Chhapra: छपरा नगर निगम के नगर आयुक्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2019 बैच के अधिकारी सुमित कुमार का तबादला हो गया है। उन्हें उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक अधिकारी, जिला परिषद पश्चिमी चंपारण, बेतिया की जिम्मेवारी दी गई है।

छपरा नगर निगम के नगर आयुक्त पद पर पदस्थापित होने के बाद सुमित कुमार ने नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के निपटारे के लिए व्यापक प्रयास किए। उन्होंने सभी समस्याओं पर बारीकी से जानकारी हासिल कर योजना तैयार की। नगर निगम क्षेत्र में जलजमाव की समस्या के निपटारे, कचड़ा प्रबंधन आदि को लेकर विशेष बल दिया। 

 वहीं दूसरी ओर यतेंद्र कुमार पाल (भा.प्र.से.) को सारण का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। वह प्रियंका रानी (भा.प्र.से.) का स्थान लेंगे।  जबकि सोनपुर के अनुमंडल पदाधिकारी कुमार निशांत विवेक (भा.प्र.से.) को स्थानांतरित करते हुए उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक अधिकारी, जिला परिषद गोपालगंज के पद पर पदस्थापित किया गया है.

नई दिल्ली, 28 अगस्त (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने आज ‘कृषि अवसंरचना निधि’ (एआईएफ) के तहत वित्त पोषण सुविधा की केन्द्रीय क्षेत्र योजना में विस्तार को मंजूरी दे दी। योजना के विस्तार को मंजूरी का उद्देश्य इसे अधिक आकर्षक, प्रभावशाली और समावेशी बनाना है।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को जारी बयान में कहा है कि देश में कृषि बुनियादी ढांचे को बढ़ाने और मजबूत करने और कृषक समुदाय का समर्थन करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम में सरकार ने कृषि अवसंरचना निधि (एआईएफ) योजना के दायरे का विस्तार करने के लिए कई उपायों की घोषणा की है। जिसका उद्देश्य पात्र परियोजनाओं के दायरे का विस्तार करना और एक मजबूत कृषि अवसंरचना पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के लिए अतिरिक्त सहायक उपायों को एकीकृत करना है।

केंद्र सरकार विभिन्न परियोजनाओं के तहत सामुदायिक कृषि क्षमताओं को बढ़ाने के उद्देश्य से बुनियादी ढाँचे के निर्माण के लिए सभी पात्र लाभार्थियों को अनुमति देगी, जिससे इस क्षेत्र में उत्पादकता और स्थिरता में सुधार होगा। इसके अलावा उद्योग मंत्रालय की योजनाओं के अंतर्गत प्रसंस्करण को शामिल किया जाएगा। इससे खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और खाद्य अपव्यय में कमी आएगी। एनएबी संरक्षण ट्रस्टी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से एफपीओ के एआईएफ क्रेडिट गारंटी कवरेज का विस्तार करने का भी प्रस्ताव है।

मंत्रालय के मुताबिक, एआईएफ योजना के दायरे में विस्तार से विकास को गति मिलेगी, उत्पादकता में सुधार होगा। कृषि आय में वृद्धि होगी और देश में कृषि की समग्र स्थिरता में योगदान मिलेगा प्रधानमंत्री द्वारा 2020 में इसकी शुरुआत किए जाने के बाद से एआईएफ ने 6623 गोदामों, 688 कोल्ड स्टोर और 21 साइलो परियोजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसके परिणामस्वरूप देश में लगभग 500 एलएमटी की अतिरिक्त भंडारण क्षमता प्राप्त हुई है।

Chhapra: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) की बैठक में प्रदेश प्रधान महासचिव अविनाश कुमार उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उज्जवल कुमार श्रीवास्तव ने किया। बैठक में जिला स्तर तथा प्रखंड स्तर के तमाम पदाधिकारी गण मौजूद रहे। 

