नई दिल्ली, 08 अगस्त (हि.स.)। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को लोकसभा में वक्फ बोर्ड (संशोधन) विधेयक, 2024 पेश किया।

केंद्र सरकार ने वक्फ अधिनियम, 1995 में संशोधन के लिए वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पेश किया है। विधेयक का उद्देश्य राज्य वक्फ बोर्डों की शक्तियों, वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण, सर्वेक्षण और अतिक्रमण हटाने से संबंधित मुद्दों को प्रभावी ढंग से संबोधित करना है।

नई दिल्ली, 08 अगस्त (हि.स.)। बांग्लादेश में राजनीतिक संकट के बीच अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय और उनके धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने पर चिंता प्रकट करते हुए ऑल इंडिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सुप्रीम कोर्ट बार काउंसिल के निवर्तमान अध्यक्ष डाक्टर आदिश अग्रवाल ने बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एएम महबूबउद्दीन खोकों को पत्र लिखकर हिंदुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है।

ऑल इंडिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आदिश अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, ढाका के अध्यक्ष एएम महबूबउद्दीन खोकों को लिखे पत्र में कहा है कि भारत और बांग्लादेश की कानूनी बिरादरी ने बहुत निकटता के साथ काम किया है और बांग्लादेश के कई प्रधान न्यायाधीश लंदन और नई दिल्ली में हमारे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में शामिल हुए हैं। अग्रवाल ने कहा कि दक्षिण एशियाई देशों के बार हमेशा से ही मानवाधिकारों की रक्षा के लिए खड़े हुए हैं। मीडिया में यह खबरें आ रही हैं कि हिंदुओं के घर और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के साथ ही मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है, उन्हें लूटा जा रहा है और नुकसान पहुंचाया जा रहा है। हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए।

बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की हैसियत से खोकों द्वारा बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी बहन शेख रेहाना को गिरफ्तार कर उन्हें बांग्लादेश को सौंपने की मांग पर अग्रवाल ने कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच प्रत्यर्पण संधि के तहत यह फिलहाल संभव नहीं है। इस संधि के तहत प्रत्यर्पण के लिए यह आवश्यक है कि व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा चलाया गया हो या उसके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया हो या वह दोषी करार दिया गया हो या फिर प्रत्यर्पण के अपराध के लिए दंड दिए जाने हेतु वह वांछित हो।

आज का पंचांग
दिनांक 08/08/2024 गुरुवार
श्रावण शुकाल्पक्ष चतुर्थी
रात्रि :12:36 उपरांत पंचमी
नक्षत्र उतराफाल्गुन
रात्रि 11:34 उपरांत हस्त
विक्रम सम्वत :2081
चन्द्र राशि कन्या
सूर्योदय 05:20 सुबह
सूर्यास्त :06:30 संध्या,
चंद्रोदय :08 :27 सुबह
चंद्रास्त 08:49 रात्रि
ऋतू : वर्षा
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
शुभ 05:19 सुबह 06:58 सुबह,
रोग 06:58 सुबह 08:37 सुबह
उद्देग 08:37 सुबह 10:16 सुबह
चर 10:16 सुबह 11:55 सुबह
लाभ 11:55 सुबह 01:34 दोपहर
अमृत 01:34 दोपहर 03:13 दोपहर
काल 03:13 दोपहर 04: 52 संध्या
शुभ 04:52 संध्या 06:31संध्या
लगन :कर्क
सुबह 06:00 उपरांत सिंह लगन
राहुकाल
दोपहर 01:34 से 03:13 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:29 से 12:21 दोपहर
दिशाशूल उत्तर
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले जीरा खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। धर्नाजन होगा, जोखिम न लें। प्रयत्न एवं दूरदर्शिता से सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। जोखिम के कार्यों में सावधानी रखें।
लकी नंबर 2 लकी कलर सफेद

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वस्तुएं संभालकर रखें। सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। कहासुनी, बहस हो सकती है। विवाद समाप्त होने से शांति एवं संतोष मिलेगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा। विवाद से क्लेश होगा। दु:खद समाचार मिल सकता है।
लकी नंबर 5 लकी कलर पिला

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। मनोरंजक यात्रा होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। उच्च और बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान मिलने की संभावना है। भूमि संबंधी लेन-देन में रुचि बढ़ेगी।
लकी नंबर 9 लकी कलर गुलाबी

