बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बैंक ने राजपाल यादव की करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। राजपाल ने बैंक से कर्ज लिया था, लेकिन वह कर्ज नहीं चुका सके इसलिए बैंक ने अभिनेता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। उनकी संपत्ति उत्तर प्रदेश के शाहजहामपुर में सेठ एन्क्लेव में स्थित है।

राजपाल यादव की करोड़ों की संपत्ति बैंक ने जब्त कर ली है। मामला एक्टर की 2012 में आई फिल्म ‘अता पता लापता’ से जुड़ा है। फिल्म का निर्देशन राजपाल ने किया था जबकि उनकी पत्नी राधा यादव निर्माता थीं। इस फिल्म के लिए राजपाल ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मुंबई की बांद्रा शाखा से पांच करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। 12 साल बाद भी राजपाल कर्ज नहीं चुका पाने के कारण बैंक ने उनकी शाहजहाँपुर के सेठ एन्क्लेव स्थित करोड़ों की संपत्ति जब्त कर ली है।

मुंबई स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी दो दिन पहले शाहजहामपुर गए थे। इसके बाद राजपाल की संपत्ति पर बैंक का बैनर लगा दिया गया। उस बैनर पर लिखा था कि यह संपत्ति सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मुंबई की है और इसे किसी भी तरह से खरीदा या बेचा नहीं जाना चाहिए। सोमवार सुबह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मुंबई के अधिकारियों ने संपत्ति जब्त कर ली।

राजपाल यादव ने यह लोन अपने पिता नौरंगी लाल यादव के नाम पर लिया था। वह यह कर्ज नहीं चुका सके इसलिए बैंक ने उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। फिलहाल इस मामले पर राजपाल यादव ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

इससे पहले 2018 में राजपाल को ऐसे ही मामले में तीन महीने के लिए जेल जाना पड़ा था। दिल्ली स्थित कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स ने राजपाल यादव की श्री नौरंग गोदावरी एंटरटेनमेंट के खिलाफ सिविल केस दायर किया था। राजपाल ने 2010 में उनसे कर्ज लिया था, कर्ज चुकाने में नाकाम रहने पर उन्हें तीन महीने की जेल हुई थी।

भोपाल, 13 अगस्त (हि.स.)। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए बुधवार, 14 अगस्त की रात खास होने जा रही है। इस दौरान आकाश में अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। दरअसल, 14 अगस्‍त को मध्‍यरात्रि के बाद आकाश में लाल ग्रह कहे जाने वाला मंगल और सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्‍पति (गुरु) जोड़ी बनाते नजर आएंगे। भारत में इस घटना को स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह सबेरे तक देखा जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें: डीआरआई ने हाथी दांत की तस्करी करने वाले गिरोह को पकड़ा

इसे भी पढ़ें: राज्य में वक्फ बोर्ड की जमीन पर 21 नए मदरसे बनाएगी बिहार सरकार

इसे भी पढ़ें: ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने मंगल और गुरु के मिलन की इस घटना को खगोल विज्ञान के मुताबिक कंजक्‍शन ऑफ मार्स एंड जुपिटर बताया है। इसके अलावा इस घटना को तकनीकी रूप से एपल्‍स भी कहते हैं। उनके मुताबिक बुधवार मध्‍यरात्रि के बाद लगभग एक बजे यह दोनों ग्रह पूर्वी आकाश में जोड़ी बनाते हुए ही उदित होंगेा। इसके बाद इस जोड़ी को खाली आंखों से अथवा टेलीस्कोप से देखा जा सकता है। धीरे-धीरे ये ग्रह आगे बढ़ते हुये स्‍वतंत्रता दिवस की सुबह सूर्यादय की लालिमा आने तक दिखाई देंगे। इस दौरान बृहस्‍पति की चमक माइनस 2.2 और मंगल की चमक 0.8 मैग्‍नीटयूड होगी। इस जोड़ी के पीछे वृषभ तारामंडल होगा।