बैठक में सारण जिला में पार्टी को मजबूत करने के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जिला में जिलास्तर एवं प्रखंड स्तर पर सदस्यता अभियान का आयोजन करके लोगों को पार्टी से जुड़ने की मुहिम चला कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाए। 

अविनाश कुमार ने कहा कि हिंदुस्तानी एवं मोर्चा राजनीतिक पार्टी ही नहीं वरन एक आंधी है जो आने वाले समय में प्रदेश को एक बेहतर विकल्प के रूप में दिखेगा
जिलाध्यक्ष उज्जवल कुमार श्रीवास्तव ने भी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी अपने-अपने स्तर से जितना हो सके उतना योगदान दे और पार्टी को मजबूत बनाएं। 

बैठक में जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, जिला महासचिव मनीष कुमार, जितेंद्र कुमार जिला सचिव, अशरफ इमाम, बृजेश कुमार, संजय कुमार गुप्ता,
युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंटू कुमार मांझी एवं तमाम प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष एवं उत्तराखंड उपाध्यक्ष मौजूद रहे। 

वाराणसी, 28 अगस्त, 2024: रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्व से चलायी जा रही 05193/05194 छपरा-शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर)-छपरा वाया मशरख,कप्तानगंज साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार छपरा से 28 सितम्बर, 2024 तक प्रत्येक शनिवार को तथा शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) से 30 सितम्बर, 2024 तक प्रत्येक सोमवार को 04 फेरों के लिये बढ़ाया जा रहा है।

05193 छपरा-शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) विशेष गाड़ी 28 सितम्बर, 2024 तक छपरा से प्रत्येक शनिवार को छपरा 14.00 बजे प्रस्थान कर छपरा कचहरी से 14.12 बजे, मशरख से 15.02 बजे, दिधवादुबौली से 15.34 बजे, थावे से 17.05 बजे, तमकुही रोड से 17.37 बजे, पडरौना से 18.10 बजे, कप्तानगंज से 19.35 बजे, गोरखपुर से 20.55 बजे, खलीलाबाद से 21.31 बजे, बस्ती से 21.59 बजे, गोंडा से 23.25 बजे, दूसरे दिन बुढ़वल से 01.18 बजे, सीतापुर से 03.10 बजे, शाहजहांपुर 05.42 बजे, बरेली से 06.48 बजे, मुरादाबाद से 09.05 बजे, लक्सर जं. से 11.10 बजे, रूड़की से 11.37 बजे, सहारनपुर से 12.25 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 12.57 बजे, अम्बाला कैंट से 14.20 बजे, ढंडारी कलां से 15.56 बजे, जलंधर कैंट से 17.05 बजे, पठानकोट कैंट से 19.00 बजे, कठुआ से 19.32 बजे तथा जम्मूतवी से 20.45 बजे छूटकर शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) 22.10 बजे पहुंचेगी।

05194 शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर)-छपरा साप्ताहिक विशेष गाड़ी 30 सितम्बर, 2024 तक शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) से प्रत्येक सोमवार को 00.05 बजे प्रस्थान कर जम्मूतवी से 01.15 बजे, कठुआ से 02.22 बजे, पठानकोट कैंट से 03.00 बजे, जलंधर कैंट से 04.50 बजे, ढंडारी कलां से 06.20 बजे, अम्बाला कैंट से 08.25 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 09.20 बजे, सहारनपुर से 10.50 बजे, रूड़की से 11.40 बजे, लक्सर जं. से 12.07 बजे, मुरादाबाद से 14.30 बजे, बरेली से 15.46 बजे, शाहजहांपुर 16.58 बजे, सीतापुर से 19.10 बजे, बुढ़वल से 21.17 बजे, गोंडा से 22.20 बजे, बस्ती से 23.50 बजे, दूसरे दिन खलीलाबाद से 00.27 बजे, गोरखपुर से 01.20 बजे, कप्तानगंज से 02.17 बजे, पडरौना से 02.57 बजेे, तमकुही रोड से 03.32 बजे, थावे से 04.45 बजे, दिधवादुबौली से 05.42 बजे, मशरख से 06.15 बजे तथा छपरा कचहरी से 07.20 बजे छूटकर छपरा 08.00 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान के 08, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनामी के 08 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

