितेश प्रकाश,नगर सह मंत्री युवराज रंजन, एसएफएस प्रांत सह प्रमुख आशिष कुमार, रवि सिंह, आदर्श राज,आकाश कुमार, आदित्य कुमार,राकेश कुमार,हिमांशु शेखर, आनंद कुमार आदि उपस्थित थे।

Chhapra:  रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु पश्चिम मध्य रेलवे के न्यू कटनी जं. मेन लाइन पर प्री-नान इण्टरलॉक एवं नान इण्टरलॉक कार्य तथा न्यू कटनी जं. यार्ड रिमाडलिंग कार्य किये जाने के कारण निम्न गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं मार्ग परिवर्तन निम्नवत किया जायेगा।

निरस्तीकरण

– छपरा से 29 सितम्बर से 03 अक्टूबर,2023 को चलने वाली 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

– दुर्ग से 30 सितम्बर से 04 अक्टूबर,2023 को चलने वाली 15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

– दुर्ग से 27 एवं 29 सितम्बर,2023 को चलने वाली 18201 दुर्ग-नौतनवा द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

– नौतनवा से 29 सितम्बर एवं 01 अक्टूबर,2023 को चलने वाली 18202 नौतनवा-दुर्ग द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

– दुर्ग से 28 सितम्बर,2023 को चलने वाली 18205 दुर्ग-नौतनवा साप्ताहिक एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

– नौतनवा से 30 सितम्बर,2023 को चलने वाली 18206 नौतनवा-दुर्ग साप्ताहिक एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

मार्ग परिवर्तन

– बरौनी से 29 सितम्बर से 03 अक्टूबर,2023 तक चलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग कटनी-रायपुर-दुर्ग-गोंदिया के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कटनी-जबलपुर-कछपुरा-गोंदिया के रास्ते चलाई जायेगी।

– गोंडिया से 29 सितम्बर से 03 अक्टूबर,2023 तक चलने वाली 15232 गोंडिया-बरौनी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गोंदिया-दुर्ग-रायपुर-कटनी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंदिया-कछपुरा-जबलपुर-कटनी के रास्ते चलाई जायेगी।

 

छपरा लियो क्लब के द्वारा निःशुल्क रक्त जांच शिविर का आयोजन एसडीएस पब्लिक स्कूल मे किया गया

शिविर का विधिवत शुभारम्भ नेत्र चिकित्स्क डा. एस. के. पाण्डेय व लायंस क्लब अध्यक्ष अमित सिंह ने किया

Chhapra: अंतरराष्ट्रीय स्वंयसेवी संस्था लायंस क्लब छपरा टाउन की युवा इकाई लियो क्लब के द्वारा निःशुल्क रक्त जांच शिविर का आयोजन शहर के एस.डी.एस पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया. रक्त जॉच शिविर का विधिवत शुभारंभ छपरा शहर के वरिष्ठ नेत्र चिकत्सक डॉक्टर एस.के पाण्डेय, प्राचार्य डॉ अरुण सिंह, प्रणव सिंह, उपमेयर प्रतिनिधि धर्मनाथ पिंटू, लायंस अध्यक्ष गोविंद सोनी, लियो आशुतोष पाण्डेय ने किया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता लायंस अमित सिंह ने किया. रक्त जॉच कैम्प में कुल 110 पुरुष-महिलाओं को विभिन्न प्रकार के रक्त जांच किए गए.

रक्त जांच कैम्प में ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रोल, थायरायड, सीबीसी, बी.एस.आर, टी.एस.एच एवं अन्य जांचें नि:शुल्क की गईं. लियो अध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय ने कहा की हमारी संस्था स्वास्थ के प्रति जागरूक रहती है और लोगो को भी करती है, ये हमारा चौथा कैम्प है हमारी टीम की कोशिश है की गंभीर बीमारी होने से पहले ही इसकी जानकारी उन लोगो को हो जाए, जो पैसे के अभाव में अपना स्वास्थ जांच नही करा सकते है.

वही लियो क्लब सदस्यों के द्वारा इस आयोजित कैंप को डॉक्टर एस के पाण्डेय ने भी सराहना किया. उन्होंने कहा की शरीर हमें रोग की पूर्व सूचना देने का प्रयास करता है. यदि उसे प्रारम्भिक स्तर पर पहचान लिया जाए तो रोग के बढ़ने या घातक बीमारी के पहले उसे रोका जा सकता है. कई मामले में तो बिना दवा के केवल परहेज से ठीक हुआ जा सकता है. उन्होंने जांच के आधार पर कई लोगों को जरूरी सलाह भी दी. लियो उपाध्यक्ष मनीष कुमार मनी ने कहा की लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने के लिए कैंप का आयोजन किया गया.

वही एसडीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरुण सिंह ने कहा की समाज में अच्छे लोगों के काम हमेशा जिंदा रहते हैं। अगर बच्चे अच्छा काम करते हैं तो माता-पिता की पहचान उससे आगे बढ़ती है। आज लियो क्लब छपरा टाउन के सदस्यों के द्वारा ये रक्त जॉच कैम्प मेरे स्कूल के प्रांगण में आयोजित की गई है जो बहुत की अच्छी पहल है जॉच आज नि:शुल्क में किया जा रहा है ये उससे भी और खुशी की बात है.

