नई दिल्ली, 05 फरवरी (हि.स.)। कर्तव्य पथ पर छब्बीस जनवरी को देश के 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि रहे फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने अपनी स्मृतियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। मैक्रों ने इस असाधारण यात्रा बताया है। इस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है, ”आपका भारत में होना सम्मान की बात।”

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने अपनी भारत यात्रा के कुछ लम्हों को एक वीडियो में संजोकर इसे एक्स हैंडल पर साझा करते हुए लिखा, ”भारत की एक असाधारण यात्रा पर एक नजर।” प्रधानमंत्री मोदी ने इस वीडियो को एक्स हैंडल पर साझा करते हुए लिखा, ”राष्ट्रपति जी (इमैनुएल मैक्रों), आपका भारत में होना सम्मान की बात है। आपकी यात्रा और गणतंत्र दिवस समारोह में भागीदारी से निश्चित रूप से भारत-फ्रांस मित्रता को बढ़ावा मिला है।”

आज का पंचांग
दिनांक 05 /02 /2024 सोमवार
माघ कृष्णपक्ष दशमी
संध्या 05:24 उपरांत एकादशी
विक्रम सम्वत :2080
नक्षत्र :अनुराधा
सुबह 07:54 उपरांत ज्येष्ठा
चन्द्र राशि वृश्चिक
सूर्योदय 06:31 सुबह
सूर्यास्त :05:36 संध्या
चंद्रोदय 03 :05 सुबह (06 फ़रवरी 24)
चंद्रास्त :12:40 दोपहर
लगन :मकर 06 :58 सुबह उपरांत
कुम्भ लगन
ऋतू :शिशिर
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
अमृत 06:31 सुबह 07:54 सुबह
काल 07:54 सुबह 09:17 सुबह
शुभ 09:17 सुबह 10:41 सुबह
रोग 10:41 सुबह 12:04 दोपहर
उद्देग 12:04 दोपहर 01:27 दोपहर
चर 01:27 दोपहर 02:50 दोपहर,
लाभ 2:50 दोपहर 04:13 संध्या
अमृत 04:13 संध्या 05:36 संध्या
राहुकाल
सुबह 07:54 से 09:17 सुबह
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:41 से 12 :25 दोपहर
दिशाशूल पूर्व
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले दर्पण में चेहरा देखकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.
आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
महत्वपूर्ण कार्यसिद्धि हो सकती है। मनोरंजक यात्रा होगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।प्रमाद न करें। व्यावसायिक स्थिति में सुधार संभव है। कामकाज में मन लगेगा। आप प्रेम संबंध में हैं तो अपने पार्टनर का ध्यान रखें क्योंकि उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
लकी नंबर 7 लकी कलर सफेद

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
धैर्य रखें। आय से अधिक व्यय से आर्थिक तंगी आने की आशंका है। साधारण मतभेद, चिड़चिड़ाहट रह सकती है। दूसरों के कहने में नहीं रहें। व्यापार मध्यम रहेगा। कुसंगति से बचें।किसी मित्र के साथ मन-मुटाव होगा और रिश्तों में कड़वाहट आएगी।
लकी नंबर 8 लकी कलर हरा

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
प्रसन्नता में वृद्धि होगी। लाभ होगा। दूसरों के व्यवहार से लाभ होगा। पूर्व नियोजित योजनाओं का क्रियान्वयन संभव है। रुके कार्यों की चर्चा होगी। संतान के कामों से सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रयास सफल रहेंगे।सरकारी अधिकारियों के लिए आज का दिन थोड़ा चहल-पहल वाला रहेगा।
लकी नंबर 3 लकी कलर केशरी

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
शुभ समाचार प्राप्त होंगे। बेचैनी रहेगी। मान बढ़ेगा। अतिथियों का आवागमन रहेगा। झंझटों में न पड़ें। सहयोग, मार्गदर्शन नहीं मिल पाएगा। अर्थ संबंधी विवाद हो सकते हैं। संतान की चिंता रहेगी।आप जॉब करते हैं तो ऑफिस में कुछ सरप्राइज मिल सकता है और आपके सहकर्मी भी आपसे बहुत खुश होंगे।
लकी नंबर 4 लकी कलर नीला

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार में अपने कार्य को महत्व देंगे। महत्वपूर्ण काम समय पर पूरे हो पाएँगे। नए कार्यों की योजना बनेगी। आशानुरूप लाभ होने के योग हैं।घरवाले आपके लिए रिश्ता ढूंढ रहे हैं तो आज आपके लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है लेकिन आपकी उसमे कम ही रुचि होगी।
लकी नंबर 1 लकी कलर गुलाबी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यावसायि‍क यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली होगी। धनार्जन होगा। चोट व रोग से बचें। व्यवसाय ठीक चलेगा। मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा के अवसर आएँगे। आमदनी में सुधार होगा।घर में अपने भाई-बहन के साथ कुछ नया करने का प्रयास करेंगे
लकी नंबर 5 लकी कलर नीला

