पटना, 25 जुलाई (हि.स.)। बिहार की राजधानी सहित अन्य जिलाें में पड़ी रही गर्मी से लाेगाें काे थाेड़ी राहत मिली है। गुरुवार रात हुई बारिश से पटना के माैसम में बदलाव हुआ है। हालांकि उमस अभी भी है।

पटना में आज सुबह से ही बादल छाये है और मध्यम दर्जे से लेकर हल्की बारिश रुक रुक कर हाे रही है। इस बीच उमस भी गर्मी से भी लाेगाें काे राहत मिलने की सूचना माैसम विभाग ने दी है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव का क्षेत्र मौसम में बड़ा बदलाव ला रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार यह निम्न दबाव क्षेत्र अब तेजी से सक्रिय हो रहा है। जिसके प्रभाव से अगले 24 घंटों में पटना और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, बेगूसराय, समस्तीपुर, खगड़िया, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, बांका और जमुई जैसे 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है, जिससे लोगों को उमस से राहत मिलेगी।

पटना, 25 जुलाई (हि.स.)। बिहार विधानमंडल के आखिरी दिन सदन में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। दोनों सदन की कार्यवाही शुरु होते ही खत्म हो गई।

बिहार विधान परिषद की कार्यवाही स्थगित होने के बाद विधान परिषद् की नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी अपने दल के सभी विधान पार्षदों के साथ बाहर निकलीं और मीडिया से बात की।

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने दावा किया है कि उनके बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जान को खतरा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी की हत्या की पहले भी चार बार कोशिश की जा चुकी है। राबड़ी देवी ने सरकार से उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जमकर हमला बोला।

नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने भाजपा-जदयू पर बड़ा आरोप लगाया । राबड़ी देवी ने कहा है कि तेजस्वी की जान को खतरा है। भाजपा-जदयू वाले साजिश कर रहे हैं,तेजस्वी को मारने की कोशिश की जा रही है।

पटना, 25 जुलाई (हि.स.)। बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी (बीपीएसएएस) के तत्वावधान में शुक्रवार को राज्य सरकार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने नागरिक सेवा वितरण को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और डिजिटल बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण योजनाओं, पोर्टल एवं मोबाइल ऐप्स का शुभारंभ किया। कार्यक्रम सचिवालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित किया गया।

मुख्य सचिव अमृत लाल मीना ने इस अवसर पर कहा कि सामान्य प्रशासन विभाग और बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी द्वारा तकनीकी उन्नयन और समय की मांग को ध्यान में रखते हुए किए गए इन नवाचारों के माध्यम से ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल हुई हैं। उन्होंने इन पहलों को सुशासन की दिशा में मील का पत्थर बताया।

मौके पर विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत ने कहा कि यह योजना संविदा कर्मियों के लिए सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक अत्यंत लाभकारी कदम है। साथ ही, तकनीक आधारित यह प्लेटफॉर्म पारदर्शिता और सुशासन को मजबूत करेगा।

इन सभी पहलों का उद्देश्य बिहार में सुशासन, सेवा पारदर्शिता और कर्मचारी कल्याण को नई दिशा देना है। डिजिटल नवाचारों के माध्यम से न केवल नागरिकों को सरकारी सेवाओं की निर्बाध पहुंच मिल सकेगी, बल्कि राज्य सरकार के संविदा कर्मियों को भी सामाजिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधा का भरोसा प्राप्त होगा। यह कार्यक्रम बिहार में प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध होगा। इसका द्देश्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाना, नागरिकों की सेवा तक पहुंच को सुगम करना और संविदा कर्मियों के लिए सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित करना भी है।

कार्यक्रम के दौरान बिहार मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) का एंड्रॉइड मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया, जो अब गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त एचआरएमएस प्रणाली के दूसरे चरण के मॉड्यूल का भी जीयो-लाइव किया गया, जिसमें कर्मचारी स्वयं सेवा, अनुशासनात्मक कार्रवाई, वेतन प्रबंधन, पेंशन और बीमा, प्रशिक्षण, स्थानांतरण, पदोन्नति, प्रदर्शन मूल्यांकन और सेवा समाप्ति जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को डिजिटाइज़ किया गया है।

