पटना , 20 सितंबर (हि.स.)। पड़ाेसी देश नेपाल से छाेड़े गये बारिश के पानी से राजधानी सहित बिहार के कई जिलाें में बाढ़ की स्थिति है। राज्य की सभी नदियां उफान पर हैं और निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। ऐसे में शुक्रवार काे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हवाई सर्वे के लिए निकले। उन्हाेंने राज्य के प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे कर अधिकारियों को कई निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के साथ कई वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

नेपाल से छाेड़ से बारिश के पानी से गंगा नदी उफान पर है।द राजधानी पटना समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं और कई गांवों में नदी का पानी घुसने के बाद हाहाकार मच गया है। राज्य में कई जगहों पर गंगा का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। पटना में दीघा घाट, गांधी घाट और हाथीदह में गंगा लाल निशान से ऊपर बह रही है। राजधानी पटना में गंगा के किनारे निचले इलाकों में नदी का पानी फैल रहा है। पटना के साथ राज्य के अन्य जिलों में हालात बेकाबू हो रहे हैं।

मुंगेर में भी गंगा अपने रौद्र रूप में आ गई है। यहां जिला प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। छपरा में भी बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। बिहार और यूपी को जोड़ने वाले जयप्रभा सेतू का एप्रोच पथ पानी में बह गया है। राज्य में छोटी-छोटी नदियों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। संभावित बाढ़ को देखते हुए सरकार ने अधिकारियों को चौबीस घंटे हालात पर नजर बनाए रखने को कहा है। अधिकारियाें काे आने वाली हर समस्या से निपटने काे तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।

पटना/गया, 20 सितंबर (हि.स.)। एनआई की टीम ने बिहार में जदयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के घर चार करोड़ तीन लाख रुपये की नकदी बरामद की है। एजेंसी ने गुरुवार सुबह 6:00 बजे उनकी घर पर छापा मारा था। यह कार्रवाई लगभग 20 घंटे तक चली।

एनआईए की विज्ञप्ति में कहा गया है कि घर से चार करोड़ तीन लाख रुपये बरामद हुए हैं। इसके अलावा विभिन्न बोर के 10 हथियार भी मिले हैं। विज्ञप्ति में कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल दस्तावेज बरामद होने की भी जानकारी दी गई।

एनआईए ने बताया गया कि अगस्त, 2023 में औरंगाबाद जिले से दो नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई थी। उनसे मिले इनपुट के आधार पर उस समय छह लोगों की गिरफ्तारी की गई थी। तब से तहकीकात चल रही थी। इसी क्रम में मनोरमा देवी के गया स्थित तीन ठिकानों पर छापा मारा गया। शहर के एपी कॉलोनी स्थित उनके आवासे से यह सब बरामदगी हुई है। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

छापा खत्म होने के बाद मनोरमा देवी मीडिया के सामने आईं। उन्होंने बताया कि अचानक सुबह 6:00 बजे एनआईए की टीम पहुंची और तलाशी लेने लगी। हमने पूरा सहयोग किया। जो रकम बरामद हुई है, वह बैंक लोन की है। उसका पूरा हिसाब किताब है। डिटेल हमारे चार्टर्ड अकाउंटेंट देंगे। हथियार हमारे गार्डों के हैं। उनके दस्तावेज हमारे पास हैं।

Chhapra: बच्चों के सर्वांगीण विकास में कुपोषण एक जटिल समस्या है इसे परिवार और समाज से दूर करने हेतु जागरूकता एवम व्यवहार परिवर्तन अति आवश्यक है। 

पोषण माह के दौरान बाल विकास परियोजना छपरा सदर अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 57 पर सेक्टर स्तरीय पोषण मेला सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। जिसमें स्थानीय खाद्य सामग्री से बने हुए व्यंजन की प्रदर्शनी, स्थानीय औषधि युक्त वनस्पति की जानकारी दी गई। स्थानीय मसाला जड़ी बूटी के माध्यम से कैसे एनीमिया एवं कुपोषण को कम किया जा सकता है के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

पर्यावरण संरक्षण हेतु एक पेड़ लगाने के महत्व की जानकारी दी गई। रंगोली के माध्यम से संतुलित भोजन के विभिन्न आयामों को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिला का गोद भराई करवा कर गर्भवती के पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, संस्थागत प्रसव एवं प्रसव पूर्व तैयारी के संबंध में जानकारी दी गई।

अन्नप्राशन कार्यक्रम के माध्यम से 6 माह तक सिर्फ मां का दूध एवं 6 माह के उपरांत ऊपरी आहार के महत्व को बताया गया।

उक्त जागरूकता कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, स्थानीय महिलाएं, बाल विकास परियोजना की सभी महिला पर्यवेक्षका जिला के प्रतिनिधि शामिल हुए।