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। निवेशादि लाभप्रद रहेंगे। परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी। आमदनी से अधिक व्यय न करें। अपने कामों के प्रति सजगता रखना आवश्यक है। चोट व रोग से बचें।बिज़नेस में घाटा होगा जिस कारण आप परेशान होंगे। सभी के साथ आपसी संबंध मजबूत रखने का प्रयास करेंगे
लकी नंबर 8 लकी कलर लाल

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
भागदौड़ रहेगी। कामकाज की अधिकता से तनाव बढ़ेगा। व्यावहारिक परेशानियाँ रहेंगी। छोटी-बड़ी तात्कालिक समस्याएँ विचलित रखेंगी। व्यापारिक असंतोष रहेगा। किसी चीज़ को लेकर मन शंका में रहेगा और क्या करें क्या ना करें वाली स्थिति रह सकती है।
लकी नंबर 4 लकी कलर आसमानी

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
प्रभावशाली व्यक्ति सहायता करेंगे। धनार्जन होगा। मानसिक-वैचारिक श्रेष्ठता रहेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आर्थिक स्थितियाँ विशेष लाभप्रद बन पाएँगी।किसी बात को लेकर मन में पछतावा रहेगा। मानसिक तनाव रह सकता है लेकिन किसी को जताएंगे नहीं।
लकी नंबर 9 लकी कलर भूरा

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
सोच-विचार के अनुरूप स्थितियाँ रह पाएँगी। व्यावसायिक प्रयास सफल होने के आसार हैं। परिवार में धार्मिक, मांगलिक कार्य हो सकते हैं। जल्दबाजी न करें। विवाद से बचें। पुराना रोग उभर सकता है।किसी दोस्त की शादी में जाने का प्लान बना सकते हैं। खर्चे बढ़ जाएंगे।
लकी नंबर 3 लकी कलर संतरी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मेलजोल बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। समस्याओं का हल ढूँढ सकेंगे। कर्ज लेने की प्रवृत्ति का त्याग करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।सोशल मीडिया पर किसी की बात बुरी लग सकती है। शायद आपका किसी के साथ झगड़ा हो जाए।
लकी नंबर 6 लकी कलर नीला

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नई योजना बनेगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। जीवनसाथी को सम्मान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जोखिम के कामों से दूर रहें।बातों-बातों में कुछ ऐसा कह जाओगे जो आप कहना नहीं चाहते हो।
लकी नंबर 1 लकी कलर भूरा

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में संपन्न हुई।  इस बैठक के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडे कार्यकर्ताओं एवं अधिकारियों मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एवं नेताओं को गांव में प्रवास करना आवश्यक है।

बूथ तक पार्टी को मजबूत करना बूथ को सशक्त बनाना आवश्यक है सभी को रात्रि प्रवास गांव में करना है।  लोगों से मिलना है, उन्होंने बिहार में राजग गठबंधन की सरकार बनने पर कहा कि बिहार की विकास एवं उन्नति के लिए गठबंधन आवश्यक था भाजपा विकास की राजनीति करती है अब डबल इंजन की सरकार बनने से बिहार के विकास को और अधिक गति मिलेगी बिहार के 40 लोकसभा सीटों पर राजग गठबंधन की प्रत्याशियों की जीत निश्चित है हम पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में एक बार फिर नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन की सरकार बनाएंगे।

भाजपा के मुख्य सचेतक एवं तरैया विधायक जनक सिंह बैठक को संबोधित करते हुए कहा के भाजपा कार्यकर्ता के आधारित पार्टी है और कार्यकर्ताओं के बदौलत ही बिहार से लेकर केंद्र तक सरकार बनती है कार्यकर्ताओं का मान सम्मान एवं हितों का ख्याल भारतीय जनता पार्टी में ही मिलता है।

अमनौर विधायक कृष्ण कुमार मंटू ने कहा कि गठबंधन होने से हम अब सभी सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।

छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ है और कार्यकर्ताओं के बदौलत बीजेपी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री शत्रुघन भक्त मालाकार ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री विवेक कुमार सिंह ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी बृजेश कुमार रमन, राष्ट्रीय परिषद सदस्य पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, किसान मोर्चा पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र सेंगर, पूर्व अध्यक्ष रमेश प्रसाद, वेद प्रकाश उपाध्याय, बंशीधर तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तूफैल अहमद कादरी, लोकसभा संयोजक प्रत्याशी डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह, महामंत्री धर्मेंद्र कुमार साह, प्रदेश महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका सिंह, प्रदेश प्रवक्ता उपेंद्र सिंह, प्रदेश संयोजक हेमनारायण सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनु सिंह, गायत्री देवी, सुदामा तिवारी, जिला मंत्री सत्यानंद सिंह, अर्जुन सिंह,राजेश सिंह, कार्यालय मंत्री अर्धदु शेखर , मुख्य प्रवक्ता धर्मेंद्र चौहान, मीडिया प्रभारी बलवंत सिंह, संजय सिंह, गांव चलो अभियान प्रभारी अजीत सिंह,जिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा शर्मा,ममता मिश्रा, अनूप यादव अनिल यादव शत्रुघ्न चौधरी, राजेश फैशन, वरुण प्रकाश राजा, राकेश कुमार सिंह चरणदास, सहित सभी मंडल अध्यक्ष जिला प्रभारी विस्तारक एवं प्रमुख कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

