Chhapra: आसन्न लोकसभा चुनाव के छठे चरण में बिहार की आठ सीटों वाल्मीकि नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज संसदीय क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान की प्रक्रिया चल रही है।

महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के छः विधानसभा क्षेत्र में होने चुनाव के दौरान सुबह के 11 बजे तक 23:57 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिसमें

111 गोरेयाकोठी में 11: 00 AM 25.30 प्रतिशत,

112 महाराजगंज में 11: 00 AM 24 प्रतिशत,

113 एकमा में 11: 00 AM 23.20 प्रतिशत,

114 मांझी में 11: AM 24.23 प्रतिशत ,

115 बनियापुर में 11:00 AM – 22.20 प्रतिशत जबकि

116 तरैयां में 11:AM – 22.42 प्रतिशत मतदान हुआ है। सुबह के 7 बजे से शाम के 6 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। सबसे ज्यादा 111- गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र में 11: 00 बजे तक 25. 30 प्रतिशत तो सबसे कम 115- बनियापुर में 11:00 बजे तक 22. 20 प्रतिशत मतदान हुआ है।

महराजगंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के निवर्तमान सांसद सह प्रत्याशी जानार्दन सिंह सिग्रीवाल ने जलालपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित अपने गृह स्थान मिश्रवलिया गांव के मतदान केंद्र पर अपनी पत्नी शिवकुमारी देवी के साथ पहुंचे और उन्होंने अपना मतदान किया। इसके साथ ही उन्होंने ऊंगली पर लगी स्याही को दिखाया, इस दौरान उन्होंने कहा की महाराजगंज क्षेत्र की जनता देश को मजबूत और विश्वगुरु बनाने को लेकर इस बार बढ़ चढ़ कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रही है। क्योंकि लोगो को मोदी की गारंटी से बहुत ज्यादा उम्मीद है। वही अपना भारत मजबूत नेतृत्वकर्ता के हाथों में जनता सौपना चाहती है। इसलिए इस बार मोदी सरकार के लिए ही जनता वोट कर रही है। साथ ही उन्होंने अपनी जीत को सुनिश्चित बताते हुए कहा कि अबकी बार बिहार में 40 तो देश में 400 पार बताया है।

#LoksabhaElection2024: महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान जारी

Chhapra: महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के लिए आज मतदान हो रहा है। मतदान सुबह से ही शांतिपूर्ण जारी है।

सभी बूथों पर वोटरों में उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष वोटर मतदान केंद्रों पर कतार में लगे दिखाई दे रहे हैं।

छपरा टुडे डॉट कॉम की टीम ने महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के कई बूथ का दौरा किया। जिनमें तरैया विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 306, 307 और 308 पर भारी संख्या में महिला वोटर मतदान करने पहुंची थी। वहीं दूसरी ओर मतदान केंद्र संख्या 258 256 और 255 पर सुबह से ही मतदाता अपनी बारी के इंतजार में खड़े दिखे। वहीं बनियापुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 38 और 39 पर भी मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

जबकि महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 181, 182, और 278 पर भी मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

गर्मी के मौसम को देखते हुए मतदाताओं में पहले मतदान कर लेने की होड़ दिखी है। लंबी कतारे दिख रही हैं। सभी बूथों पर सुरक्षा के भी करें बंदोबस्त किए गए हैं।

फिलहाल इस पूरे क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण जारी है। सुबह 9:00 बजे तक 9% मतदान दर्ज किया गया है।

आज का पंचांग
दिनांक 25 /05/2024 शनिवार
ज्येष्ठ कृष्णपक्ष द्वितीया
संध्या 06:58 उपरांत तृतीया
विक्रम सम्वत :2081
नक्षत्र : ज्येष्ठा
सुबह 10:36 उपरांत मूल
चन्द्र राशि वृश्चिक
सुबह 10:36 उपरांत धनु
सूर्योदय 05:00 सुबह
सूर्यास्त :06:33 संध्या
चंद्रोदय :08:33 संध्या
चंद्रास्त 06:01 सुबह
लगन : वृष 06:23 सुबह उपरांत
मिथुन लगन
ऋतू : ग्रीष्म
चौघडिया
दिन चौघड़िया:
काल 05:00 सुबह 06:42 सुबह
शुभ 06:42 सुबह 08:23 सुबह
रोग 08:23 सुबह 10:05 सुबह
उद्देग 10:05 सुबह 11:47 दोपहर
चर 11:47 दोपहर 01:28 दोपहर
लाभ 01:28 दोपहर 03:10 दोपहर,
अमृत 3:10 दोपहर 04:51 संध्या
काल 04:51 संध्या 06:33 संध्या
राहुकाल
सुबह 08:23 से 10:05 सुबह
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:19 से 12:13 दोपहर
दिशाशूल पूर्व
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले अदरख खाकर निकले यात्रा पूर्ण होगा .