नई दिल्ली, 28 अगस्त (हि.स.)। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज देश के 22 राज्यों में तेज बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। इस बीच दिल्ली-एनसीआर के बड़े हिस्से में बादल छाए हुए हैं। सुबह कहीं तेज तो कहीं धीमी बरसात हुई है। रात को भी दिल्ली के कुछ हिस्सों में बरसात हुई है। विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज भी दिनभर बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में भारी वर्षा होने की संभावना है। सौराष्ट्र के अलग-अलग स्थानों पर आज मध्यम से भारी वर्षा होगी। कुछ दिन से जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर पश्चिम से लेकर पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर भारत तक जमकर मूसलाधार बारिश हो रही है। लगभग समूचे गुजरात और पश्चिम राजस्थान को जल प्रलय का सामना करना पड़ रहा है। दोनों राज्यों के कई इलाके पानी में डूब गए हैं।

गुजरात में सात लोगों की जान भी गई है और 15,000 से अधिक लोगों को निचले इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को पश्चिमी राजस्थान और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में और गुरुवार को पश्चिमी राजस्थान, केरल और ओडिशा में वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा के कुछ इलाकों, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल के ज्यादातर हिस्सों और पूर्वोत्तर के सभी राज्यों समेत 22 राज्यों में बुधवार को और 10 राज्यों में गुरुवार को बारिश को लेकर यलो अलर्ट है।

गुवाहाटी, 28 अगस्त (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा पर तापी में भारतीय सेना का एक वाहन मंगलवार को ऊपरी सुबनसिरी जिले में एक नहर में गिर गया। सेना की पूर्वी कमान के जवानों को यह जवान अग्रिम मोर्चे पर ले जा रहा था। इस हादसे में सेना के तीन जवानों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

पूर्वी सेना कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी ने बुधवार को इस दुर्घटना में हवलदार नखत सिंह, एनके मुकेश कुमार और जीडीआर आशीष की मौत होने की पुष्टि करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में कर्तव्य की राह पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले तीनों बलिदानियों के प्रति सेना के सभी रैंकों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।

अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले में हुई यह घटना मंगलवार को उस समय हुई जब सेना के जवानों को ले जा रहा एक वाहन पहाड़ी सड़क से नहर में गिर गया। सभी सैन्यकर्मी भारतीय सेना की पूर्वी कमान का हिस्सा थे। ईटानगर के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेना के चार घायल जवानों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चारों सैनिकों का इलाज चल रहा है।

आज का पंचांग

दिनांक 28 /08/2024 बुधवार                                          भाद्रपद कृष्णपक्ष दशमी                                                                                                            सुबह 01:19 उपरांत दशमी (29 अगस्त 24)

नक्षत्र मृगशिरा

संध्या 03:53 उपरांत आद्रा

विक्रम सम्वत :2081

चन्द्र राशि मिथुन

सूर्योदय 05:28 सुबह

सूर्यास्त :06:12 संध्या,

चंद्रोदय :12:45 रात्रि (29 अगस्त 24)

चंद्रास्त :02:22 दोपहर

ऋतू : वर्षा

चौघडिया,दिन

चौघड़िया :

लाभ 05:28 सुबह 07:04 सुबह,

अमृत 07:04 सुबह 08:39 सुबह

काल 08:39 सुबह 10:15 सुबह

शुभ 10:15 सुबह 11:50 सुबह

रोग 11:50 सुबह 01:26 दोपहर

उद्देग 01:26 दोपहर 03:01दोपहर

चर 03:01 दोपहर 04:37 संध्या

लाभ 04:37 संध्या 06:12 संध्या

लगन :सिह

सुबह 06:55 उपरांत सिंह लगन

राहुकाल

सुबह 11:50 से 01:26 दोपहर

अभिजित मुहूर्त

सुबह 11:25 से 12:16 दोपहर

दिशाशूल उतर तथा ईशान कोण

यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले गुड खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