लखनऊ, 03 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता लालकृष्ण आडवाणी को केंद्र सरकार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करेगी। वह ऐसे राजनेता रहे हैं, जो एक जमाने में हिंदुत्व का सबसे बड़ा चेहरा रहे हैं। वह सातवें उप प्रधानमंत्री थे, वहीं उनके नाम सबसे ज्यादा दिनों तक संसद में विपक्ष के नेता बने रहने का भी रिकॉर्ड है, जिसे कोई अब शायद ही तोड़ पाए। आइए हिन्दुस्थान समाचार आपको बताएगा 96 वर्षीय लालकृष्ण आडवाणी की शून्य से शिखर तक की कहानी-

1980 और 1990 के दशक में जब कांग्रेस का राज था, तब अगर किसी ने भाजपा के लिए सियासी जमीन तैयार की तो वह लालकृष्ण आडवाणी ही थे। लालकृष्ण आडवाणी को हर बार नया तमगा मिलता रहा। पीएम इन वेटिंग, कर्णदार, लौह पुरुष से लेकर कट्टरपंथी तक का खिताब उन्हें मिल चुका है। हर कोई लालकृष्ण आडवाणी को अलग-अलग रूप में याद करता है, पर 90 के दशक में जिन्होंने राम मंदिर आंदोलन के लिए जमीनी संघर्ष देखा है उनके लिए लालकृष्ण आडवाणी से बड़ा हीरो कोई नहीं है। वे उन्हें लौह पुरुष कहते हैं, हिंदू हृदय सम्राट कहते हैं।

सियासी सफर
लालकृष्ण आडवाणी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता रहे हैं। 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना की, तब आडवाणी इस पार्टी से जुड़ गए। 1951 से 57 तक उन्होंने पार्टी सचिव की भूमिका संभाली। आडवाणी हिंदुत्व और राष्ट्रवाद की राजनीति करते थे। एक ध्वज, एक राष्ट्र और एक संविधान का राग गाने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सही उत्तराधिकारी वही थे। 1973 से लेकर 77 तक वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे। जब इंदिरा गांधी के इशारे पर देश में इमरजेंसी लगा तो आडवाणी 19 महीने जेल से बाहर ही नहीं आए।

1990 में राम मंदिर आंदोलन चलाया, सोमनाथ से निकाली रथयात्रा
भारतीय जनता पार्टी की स्थापना साल 1980 में हुई। 1986 तक लालकृष्ण आडवाणी ही पार्टी के महासचिव रहे। उनकी जिम्मेदारी बढ़ी और 1986 से 1991 तक अध्यक्ष का पद उन्हें संभालना पड़ा। यह वही साल था जब अयोध्या में राम मंदिर के लिए आंदोलन तेज हो रहा था। आडवाणी चाहते थे अयोध्या में बाबरी मस्जिद मुस्लिम पक्ष खाली करे और वहां भव्य राम मंदिर बने। उन्होंने इसी साल 1990 में राम मंदिर आंदोलन चलाया। उन्होंने सोमनाथ से अयोध्या के लिए रथयात्रा निकाली, गिरफ्तार हुए, कट्टरपंथ को बढ़ावा देने के आरोप लगे। छह दिसंबर 1992 को जब कारसेवकों ने अयोध्या में विवादित बाबरी ढांचा गिरा दिया, पूरे मूवमेंट का क्रेडिट लालकृष्ण आडवाणी को जा मिला। राम मंदिर चाहने वाले हिंदुओं की नजर में लालकृष्ण आडवाणी सम्राट हो गए।

इंतजार करते रह गए, नहीं बन पाए प्रधानमंत्री
लालकृष्ण आडवाणी तीन बार भाजपा के अध्यक्ष रहे। राज्यसभा से लेकर लोकसभा तक, लालकृष्ण आडवाणी की हर जगह धाक रही। 1977 से 1979 तक केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री का कार्यभार संभाला। वे 1999 में एनडीए की सरकार में गृह मंत्री बने, 2002 में उप प्रधानमंत्री बने। उन्होंने भाजपा को जमीन से खड़ा किया और सींचा। जो भाजपा 1984 में महज दो सीटें जीत सकी थी, उसकी अब तूती बोल रही है। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 283 सीटों पर जीत मिली थी, 2019 के चुनाव में भाजपा ने 336 सीटें जीतीं।

अब भाजपा का दावा है कि 2024 के चुनाव में 400 सीटें जीतेगी। यह सच है कि ये उपलब्धियां उनकी मेहनत की वजह से मिलीं। उन्होंने ही भाजपा का संगठन मजबूत किया था। नरेन्द्र मोदी उनके राजनीतिक शिष्य रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी के राजनीतिक रूप से सन्यास लेने के बाद 2009 का लोकसभा चुनाव लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में ही लड़ा गया। भाजपा को भीषण हार मिली। वह उप प्रधानमंत्री तो बन चुके थे, प्रधानमंत्री बनते-बनते रह गए। वह इंतजार करते ही रह गए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बन गए।