आज का पंचांग
दिनांक 20/ 09/2024 शुक्रवार
आश्विन कृष्णपक्ष तृतीया
रात्रि 09:15 उपरांत चतुर्थी
नक्षत्र अश्वनी
रात्रि 02:43 उपरांत भरणी (21 सितम्बर 24 )
विक्रम सम्वत :2081
चन्द्र राशि मेष
सूर्योदय 05:37 सुबह
सूर्यास्त :05:48 संध्या,
चंद्रोदय :07:21दोपहर
चंद्रास्त :07:47 सुबह
ऋतू : वर्षा
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
चर 05:37 सुबह 07:08 सुबह,
लाभ 07:08 सुबह 08:40 सुबह
अमृत 08:40 सुबह 10:11 सुबह
काल 10:11 सुबह 11:43 सुबह
शुभ 11:43 सुबह 01:14 दोपहर
रोग 01:14 दोपहर 02:46 दोपहर
उद्देग 02:46 दोपहर 04:17 संध्या
चर 04:17 संध्या 05:49 संध्या
लगन :कन्या
सुबह 07:38 उपरांत तुला लगन
राहुकाल
सुबह 10:11 से 11:43 सुबह
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:18 से 12:07 दोपहर
दिशाशूल पच्छिम
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले दही खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज भी दिनचार्य संघर्ष वाली रहेगी। दिन के आरम्भ से ही मन किस अरिष्ट की आशंका से व्याकुल रहेगा हानि की सम्भवना बढ़ जायेगा।
लकी नंबर 4 लकी कलर गुलाबी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन वैसे तो आपके लिये कुछ ना कुछ लाभ ही देगा लेकिन आज आपके द्वारा कोई ऐसा काम हो सकता है जिसका पछतावा लंबे समय तक रहेगा।
लकी नंबर 5 लकी कलर नीला

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन भी आपके लिये अनुकूल बना हुआ है जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे उसमे अन्य लोगो की तुलना में शीघ्र सफलता मिल सकती है।
लकी नंबर 5 लकी कलर बैंगनी

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन सुख शांति में वृद्धि होगी लेकिन शरीर मे कोई नया विकार भी बनेगा। आज आप की कार्य गति थोड़ी धीमी रहेगी।
लकी नंबर 7 लकी कलर सफेद

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन मन कार्य में आ रही बाधा के कारण अशान्त रहेगा। शारीरिक सामर्थ्य भी आज कम ही रहेगा फिर भी जबरदस्ती करेंगे।
लकी नंबर 1 लकी कलर लाल

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन मिश्रित फल प्रदान करेगा। कभी लाभ होता नजर आएगा अगले पल निराश होने पड़ेगा। घर एवं कार्य क्षेत्र पर मनमाना व्यवहार करेंगे।
लकी नंबर 6 लकी कलर फिरोजा

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज भी दिन आपके पक्ष में रहेगा लेकिन आज आपके अंदर समझ की कमी भी रहेगी सही की जगह गलत बातो का समर्थन करना घर अथवा बाहर वैचारिक मतभेद बनाएगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर संतरी

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप पिछली गलतियों से सीख लेंगे। व्यवहार में सुधार करेंगे मीठा बोलकर अपना स्वार्थ सिद्ध कर लेंगे।
लकी नंबर 6 लकी कलर केशरी

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज भी बचते बचते कलह होने की संभावना है आज स्वभाव में नरमी रखना अत्यंत आवश्यक है। आप जल्दी से किसी विवाद में नही पड़ेंगे।
लकी नंबर 9 लकी कलर पिला

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन धैर्य से बिताने में ही भलाई है। मेहनत करने पर तुरंत लाभ की आशा ना रखें आज किया परिश्रम का फल संध्या बाद से दिखने लगेगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर आसमानी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन थोड़ा उठापटक वाला रहेगा। आज एक समय मे मन दो कार्यो में भटकने के कारण मनचाही सफलता नही मिल पाएगी।
लकी नंबर 1 लकी कलर हरा

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपको कोई नई खुशी देकर जाएगा। धन लाभ उम्मीद ना होने पर भी अकस्मात होगा। कार्यो के प्रति गंभीर रहेंगे
लकी नंबर 8 लकी कलर गुलाबी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: नगर थाना क्षेत्र के कठिया दास मठिया की दीवाल गिरने से 3 बच्चे उसके चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में बच्चों को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया है। साथ ही एक बच्चे का गंभीर स्थिति में इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि बाढ़ का पानी आने के बाद बच्चे उसमे नहा रहे थे। तभी मंदिर की दीवाल बच्चों के ऊपर ही गिर गई। जिससे बच्चे दब गए।

स्थानीय लोगों ने गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। जहां दो बच्चों को चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया है। वही एक बच्चे का इलाज गंभीर अवस्था में जारी है।

छपरा सदर अस्पताल के उपाधीक्षक ने बताया कि दो बच्चों को मृत अवस्था में ही लाया गया था। जबकि एक का इलाज जारी है। वह खतरे से बाहर है।

इस घटना में धनराज (6 वर्ष) पिता अजय महतो और रंभा कुमारी (उम्र 13 वर्ष) पिता तारकेश्वर राऊत की मौत हो गई है। वहीं एक बच्ची रागिनी कुमारी (12) घायल है और इलाजरत है।

घटनास्थल पर फिलहाल लोग मलवा हटाने में जुटे हैं.