 

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

पुराना रोग उभर सकता है। अनहोनी की आशंका रहेगी। मातहतों से कहासुनी हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। आय में निश्चितता रहेगी।

लकी नंबर 6 लकी कलर फिरोजा

 

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आंखों को चोट व रोग से बचाएं। धन प्राप्ति सुगम होगी। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे।

लकी नंबर 1 लकी कलर गुलाबी

 

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

राज्य से प्रसन्नता रहेगी। कोई बड़ा काम हो सकता है। नई योजना बनेगी। नया उपक्रम प्रारंभ हो सकता है। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रहेगा। कोई नई समस्या आ सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।

लकी नंबर 3 लकी कलर हरा

 

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। मानसिक बेचैनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। अधिकार प्राप्ति के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

लकी नंबर 3 लकी कलर केशरी

 

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

राजभय रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। लेन-देन में जल्दबाजी हानि देगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था में मुश्किल होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। अनहोनी की आशंका रहेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।

लकी नंबर 5 लकी कलर लाल

 

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

प्रेम-प्रसंग में आशातीत सफलता प्राप्त होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। सुख के साधन जुटेंगे। शत्रु परास्त होंगे।

लकी नंबर 8 लकी कलर सफेद

 

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आय में वृद्धि होगी। कारोबार लाभप्रद रहेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का साथ रहेगा।

लकी नंबर 9 लकी कलर आसमानी

 

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। उत्साह बना रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।

लकी नंबर 2 लकी कलर पिला

 

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। किसी के उकसाने में न आएं। बात बिगड़ सकती है। आवश्यक निर्णय सोच-समझकर करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान हो सकती है।

लकी नंबर 2 लकी कलर बैंगनी

 

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में बुद्धिबल से उन्नति होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है।

लकी नंबर 7 लकी कलर केशरी

 

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

शत्रु भय रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। आर्थिक उन्नति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

लकी नंबर 6 लकी कलर पिला

 

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। अज्ञात भय सताएगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कुसंगति से बचें। चिंता रहेगी। धन प्राप्ति में अवरोध दूर होंगे।

लकी नंबर 4 लकी कलर भुरा

 

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

 ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा 

   ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

नई दिल्ली, 26 अगस्त (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह निर्विरोध अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अगले अध्यक्ष चुने गए हैं। वो एक दिसंबर 2024 से आईसीसी अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे। फिलहाल ग्रेग बार्कले वर्तमान आईसीसी अध्यक्ष हैं, जिनका कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त होगा।

जय शाह के निर्विरोध चयन के बाद आईसीसी ने कहा है कि वो इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे। सिर्फ उन्होंने ही अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा था। जबकि वर्तमान अध्यक्ष बार्कले ने खुद को इस रेस से अलग कर लिया था। इस तरह 35 वर्षीय जय शाह सबसे कम उम्र के आईसीसी अध्यक्ष बन जाएंगे।

वहीं, जय शाह पांचवें भारतीय हैं जो आईसीसी अध्यक्ष बने हैं। शाह से पहले जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन. श्रीनिवासन और शशांक मनोहर आईसीसी का नेतृत्व कर चुके हैं।

आईसीसी के अनुसार, अध्यक्ष चुने जाने पर जय शाह ने कहा, “आईसीसी अध्यक्ष पद पर चुने जाने से मैं अभिभूत हूं। मैं वैश्विक क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए आईसीसी टीम और हमारे सदस्य देशों के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। हम एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़े हैं जहां कई प्रारूपों के सह-अस्तित्व को संतुलित करना, नई तकनीक को अपनाने को बढ़ावा देना और हमारे प्रमुख कार्यक्रमों को नए वैश्विक बाजारों में पेश करना बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। हमारा लक्ष्य क्रिकेट को और भी प्रसिद्ध बनाना है। हमारी कोशिश क्रिकेट को दुनियाभर में और पसंद कराना है। लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट को शामिल करना इस बात को दर्शाता है कि क्रिकेट का विकास हो रहा है। मुझे विश्वास है कि यह खेल को अभूतपूर्व तरीके से आगे बढ़ाएगा।”