अब मिलेगा भारत रत्न
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लालकृष्ण आडवाणी के राजनीतिक शिष्य हैं। प्रधानमंत्री मोदी अक्सर उनका आशीर्वाद लेने उनके आवास पहुंचते हैं। राम मंदिर आंदोलन के दिनों से ही नरेन्द्र मोदी, लालकृष्ण आडवाणी के करीबी रहे हैं। लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देकर सरकार उनके योगदान के प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर कर रही है।

हिंदुत्व का बड़ा चेहरा
जैसे सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश को एकीकृत किया था, ठीक वैसे ही लालकृष्ण आडवाणी ने हिंदुओं के बंटे हुए तबकों को एक करके एक पार्टी के तले लाने में अहम भूमिका निभाई। पाकिस्तान के कराची में आठ नवंबर 1927 को जन्मे लालकृष्ण आडवाणी केडी आडवाणी और ज्ञानी आडवाणी की संतान हैं। उन्होंने कराची से शुरुआती पढ़ाई की थी और मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था।

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की एरियल एक्शन फिल्म ‘फाइटर’ ने 25 जनवरी को रिलीज होने के बाद पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली, लेकिन दूसरे शनिवार को फिर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की।

सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म ‘फाइटर’ ने पहले शनिवार के मुकाबले दूसरे शनिवार को जबरदस्त कमाई की। दूसरे शनिवार को 10.5 करोड़ का कलेक्शन किया। शुक्रवार को फिल्म ने 5.75 करोड़ की कमाई की। ‘फाइटर’ ने अब तक भारत में कुल 162.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वैश्विक स्तर की बात करें तो ‘फाइटर’ जल्द ही 300 करोड़ का आंकड़ा छूने के लिए तैयार है। ऋतिक, दीपिका की इस फिल्म ने पूरी दुनिया में धूम मचा दी है। यह फिल्म ऋतिक रोशन के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बन गई है।

फिल्म ‘फाइटर’ की कहानी भारतीय वायुसेना के वीर जवानों की जिंदगी पर आधारित है। यह फिल्म पुलवामा हमले और बालाकोट हमले की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस फिल्म में ऋतिक स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया और दीपिका मीनल राठौड़ की भूमिका में नजर आएंगी। साथ ही अनिल कपूर कैप्टन राकेश जयसिंह की भूमिका में नजर आए हैं।

नई दिल्ली, 04 फरवरी (हि.स.)। विकास और विरासत को अपनी सरकार की नीति बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कोई देश अपनी विरासत को भुलाकर विकसित नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने विरासत पर शर्मिंदा होने का ट्रेंड बना लिया था और कभी आस्था के केंद्रों के विकास का महत्व नहीं समझा।

प्रधानमंत्री ने रविवार को असम में मां कामाख्या दिव्य परियोजना सहित 11 हजार करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि दिव्य परियोजना के पूरा होने पर यहां भी राम मंदिर जैसा महौल बन जाएगा। इस तरह की परियोजना से गरीब से गरीब को भी कमाने के अवसर प्राप्त होते हैं। आज असम विकास और विरासत की नीति से हो रहे बदलाव का साक्षी बन रहा है।

प्रधानमंत्री ने मां कामाख्या दिव्य परियोजना (मां कामाख्या एक्सेस कॉरिडोर) की आधारशीला भी रखी। इसे पूर्वोत्तर क्षेत्र योजना के लिए प्रधानमंत्री के विकास पहल के तहत मंजूरी दी गई है। यह परियोजना कामाख्या मंदिर आने वाले तीर्थयात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारे तीर्थ, हमारे मंदिर, हमारी आस्था के स्थान, ये सिर्फ दर्शन करने की स्थली ही नहीं हैं। ये हज़ारों वर्षों की हमारी सभ्यता की यात्रा की अमिट निशानियां हैं। भारत ने हर संकट का सामना करते हुए कैसे खुद को अटल रखा, ये उसकी साक्षी हैं।”

इस दौरान प्रधानमंत्री ने बजट में घोषित ‘रूफटॉप सोलर’ परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार बिजली बिल शून्य करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। पिछले 10 वर्षों में हमने हर घर में बिजली पहुंचाने का अभियान चलाया। अब रूफटॉप सोलर योजना के तहत सरकार एक करोड़ परिवारों को छत पर सोलर पैनल लगाने में मदद करेगी।

देश के विकास में पूर्वोत्तर की बड़ी भूमिका को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में केन्द्र सरकार के प्रयासों से यहां शांति का महौल बना है। सीमा से जुड़े मसले सुलझाये गए हैं, स्थायी शांति स्थापित हुई है, 10 बड़े शांति समझौते हुए हैं और बड़ी संख्या में युवाओं ने हिंसा का रास्ता छोड़ा है। 2014 तक यहां सिर्फ 10,000 किमी नेशनल हाई-वे हुआ करते थे। पिछले 10 वर्षों में ही हमने 6,000 किमी के नए नेशनल हाई-वे बनाए हैं। पिछले 10 वर्षों में हमारी सरकार ने यहां विकास पर होने वाले खर्च को 4 गुना बढ़ाया है। 2014 के बाद रेलवे ट्रैक की लंबाई 1900 किमी से ज्यादा बढ़ाई गई। 2014 से पहले की तुलना में रेल बजट करीब 400 प्रतिशत बढ़ाया गया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार हर लाभार्थी तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य प्रत्येक नागरिक के जीवन को आरामदायक बनाना है। यह फोकस हमारे बजट में स्पष्ट है। बजट में सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर 11 लाख करोड़ रुपये खर्च करने का संकल्प लिया है।