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
दौड़धूप अधिक रहेगी। बुरी खबर मिल सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। समाज में आपके कार्यों की आलोचना होगी। राजकीय सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर 6 लकी कलर पिला

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मेहनत सफल रहेगी। कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। ऐश्वर्य के साधन मिलेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर सफेद

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। रुका धन मिलेगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर गुलाबी

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम न उठाएं। प्रसन्नता रहेगी। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी।
लकी नंबर 4 लकी कलर आसमानी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
फालतू खर्च होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। दूसरों पर अतिविश्वास न करें। वस्तुएं संभालकर रखें। आपकी मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी।
लकी नंबर 5 लकी कलर लाल

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे।
लकी नंबर 3 लकी कलर नीला

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे, प्रयास करें। प्रसन्नता रहेगी। उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा।
लकी नंबर 9 लकी कलर महरुम

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
राजकीय बाधा दूर होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी से मतभेद। व्यवहारकुशलता से समस्या का समाधान हो सकेगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर केशरी

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। कुसंगति से हानि होगी। आय कम होगी। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता का विशेष योग है।
लकी नंबर 8 लकी कलर पिला

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
राजकीय बाधा दूर होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। प्रमाद न करें। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे।
लकी नंबर 4 लकी कलर हरा

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। शत्रु परास्त होंगे। बेरोजगारी दूर होगी। यात्रा, नौकरी व निवेश लाभदायक रहेंगे। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी।
लकी नंबर 1 लकी कलर बैंगनी

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
यात्रा मनोरंजक रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। आय में अधिक व्यय से मनोबल कमजोर पड़ सकता है।
लकी नंबर 6 लकी कलर संतरी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: गड़खा प्रखंड के मीरपुर जुआरा गांव में पूर्व प्राचार्य राजवंशी सिंह के घर पर स्वर्गीय विभा देवी के 27 वीं पुण्यतिथि पर सबसे बड़ा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सुदूर गांव से काफी संख्या में मरीज आए और मुफ्त में जांच करायी और दवा लिया। शिविर में अंग्रेजी, होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक के बड़े चिकित्सकों ने मरीजों को देखा और इलाज किया। करीब 650 से अधिक मरीज़ शिविर में आकार लाभ लिए। शिविर में आंख जांच के लिए बिहार के सबसे बड़ा आंख अस्पताल अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल मस्तीचक की टीम हॉस्पिटल वैन लेकर पहुंची थी। जिसमें करीब 200 मरीज अपना अपना आँख की जांच कराए। इसमे 26 लोगों में मोतियाबिंद पाए गए। हॉस्पिटल के प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि सभी लोगों को मुफ्त ऑपरेशन के लिए हॉस्पिटल अपनी सुविधा से बुलाएगा और ऑपरेशन करेगा। इसमे इन लोगों को रहने और ऑपरेशन का कोई शुल्क नहीं लगेगा। टीम में डॉ राजीव रंजन, मुकेश राय और धर्मेंद्र समेत सहयोगी शामिल थे।

तीनों पद्धति के प्रसिद्ध चिकित्सक ने किया इलाज
शिविर की खासियत थी कि इसमें अंग्रेजी, होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक के प्रसिद्ध चिकित्सक मरीजों की जांच और इलाज किए। सभी लोगों को दवा भी मुफ्त में दी गई। शिविर में संजीवनी नर्सिंग होम के संचालक डॉ अनिल कुमार, मधुमेह रोग के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ ओंकार नाथ, होम्योपैथ के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ सूरज मिश्रा और आयुर्वेद के डॉ राजेश रंजन, होम्योपैथ के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ सुनील शर्मा ने आए मरीजों को देखा और इलाज किया। इस मौके पर मरीजों के शुगर आदि की जांच की गई। जिसमें करीब 150 मरीजों में मधुमेह की बीमारी सामने आई। उनका इलाज किया गया।

लाखों क़ीमत की दवा मरीजों को मुफ्त में दी गयी
650 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें नि:शुल्क दवा वितरित की गई। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बिहार प्रदेश सेल्स रिप्रेजेंटेटिव संगठन द्वारा ब्लड जांच और लाखों क़ीमत की दवा मुफ्त में उपलब्ध करायी गयी थी। संगठन के सचिव पवन ओझा ने बताया कि शिविर में प्रायः संगठन मुफ्त दवा वितरित करती है ताकि रोगियों को सहयोग हो सके। रोगियों के बीच दवा वितरण में प्रमुख रूप से बच्चा लाल यादव, विजय सिंह, भीष्म प्रताप सिंह, रवि सिंह, अरुण सिंह अन्य लोगों का प्रमुख भूमिका रही।