इस दौरान संविदा कर्मियों के लिए समूह स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत भी की गयी है। इसके लिए बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी और एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के बीच एक त्रैवार्षिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस योजना के अंतर्गत कुल 3,560 संविदा कर्मियों, जिनमें विभाग, जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर कार्यरत 2,850 कार्यपालक सहायक, 608 आईटी सहायक और 102 आईटी प्रबंधक शामिल हैं, को 5 लाख तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जाएगा। इसका वार्षिक प्रीमियम 1.42 करोड़ और उस पर लगने वाली जीएसटी पूरी तरह से मिशन कार्यालय द्वारा वहन किया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में राज्य कते मुख्य सचिव के अलावा विकास आयुक्त, अपर मुख्य सचिव सह मिशन निदेशक, सचिव सह अपर मिशन निदेशक, विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव एवं सचिव, आईपीआरडी निदेशक, एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक, सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारी, बीपीएसएमएस, एनआईसी पटना, विभागीय पीजीआरओ, आईटी प्रबंधक एवं केपीएमजी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

नई दिल्ली, 25 जुलाई (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपति भवन को मार्च 2027 तक नेट जीरो भवन बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलों का शुभारंभ किया।

राष्ट्रपति भवन और राष्ट्रपति संपदा में विभिन्न पहलों के शुभारंभ के अवसर पर अपने संक्षिप्त संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि यह संतोष की बात है कि पिछले तीन वर्षों में कई ऐसे निर्णय लिए गए और कार्य किए गए जिनसे राष्ट्रपति भवन के साथ नागरिकों का जुड़ाव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हमारा सदैव यह प्रयास रहा है कि समाज के सभी वर्गों, विशेषकर वंचितों और पिछड़े वर्गों को देश की विकास यात्रा से प्रभावी ढंग से जोड़ा जाए। राष्ट्रपति ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि राष्ट्रपति भवन दिव्यांगजनों के लिए अधिक सुलभ हो गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले दिनों में कई नई पहल की जाएंगी।

राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन परिसर को दिव्यांगजन अनुकूल घोषित किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान की 50 सूत्री अनुशंसा को लागू करने के बाद राष्ट्रपति भवन, अमृत उद्यान और राष्ट्रपति भवन संग्रहालय अब दिव्यांगजनों के लिए अनुकूल परिसर बन गए हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइटें 22 भारतीय भाषाओं में लॉन्च की गईं।

राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति संपदा में रहने वाले लोगों और पर्यटकों के लिए कई नई सुविधाओं का भी उद्घाटन किया, जिनमें राष्ट्रपति भवन में नया आगंतुक सुविधा केंद्र, हैदराबाद स्थित राष्ट्रपति निलयम में निलयम निकुंज, शिमला के राष्ट्रपति निवास में कैफेटेरिया, स्मारिका दुकान एवं स्वागत कक्ष तथा राष्ट्रपति संपदा में नव-निर्मित जिम शामिल हैं।

इसके अलावा, 250 से ज़्यादा वस्तुओं की नीलामी के लिए ई-उपहार सीज़न 2 का शुभारंभ किया गया। नीलामी से प्राप्त समस्त धनराशि बच्चों के कल्याण से जुड़ी पहलों को दान की जाएगी। राष्ट्रपति ने अपने बीते एक वर्ष के कार्यकाल की झलकियों को समेटती ई-बुक का विमोचन भी किया।

एक अन्य महत्वपूर्ण पहल के तहत, राष्ट्रपति भवन को मार्च 2027 तक ‘नेट ज़ीरो’ भवन बनाने की शुरुआत की।

पुंछ, 25 जुलाई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा पर एक बारूदी सुरंग विस्फोट में एक सैन्यकर्मी बलिदान हो गया और दो अन्य घायल हो गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि कृष्णा घाटी के सामान्य क्षेत्र में क्षेत्र प्रभुत्व गश्त के दौरान एक बारूदी सुरंग विस्फोट हुआ, जिसमें एक अग्निवीर जवान बलिदान हो गया और दो अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों में से एक जेसीओ है, जिसे एक सैन्य अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है और उनकी हालत स्थिर है।

व्हाइट नाइट कोर के जीओसी और सभी रैंक अधिकारियों ने अग्निवीर ललित कुमार को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने कृष्णा घाटी ब्रिगेड के सामान्य क्षेत्र में एक बारूदी सुरंग विस्फोट के बाद क्षेत्र प्रभुत्व गश्त के दौरान सर्वाेच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि हम दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।

नई दिल्ली, 25 जुलाई (हि.स.)। केन्द्र सरकार ने अश्लील सामग्री प्रसारित करने वाले 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगा दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 23 जुलाई को अश्लील और पोर्नोग्राफ़िक सामग्री वाले 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की वेबसाइटों और ऐप्स को ब्लॉक करने का निर्देश दिया है।