प्रधानमंत्री 3400 करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई सड़क उन्नयन परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इसमें 38 पुलों सहित 43 सड़कें शामिल हैं, जिन्हें दक्षिण एशिया उप-क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग (एसएएसईसी) कॉरिडोर कनेक्टिविटी के हिस्से के रूप में उन्नत किया जाएगा। प्रधानमंत्री डोलाबारी से जमुगुरी और बिश्वनाथ चारियाली से गोहपुर तक की दो 4-लेन परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन परियोजनाएं ईटानगर से कनेक्टिविटी को बेहतर करने और क्षेत्र के समग्र आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने राज्य में खेल बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं में चंद्रपुर में एक अंतरराष्ट्रीय मानक खेल स्टेडियम और नेहरू स्टेडियम को फीफा मानक फुटबॉल स्टेडियम के रूप में उन्नत करना शामिल है। प्रधानमंत्री गौहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के बुनियादी ढांचे के विकास की भी आधारशिला रखी। इसके अलावा वे करीमगंज में एक मेडिकल कॉलेज के विकास की आधारशिला भी रखी।

Chhapra: उषा श्रीप्रकाश मेमोरियल एजुकेशनल एवं वेलफेयर ट्रस्ट और क्लियर दृष्टि आई केयर के द्वारा निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मंगल पांडे जी के द्वारा किया गया। निशुल्क आंख जांच शिविर का शुभारंभ पूर्व मंत्री श्री मंगल पांडे, तरैया के माननीय विधायक जनक सिंह जी, अमनौर के माननीय विधायक मंटू सिंह जी, जिला परिषद की उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह जी, विवेक सिंह जी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर के माध्यम से लगभग बारह सौ लोगों को चिकित्सीय परामर्श पाया। दवा और चश्मा निशुल्क लोगों को दिया गया।

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता श्री मंगल पांडे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कैंप के आयोजन से लोगों को लाभ मिलता है। यह कैंप काफी सराहनीय है उसके लिए राखी गुप्ता और वरुण प्रकाश को धन्यवाद देते हैं। ऐसे ही छोटे और बड़े आयोजनों से ही हम समाज को स्वस्थ रख सकते है।

भारतीय जनता पार्टी की नगर निकाय प्रकोष्ठ भाजपा बिहार की प्रदेश उपाध्यक्ष व छपरा नगर निगम की पूर्व मेयर राखी गुप्ता ने बताया कि यह पहली बार नहीं है कि जनता की सेवा के लिए कैंप लगाया गया है। मेरे द्वारा चुनाव से पहले और चुनाव के बाद भी लगातार आम जनता के लिए कैंप लगाकर लोगों को सेवा प्रदान किया जा रहा है। अब तक लगभग 700 से अधिक लोगों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन निशुल्क कराया जा चुका है। जिन लोगों को मेजर प्रॉब्लम आंखों से है उन लोगों का ऑपरेशन भी प्राइवेट अस्पताल में कराया गया है। जनता की सेवा में हम तत्पर हैं।

भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री प्रकाश ओर्नामेंट्स के ओनर वरुण प्रकाश राजा ने कहा कि लगातार जनता की सेवा हम लगे हुए है। जनता की सेवा ही मेरा धर्म हैं। जनता की सेवा की बदौलत ही जनता ने हमें छपरा नगर निगम की जिम्मेदारी सौंपी हैं। 18 फरवरी को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए 138 लोगों को अखंड ज्योति मस्ती चख आँख अस्पताल भेजा जाएगा। आने वाले दिनों में भी आंख का कैंप ग्रामीण क्षेत्रों में लगाया जाएगा, इसकी जानकारी जल्द ही दी जाएगी।

निःशुल्क नेत्र जांच के साथ ही होमियोपैथी चिकित्सा का भी आयोजन शर्मा होमियो रिसर्च सेंटर के चिकित्सक डॉ एस. के. शर्मा के द्वारा किया गया।

उद्घाटन समारोह में पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, तरैया विधायक जनक सिंह, अमनौर विधायक मंटू सिंह, गरखा के पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, छपरा नगर निगम की पूर्व मेयर राखी गुप्ता, छपरा नगर निगम सशक्त का स्थाई समिति के सभी सदस्य एवं माननीय पाषर्दगंण भी उपस्थित थे।

आज का पंचांग

दिनांक 04 /02 /2024 रविवार

माघ कृष्णपक्ष नवमी

संध्या 05:49 उपरांत दशमी

विक्रम सम्वत :2080

नक्षत्र :विशाखा

सुबह 07 :21 उपरांत अनुराधा

चन्द्र राशि वृश्चिक

सूर्योदय 06:32 सुबह

सूर्यास्त :05:35 संध्या

चंद्रोदय 02 :05 सुबह (05 फ़रवरी 24)