उन्होंने बताया कि जोड़ी बनाते इन ग्रहों में मंगल पृथ्‍वी से लगभग 22 करोड़ किलोमीटर से अधिक दूर होगा तो बृहस्‍पति 80 करोड़ किलोमीटर से अधिक दूर होगा। दूरी में इतना अंतर होते हुए भी पृथ्‍वी से देखने पर इनका कोण इस प्रकार होगा कि वे जोड़ी के रूप में एक-दूसरे में समाते दिखेंगे। सारिका ने बताया कि पूर्णिमा के चंद्रमा की आकाश में चौड़ाई लगभग 0.5 डिग्री दिखती है, जबकि जोड़ी बनाते इन ग्रहों के बीच की दूरी सिर्फ 0.3 डिग्री रह जाएगी, जो चंद्रमा की चौड़ाई से भी कम होगी। उन्होंने कहा कि इस अद्भुत खगोलीय घटना को देखने से नहीं चूकना चाहिए, क्‍योंकि अगली बार बृहस्‍पति और मंगल के इतने करीब होने की घटना करीब नौ साल बाद एक दिसम्‍बर, 2033 को होगी।

Patna: विश्व हाथी दिवस के अवसर पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डी.आर.आई.) पटना क्षेत्रीय इकाई (आर.यू.) ने एक महत्वपूर्ण अभियान चलाकर एशियाई हाथी दांत के अवैध व्यापार में शामिल चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

जब्त किए गए हाथी दांत के दो टुकड़े थे, जिनका कुल वजन 5,586.50 ग्राम था। यह हाथी दांत लुप्तप्राय एशियाई हाथी (एलिफस मैक्सिमस) से प्राप्त किया गया था, जिसका काला बाज़ार में बहुत अधिक मूल्य होता है।

इस अवैध मांग के कारण, कड़े वैश्विक और घरेलू प्रतिबंधों के बावजूद हाथी दांत का व्यापार अभी भी जारी है। हाथी दांत का जब्त किया जाना वन्यजीव अपराध के खिलाफ जारी लड़ाई में एक बड़ी सफलता है।

सूचना के आधार पर, डी.आर.आई. पटना आरयू के अधिकारियों ने बिहार के सिवान के बाहरी इलाके में यह ऑपरेशन शुरू किया। यह ऑपरेशन एक कुख्यात शिकारी गिरोह को निशाना बनाने के लिए किया गया था और इसके लिए अत्यधिक साहस और संसाधनशीलता की आवश्यकता थी। इस ऑपरेशन के दौरान डी.आर.आई. के अधिकारियों को मामूली चोटें भी आईं, लेकिन उन्होंने अपनी दृढ़ता और पेशेवर रवैये को बनाए रखा और चारों व्यक्तियों को, जिनमें ऑपरेशन का सरगना भी शामिल था, गिरफ्तार करने में सफल रहे।

डी.आर.आई. अधिकारियों ने वन विभाग, पटना और सिवान को सूचित किया और वन विभाग के अधिकारी इस जांच को आगे बढ़ाने के लिए डी.आर.आई. के साथ समन्वय कर रहे हैं। भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972, जो हाथी को अनुसूची-I के तहत संरक्षित प्रजाति के रूप में वर्गीकृत करता है, हाथी दांत के व्यापार को सख्ती से प्रतिबंधित करता है। वैश्विक समुदाय ने भी इस संरक्षण को मजबूत किया है, जिसमें एशियाई हाथी को CITES के परिशिष्ट-I में शामिल किया गया है, जिससे 1989 से हाथी दांत के सभी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर प्रतिबंध लग गया है।

इस ऑपरेशन से यह स्पष्ट होता है कि अवैध वन्यजीव तस्करी, विशेष रूप से हाथी दांत का व्यापार, लुप्तप्राय प्रजातियों जैसे कि एशियाई हाथी के अस्तित्व के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। जोखिम के बावजूद, डी.आर.आई. के अधिकारियों ने एक बार फिर वन्यजीव अपराधों पर अंकुश लगाने के प्रति अपनी तत्परता एवं भारत के वन्यजीव संरक्षण कानूनों को लागू करने और वैश्विक संरक्षण प्रयासों में योगदान देने की अपनी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाया है।

विश्व हाथी दिवस के अवसर पर यह सफल ऑपरेशन एक स्पष्ट संदेश देता है: हमारे देश के वन्यजीवों को खतरे में डालने वाली अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें शामिल लोगों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।

Chhapra: ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जिलाधिकारी अमन समीर ने समीक्षा की।

मनरेगा की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि इस वर्ष सितंबर माह तक के लिये निर्धारित लगभग 49.63 के लक्ष्य के विरुद्ध अबतक 38 लाख मानव दिवस का सृजन किया गया है,जो लक्ष्य का 76.5 प्रतिशत है। जिला में सबसे कम उपलब्धि दिघवारा प्रखंड में है जो 36.44 प्रतिशत है। इसके अलावा रिविलगंज, इसुआपुर, लहलादपुर, एकमा, छपरा, पानापुर, अमनौर एवं मकेर में उपलब्धि 75 प्रतिशत से कम पाई गई। इन सभी प्रखंडों के कार्यक्रम पदाधिकारियों (पीओ) से स्पष्टीकरण मांगा गया। सभी पीओ को आगामी समय के लिये मानव दिवस के सृजन हेतु स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करने का निदेश दिया गया।