उद्देश्य: ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और उनके शरीर के संबंध में जागरूकता प्रदान करना

डॉ अनिल कुमार ने कहा कि गरीबों और असहाय लोगों की सेवा करना एक पुण्य का काम है। पुण्यतिथि पर स्व. विभा जी को यही सच्चे श्रद्धांजलि है। डॉ ओंकार नाथ ने कहा कि शिविर का मुख्य उदेश्य यह होता है कि ग्रामीण स्तर पर चिकित्सीय सुविधा देना और उनको स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना। डॉ सूरज मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर गांव के लिए ही उपयुक्त होता हैं। इससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित होते हैं। इसलिए ऐसे मरीजों को हमारे यहां मुफ्त में हर गुरुवार को देखा जाता हैं। डॉ राजेश रंजन ने कहा कि शिविर में आए लोगों को इलाज के साथ दवा देने से काफी आर्थिक सहयोग मिलता हैं। शिविर में स्वास्थ्य का परीक्षण भी हो जाता हैं। इससे समय पर बीमारी की पहचान हो जाती है और समुचित इलाज मिल जाता हैं। डॉ सुनील शर्मा ने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति काफी सजग रहना चाहिए। इससे समुचित इलाज मिल जाती हैं और जीवन बचाया जा सकता हैं। इसके पूर्व सभी चिकित्सक और समाजिक कार्यकर्ता व स्वर्ण कारोबारी चांदनी प्रकाश और समाजिक कार्यकर्ता मुनि जी, रोटरी के सचिव व गोदरेज शो रूम के ऑनर अमरेंद्र सिंह, शंभू सिंह, प्रो पी राज सिंह, रमेश सिंह ने पुष्प अर्पित की। परिवार के पूर्व प्राचार्य राजवंशी सिंह, सरस्वती देवी,विद्यावती देवी, मलय सिंह, रेखा सिंह, मनीषा सिंह , डॉ अभय सिंह अजय सिंह, अमन सिंह, तपन सिंह, अंजली सिंह, अल्का सिंह, समीक्षा सिंह के अलावे सुखनंदन सिंह, धर्म नाथ सिंह, विनोद सिंह, अरुण सिंह, तेज नारायण सिंह, टूनेश्वर सिंह, बिट्टू सिंह, मंजेश, बबीता समेत अन्य ने पुष्प अर्पित कर स्मरण किया।

भजन संध्या में खूब झूमे लोग
इस अवसर पर संध्या समय में सुर संग्राम के गेस्ट कलाकार रौनक रतन और सिंगर आरजे लक्ष्मी का भजन संध्या हुआ। जिसमें लोगों के एक से बढ़कर एक फरमाइशी भजन गए। लोग झूम उठे। इसके पूर्व आर्टिस्ट अशोक कुमार ने स्व. विभा सिंह की काफी बेहतर सैंड आर्ट बनाया गया था। जिसकी काफी सराहना की गई।

 – डीएम सौरभ गहरवार ने दिए जांच के आदेश

रुद्रप्रयाग, 24 मई (हि.स.)। केदारनाथ धाम में एक हेलीकॉप्टर पायलट की सूझबूझ के चलते क्रैश होने से बच गया और पालयट सहित उसमें बैठे सभी 6 श्रद्धालुओं की जान बच गई। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के चलते हेलीकॉप्टर की आपात लैडिंग कराई गई। पायलट ने पूरी तरह अनियंत्रित हेलीकॉप्टर को हेलीपैड से ही सटी पहाड़ी पर इमरजेंसी लैंडिंग कराने में कामयाबी पाई और बड़ी दुर्घटना होने से बचा लिया।

शुक्रवार सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर क्रिस्टल एविएशन के हेलीकॉप्टर ने शेरसी हेलीपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी। हेलीकॉप्टर 7 बजकर 1 मिनट पर जैसे ही केदारनाथ हेलीपैड से 100 मीटर पहले पहुंचा तो उसमें तकनीकी खराबी आ गई, जिससे वह हेलीपैड में लैंड नहीं हो सका। पायलट कैप्टन कल्पेश ने हेलीकॉप्टर को हेलीपैड में लैंडिंग कराने का दो बार प्रयास किया, मगर हेलीकॉप्टर गोलाई में घूमते हुए हेलीपैड के ऊपर से डगमगाते हुए खाई की तरफ गिरने लगा। पायलट की सूझबूझ रही कि उसने हेलीकॉप्टर क्रैश होने से पहले ही उसे हेलीपैड से लगी पहाड़ी पर ही इमरजेंसी लैंडिंग कराने में कामयाबी पा ली, जिससे पायलट सहित सभी 6 यात्रियों की जान बच गई। हेलीकॉप्टर में पायलट के साथ ही यात्री तमिलनाडू निवासी शिवाजी, उल्लू बैंकट चलम, महेश्वरी, सुन्दरा राज, सुमति, मयूर बाघवानी सवार थे।

जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी की ओर से दी गई सूचना के अनुसार क्रिस्टल एविएशन कंपनी के हेलीकॉप्टर ने शेरसी से उड़ान भरी थी, जिसमें तकनीकी खराबी आने के कारण हेली की केदारनाथ हेलीपैड से पहले ही आपात लैंडिंग कराई गई। पायलट की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। पायलट ने अपना धैर्य नहीं खोया और सूझबूझ का परिचय देते हुए बड़ी दुर्घटना होने से बचा लिया। उन्होंने कहा कि मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि घटना के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा मौके पर जाकर यात्रियों की सहायता करते हुए उन्हें मंदिर तक पहुंचाया गया। वर्तमान में उक्त हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी एवं घटना की जांच डीजीसीए द्वारा की जा रही है। जांच पूर्ण होने के बाद ही उक्त एविएशन कंपनी की ओर से केदारघाटी में उड़ान शुरू की जा सकेगी। उक्त हेली कंपनी में जिन भी यात्रियों ने अपने टिकट बुक कराए हैं, उनको यथासंभव अन्य हेली कंपनियों के माध्यम से उड़ान की व्यवस्था कराई जा रही है।

 नई दिल्ली, 24 मई (हि.स.)। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और जम्मू-कश्मीर समेत आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 58 संसदीय सीटों पर शनिवार (25 मई) को मतदान होगा। चुनाव आयोग कल होने वाले मतदान के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस चरण में कुल 889 उम्मीदवार मैदान में हैं। ओडिशा विधानसभा की 42 सीटों पर भी साथ-साथ मतदान होगा।

चुनाव आयोग के अनुसार, 58 संसदीय सीटों में 49 सामान्य, 2 एसटी और 7 एससी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। राज्यवार उम्मीदवारों की बात करें तो इस चरण में बिहार की 8 सीटों के लिए 86, हरियाणा की 10 के लिए 223, जम्मू-कश्मीर की एक के लिए 20, झारखंड की चार सीटों के लिए 93, दिल्ली की 7 सीटों के लिए 162, ओडिशा की 6 सीटों के लिए 64, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों के लिए 162 और पश्चिम बंगाल की 8 सीटों के लिए 69 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। उधर, ओडिशा विधानसभा की 42 विधानसभा सीटों में 31 सामान्य, 5 एसटी और 6 एससी वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

आयोग के अनुसार इस चरण में लगभग 11.4 लाख मतदान अधिकारी 1.14 लाख मतदान केंद्रों पर 11.13 करोड़ से अधिक मतदाताओं का स्वागत करेंगे। कुल 11.13 करोड़ से अधिक मतदाताओं में 5.84 करोड़ पुरुष, 5.29 करोड़ महिलाएं और 5120 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

छठे चरण के लिए 8.93 लाख से अधिक पंजीकृत 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता, 100 वर्ष से अधिक आयु के 23,659 मतदाता और 9.58 लाख दिव्यांग मतदाता हैं, जिन्हें अपने घर से ही मतदान करने का विकल्प दिया गया है। वैकल्पिक होम वोटिंग सुविधा को पहले से ही जबरदस्त प्रशंसा और प्रतिक्रिया मिल रही है।

सुरक्षाकर्मियों को आने-जाने के लिए 20 विशेष रेलगाड़ियां तैनात की गई हैं। 184 पर्यवेक्षक (66 सामान्य पर्यवेक्षक, 35 पुलिस पर्यवेक्षक, 83 व्यय पर्यवेक्षक) मतदान से कुछ दिन पहले ही अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पहुंच चुके हैं। वे आयोग की आंख और कान के रूप में कार्य कर रहे हैं ताकि अधिक से अधिक सतर्कता बरती जा सके। इसके अतिरिक्त, कुछ राज्यों में विशेष पर्यवेक्षकों को भी तैनात किया गया है।

मतदाताओं को दिए जाने वाले किसी भी प्रकार के प्रलोभन से सख्ती और तेजी से निपटने के लिए कुल 2222 उड़न दस्ते, 2295 स्थैतिक निगरानी दल, 819 वीडियो निगरानी दल और 569 वीडियो अवलोकन दल चौबीसों घंटे निगरानी कर रहे हैं।

कुल 257 अंतरराष्ट्रीय सीमा चौकियां और 927 अंतर-राज्यीय सीमा चौकियां शराब, ड्रग्स, नकद राशि और मुफ्त उपहारों के किसी भी अवैध प्रवाह पर कड़ी निगरानी रख रही हैं। इसके साथ-साथ समुद्री और हवाई मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी गई है।