चंद्रास्त :11 :54 सुबह

लगन :मकर 07:06 सुबह उपरांत

कुम्भ लगन

ऋतू :शिशिर

चौघडिया,

दिन चौघड़िया:

उद्देग 06:32 सुबह 07:55 सुबह

चर 07:55 सुबह 09:18 सुबह

लाभ 09:18 सुबह 10:41 सुबह

अमृत 10:41 सुबह 12:03 दोपहर

काल 12:03 दोपहर 01:26 दोपहर

शुभ 01:26 दोपहर 02:49 दोपहर,

रोग 2:49 दोपहर 04:12 संध्या

उद्देग 04:12 संध्या 05:34 संध्या

राहुकाल

संध्या 04 :12 से 05:32 संध्या

अभिजित मुहूर्त

सुबह 11:41 से 12 :25 दोपहर

दिशाशूल पछिम

यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले पान खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

मेष

आज के दिन आपके सभी रुके हुए परियोजना पूर्ण होगा।आज के दिन आपके मानसिक स्थिती ठीक रहेगा। शरीर में छोटे -मोटे बीमारी से परेशान रहेगे।नौकरी करने वाले को आपका प्रभाव बेहतर दिखाई देगा। व्योपार में लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन में अनबन बना रहेगा।

शुभ अंक 5 शुभ रंग भूरा

 

वृष

आज के दिन आपके दैनिक जीवन में कार्य का दबाव बना रहेगा। योजना के अनुरूप कार्य करेगे।आज प्रोलोभन से बचे आर्थिक स्थिति ठीक रहेगा।जो लोग इलेक्ट्रिक का काम कर रहे है।आज काम करते समय सावधानी रखे।भौतिक सुख साधन भरपूर मिलेगा।

शुभ अंक 4 शुभ रंग हरा

 

मिथुन

आज के दिन आप कार्य के दौरान सावधानी रखे ।शत्रु आपके छवि को परेशान करेगे। व्योपार पर ध्यान दे। मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं मिलेगा। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा।

स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।पुराने बीमारी आपको परेशान कर देगा।

शुभ अंक 7 शुभ रंग बैगनी

 

कर्क

आज के दिन आपके महत्वपूर्ण कार्य भूल जायेगे। पुरा दिन तो मध्यम का रहेगा लेकिन दोपहर के बाद आपको आकास्मिक धन का लाभ मिलेगा।पारिवारिक जरुरत को पूरा करे।व्योपार को

लेकर यात्रा बनेगी।पिता के स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।पेट सम्बंधित समस्या बनेगा।

शुभ अंक 6 शुभ रंग पिला

 

सिंह

आज के दिन आपको कार्य में ध्यान रहेगा।समाज से आपका मान सामान मिलेगा। व्योपार ठीक नहीं चलेगा ।सरकारी नौकरी करने वाले के लिए आज बेहतर रहने वाला है।कार्य में

सफलता मिलेगा लेकिन आलस तथा लापरवाही को दूर करे। स्वास्थ्य उतम रहेगा।

शुभ अंक 2 शुभ रंग सफेद

 

कन्या

 

आज के दिन दैनिक जीवन खुशहाल रहेगा।लेकिन संध्या के बाद आपके कार्य में सुस्ती दिखाई देगा।नौकरी में प्रसन्नता बनेगा।कोर्ट कचहरी के कार्य में लाभ मिलेगा।मनोरंजन तथा खेल में रूचि बढ़ जाएगी।किसी बात सुनकर आप उतेजित नहीं हो।अनैतिक कार्य से बचे ।

शुभ अंक 3 शुभ रंग नारंगी

 

तुला

 

आज के दिन आप असमंजस की स्थिति बन जाएगी।धन लाभ के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। संध्या के बाद मौज -मस्ती खूब करेगे।व्योपारी थोक विक्रेता के लिए आज बढ़िया रहने वाला है।माता के स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने के कारण चिता बढ़ जाएगी।

शुभ अंक 1 शुभ रंग नीला

 

वृश्चिक

आज के दिन आपको अनुकूल रहने वाला रहेगा। भूमि भवन के के लिए लाभ होगा।भाग्य भी साथ देगा।मानसिक संतुलन बना रहेगा।जल्दबाजी में निर्णय नहीं ले हानि होगी।गुप्त योजना से लाभ मिलेगा।

शुभ अंक 3 शुभ रंग सलेटी

 

धनु

कार्य का बोझ ज्यादा बनेगा। जिसे आपके महत्वपूर्ण कार्य में रुकावट होगा।आय ठीक रहेगा नौकरी करने वाले लोग आपको सहकर्मी सहयोग नहीं करेगे।उतम भोजन का लाभ मिलेगा।वाहन का खरीद -बिक्री होगा।पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक 9 शुभ रंग सलेटी।

 

मकर

आज के दिन अचानक धन का लाभ मिलेगा।व्योहार में परिवर्तन होगा ।आर्थिक स्थिति ठीक रहेगा।स्थाई संपति के मामले में धार्मिक यात्रा बनेगा।व्योपार में खूब लाभ होगा।परिवार में