पटना, 27 अगस्त (हि.स.)। बिहार की खाली पड़ी दो राज्यसभा सीटों पर राजग उम्मीदवार उपेंद्र मिश्र और मनन मिश्र निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र प्राप्त करने के उपरांत राष्ट्रीय लोक जनता पार्टी (रालोजपा) के उपेन्द्र कुशवाहा एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मनन मिश्र ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मंगलवार को शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दोनों नवनिर्वाचित सांसदों को जीत की शुभकामनाएं दीं।

Chhapra: स्थानीय महर्षी दधिचि आश्रम सह उमानाथ मंदिर परिसर में पांच दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

छपरा शहर के सैकड़ो मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया. वहीं हजारों हजार घरों में भी लोगों ने भगवान श्री कृष्ण के स्वरूप में अपने परिवार के छोटे छोटे बच्चों को सजाकर भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव भजन कीर्तन के माध्यम से मनाया।

मुख्य कार्यक्रम आरपीएफ बैरेक रेलवे, बाबा बटुकेश्वर नाथ पंच मंदिर, दाऊजी का मंदिर, शाह बनवारी लाल पंच मंदिर गुदरी बजार, बाबा मनोकामना नाथ मंदिर कटरा, महर्षी दधिचि आश्रम सह उमानाथ मंदिर दहियावां, काठिया बाबा मठ सोनार पट्टी, अयोध्या साह राम जानकी मंदिर सोनार पट्टी, राम जानकी मंदिर छत्रधारी बाजार वैगरह में मनाया गया।

महर्षी दधिचि आश्रम उमानाथ मंदिर में पांच दिनों से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिदिन संध्या 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक चलेगा। जिसमें वृंदावन एवं काशी से आए हुए कलाकारों के द्वारा भगवान श्री कृष्ण की नित्य नई लीला प्रस्तुत की जाएगी।

बाबा बटेश्वर नाथ मंदिर काठिया बाबा का मठ, राम जानकी मंदिर सोनार पट्टी, उमानाथ मंदिर में यह कार्यक्रम छठिहार उत्सव तक चलता रहेगा। मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम चौक पर मनाया गया।

Chhapra: जयप्रकाश विश्वविद्यालय अवकाश प्राप्त शिक्षक संघ की बैठक बनवारी लाल पोखरा पर अवस्थित वरिष्ठ नागरिक संघ भवन में प्रोफेसर मृदुल कुमार शरण की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

इस बैठक में सेवानिवृत्त शिक्षकों से संबंधित पेंशन, सेवांत लाभ, डिफरेंस ऑफ पेंशन के विषय में विशेष चर्चा की गई। यह निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही सेवा निवृत्त शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल कुलपति से इस संबंध में मिलेगा। यह भी निर्णय लिया गया कि यदि सेवारत शिक्षक इस संबंध में कोई आंदोलन करते हैं तो सेवा निवृत्त शिक्षक संघ भी उनके साथ शामिल होगा।

इस बैठक में प्रोफेसर के के द्विवेदी, प्रोफेसर एच के वर्मा, प्रोफेसर विजय कुमार सिन्हा, प्रोफेसर सुधा बाला के साथ संघ के महासचिव प्रोफेसर कामेश्वर प्रसाद सिंह ने भी अपने विचार रखे।