पानी, शेड, शौचालय, रैम्प, स्वयंसेवक, व्हीलचेयर और बिजली जैसी सुनिश्चित और न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बुजुर्गों और विकलांग व्यक्तियों सहित प्रत्येक मतदाता बड़ी आसानी से अपना वोट डाल सके।

छठे चरण में दिल्ली की सभी सात सीटों- चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली एवं दक्षिणी दिल्ली, हरियाणा की सभी 10 सीटों- अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुड़गांव और फ़रीदाबाद, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों- सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीर नगर, लालगंज, आज़मगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही, पश्चिम बंगाल की आठ सीटों- तमलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुरा और बिष्णुपुर, झारखंड की चार सीटों गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर, बिहार की आठ सीटों वाल्मीकी नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज (एससी), सीवान एवं महाराजगंज, जम्मू-कश्मीर की एक सीट अनंतनाग-राजौरी और ओडिशा की छह सीटों भुवनेश्वर, पुरी, ढेंकनाल, क्योंझर (एससी), कटक और संबलपुर पर मतदान होगा।

छठे चरण में तीन पूर्व मुख्यमंत्री और तीन केंद्रीय मंत्री चुनाव मैदान में हैं। हरियाणा की रोहतक सीट से कांग्रेस की तरफ से दीपेंद्र हुड्डा एक बार फिर चुनाव लड़ रहे हैं। करनाल से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर चुनाव लड़ रहे हैं। फरीदाबाद सीट पर भाजपा से केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल सिंह गुर्जर चुनाव मैदान में हैं। कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से उद्योगपति नवीन जिंदल पहली बार भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस-आआपा गठबंधन ने डॉ. सुशील गुप्ता को उतारा है। हरियाणा की गुड़गांव सीट से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को फिर से उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की तरफ से अभिनेता एवं पूर्व सांसद राज बब्बर चुनाव मैदान में हैं।

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज पहली बार भाजपा की टिकट पर नई दिल्ली सीट से चुनाव मैदान में हैं। उत्तर पश्चिमी दिल्ली से भोजपुरी गायक एवं अभिनेता मनोज तिवारी तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं।

बिहार की पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार की सिवान लोकसभा सीट पर बाहुबली शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरीं हैं। डुमरियागंज से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर जगदंबिका पाल पांचवीं बार चुनाव मैदान में हैं।

पश्चिम बंगाल की कांथी सीट पर भाजपा ने शुभेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी को चुनाव मैदान में उतारा है। झारखंड की रांची सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है। यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय का मुकाबला भाजपा के संजय सेठ से है। ओडिशा की संबलपुर सीट से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान चुनाव लड़ रहे हैं। पुरी से भाजपा नेता संबित पात्रा चुनाव मैदान में हैं।

जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट पर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती चुनाव मैदान में हैं। उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ लोकसभा सीट से भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं जबकि सपा से अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव चुनाव लड़ रहे हैं। आठ बार की सांसद रहीं मेनका गांधी लगातार दूसरी बार सुलतानपुर लोकसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं।

चार विधानसभा क्षेत्रों के 1253 मतदान केंद्रों पर मेडिकल किट के साथ सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक उपस्थित रहेंगे स्वास्थ्य कर्मी: जिलाधिकारी

मेडिकल टीम के पास उपलब्ध विभिन्न प्रकार की दवाओं के अलावा ओआरएस पैकेट की व्यवस्था उपलब्ध: सिविल सर्जन

Chhapra: आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर महाराजगंज लोकसभा चुनाव के दिन मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मी और मतदाताओं को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमन समीर के द्वारा जिले के सभी छः विधानसभा क्षेत्र के 1253 मतदान केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा नामित कर्मी स्वास्थ्य किट के साथ प्रतिनियुक्ति रहेंगे। इसके लिए सिविल सर्जन डॉ सागर दुलाल सिन्हा को आवश्यक दिया- निर्देश दिया गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरी तैयारी कर ली है है। मतदान के दिन किसी प्रकार की जानकारी या सूचनाओं के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के 06152- 231235, 36, 37 38, 39 और 231240 पर संपर्क स्थापित किया जा सकता है।

जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कि महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के छः विधानसभा क्षेत्र यथा- तरैयां, बनियापुर, एकमा और मांझी सारण जिले के अंतर्गत आता है जबकि सिवान जिले के गोरेयाकोठी और महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र आता है। सारण जिले के सभी छः विधानसभा क्षेत्रों के लिए स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया गया है। ताकि सभी 1253 मतदान केंद्रों पर मेडिकल किट के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ), एएनएम, आशा फेसिलेटर और आशा कार्यकर्ता मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक कार्य करेगी। हालांकि इसके अलावा भी विभागीय स्तर पर मेडिकल टीम का गठन किया गया है।