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
अतिथियों का आवागमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। व्यापारिक उन्नति होगी। अनायास किसी समस्या का समाधान हो सकता है।
लकी नंबर 3 लकी कलर नील

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
यात्रा मनोरंजक रहेगी। वरिष्‍ठ जन सहयोग करेंगे। भेंट व उपहार की प्रा‍प्ति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। धनलाभ के अवसर आएँगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। अहम का भाव मन में न पनपने दें।
लकी नंबर 2 लकी कलर सफेद

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
घर में अशांति रह सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। तनाव रहेगा। जल्दबाजी न करें। नौकरी, व्यवसाय में इच्छित वातावरण तैयार होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर फिरोजी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें। बकाया वसूली होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। धनार्जन होगा। आलस्य को त्यागकर प्रत्येक काम समय पर करें। व्यापार अच्छा चलेगा। परोपकारी स्वभाव होने के कारण दूसरों की मदद करके सुख अर्जित करेंगे।
लकी नंबर 6 लकी कलर गुलाबी

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। पिता का स्वास्थ्य संतोष देगा। आजीविका में प्रगति होगी। समय का दुरुपयोग न करें। अधिकारी कामकाज में सहयोग करेंगे।
लकी नंबर 3 लकी कलर हरा

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
कष्ट, भय, तनाव का माहौल बनेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। शत्रु पक्ष से सतर्क रहें। आपके कार्यों की परिवार एवं समाज में प्रशंसा होगी। संतान की मदद से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
लकी नंबर 3 लकी कलर संतरी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। अपनी स्थिति, योग्यता के अनुरूप कार्य कर पाएँगे। अनसोचे काम होंगे। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। व्यापार अच्छा चलेगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर पिला

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
देव दर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। बाहरी सहयता मिलेगी। रुके कार्य बनेंगे। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। सोच-समझकर व्यय करें। पारिवारिक समस्याओं का हल सूझ-बूझ से करेंगे।
लकी नंबर 7 लकी कलर केशरी

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
घर-परिवार की चिंता रहेगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बाहरी सहायता प्राप्त होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अनायास समस्या सुलझेगी। व्यापार-व्यवसाय में आशानुकूल स्थिति बनेगी।
लकी नंबर 4 लकी कलर भुरा

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: सारण पुलिस ने परीक्षा में धांधली कराने वाले सॉल्वर गैंग को पकड़ा है। पुलिस ने इस मामले में कोचिंग संचालक समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

अपर पुलिस अधीक्षक-सह- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 राजकिशोर सिंह ने बताया कि गुप्त सुचना प्राप्त हुई कि छपरा मे कुछ कोचिंग संचालक एवं कुछ सेटर के बीच तालमेल बनाकर Solver Gang को Operate किया जा रहा है, जो दिनांक 07.08.24 को होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को ब्लूटूथ एवं इयरपिस के माध्यम से पेपर को solve करवाया जायेगा।  उक्त सूचना के सत्यापन एवं solver gang के सदस्यों तथा कोचिंग संचालक की गिरफ्तारी हेतु छापामारी दल का गठन किया गया।

यहाँ देखें VIDEO

यहाँ देखें VIDEO

SDPO सदर ने बताया कि छापामारी दल के द्वारा Solver Gang के मुख्य सरगना कृष्णकान्त सिंह जो भगवान बाजार थानांतर्गत छत्रधारी बाजार रामजानकी मंदिर के बगल में रहते हैं। कृष्णकांत सिंह के किराये के मकान में छापामारी के दौरान 1. ब्लूटूथ डिवाइस, 2. हस्ताक्षर किया हुआ Blank चेक 3. मोबाइल 4. ईयर पीस 5. बैंक पासबूक 6. लैपटॉप 7. कई अभ्यर्थियों का डाक्यूमेंट्स बरामद किया गया।