निर्देश पत्र के अनुसार यह कार्रवाई गृह मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, विधि मामलों के विभाग, उद्योग निकायों फिक्की और सीआईआई, तथा महिला अधिकारों और बाल अधिकारों के क्षेत्र के विशेषज्ञों के परामर्श से की गयी।

ब्लॉक किए गए ओटीटी प्लेटफार्म में बिग शॉट एप, देसीफिलिक्स, बूमेक्स, न्योनएक्स, नवरास लाइट, गुलाब एप, कंगन एप, बुल एप, शो हिट, जलवा एप, वाओ इंटरटेनमेंट, लुक इंटरटेनमेंट, हिट प्राइम, फुगी, फेनो, शो एक्स, सोल टॉकीज, अड्डा टीवी, अल्ट, हॉट वीआईपी, हलचल एप, मूड एक्स, ट्रीफिलिक्स, उल्लू, मोजफिलिक्स शामिल है।

मंत्रालय के मुताबिक

सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 और आईटी नियम, 2021 के प्रावधानों का उपयोग करते हुए विभिन्न मध्यस्थों को अधिसूचनाएं जारी की गयी हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि संबंधित वेबसाइटों और ऐप्स तक पहुंच अक्षम कर दी गयी है।

Chhapra: विधान सभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को ले एक बैठक सारण समाहरणालय सभागर में आयोजित की गई. बैठक में सीएपीएफ के आवासन की समुचित व्यवस्था करने के साथ खनन, उत्पाद, परिवहन व विधि व्यवस्था के संबंध में सभी संबंधितों को व्यापक टास्क सौंपे गए.

जिला पदाधिकारी अमन समीर ने कहा कि सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को नामित किया जा रहा है। उनके माध्यम से क्रिटिकल मतदान केंद्रों और वनरेबल क्षेत्रों को चिन्हित कर उनके कारक की पहचान की जायेगी. उन्होंने चिन्हित स्थलों पर स्थाई और अस्थाई पुलिस चेकपोस्ट का निर्माण कर लगातार गहन वाहन जाँच अभियान चलाने का निदेश दिया.

जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में ANPR (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन) कैमरे लगाने हेतु 18 महत्वपूर्ण चौक, चौराहे को चिन्हित किया गया है. इन स्थलों पर 55 कैमरे लगाने हेतु पहल की जा रही है.

श्री समीर ने अर्द्धसैनिक बलों की कंपनियों के ठहराव के लिए स्थल का चयन करने तथा उनकी मूलभूत आवश्यक सुविधाओं को पूरा करने के निदेश दिए. अर्धसैनिक बलों के परिभ्रमण का रूट चार्ट तथा राजनीतिक दलों को दी जाने वाली सभास्थल की सूची तैयार करने का निदेश दिया.

वरीय पुलिस अधीक्षक ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 126 के तहत बंध पत्र भरने तथा सीसीए के तहत प्रभावी कार्रवाई करने के साथ ही अवैध शराब के सीजर हेतु ठोस कार्रवाई करने के लिए सभी एस एच ओ को निदेश दिए.

बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, उपविकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता सहित विभिन्न संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी आदि जुड़े थे।

आज का पंचांग
दिनांक 25/07/2025 शुक्रवार
श्रावण शुक्लपक्ष प्रतिपदा
रात्रि 11:22 उपरांत द्वितीय (26 जुलाई 2025 )
नक्षत्र पुष्य
संध्या 04:00 उपरांत अश्लेशा
चन्द्र राशि कर्क
विक्रम सम्वत :2082
सूर्योदय 05:13 सुबह
सूर्यास्त :06:39 संध्या
चंद्रोदय : 05:24 सुबह
चंद्रास्त : 07:20 संध्या
ऋतू :वर्षा
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
चर 05:13 सुबह 06:53 सुबह,
लाभ 06:53 सुबह 08:34 सुबह
अमृत 08:34 सुबह 10:15 सुबह
काल 10:15 सुबह 11:56 सुबह
शुभ 11:56 सुबह 01:37 दोपहर
रोग 01:37 दोपहर 03:17 दोपहर
उद्देग 03:17 दोपहर 04:58 संध्या
चर 04:58 संध्या 06:39 संध्या
लगन : कर्क
सुबह 06:56 उपरांत लगन सिह
राहुकाल
सुबह 10:15 से 11:56 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:29 से 12:33 दोपहर
दिशाशूल पच्छिम
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले दही खाकर यात्रा करे.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
राजकीय अवरोध दूर होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। धर्म-कर्म में मन लगेगा। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रसन्नता रहेगी।