वातावरण अनुकूल रहेगा सभी परिवार प्रसन्न रहेगे।

शुभ अंक 1 शुभ रंग सलेटी

 

कुंभ

आज के दिन आपको अपनी गलती का सुधार करे।सामाजिक तथा आर्थिक क्षेत्र में आपको विरोध झेलना पड़ेगा।सामाजिक क्षेत्र में आपका मान -सम्मान मिलेगा।मनोरंजन में ज्यादा

लगाव रहेगा।पारिवारिक वातावरण ठीक रहेगा।लेकिन सहकर्मी का सहयोग नहीं मिलेगा।

शुभ अंक 2 शुभ रंग संतरी

 

मीन

आज के दिन आपको कठिन परिश्रम करना पड़ेगा।कार्य में परेशानी के कारण काम में बदलाव हो सकता है।आपके कार्य का प्रशंसा होगा।नौकरी करने वाले के लिए बेहतर रहेगा। उच्च वयोक्ति के साथ आपको समर्थन मिलेगा।असंभव कार्य को भी आप संभव कर सकते है।

शुभ अंक 6 शुभ रंग पिला

 

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

विद्यालय मे आर ओ तथा वाटर कूलिंग सिस्टम का महाराजगंज सांसद ने किया उद्घाटन

जलालपुर: प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगोलापुर मठिया मे शनिवार की संध्या सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने आर ओ व वाटर कूलिंग सिस्टम का फीता काटकर उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है. इस सिस्टम से अब विद्यालय के बच्चो को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा.

उन्होंने बताया कि यह सिस्टम एक घंटा मे 120 लीटर शुद्ध जल बनाता है.गर्मी के दिनो मे इसका कूलिंग सिस्टम शीतल जल उपलब्ध कराऐगा.अब बच्चो को शीतल व मीठा जल पीने को मिलेगा.

शुद्ध जल से बच्चे बीमार नहीं पड़ेगे.वे स्वस्थ रहेंगे तो स्वस्थ दिमाग भी होगा. जिससे वे मन लाकर पढाई पूरी कर बेहतर नागरिक बनेंगे.उन्होने बच्चो को बिस्कूट व टाफियां बांटी. उनके प्रयास व अनुशंसा से व पेट्रोनेट के सौजन्य से लोक हिमायती विकास सेवा संस्थान पटना द्वारा आर ओ सिस्टम को लगाया गया है. संचालन एच एम अखिलेश्वर पांडेय ने किया.

मौके पर अमरजीत सिंह, विपिन भारती, धीरज तिवारी, विजय साह, मणीन्द्र पांडेय, सुधा देवी, निलेश सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.

अपहृत की हत्याकांड के दो अभियुक्त गिरफ्तार

Chhapra: मुफ्फसिल थाना पुलिस ने विगत दिनों अपहृत व्यक्ति के हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मुफ्फसील थानान्तर्गत नैनी गाँव के निवासी शैलेंद्र महतो की पत्नी- गुड्डी देवी द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि उनके पति दिनांक 31.01.24 को करीब समय – 11:00 बजे से ही घर से निकले हैं जो अब तक घर नहीं आए हैं।

इन्हें संदेह है कि इनके पति- शैलेंद्र महतो का कुछ लोगों के द्वारा अपहरण कर लिया गया है।

इस संबंध में मुफ्फसील थाना कांड संख्या-51 / 24, दिनांक- 31.01.24, धारा-365/34 भा०द०वि० दर्ज कर अनुसन्धान प्रारंभ किया गया।

मुफ्फसील थाना पुलिस दल द्वारा अनुसंधान के क्रम में दिनांक -01.02.24 को मुफ्फसील थानान्तर्गत नैनी गाँव के झाड़ियों से अपहृत शैलेंद्र महतो का शव पाया गया।

मुफ्फसिल थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त कांड का उद्भेदन कर 02 अपराधियो को गिरफ्तार किया गया। पूछ-ताछ के क्रम में गिरफ्तार अपराधियो बताया गया की गांजा पीने के दौरान हुए विवाद में शैलेंद्र महतो का गला दबा कर हत्या कर दी गयी।

गिरफ्तार अपराधियो द्वारा इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गयी है। इस घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ़्तारी हेतु अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पताः-

1.गोलू महतो,पिता-आनंद बिहारी उर्फ़ हुक्कू महतो, सा० – नैनी, थाना- मुफ्फसिल,जिला-सारण

2.भडुक कुमार,पिता- सज्जन राम, सा० – नैनी, थाना- मुफ्फसिल, जिला-सारण

विश्व कैंसर दिवस:
 10 फरवरी तक ओपीडी में विशेष रूप से स्क्रीनिंग की सुविधा उपलब्ध:

जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में जागरूकता से संबंधित विभिन्न प्रकार के गतिविधियों का किया जा रहा है आयोजन:

गलत खान- पान के कारण महिलाओं में सर्वाइकल व ब्रेस्ट कैंसर, जबकि पुरुषों के फेफड़े- प्रोस्टेट व कोलन कैंसर का खतरा सबसे अधिक: डॉ सेबी