SDPO ने बताया कि कृष्णकांत सिंह के घर के बगल में रचित कोचिंग के संचालक पंकज सिंह से पूछताछ किया गया तथा इनके मोबाइल का जाँच किया गया तो कृष्णकांत सिंह का नंबर Save पाया गया। इनके घर के दाहिने में The Bankers कोचिंग के संचालक विवेक कुमार से पूछताछ किया गया। तो इन्होने बताया कि हमारे पास कोई अभ्यर्थी आता हैं तो कृष्णकांत सिंह से उसका सेटिंग करवा देते हैं। इनके मोबाइल मे भी कृष्णकांत सिंह का नंबर Save पाया गया तथा Whatsapp Conversation में सेटिंग से सम्बंधित साक्ष्य पाया गया।

उन्होंने बताया कि तत्पश्चात प्राप्त आसूचना में उल्लेखित अमपु कुमार के मोबाइल नंबर का लोकेशन लिया गया तो लोकेशन देवरिया टोला धेनुकी सारण मिला जिसके आलोक में छापामारी कर मोबाइल बरामद किया गया। मोबाइल के अवलोकन से ज्ञात होता हिं कि अमपु कुमार का Whatsapp Conversation उदय ओझा के साथ किया गया है। जिसमे सेटिंग से सम्बंधित बातचीत एवं डॉक्यूमेंट का आदान-प्रदान का साक्ष्य पाया गया है।

पुलिस ने इस संबंध में भगवान बाजार थाना कांड संख्या- 405/24, दिनांक- 07.08.24 दर्ज की है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

गिरफ्तार किए गए लोगों में पंकज सिंह, उम्र- 32 वर्ष, पिता- बबन सिंह , सा०- गंजपर , थाना- एकमा, जिला- सारण, विवेक कुमार , उम्र- 29 वर्ष, पिता- नागेन्द्र प्रसाद, सा०- लेरुआ , थाना-महाराजगंज , जिला- सिवान और अमपु कुमार यादव, उम्र- 24 वर्ष, पिता- बलिस्टर यादव , सा०- धेनुकी, थाना- कोपा, जिला- सारण शामिल हैं।

पुलिस द्वारा ब्लूटूथ डिवाइस-01, हस्ताक्षर किया हुआ Blank चेक-22, मोबाइल-03, ईयर पीस-01, बैंक पासबूक -02, लैपटॉप -01, 7. अभ्यर्थियों का डाक्यूमेंट्स- 22 बरामद किया गया है।

इस मामले के उद्भेदन में राजकिशोर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक-सह- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1, सुभाष कुमार, पु0नि0–सह- थानाध्यक्ष भगवान बाजार थाना, पु०अ०नि० विद्यानंद ठाकुर एवं जिला आसूचना इकाई की टीम  शामिल थी।

नई दिल्ली, 07 अगस्त (हि.स.)। भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर पेरिस ओलंपिक 2024 में दो पदक जीतने के बाद बुधवार को स्वदेश लौट आई हैं। उनका दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ।

ढोल-नगाड़ों के साथ मनु भाकर व उनके कोच जसपाल राणा का लोगों ने भव्य स्वागत किया और दोनों को फूल-मालाओं में लाद द‍िया। लोग मनु भाकर के साथ सेल्फी ले रहे थे। भव्य स्वागत पर मनु भाकर बहुत खुश दिख रही थीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह बहुत खुश हैं। लोगों का इतना प्यार मिल रहा है।

उल्लेखनीय है कि 22 वर्षीय मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश का पेरिस ओलंपिक में खाता खोला था। इसके बाद उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर कांस्य पदक जीता।

इससे वह एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली भारतीय बन गईं। इसके बाद उनके पास तीसरा ओलंपिक पदक जीतकर एकमात्र भारतीय बनने का इतिहास रचने का मौका था लेकिन महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में वह मामूली अंतर से चूक गईं थीं और चौथे स्थान पर रही थीं।

Chhapra: छपरा शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने एवं जल निकासी हेतु स्थाई व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है।
इस उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न स्तरों पर कई बैठकें की गई हैं।

पूर्व में जनप्रतिनिधिगण के साथ बैठक की गई थी। विगत सप्ताह में जिला परिषद, बुडको, पथ प्रमंडल तथा नगर निगम के अभियंताओं के साथ भी बैठक की गई थी। सभी अभियंताओं को सड़कों के चौड़ीकरण एवं नये नालों के निर्माण को लेकर समेकित कार्य योजना तैयार करने का निदेश दिया गया था।

जिलाधिकारी अमन समीर ने छपरा शहर में विभिन्न स्थलों पर जाकर स्वयं स्थलीय निरीक्षण किया तथा कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण दिशा निदेश दिया।