मनरेगा के तहत मजदूरी का ससमय भुगतान लगभग 98 प्रतिशत है। सबसे कम मशरख प्रखंड में 91.5 प्रतिशत पाया गया। सभी पीओ को शत प्रतिशत भुगतान निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।

मनरेगा के तहत वृक्षारोपण हेतु इस वर्ष लगभग 7 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अबतक लगभग 5 लाख पौधे सामाजिक वानिकी के तहत निजी भूमि पर लगाये गये हैं। सभी पीओ को ऐसे सरकरी उच्च विद्यालयों या अन्य संस्थानों में, जहाँ चहारदीवारी बनी हुई हो, वहाँ वृक्षारोपण कराने का निदेश दिया गया। सरकारी जमीन पर किनारे किनारे स्थानीय प्रजाति के वृक्षों को एक निर्धारित क्रम में लगाने हेतु कार्ययोजना बनाने का निदेश दिया गया। इससे कालांतर में जमीन की सीमा निर्धारण के साथ साथ जमीन की पहचान भी सरकारी भूमि के रुप में हो सकेगी।

मनरेगा के तहत सभी पंजीकृत श्रमिकों का आधार सीडिंग का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है।अद्यतन 98 प्रतिशत आधार सीडिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष का भी सत्यापन कर आधार सीडिंग सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिला में कुल स्वीकृत आवास 79599 के विरूद्ध 77438 आवास का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है,जो लगभग 97.29 प्रतिशत है। 2161 आवास अभी भी अपूर्ण है। इन सभी लाभुकों का आवास निर्माण को पूर्ण कराने हेतु प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निदेश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया। सभी अपूर्ण आवासों का कारण सहित वस्तुस्थिति का रिपोर्ट देने को कहा गया।

जो लाभुक किश्त की राशि लेने के बाद लगातार प्रयास के बाबजूद गृह निर्माण का कार्य नहीं किया जा रहा है या पूर्ण नहीं किया जा रहा है, उनके विरूद्ध दी गई राशि की वसूली हेतु निलामपत्र वाद दायर कर कार्रवाई का निदेश दिया गया।

मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत वर्ष 2023-24 में लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत 2622 लाभुकों को आवास निर्माण की स्वीकृति दी गई।इनमें से 1414 लाभुकों ने अपना आवास निर्माण कार्य पूरा कर लिया है, जो लगभग 54 प्रतिशत है। सभी आवास सहायकों को प्रतिदन फील्ड में भेजकर लाभुकों से संवाद कर आवास का निर्माण पूरा कराने का निदेश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया गया।

मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना के तहत पूर्व के अधूरा आवास को पूर्ण करने/जर्जर आवास की मरम्मती करने हेतु सहायता राशि दी जाती है। इसके तहत निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत 1500 लाभुकों को सहायता राशि दी गई, इनमें से 1030 लाभुकों ने अपना आवास निर्माण का कार्य पूरा किया है। शेष लाभुकों का गृह निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु स्थल निरीक्षण कर लाभुकों से संवाद कर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने अपने प्रखंड अंतर्गत जमीनी वस्तुस्थिति के आधार पर आवास हेतु एकदम जरूरतमंद 50-50 लोगों को चिन्हित करने को कहा गया।

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के द्वितीय चरण के तहत सभी पंचायतों में कचरा प्रसंस्करण इकाई (डब्लू पी यू) का निर्माण किया जा रहा है। अबतक 194 पंचायतों में WPU का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। 14 पंचायतों को निकट के WPU से सम्बद्ध किया गया है। 36 पंचायतों में लेआउट किया जा रहा है। 53 पंचायतों में निर्माण कार्य प्रगति पर है। 20 पंचायतों में निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है।

जिलाधिकारी ने सभी निर्माणाधीन कार्य को अविलंब पूर्ण कराने का निदेश दिया। जहाँ कार्य शुरू नहीं हुआ है तथा जहाँ ले आउट का कार्य प्रक्रियाधीन है, वहाँ जल्द से जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का निदेश सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया गया।