मेडिकल टीम के पास उपलब्ध विभिन्न प्रकार की दवाओं के अलावा ओआरएस पैकेट की व्यवस्था उपलब्ध: सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ सागर दुलाल सिन्हा ने बताया कि महाराजगंज संसदीय लोकसभा चुनाव के दौरान छः विधानसभा क्षेत्रों में से चार विधानसभा क्षेत्र सारण जिले के अंतर्गत आता है। जहां पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल टीम का गठन किया गया है। साथ ही प्रत्येक मतदान केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है। जो मतदान शुरू होने से लेकर अंतिम समय तक मतदान केंद्रों पर अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करेंगे। मेडिकल टीम के पास उपलब्ध विभिन्न प्रकार की दवाओं के अलावा ओआरएस पैकेट की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई गई है। क्योंकि अत्यधिक गर्मी के कारण मतदान केंद्र पर प्रतिनियुक्त अधिकारी या अन्य कर्मियों के अलावा मतदाताओं को इसका घोल पिलाते रहना है।

महाराजगंज लोकसभा चुनाव के दौरान 1253 मतदान केंद्रों पर 1253 स्वास्थ्य कर्मियों की मेडिकल किट के साथ किया गया प्रतिनियुक्त: डीपीएम
जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम अरविंद कुमार ने बताया कि महाराजगंज संसदीय क्षेत्र में मतदान के दिन सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में से चार विधानसभा क्षेत्र के 1253 मतदान केंद्रों पर जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमन समीर के दिशा- निर्देश और सिविल सर्जन डॉ सागर दुलाल सिन्हा के मार्गदर्शन में जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से सभी छः विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्वास्थ्य संस्थानों के चिकित्सा पदाधिकारियों द्वारा नामित स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। ताकि अत्यधिक गर्मी के कारण होने वाली बीमारियों से निबटा जा सके। जिसमें एकमा विधानसभा क्षेत्र में 305 स्वास्थ्य कर्मियों में 10 सीएचओ, 19 एएनएम और 34 आशा फेसिलेटर के अलावा 271 आशा कार्यकर्ताओ की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसी प्रकार मांझी में 370 स्वास्थ्य कर्मियों में 12 सीएचओ, 3 जीएनएम, 56 एएनएम, 3 आशा फेसिलेटर के अलावा 233 आशा कार्यकर्ताओ को शामिल किया गया है। वहीं बनियापुर विधानसभा क्षेत्र में 325 स्वास्थ्य कर्मियों में 4 सीएचओ, 3 जीएनएम 25 एएनएम के अलावा 293 आशा कार्यकर्ता प्रतिनियुक्त है जबकि तरैयां विधानसभा क्षेत्र में 316 स्वास्थ्य कर्मियों में 24 सीएचओ, 79 एएनएम और 28 आशा फेसिलेटर के अलावा 185 आशा कार्यकर्ताओ की प्रतिनियुक्ति स्वास्थ्य विभाग द्वारा मतदान केंद्रों पर किया गया है।

कोलकाता, 24 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों के करीब पहुंचकर ‘रेमल’ चक्रवात बंगाल की खाड़ी में और ताकतवर हो गया है। समुद्र में बना दबाव क्षेत्र और ज्यादा सघन होकर एक भीषण चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके 26 मई की मध्यरात्रि के आसपास पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप व बांग्लादेश के खेपुपाड़ा के बीच टकराने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार कहा कि इस चक्रवाती तूफान के टकराने से 26 और 27 मई को पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। पश्चिम बंगाल के कैनिंग से करीब 810 किलोमीटर दक्षिण में मध्य बंगाल की खाड़ी पर बन रहे दबाव क्षेत्र के सघन होकर 25 मई की सुबह तक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। उत्तरी दिशा में आगे बढ़ते हुए यह 25 मई की शाम तक सघन होकर एक भीषण चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा। इस भीषण चक्रवाती तूफान के 26 मई की मध्यरपात्रि को पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपाड़ा के तटों को पार करने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 26 व 27 मई को कोलकाता, दक्षिण व उत्तर 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर और हावड़ा जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। विभाग ने इन दिनों में दक्षिण 24 परगना में 90 से 100 किमी. प्रति घंटे, पूर्व मेदिनीपुर में 80 से 90 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है जबकि कोलकाता, उत्तर 24 परगना और हावड़ा में हवा की गति 60 से 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने मछुआरों को 27 मई की सुबह तक उत्तरी बंगाल की खाड़ी में समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है।

इस प्री-मॉनसून सीजन में बंगाल की खाड़ी में यह पहला चक्रवात है। हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवातों के नामकरण की प्रणाली के अनुसार इसे ‘रेमल’ नाम दिया गया है। दरअसल, रेमल शब्द का अर्थ रेत है।