कैम्प में मुख्य रूप से लियो जीएमटी कोडिनेटर लियो विकाश कुमार, लियो सचिव अमित सोनी, शबाना खातून, राजनंदनी, लक्ष्मी कुमारी, शुभम सिंह, सलमान, राहुल कुमार, अभिषेक गुप्ता, आदर्श सिंह, आदि लियो सदस्य मौजूद रहे.

आज का पंचांग
दिनांक 24 / 09 /2023 रविवार
भाद्रपद शुक्लपक्ष नवमी
सुबह 10:23 उपरांत दशमी
विक्रम सम्वत :2080
नक्षत्र : पूर्वाषाढ़
दोपहर 01:42 उपरांत उतराषाढ़
चन्द्र राशि धनु
संध्या 07:18 उपरांत मकर
सूर्योदय 05:39 सुबह,
सूर्यास्त :05:44 संध्या
चंद्रोदय :02:09 दोपहर
चंद्रास्त :12:45 रात्रि ( 25 सितम्बर 23 )
लगन : कन्या 07 :26 सुबह
उपरांत तुला लगन
ऋतू : वर्षा
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
उद्देग 05:39 सुबह 07:09 सुबह
चर 7:09 सुबह 08:40 सुबह
लाभ 08:40 सुबह 10:11 सुबह
अमृत 10:11 सुबह 11:41 सुबह,
काल 11:41 सुबह 01:12 दोपहर
शुभ 1:12 दोपहर 02:43 दोपहर,
रोग 02:43 दोपहर 04:14 संध्या
उद्देग 04:14 संध्या 05:45 संध्या
राहुकाल
संध्या 04:14 से 05:44 संध्या
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:17 से 12 :06 दोपहर
दिशाशूल :पच्छिम
यात्रा विचार : आज कही यात्रा पर जाने के पहले पान खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
प्रसन्नता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। आय में वृद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रमाद न करें।काम का दबाव अधिक रहेगा लेकिन फिर भी आप अपने परिवार के लिए समय निकाल लेंगे।
लकी नंबर 4 लकी कलर भूरा

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
रुके कार्यों में गति आएगी। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। कानूनी सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा।आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे तथा काम करने की शक्ति आएगी।
लकी नंबर 2 लकी कलर ग्रे

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा।आज का दिन उन लोगों के लिए शुभ हैं जो किसी लाइफ पार्टनर की खोज में हैं जबकि जो पहले से ही प्रेम संबंध में हैं।
लकी नंबर 5 लकी कलर महरून

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
प्रसन्नता रहेगी। भाग्य अनुकूल है। लाभ लें। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी।प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा तथा मन प्रसन्न रहेगा।
लकी नंबर 3 लकी कलर आसमानी

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
लाभ होगा। लाभ में कमी रह सकती है। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आलस्य न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। यात्रा में कोई चीज भूलें नहीं। लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित थे तो उससे आज के दिन आरामलापरवाही न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं।
लकी नंबर 9 लकी कलर संतरी

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
नौकरी करते हैं तो आज के दिन काम को लेकर दबाव महसूस होगा लेकिन साथ ही आपके काम की प्रशंसा भी की जाएगी। बॉस आपसे खुश दिखाई देंगे। छात्रों को अपने लिए नए अवसर प्राप्त होंगे।
लकी नंबर 7 लकी कलर हरा

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यवसाय में लाभ मिलेगा तथा पुराने पड़े समझौते आगे बढ़ सकते हैं। निवेश किये हुए पैसों से भी लाभ मिलेगा। सरकारी अधिकारीओं को किसी चीज़ की अपेक्षा रहेगी।पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। वाणी पर संयम रखें। अनहोनी की आशंका रहेगी।
लकी नंबर 8 लकी कलर श्वेत

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
व्यापार ठीक चलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पारिवारिक जीवन सुख-शांति से बीतेगा। प्रसन्नता रहेगी। दुश्मनों पर जीत हासिल होगी तथा बिगड़े हुए काम बन जाएंगे। करियर में अचानक से प्रगति देखने को मिलेगी। घर पर किसी की नयी नौकरी लग सकती हैं।
लकी नंबर 1 लकी कलर स्लेटी

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय बनी रहेगी। दूसरों को कार्य में हस्तक्षेप न करें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। बेवजह दौड़धूप रहेगी। नए क्षेत्रों में निवेश करने का विचार करेंगे जिसमे सफलता मिलेगी। आज का दिन भाग्य आपके पक्ष में हैं।
लकी नंबर 6 लकी कलर केसरी

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नए काम करने की इच्छा बनेगी। प्रसन्नता रहेगी। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। मेहनत का फल मिलेगा।कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी के साथ तनाव चल रहा था तो वह आज के दिन सुधरेगा। करियर में तरक्की देखने को मिलेगी तथा भविष्य को लेकर सकारात्मक रवैया रहेगा।
लकी नंबर 4 लकी कलर नीला

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पिछले लंबे समय से रुके कार्य बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। घर-परिवार की चिंता रहेगी।विलासिता वाला जीवन आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता हैं तथा अनावश्यक खर्चें परेशानी खड़ी कर सकते हैं।
लकी नंबर 8 लकी कलर पीला

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार अच्‍छा चलेगा। भूमि व भवन संबंधित कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।परिवार के सहयोग से धन प्राप्ति के रास्ते खुलेंगे तथा बड़ो का परामर्श बहुत काम आएगा। जीवन का भरपूर आनंद लेंगे तथा प्रेम संबंधों में भी मजबूती देखने को मिलेगी।
लकी नंबर 1लकी कलर गुलाबी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847