जिला परिषद द्वारा सांढा ढाला ओवर ब्रिज के नीचे से मठिया मोड़ होते हुए पंचायत भवन सांढा से आगे स्थित पइन तक सड़क के दोनों तरफ नाले का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क के दोनों किनारे पर जिला परिषद के स्वामित्व के जमीन की मापी कर मार्किंग की गई है। जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण के क्रम में सड़क के दोनों तरफ की गई मार्किंग के अनुरूप 7 दिनों के अंदर अस्थाई अतिक्रमण को हटाने का निर्देश अंचलाधिकारी सदर को दिया। साथ ही स्थाई अतिक्रमण को हटाने के लिए विधिवत अतिक्रमण वाद चलाने का निर्देश दिया गया। सभी स्थाई अतिक्रमणकारियों को 18 अगस्त तक अनिवार्य रूप से अतिक्रमण हटाने से संबंधित नोटिस देने का निर्देश दिया गया।

बाजार समिति से आगे पथ प्रमंडल के द्वारा बनाए गए नाले में इस नाले को क्रॉस ड्रेनेज बनाकर जोड़ने का निर्देश जिला परिषद को दिया गया।

अंचलाधिकारी सदर को सांढा ढाला से मेथवलिया चौक तक सड़क के चौड़ाई की नापी दो दिनों के अंदर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
पूर्व के निर्मित सभी नालों की नापी कराकर अतिक्रमण हटाने हेतु गहन अभियान चलाने को कहा गया।

गंडकी नदी के पास अतिरिक्त सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण केलिए जमीन चिन्हित करने का निर्देशक अंचलाधिकारी सदर को दिया गया तथा बुडको के कार्यपालक अभियंता को इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया।

नेवाजी टोला जाने वाली सड़क पर रेलवे लाइन से पहले पूर्व से निर्मित नाले का अस्तित्व समाप्त हो गया है। इसके लिए मनरेगा के माध्यम से नाला के साथ-साथ रास्ते के निर्माण हेतु कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

निरीक्षण के क्रम में नगर आयुक्त, भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता सदर, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता बुडको, जिला अभियंता, नगर निगम के अभियंता, अंचल अधिकारी सदर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Chhapra: निर्माणाधीन एन एच-19 के प्रगति का जिलाधिकारी अमन समीर ने आज स्थलीय निरीक्षण किया।

उन्होंने बिशनपुरा में आरओबी के जारी मरम्मती कार्य को 20 सितंबर तक पूरा कर इसके माध्यम से यातायात व्यवस्था बहाल करने का निदेश एनएचएआई के परियोजना निदेशक को दिया।

टेकनिवास से विशुनपुरा आरओबी के आगे तक सड़क को 6 लेन बनाया जायेगा। इसमें सड़क के दोनों तरफ टेकनिवास तक सर्विस लेन बनाने हेतु कार्रवाई का निदेश एनएचएआई को दिया गया।

बिशनपुरा आरओबी के पश्चिम से डोरीगंज पुल तक एक अतिरिक्त नई सड़क के निर्माण के लिये प्रस्ताव तैयार करने का निदेश एनएचएआई को दिया गया।

विशुनपुरा आरओबी के नीचे अंडरपास वाले रास्ते के चौड़ीकरण हेतु संबंधित विभाग के माध्यम से कार्रवाई करने को कहा गया।

छपरा में स्पोर्टस क्लब कॉम्लेक्स के निर्माण हेतु उपयुक्त स्थल पर जमीन चिन्हित करने का निदेश अंचलाधिकारी सदर को दिया गया। स्पोर्ट्स क्लब के निर्माण हेतु आवश्यकतानुसार उपयुक्त जमीन का भू-अर्जन किया जायेगा।

निरीक्षण के क्रम में एनएचएआई के परियोजना निदेशक, भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता सदर, अंचलाधिकारी सदर आदि उपस्थित थे।

पटना, 07 अगस्त (हि.स.)। चुनाव आयोग ने देशभर में राज्यसभा की खाली हुई 12 सीटों पर उपचुनाव का एलान कर दिया है। इनमें दो सीटें बिहार की भी हैं।