आज का पंचांग
दिनांक 27/08/2024 मंगलवार
भाद्रपद कृष्णपक्ष नवमी
सुबह 01:33 उपरांत दशमी (28 अगस्त 24)
नक्षत्र रोहिणी
संध्या 03:38 उपरांत मृगशिरा
विक्रम सम्वत :2081
चन्द्र राशि वृषभ
सुबह 03:41 उपरांत मिथुन
सूर्योदय 05:28 सुबह
सूर्यास्त :06:13 संध्या,
चंद्रोदय :11:48 रात्रि
चंद्रास्त :01:21 दोपहर
ऋतू : वर्षा
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
रोग 05:28 सुबह 07:04 सुबह,
उद्देग 07:04 सुबह 08:39 सुबह
चर 08:39 सुबह 10:15 सुबह
लाभ 10:15 सुबह 11:51 सुबह
अमृत 11:51 सुबह 01:26 दोपहर
काल 01:26 दोपहर 03:02 दोपहर
शुभ 03:02 दोपहर 04:38 संध्या
रोग 04:38 संध्या 06:13 संध्या
लगन :सिह
सुबह 07:00 उपरांत सिंह लगन
राहुकाल
दोपहर 03:02 से 04:38 संध्या
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:25 से 12:16 दोपहर
दिशाशूल उतर तथा वाय्ब्य कोण
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले गुड खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। व्यर्थ समय नष्ट न करें। रुका पैसा मिलेगा।
लकी नंबर 5 लकी कलर संतरी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। दूर रहने वाले व्यक्तियों से संपर्क के कारण लाभ हो सकता है। नई योजनाओं का सूत्रपात होने के योग हैं। मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।
लकी नंबर 5 लकी कलर फिरोजा

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
किसी कार्य में प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से जुड़ने की प्रवृत्ति आपके लिए शुभ रहेगी। राज्यपक्ष से लाभ होगा। अपने काम से काम रखें। दांपत्य सुख प्राप्त होगा। बुरी खबर मिल सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। भागदौड़ रहेगी।
लकी नंबर 8 लकी कलर गुलाबी

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
किसी कार्य में प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से जुड़ने की प्रवृत्ति आपके लिए शुभ रहेगी। राज्यपक्ष से लाभ होगा। अपने काम से काम रखें। दांपत्य सुख प्राप्त होगा। बुरी खबर मिल सकती है।
लकी नंबर 6 लकी कलर महरुम

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आय बढ़ेगी। मन में उत्साहपूर्ण विचारों के कारण समय सुखद व्यतीत होगा। मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे। अनायास धन लाभ के योग हैं। व्यापार में वांछित उन्नति होगी। बेरोजगारी दूर होगी। विवाद न करें।
लकी नंबर 3 लकी कलर नीला

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। अर्थ प्राप्ति के योग बनेंगे। विवादों से दूर रहना चाहिए। पिता से व्यापार में सहयोग मिल सकेगा। सरकारी मसले सुलझेंगे।
लकी नंबर 6 लकी कलर केशरी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
प्रयास अधिक करने पर भी उचित सफलता मिलने में संदेह है। कार्य में विलंब के भी योग हैं। आर्थिक हानि हो सकती है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, बाकी सामान्य रहेगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर लाल

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
अध्यात्म में रुचि रहेगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रुके धन के लिए प्रयत्न जरूर करें। कार्य का विस्तार होगा। दूसरे के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर भूरा

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे। कष्ट होगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कार्यस्थल पर परिवर्तन लाभ में वृद्धि करेगा।
लकी नंबर 3 लकी कलर बैंगनी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
यात्रा, नौकरी व निवेश में लाभ के योग बन रहे हैं। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें। आकस्मिक लाभ व निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नाता रहेगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम आएंगे।
लकी नंबर 9 लकी कलर केशरी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात का हर्ष होगा। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल निकलेगा। लापरवाही से काम न करें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। कुसंगति से हानि होगी। व्ययवृद्धि होगी।
लकी नंबर 4 लकी कलर हरा

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। परीक्षा आदि में सफलता मिलेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय से अधिक व्यय न करें।
लकी नंबर 2 लकी कलर पिला

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847