जल जीवन हरियाली अभियान की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि वर्ष 2024-25 में सार्वजनिक जल संचयन संरचना के जीर्णोद्धार हेतु 95 जल संरचनाओं का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सार्वजनिक चापाकलों के किनारे सोख्ता निर्माण हेतु 3180 का लक्ष्य निर्धारित है। 1510 सोख्ता निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है, जिनमें से 1132 का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने सभी उपयुक्त स्थलों पर सोख्ता निर्माण हेतु कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में उपविकास आयुक्त, निदेशक डीआरडीए, जिला कृषि पदाधिकारी,डीपीओ मनरेगा, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं मनरेगा पीओ उपस्थित थे।

पटना, 13 अगस्त (हि.स.)। नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में वक्फ बोर्ड की जमीन को लेकर बड़ा फैसला किया है। बिहार सरकार सुन्नी और शिया वक्फ बोर्ड के तहत पंजीकृत संपत्तियों के विकास के लिए बहुउद्देशीय भवन, विवाह भवन, बाजार परिसर और अन्य संरचनाओं के निर्माण की तैयारी कर रही है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने कहा कि सरकार ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में 21 नए मदरसे स्थापित करने का भी निर्णय लिया है।

पटना, पूर्णिया, कैमूर, कटिहार, किशनगंज, नवादा और सीवान में 2023-24 में बहुउद्देश्यीय भवन, बाजार परिसर और पुस्तकालय के निर्माण के लिए दस परियोजनाएं प्रस्तावित की गई थी। इन परियोजनाओं के लिए 105.13 करोड़ रुपये की राशि प्रस्तावित की गई थी। उन्होंने कहा कि 2024-25 में सीवान और भागलपुर जिलों में बहुउद्देशीय भवनों, गेस्ट हाउस, विवाह भवन, वक्फ कार्यालय भवनों और बाजार परिसरों का निर्माण किया जाएगा। बिहार राज्य वक्फ विकास योजना के तहत यह काम किया जा रहा है। इसके अलावा बिहार राज्य मदरसा सुदृढीकरण योजना (बीआरएमएसवाई) के तहत राज्य सरकार ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 21 नए मदरसे बनाने का फैसला किया है। हाल ही में राज्य में दस मदरसों का निर्माण कार्य पूरा किया गया है।

वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा के बारे में राज्य सरकार चिंतित है। बीआरएमएसवाई के तहत मदरसों के बुनियादी ढांचे और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ पेयजल, पुस्तकालय, उपकरण, शौचालय, कंप्यूटर साइंस लैब आदि जैसी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। इस योजना की शुरुआत 2018-19 में की गई थी। पिछले साल पूर्णिया में दो तथा नालंदा और पूर्वी चंपारण में एक-एक मदरसों के सुदृढ़ीकरण के लिए 32.39 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई थी।

नई दिल्ली, 13 अगस्त (हि.स.)। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू 13 अगस्त, 2024 को नई दिल्ली में भारत मंडपम से निकाली गई ‘हर घर तिरंगा बाइक रैली के दौरान।

Chhapra: लायंस क्लब महाराजगंज रघु शांति के तत्वावधान में  लायन ममता पुतुल की अध्यक्षता में एक मेगा डेंटल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आजाद चंद्रशेखर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया, जहाँ बच्चों के बीच दंत जांच की गई।

इस शिविर में प्रमुख दंत चिकित्सक लायन डॉक्टर संतोष कुमार ने बच्चों का दंत परीक्षण किया और उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाई।

इस अवसर पर लायन डॉक्टर उदय पाठक, लायन सोनी गुप्ता, लायन सीमा पांडे, लायन ऋषेन्द्र, लायन आनंद, लायन आशुतोष, लायन वासुदेव गुप्ता, लायन चुलबुल पांडे, लायन रंजू, लायन कुमारी दीपा सभी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

लायन ममता पुतुल ने इस अवसर पर कहा, “यह डेंटल चेकअप कैंप बच्चों के स्वास्थ्य को बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम अपने क्लब के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।”