बिहार से राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर और मीसा भारती के लोकसभा चुनाव में जीत के बाद दोनों ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। बिहार की इन्हीं दोनों सीट पर उप चुनाव होना है। इनमें एक सीट से रालोमो के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का राज्यसभा जाना तय माना जा रहा है।

चुनाव आयोग की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक, मीसा भारती का कार्यकाल 7 जुलाई, 2028 तक था। विवेक ठाकुर का कार्यकाल 9 अप्रैल, 2026 तक था। उप चुनाव में जीत हासिल करने वाले उम्मीदवार का कार्यकाल उतना ही रहेगा।

चुनाव आयोग ने दोनों सीट पर उप चुनाव की अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक 14 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 21 अगस्त तक उम्मीदवार नामांकन कर सकेंगे। 27 अगस्त को नाम वापसी की आखिरी तारीख है। यदि मतदान की नौबत आती है तो 3 सितंबर को वोटिंग होगी औऱ उसी दिन रिजल्ट घोषित होगा।

बिहार में होने वाले दोनों सीट के उप चुनाव में वोटिंग की संभावना न के बराबर है। दरअसल, दोनों सीटों पर अलग-अलग वोटिंग होगी। लिहाजा संख्या बल के आधार पर राजग गठबंधन दोनों सीट पर कब्जा कर लेगा। वैसे भी बिहार में राज्यसभा चुनाव में वोटिंग की नौबत शायद ही कभी आती है।

नई दिल्ली, 07 अगस्त (हि.स.)। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को लोकसभा में पहलवान विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक 2024 के 50 किग्रा भार वर्ग स्पर्धा में महिला रेसलिंग में अयोग्य ठहराये जाने पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आईओए अध्यक्ष पीटी उषा से स्वयं इस विषय में बातचीत की है और उनसे अंतराष्ट्रीय ओलंपिक संघ में मामले को उठाने के लिए कहा है।

खेल मंत्री मांडविया ने लोकसभा में दोपहर को बयान दिया। उन्होंने बताया कि ओलंपिक नियमों के मुताबिक हर सुबह खिलाड़ियों का भार वर्ग के हिसाब से वजन नापा जाता है। वजन नहीं कराने या वजन ज्यादा पाए जाने पर खिलाड़ी अयोग्य घोषित कर दिया जाता है। आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से 100 ग्राम अधिक पाया गया। वे 50 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला हैं।

मांडविया ने अपने वक्तव्य में विनेश के लिए सरकार की ओर से दिए गए सहयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विनेश को 70 लाख से अधिक रुपये की सहायता दी गई। उन्हें कोच सहित अन्य स्टाफ मुहैया कराया गया।

नई दिल्ली, 07 अगस्त (हि.स.)। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को एक बार फिर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की पाठ्यपुस्तकों से प्रस्तावना को हटाने के विपक्ष के दावे को खारिज कर दिया।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान ने संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज शून्यकाल में विपक्ष के नेता ने तथ्यों से परे कुछ बातें रखीं। उन्होंने एक अखबार का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि एनसीईआरटी की छठी कक्षा की किताबों में प्रस्तावना का विषय था, जिसे अब हटा दिया गया है। मैंने सदन के अध्यक्ष की अनुमति से इस मामले को स्पष्ट किया। हाल ही में छठी कक्षा की नई पाठ्यपुस्तकें जारी की गई हैं। सभी पुस्तकों में संविधान की प्रस्तावना, मौलिक कर्तव्य, मौलिक अधिकार, राष्ट्रगान आदि विषयों को पहले की तुलना में अधिक पुस्तकों में शामिल किया गया है।

उन्होंने कांग्रेस पर संविधान की अवहेलना का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपनी हताशा के कारण संविधान को सबसे अधिक तोड़ने और नीचे दिखाने का काम किया है। ये लोग झूठ और भ्रम फैलाने में लगे हुए हैं।

प्रधान ने कहा कि हम अपेक्षा करते हैं कि नेता प्रतिपक्ष जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति सदन को कम से कम गुमराह तो न करें। हम तथ्यों काे समाज के सामने रखते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार संविधान के प्रति प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में स्पष्ट कहा गया है कि संविधान के मूल तत्व को तरह-तरह से पाठ्यपुस्तकों में लाया जाएगा। मैं कांग्रेस पार्टी के इस कदम की निंदा करता हूं और उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज केंद्र सरकार पर एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों से प्रस्तावना को हटाने का आरोप लगाया था। खरगे ने कहा कि ऐसी खबर आई है कि संविधान की प्रस्तावना को एनसीईआरटी की किताबों से हटा दिया गया है। यह पहले किताबों में छपी होती थी। प्रस्तावना संविधान की आत्मा और भावना है।