लकी नंबर 5लकी कलर कृष

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
समाजसेवा में रुझान रहेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। पुरानी व्याधि से परेशानी हो सकती है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर सफेद

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
विवेक का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। कोई बड़ी बाधा से सामना हो सकता है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। किसी अपने के व्यवहार से दु:ख होगा।
लकी नंबर 6 लकी कलर फिरोजा

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। यात्रा में जल्दबाजी न करें, नुकसान संभव है। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। स्वास्थ्‍य पर बड़ा खर्च हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। आय में कमी रहेगी। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
लकी नंबर 1 लकी कलर भुरा

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट से कार्य में रुकावट होगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर लाल

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
दूर से अच्‍छी खबर प्राप्त हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई बड़ा काम करने की योजना बनेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में अतिथियों पर व्यय होगा। किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर आसमानी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
मित्रों की सहायता कर पाएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता रहेगी। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा।
लकी नंबर 4 लकी कलर स्लेटी

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
धन का नुकसान या कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक चिंताएं रहेंगी। मेहनत अधिक तथा लाभ कम होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। मातहतों का सहयोग नहीं मिलेगा। कुसंगति से बचें, हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
लकी नंबर 3 लकी कलर नीला

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ के असवर हाथ आएंगे। यात्रा में सावधानी रखें। किसी पारिवारिक आनंदोत्सव में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद न करें।
लकी नंबर 1 लकी कलर

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। पारिवारिक सहयोग से कार्य में आसानी होगी।
लकी नंबर 3 लकी कलर बैंगनी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आशंका-कुशंका के चलते कार्य की गति धीमी रह सकती है। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते
लकी नंबर 9 लकी कलर आसमानी

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में विशेषकर स्त्रियां सावधानी रखें। कार्यों की गति धीमी रहेगी। बु‍द्धि का प्रयोग करें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। निराशा हावी रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी।
लकी नंबर 7 लकी कलर हरा

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: बिहार अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (ब्रेडा), एक बिहार राज्य नामित एजेंसी (एसडीए) है जो बिहार में ऊर्जा संरक्षण प्रावधानों को लागू करने के लिए नगरपालिका अधिकारियों और अन्य संबंधित हितधारकों के लिए Municipal Demand Side Management (Mu-DSM) के तहत ऊर्जा संरक्षण और ऊर्जा दक्षता पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस कार्यशाला का आयोजन होटल मयूर में किया गया।

कार्यक्रम का उ‌द्घाटन मुख्य अतिथि रोशन कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, दिघवारा नगर पंचायत इसके अलावा रजनीश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, परसा नगर पंचायत, रमन राज, कार्यपालक पदाधिकारी, एकमा बाजार नगर पंचायत, मोहम्मद शाहनवाज राजा, कार्यपालक पदाधिकारी, मशरख नगर पंचायत और रक्षा लोहिया, कार्यपालक पदाधिकारी, मांझी नगर पंचायत ने अपनी उपस्थिति से इस अवसर की शोभा बढ़ाई।

इस कार्यशाला में 55 से अधिक नगर निगम के अधिकारियों और अन्य हितधारको ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए प्रशिक्षक जितेंद्र व्यास एवं प्रभाकर झा थे। प्रतिभागियों को ऊर्जा क्षेत्र में ऊर्जा खपत के खर्च को कम करने के लिए ऊर्जा संरक्षण और ऊर्जा दक्षता, जल संरक्षण, ऊर्जा कुशल मोटर और पंपिंग सिस्टम, नवीकरणीय ऊर्जा के एकीकरण के महत्व, Sustainable भवन निर्माण, कुशल और संरक्षण तकनीक के महत्व से अवगत कराया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में, प्रशिक्षक ने नगरपालिका माग पक्ष पर विभिन्न केस स्टडी के माध्यम से नगरपालिका क्षेत्र में DSM के महत्व विभिन्न Demand Side Management गतिविधियों की निगरानी और सत्यापन कैसे कार्यान्वित किया जाए।

मुख्य अतिथि रोशन कुमार ने ब्रेडा द्वारा संचालित इस कार्यक्रम की सराहना की। इसके अलावा, नगरपालिका के अधिकारियों को नगरपालिका के संचालन में ऊर्जा दक्षता और सरक्षण को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Chhapra: सारण पुलिस ने मकेर थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी. मकेर थानान्तर्गत ग्राम मुरहिया घाट पर पुलिस छापामारी कर कुल-562.56 ली० विदेशी शराब की भारी मात्रा बरामद की है। वहीं मौका-ए-वारदात से अवैध शराब कारोबार के परिवहन में प्रयुक्त एक नाव को जब्त किया गया है।