आज का पंचांग
दिनांक 13/08/2024 मंगलवार
श्रावण शुक्लपक्ष अष्टमी
सुबह 09:31 उपरांत नवमी
नक्षत्र विशाखा
सुबह 10:44 उपरांत अनुराधा
विक्रम सम्वत :2081
चन्द्र राशि वृछिच्क
सूर्योदय 05:22 सुबह
सूर्यास्त :06:26 संध्या,
चंद्रोदय :12:51 सुबह
चंद्रास्त 11:32 रात्रि
ऋतू : वर्षा
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
रोग 05:22 सुबह 07:00 सुबह,
उद्देग 07:00 सुबह 08:38 सुबह
चर 08:38 सुबह 10:16 सुबह
लाभ 10:16 सुबह 11:54 सुबह
अमृत 11:54 सुबह 01:32 दोपहर
काल 01:32 दोपहर 03:10 दोपहर
शुभ 03:10 दोपहर 04:48 संध्या
रोग 04:48 संध्या 06:26 संध्या
लगन :कर्क
सुबह 05:41 उपरांत सिंह लगन
राहुकाल
दोपहर 03:10 से 04:48 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:28 से 12:20 दोपहर
दिशाशूल उत्तर
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले राई खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मित्रों तथा संबंधियों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नए काम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। नए लोगों से परिचय होगा।
लकी नंबर 3 लकी कलर सफेद

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से हानि होगी। बड़ों की सलाह मानें, लाभ होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कानूनी अड़चन से सामना हो सकता है। हड़बड़ी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
लकी नंबर 8 लकी कलर फिरोजा

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आशंका-कुशंका के चलते निर्णय लेने की क्षमता कम हो सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति के योग हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति संभव है। धन प्राप्ति सुगम होगी। उत्साह से काम कर पाएंगे।
लकी नंबर 9 लकी कलर फिरोजा

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
घर में मेहमानों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा।
लकी नंबर 3 लकी कलर संतरी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी मे प्रभाव बढ़ेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उत्साह वृद्धि होगी। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं।
लकी नंबर 2 लकी कलर पिला

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। उत्साह में कमी रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। दौड़धूप अधिक रहेगी। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। अपने काम पर ध्यान दें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
लकी नंबर 1 लकी कलर नीला

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
शत्रु परास्त होंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ प्राप्त होगा। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। काम में मन लगेगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर महरुम

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों से सहयोग प्राप्त होगा। कोई कारोबारी बड़ा सौदा लाभ दे सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा।
लकी नंबर 5 लकी कलर गुलाबी

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में अधिकारी वर्ग प्रसन्नता जाहिर करेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश इत्यादि मनोनुकूल लाभ देंगे। पारिवारिक सहयोग मिलने से प्रसन्नता, उत्साह व संतुष्टि रहेंगे। कुसंगति से बचें।
लकी नंबर 1 लकी कलर हरा

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
चोट व दुर्घटना से हानि तथा पीड़ा का योग बनता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें, क्लेश हो सकता है। पार्टनरों से मतभेद हो सकता है। शारीरिक शिथिलता रहेगी।
लकी नंबर 7 लकी कलर बैंगनी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
यात्रा लाभदायक रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्ति के योग हैं, प्रयास करें। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। उत्साह तथा प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। थकान व कमजोरी रह सकती है।
लकी नंबर 3 लकी कलर भुरा

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा।
लकी नंबर 4 लकी कलर गुलाबी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: विश्व हिन्दू परिषद की तीन दिवसीय उत्तर बिहार प्रांत कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर केन्द्रीय समरसता प्रमुख अम्बरिश ने कहा कि इस वर्ष जन्माष्टमी के दिन संगठन का 60 वर्ष पूरा हो रहा है। जिसे 24 अगस्त से 1 सितंबर तक स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसमें संगठन के पुराने कार्यकत्ता, हिन्दू हित में काम करने वाले लोग, अपने विचार वाले लोगों को भी आमंत्रित किया जाएगा एवं कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाया जाएगा। 

साथ ही यह भी बताया जाएगा कि संगठन यहां तक कैसे पहुंचा, संगठन कौन कौन से कार्यों को करता है और आम हिन्दू समाज से संगठन की अपेक्षाएँ है। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को हमलोग अखंड भारत दिवस के रूप में मनाते है क्योंकि इसी दिन पाकिस्तान के नाम भारत माता के दो टुकड़े कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रयास है कि भारत फिर से अपने पुराने स्वरूप में अखंड हो।

उन्होंने और भी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जैसे गायों की देशी नस्ल का संवर्धन और गौ आधारित कृषि पर जोड़ देना चाहिए। साथ हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा अष्टमी, 6 दिसंबर को शौर्य दिवस, 14 जनवरी को समरसत दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