-दूरर्दशन किसान 26 मई को दो एआई एंकर को करेगा लॉन्च
-दोनों देश-विदेश की 50 भाषाओं में बातचीत करने में सक्षम

नई दिल्ली, 24 मई (हि.स.)। दूरदर्शन 26 मई को एक और उपलब्धि हासिल करने जा रहा है। नौ साल की अपार सफलता के बाद डीडी किसान 26 मई को नए रंग-रूप और नए अंदाज में देश के किसानों के बीच आ रहा है। यह जानकारी आज केंद्र सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति में दी गई है। यह बदलाव देश के किसानों को सबसे बड़ा तोहफा होगा।

पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस युग में यह देश का पहला सरकारी टीवी चैनल बनने जा रहा है जहां एआई एंकर पर सभी की निगाहें रहेंगी। दूरदर्शन किसान दो एआई एंकर एआई कृष और एआई भूमि लॉन्च करने जा रहा है। दोनों न्यूज एंकर एक कंप्यूटर हैं, जो हूबहू इंसान की तरह ही हैं और इंसानों की तरह ही काम कर सकते/सकती हैं। यह एंकर बिना रुके या फिर बिना थके 24 घंटे और 365 दिन न्यूज पढ़ सकते हैं।

किसान दर्शक इन्हें कश्मीर से तमिलनाडु और गुजरात से अरुणाचल प्रदेश तक देश के सभी राज्यों में देख पाएंगे। ये एआई एंकर देश-विदेश में हो रहे कृषि अनुसंधान, अनाज मंडियों में हो रही उठापटक या फिर मौसम की फेरबदल, हर आवश्यक जानकारी किसानों तक पहुंचाएंगे। इन एंकर की एक खास बात यह भी है कि ये देश-विदेश की पचास भाषाओं में बात कर सकते हैं।

डीडी किसान का मुख्य मकसद

-डीडी किसान देश का एक मात्र टीवी चैनल है, जिसकी स्थापना भारत सरकार ने किसानों के लिए की गई। इस चैनल की स्थापना 26 मई 2015 को की गई थी।

-डीडी किसान चैनल की स्थापना का उद्देश्य था कि वह हमेशा सजग रहते हुए मौसम, वैश्विक बाजारों इत्यादि में होने वाले बदलावों से किसानों को अवगत कराता रहे, ताकि किसान पहले से ही उपयुक्त योजनाएं बना सकें और समय पर सही निर्णय ले सकें। डीडी किसान चैनल 9 साल से इन मापदंडों पर खरा उतर रहा है।

-डीडी किसान चैनल प्रगतिशील किसानों के प्रयासों को सभी लोगों के सामने लाने का काम भी कर रहा है, जिसका उद्देश्य देश में कृषि और ग्रामीण समुदाय की सेवा करना तथा उन्हें शिक्षित कर समग्र विकास का वातावरण बनाने की दिशा में काम करना है।

-डीडी किसान चैनल कृषि की त्रिआयामी अवधारणा जिसमें संतुलित खेती, पशुपालन और वृक्षारोपण शामिल हैं, को मजबूत कर रहा है।

Chhapra: सारण में सोशल मीडिया पर भड़काऊ मेसेज पोस्ट करने के लिए संबंधित धारकों के विरूद्ध दो प्राथमिकी साईबर थाने में दर्ज की गई है।

दरअसल सारण जिला के नगर थानान्तर्गत तेलपा स्थित भिखारी ठाकुर चौक के पास दो राजनीतिक दल के कार्यकताओं के बीच हुए विवाद के उपरांत दिनांक-21. 05.2024 को प्रातः घटित गोलीबारी में एक व्यक्ति की मृत्यु एवं दो व्यक्तियों के जख्मी होने की घटना के बाद सारण जिलान्तर्गत विधि-व्यवस्था, शांति कायम रखने हेतु चार  दिन के लिए इंटरनेट सेवाएं पुरे जिला में बंद की गई थी। 

सोशल मीडिया पर भड़काऊ मेसेज पोस्ट करने के लिए संबंधित धारकों के विरूद्ध 02 प्राथमिकी साईबर थाने में दर्ज की गई है। 1. सारण जिला साईबर थाना कांड सं0-160/24 दिनांक-21.05.2024 धारा 153/153(a)/504/506 /505(i)(c)/505(ii) / 120 (b) भा०द०वि० एवं 67 आई०टी० एक्ट 2. सारण जिला साईबर थाना कांड सं0-161/24 दिनांक-23.05.2024 धारा 153/153(a) /504/506/505(i) (c) / 505 (ii) / 120 (b) भा०द०वि० एवं 67 आई०टी० एक्ट दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कानून हाथ में लेने वाले एवं शांति भंग करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों व सोशल मिडिया पर आपत्तिजनक / भड़काऊ पोस्ट करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी हैं।