जिले में अभी तक लगभग 20 हजार कैंसर स्क्रीनिंग: डॉ विक्रम आनंद

Chhapra: वैश्विक स्तर पर कैंसर एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों में से प्रमुख है। क्योंकि कैंसर के कारण प्रत्येक वर्ष लाखों लोगों की मौत होती है। जिसमें पूरी दुनियां में हर छठी मौत कैंसर के कारण हो रही है। प्रभारी सिविल सर्जन डॉ चंदेश्वर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में प्रतिदिन खोज व तकनीकी विकास के कारण कैंसर अब लाइलाज बीमारी तो नहीं रही। लेकिन अभी भी आम लोगों के लिए इसका इलाज बेहद कठिन साबित हो रहा है। दुनिया भर में कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को इसके खतरों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 04 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। हर साल की तरह इस बार भी विश्व कैंसर दिवस आज यानी 04 से 10 फरवरी तक जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में जागरूकता से संबंधित विभिन्न प्रकार के गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर विशेष रूप से ओपीडी में स्क्रीनिंग की सुविधा उपलब्ध: डॉ भूपेंद्र कुमार
जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ भूपेंद्र कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल परिसर स्थित ओपीडी के कमरा संख्या – 02 में होमी भाभा कैंसर संस्थान सह शोध संस्थान के टीम द्वारा सुबह के 9 बजे से शाम के 5 बजे तक स्क्रीनिंग, उपचार के साथ ही जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जबकि जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में नि:शुल्क कैंसर स्क्रीनिंग सह परामर्श शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें विभिन्न तरह के कैंसर की स्क्रीनिंग व आवश्यक परामर्श सेवाएं संचालित की जाएगी। इस शिविर में मुंह, स्तन, गर्भाशय संबंधी कैंसर की स्क्रीनिंग के साथ मधुमेह, उच्च रक्तचाप के स्क्रीनिंग की सुविधा उपलब्ध साथ ही विभिन्न गैर संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।

गलत खान- पान के कारण महिलाओं में सर्वाइकल व ब्रेस्ट कैंसर, जबकि पुरुषों के मुंह, फेफड़े- प्रोस्टेट व कोलन कैंसर का खतरा सबसे अधिक: डॉ सेबी
सदर अस्पताल स्थित ओपीडी में कार्यरत होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल व रिसर्च सेंटर मुजफ्फरपुर की चिकित्सक डॉ सेबी ने बताया कि महिलाओं में सर्वाइकल व ब्रेस्ट कैंसर, जबकि पुरुषों के फेफड़े- प्रोस्टेट व कोलन कैंसर का खतरा सबसे अधिक देखा जाता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि खान-पान में गलत आदतें, दोषपूर्ण जीवनशैली, प्रदूषण के अलावा हानिकारक रसायनों के अधिक संपर्क में रहने के कारण कैंसर का जोखिम प्रतिदिन बढ़ रहा है। हालांकि कैंसर के खतरों से बचाव के लिए सावधानी व जागरूकता जरूरी है। वहीं संयमित जीवनशैली व उचित खान- पान, शराब, धुम्रपान व तंबाकू उत्पाद के सेवन से परहेज करने मात्र से कैंसर के खतरों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

जिले में अभी तक लगभग 20 हजार कैंसर स्क्रीनिंग: डॉ विक्रम आनंद
सदर अस्पताल परिसर स्थित ओपीडी में संचालित होमी भाभा कैंसर संस्थान सह शोध संस्थान के डॉ विक्रम आनंद ने बताया कि दिसंबर 2022 से लेकर दिसंबर 2023 तक 18451 मरीजों की स्क्रीनिंग की गयी है। जिसमें दिसंबर 2022 से दिसंबर 2023 तक 18451 जबकि जनवरी 2024 में 1578 मरीजों की स्क्रीनिंग हुई है। कैंसर के संदेहास्पद मरीज मिलने की स्थिति में बेहतर इलाज के लिए राज्य के उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर किया गया है। ताकि रोगियों का समुचित इलाज संभव हो सके। क्योंकि रोग से संबंधित लक्षणों की समय पर पहचान और उचित जांच के बाद से कैंसर का इलाज संभव है।

Chhapra: पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा के बाद से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी व्याप्त है।

भाजपा नेता रामदयाल शर्मा ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणाश्रोत, राजनीति में शुचिता के प्रणेता, अहर्निश कार्य और सतत प्रयत्न स्वरूप पार्टी को नई ऊंचाई प्रदान करने वाले लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने की घोषणा से हम सभी कार्यकर्ताओं में खुशी है। उन्होंने कहा कि इस सम्मान के लिए उन्हें बधाई देता हूँ साथ ही भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ कि उसने अपने वरिष्ठ मार्गदर्शक जो सम्मान व्यक्त किया है वह स्वागत योग्य है। इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का अभिनंदन करता हूं।

उन्होंने कहा कि आडवाणी जी का देश के विकास में बड़ा योगदान है। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार में उन्होंने देश के गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री के रूप में काफी बेहतर कार्य किया। आडवाणी जी देश के सम्मानित राजनेताओं में से एक हैं।