इस संबंध में मकेर थाना कांड सं0-192/25, दिनांक-23.07.25, धारा-30 (ए) बिहार मद्यनिषेध अधिनियम दर्ज किया गया है। कारोबार में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।

Chhapra: श्री चित्रांश समिति की बैठक ब्रजकिशोर किंडर गार्डन, के प्रांगण में समिति के अध्यक्ष प्रो (डॉ) पंकज कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक।

कायस्थ समाज के उत्थान और बेहतरी के लिए हों संगठित: डॉ पंकज कुमार
अपने सम्बोधन में अध्यक्ष प्रो (डॉ) पंकज कुमार ने कहा कि कायस्थ समाज के उत्थान और बेहतरी के लिए हम सभी को संगठित होकर प्रयास करने की आवश्यकता है. उन्होंने नवीन कार्यकारिणी के सदस्यों की सूचि को जारी करते हुए सभी से परिचय करवाया।

श्री चित्रांश समिति को सशक्त और प्रभावी बनाया जायेगा: महासचिव पंकज कुमार वर्मा
वहीँ समिति के महासचिव पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि बैठक में वरीय और युवा सदस्यों के द्वारा दिए गए सुझाव पर कार्य किया जायेगा। संगठन को सशक्त और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई उपसमितियों का भी गठन किया गया है। साथ ही वार्ड स्तर पर भी समितियों के गठन पर स्वीकृति बनी है। आने वाले दिनों में संगठन के कार्यों को धरातल पर लाने के सभी प्रयास किये जायेगे। साथ ही प्रतियोगी परीक्षा में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने की योजना समिति ने बनायीं है। वहीँ श्री चित्रगुप्त पूजन को धूमधाम से मनाने और उस अवसर पर होने वाली गतिविधियों पर समिति ने विचार किया।

बैठक में समिति के संरक्षक ब्रजेन्द्र कुमार सिन्हा, मदन मोहन सिन्हा, प्रो (डॉ) मृदुल कुमार शरण संरक्षक सह कार्यकारी अध्यक्ष, महासचिव पंकज कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष रवि शंकर दत्ता, संयुक्त सचिव अविनाश कुमार, रितेश चाँद, विशेष विशिष्ट सदस्य रवि शंकर श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार, डॉ विद्याभूषण श्रीवास्तव, सुरभित दत्त, सचिव सूर्य प्रकाश, मनोज कुमार श्रीवास्तव, सुबोध कुमार सिन्हा, महिला सदस्य हैप्पी श्रीवास्तव, युवा चित्रांश अंकुर श्रीवास्तव, अश्विनी कुमार, कार्यालय सचिव ज्ञानेश कुमार वर्मा सहित शहर के कई वरीय एवं युवा चित्रांशों ने भाग लिया। बैठक में सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक में वरीय चित्रांश छपरा सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अवधेश्वर सहाय उर्फ अर्धनि बाबू के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

मंच संचालन अविनाश कुमार और धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष प्रो (डॉ) मृदुल शरण ने किया।

Chhapra: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने शहर के नवाजी टोला निवासी रवि प्रताप राठौर उर्फ रोबिन सिंह को सारण जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है.  पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक राजू तिवारी ने पत्र जारी किया है.

रवि प्रताप सिंह को पार्टी के प्रति समर्पित कार्य को देखते हुए आपको लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का सारण जिला का जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है, लोजपा के जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर रवि प्रताप राठौर ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व का क्षण है कि पार्टी ने मुझ जैसे कार्यकर्ता पर भरोसा जताया, मैं इस विश्वास को सम्मान में बदलने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करूंगा. मेरा उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को बढ़ाना रहेगा।” लोजपा के जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर रोबिन सिंह ने विशेष रूप से सांसद अरुण भारती, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, लोजपा नेता अयूब खान, रईस खान, सैफ खान आदि का धन्यवाद दिया.

बता दें कि रोबिन सिंह लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और युवाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है, उनकी साफ़ छवि और मजबूत जनसंपर्क को देखते हुए पार्टी ने उन्हें ज़िलाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी सौंपी है, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि रोबिन सिंह की यह नियुक्ति आगामी राजनीतिक समीकरणों में बड़ा असर डाल सकती है, खासकर सारण में लोजपा (रामविलास) को एक नया संबल मिलने की संभावना है.