नई दिल्ली, 07 अगस्त (हि.स.)। विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक में 50 किलोग्राम भारवर्ग में फाइनल से पहले अयोग्य ठहराए जाने पर भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने एक बयान में कहा कि यह बेहद चौंकाने वाला है। वे अभी कुछ समय पहले ओलंपिक विलेज पॉलीक्लिनिक में विनेश से मिलीं और उन्हें भारतीय ओलंपिक संघ, भारत सरकार और पूरे देश के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि हम विनेश को सभी चिकित्सा और भावनात्मक सहायता प्रदान कर रहे हैं। भारतीय कुश्ती महासंघ ने यूडब्ल्यूडब्ल्यू से अपील की है। वे इस बात से वाकिफ हैं कि विनेश की मेडिकल टीम ने वजन कम रखने के लिए रात भर प्रयास किया है।

उषा के साथ फोगाट के न्यूट्रीशनिस्ट दिनशॉ पारदीवाला का बयान भी आया है। उन्होंने बताया कि बहुत प्रयास करने के बावजूद भी वजन 50 किलोग्राम से कम नहीं हो पाया। कल विनेश ने तीन मैच खेले थे, जिसके बाद डिहाइड्रेशन से बचने के लिए उन्होंने प्रचुर मात्रा में पानी पिया था। इसके बाद रात भर वजन को कम करने का प्रयास किया गया। यहां तक कि उनके बाल काटे गए और कपड़े छोटे किए गए, लेकिन इसके बावजूद भी वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया।

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में विनेश पेरिस ओलंपिक के अस्पताल में ब्लड टेस्ट और अन्य जांच से गुजर रही हैं ताकि वजन कम करने के प्रयास में कोई शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या ना हो। उनके सभी टेस्ट ठीक आए हैं और वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं, पर मानसिक रूप से आहत हैं।

कोलकाता, 07 अगस्त (हि.स.)। बांग्लादेश में हिंसा के बीच अब रवींद्रनाथ टैगोर की मूर्ति को तोड़े जाने का मामला सामने आया है। इस घटना पर लेखिका तसलीमा नसरीन ने तीखा विरोध जताया है। तसलीमा ने अपने फेसबुक पोस्ट में इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए सवाल उठाया कि रवींद्र संगीत गाकर विरोध करने वाले छात्र आखिरकार कैसे रवींद्रनाथ की मूर्ति को तोड़ सकते हैं ?

तसलीमा नसरीन ने अपने पोस्ट में लिखा, “क्या मबोकरेसी (भीड़तंत्र) से डेमोक्रेसी (लोकतंत्र) आ सकती है ? यह लोकतंत्र नहीं है, यदि किसी राजनीतिक दल को जबरदस्ती चुनाव से बाहर करना पड़े। जो भीड़ पुलिस या आर्मी के नियंत्रण में नहीं आती, उसे कौन नियंत्रित करेगा ? जो ‘जाग्रत छात्र जनता’ रवींद्रनाथ का गीत गाकर लोगों को मोहित कर रहे थे, वे ही अब रवींद्रनाथ की मूर्ति तोड़कर धूल में मिला रहे हैं। क्या वह दिखावा था ? क्या ये छात्र अपने स्कूल लौट सकते हैं, जिन्होंने हजारों लोगों को मारा, सार्वजनिक संपत्ति को जलाया और लोगों के घरों को लूटा ? मुझे नहीं लगता। हत्या की लत खतरनाक होती है। यदि नई सरकार उनके अनुकूल नहीं हुई तो वे उसे भी मारने चले जाएंगे।”

सोमवार को प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद बांग्लादेश में हिंसा भड़की है। इस दौरान उग्र भीड़ ने बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की मूर्ति तोड़ दी थी। अब रवींद्रनाथ टैगोर की मूर्ति तोड़े जाने का मामला भी सामने आया है।