Chhapra: महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से 5 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है. इस सीट से तीसरी बार भाजपा के जनार्दन सिंह सिगरीवाल चुनाव मैदान में हैं। जबकि काँग्रेस के आकाश कुमार सिंह पहली बार इस क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर मुख्य मुकाबला इन दोनों के बीच ही है। हालांकि इस सीट से 5 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।   

इस संसदीय सीट पर मतदान के लिए कुल 1916 बूथ बनाए गए हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 1934937 है। जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1008509 और महिला मतदाताओं की संख्या 926424 है। जबकि अन्य मतदाताओं की संख्या 4 है। यहां सेवा मतदाताओं की संख्या 7512 है।

प्रत्याशियों की सूची:

1) आकाश कुमार सिंह – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

2) जनार्दन सिंह सिग्रीवाल- भारतीय जनता पार्टी

3) मधुसूदन सिंह- बहुजन समाज पार्टी

4) अखिलेश्वर प्रसाद सिंह- ऑल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल मुस्लिमीन

5) त्रिभुवन राम- पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)

आज का पंचांग
दिनांक 24 /05/2024 शुक्रवार
ज्येष्ठ कृष्णपक्ष प्रतिपदा
संध्या 07:24 उपरांत द्वितीया
विक्रम सम्वत :2081
नक्षत्र :अनुराधा
सुबह 10 :10 उपरांत ज्येष्ठा
चन्द्र राशि वृश्चिक
सूर्योदय 05:00 सुबह
सूर्यास्त :06:33 संध्या
चंद्रोदय :07:33 संध्या
चंद्रास्त 05:11 सुबह
लगन : वृष 06:27 सुबह उपरांत
मिथुन लगन
ऋतू : ग्रीष्म
चौघडिया
दिन चौघड़िया:
चर 05:00 सुबह 06:42सुबह
लाभ 06:42 सुबह 08:23 सुबह
अमृत 08:23 सुबह 10:05 सुबह
काल 10:05 सुबह 11:46 दोपहर
शुभ 11:46 दोपहर 01:28 दोपहर
रोग 01:28 दोपहर 03:10 दोपहर,
उद्देग 3:10 दोपहर 04:51 संध्या
चर 04:51 संध्या 06:33 संध्या
राहुकाल
सुबह 10:05 से 11:46 सुबह
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:19 से 12:13 दोपहर
दिशाशूल पच्छिम
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले दही खाकर निकले यात्रा पूर्ण होगा .

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
योजना फलीभूत होगी। कार्यपद्धति में सुधार होगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। मेहनत सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। शेयर मार्केट में जल्दबाजी से बचें।
लकी नंबर 2 लकी कलर फिरोजी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
अध्यात्म में रुचि रहेगी। किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का मौका हाथ आएगा। सुख-शांति बने रहेंगे। कारोबार मनोनुकूल चलेगा। मित्रों का सहयोग लाभ में वृद्धि करेगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। निवेश शुभ रहेगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर पिला

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। कारोबार से लाभ होगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय बनी रहेगी।
लकी नंबर 7 लकी कलर केशरी

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। इच्‍छाशक्ति प्रबल करें। फालतू खर्च होगा। शत्रुओं से सावधानी आवश्यक है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।
लकी नंबर 6 लकी कलर आसमानी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नए काम हाथ में आएंगे। कारोबारी वृद्धि से प्रसन्नता रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
लकी नंबर 9 लकी कलर हरा

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। नए काम मिल सकते हैं। कार्य से संतुष्टि रहेगी। प्रसन्नता तथा उत्साह का वातावरण बनेगा।
लकी नंबर 5 लकी कलर बैंगनी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुसंगति से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
लकी नंबर 4 लकी कलर संतरी

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी।
लकी नंबर 3 लकी कलर महरुम

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। प्रसन्नता तथा मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। भाइयों से सहयोग मिलेगा। कुसंगति से हानि होगी।
लकी नंबर 8 लकी कलर गुलाबी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
समय पर बाहर से धन नहीं मिलने से निराशा रहेगी। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। नौकरी में अधिकारी अधिक की अपेक्षा करेंगे। मातहतों का साथ नहीं मिलेगा। थकान रहेगी। व्यवसाय-व्यापार से मनोनुकूल लाभ होगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर नीला

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पुराने साथियों तथा रिश्तेदारों से मुलाकात सुखद रहेगी। अच्‍छे समाचार प्राप्त होंगे। मान बढ़ेगा। किसी नए उपक्रम को प्रारंभ करने पर विचार होगा। लंबी यात्रा की इच्छा रहेगी। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर बैंगनी

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। धन प्राप्ति सु्गम होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सभी काम समय पर होने से प्रशंसा प्राप्त होगी।
लकी नंबर 5 लकी कलर लाल

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847