उन्होंने बंगलादेश में हो रहे हिन्दूओं के नरसंहार पर कहा कि यह एक सोची समझी साजिश के तहत हो रहा है और बंगला देश को हिन्दूओं से मुक्त करवाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोल रही। उन्होंने भारत सरकार से सीधे हस्ताक्षेप करने की माँग की।

इस अवसर पर उत्तर बिहार के प्रांत अध्यक्ष संजीव कुमार, प्रांत मंत्री रणवीर सिंह, प्रांत उपाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, प्रांत कोषाध्यक्ष सुमित कुमार उपस्थित थे ।

Chhapra: अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर राजेंद्र कॉलेज में रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में एचआईवी एड्स से बचाव हेतु गहन जागरूकता कैंपेन का शुभारंभ किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर उनसे संबंधित तीन मुद्दों पर विमर्श किया गया।  प्रथम मुद्दा एचआईवी एड्स संबंधी जागरूकता कार्यक्रम, दूसरा सतत विकास में युवा डिजिटल मार्ग और तीसरा कैंपस को रैगिंग मुक्त करने से संबंधित था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी प्राचार्य प्रो. सुशील कुमार श्रीवास्तव ने अंतराष्ट्रीय युवा दिवस की सार्थकता एवम औचित्य पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिवस, युवाओं के गुणों और पूरे विश्व के विकास के लिए उनकी क्षमता का सम्मान करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। साथ ही युवा लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों और मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का काम भी करता है।

मंच संचालन करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अनुपम कुमार सिंह ने इस वर्ष की थीम क्लिक से प्रगति तक: सतत विकास हेतु युवा डिजिटल तकनीक की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समावेश एवम आर्थिक विकास में डिजिटल तकनीक की चुनौतियों एवम अवसर से छात्र छात्राओं को अवगत कराया।

धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सेहत केंद्र की नोडल पदाधिकारी डॉ. जया कुमारी पांडेय ने युवा डिजिटल कौशल को विकसित करने, साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों से छात्रों को जागरूक किया।

इस अवसर पर प्रो संजय कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ कन्हैया प्रसाद, डॉ देवेश रंजन सहित सचिन कुमार चौरसिया, आरती कुमारी, विशाल साह, रोहित कुमार आदि कई छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

Chhapra: सावन माह की चौथी सोमवारी को जिले के शिवालयों और मंदिरों में शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही।

सुबह से ही शिव भक्त शिवालय पहुंचकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की। शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तो ने कतारबद्ध होकर शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ भांग धतूरा और फूल के साथ पूजा अर्चना की।

इस दौरान पूरा मंदिर परिसर हर हर महादेव, जय शिव शंकर,बाबा भोलेनाथ की जय की नारों से वातावरण गुंजायमान रहा।

कई मंदिरों में कांवर में जल लेकर पैदल शिवालय पहुंच कर शिव भक्तों को शिवलिंग पर जलाभिषेक करते देखा गया। इधर सावन की चौथी सोमवारी को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इतजाम किए गए। सभी मंदिरों में पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति विधि व्यवस्था संधारण को लेकर की गई थी।

पटना, 12 अगस्त (हि.स.)। कश्मीर में अनंतनाग जिले के अहलान गगरमांडू वन क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए बिहार के सारण जिला के आर्मी जवान हवलदार दीपक कुमार यादव को आर्मी अधिकारी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के लौवा कला ग्राम निवासी सुरेश राय के 30 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार यादव ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहूत दी है।

शहीद जवान दीपक यादव भारतीय सेना में हवलदार के पद पर कार्यरत थें। शनिवार की रात सेना ने अनंतनाग के कोकेरनाग जंगल मे दो आतंकियों के छुपे होने की सूचना पर सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमे दोनों आतंकियों को सेना के जवानों द्वारा घेर लिया गया। दोनों तरफ से हुई क्रॉस फायरिंग में सेना के जवान हवलदार दीपक यादव को गोली लगी। गोली लगने के बावजूद अदम्य साहस का परिचय देते हुए दीपक यादव अपनी अंतिम सांस तक आतंकियों पर गोली बरसाते रहे। बाद में वही पर शहीद हो गए।

हवलदार दीपक यादव के शहीद होने की खबर जब घर वालों को मिली तो कोहराम मच गया। पूरे क्षेत्र में लोगों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। शहीद जवान की शादी करीब दस साल पहले अनिता यादव के साथ हुई थी। उन्हें एक नौ साल का पुत्र रोहन है।

जवान के पार्थिव शरीर को आज उनके घर लाया जाएगा। जिसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।