Chhapra: मुफ्फसिल थानान्तर्गत छिनतई कांड में 3 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि दिनांक-17.09.24 को मुफ्फसिल थानान्तर्गत मुन्ना जी, पिता- स्व0 महावीर प्रसाद, ग्राम- साढ़ा नेवाजी टोला, थाना- मुफ्फसिल, जिला- सारण के साथ 3 अज्ञात अपराधियों द्वारा गले से चेन छिनतई की घटना कारित की गई थी।

इस संबंध आवेदक के दिये गये आवेदन के आधार पर मुफ्फसिल थाना कांड सं0-570/24, दिनांक-18.09.24, धारा-309(4) बी0एन0एस0 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

मुफ्फसिल थाना पुलिस दल द्वारा तकनिकी अनुसंधान के आधार पर 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में सन्नी कुमार, पिता-शंकर शर्मा, साकिन-साढ़ा बाजार समिति, थाना-मुफ्फसिल, जिला-सारण, कृष्ण कुमार, पिता- सुरेन्द्र राम, साकिन-साढ़ा बाजार समिति, थाना-मुफ्फसिल, जिला-सारण, पवन कुमार उर्फ बाबा, पिता- षिवजी मिश्रा, साकिन-साढ़ा बाजार समिति, थाना-मुफ्फसिल, जिला-सारण शामिल हैं।  

गिरफ्तार अपराधियों के पास से हनुमान जी का सोने का चकती, लोहे का फाटर बरामद किया गया है।  गिरफ्तार अभियुक्त पवन कुमार पर का अपराधिक इतिहास रहा है। जिनमें मुफ्फसिल थाना कांड सं0- 143/22, दिनांक-23.02.22, धारा-461/379 भा0द0वि0, मुफ्फसिल थाना कांड सं0- 557/22, दिनांक-24.07.22, धारा-461/379/413 भा0द0वि0, मुफ्फसिल थाना कांड सं0- 161/23, दिनांक-28.02.23, धारा-411/379/413 भा0द0वि0, मुफ्फसिल थाना कांड सं0- 16/24, दिनांक-09.01.24, धारा-457/380 भा0द0वि0, मुफ्फसिल थाना कांड सं0- 85/24, दिनांक-16.02.24, धारा-341/323/324/307/506 /379 भा0द0वि0 दर्ज है। 

Chhapra: गंगा एवं सरयू नदी में बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन सतर्क एवं अलर्ट मोड में है। जिला के सोनपुर,गड़खा, दिघवारा, छपरा सदर एवं रिविलगंज प्रखंड के लगभग 32 पंचायत नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण प्रभावित हुये हैं।

आज प्रभारी जिलाधिकारी सह उपविकास आयुक्त ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंडों के वरीय प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक किया।

सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंडों के वरीय प्रभारी, अंचलाधिकारी एवं बाढ़ नियंत्रण के अभियंता लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं। इन सभी पदाधिकारियों को निरंतर स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है।

मनियार एवं अन्य स्थलों पर कटाव से क्षतिग्रस्त बांध की मरम्मती की गई है। कुछ जगहों पर जारी कटाव निरोधी कार्यों पर निरंतर निगरानी रखते हुये पूर्ण कराने को कहा गया।

सभी अंचलाधिकारी आवश्यक होने पर आश्रय स्थल एवं सामुदायिक रसोई की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। इसके लिये सभी पूर्व तैयारी रखने को कहा गया। जहाँ भी यातायात की दृष्टिकोण से नाव आवश्यक हो, वहाँ स्थानीय स्तर पर नाव परिचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।अभी तक प्रभावित पंचायतों में 86 नावों का परिचालन किया जा रहा है। आवश्यकतानुसार अन्य स्थलों पर भी नावों की व्यवस्था की जा रही है।

सिताब दियारा, अकिलपुर एवं कुछ अन्य स्थलों पर चिकित्सीय सुविधा हेतु नाव उपलब्ध कराया जा रहा है। सिविल सर्जन ने बताया कि ब्लीचिंग पाउडर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। पानी निकलते ही इसका छिड़काव प्राथमिकता से कराया जायेगा।
रिविलगंज में जलजमाव के कारण ऊंचे स्थान, सड़क पर आने वाले लोगों के बीच पॉलिथीन शीट वितरित करने का निदेश अंचलाधिकारी को दिया गया।

जिला पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि सिताब दियारा में आवश्यक दवाओं के साथ पशु चिकित्सकों की टीम कैम्प कर रही है।अन्य स्थलों पर भी आवश्यक पशु दवाओं के साथ चिकित्सीय दल को अलर्ट रखा गया है।

पथ निर्माण से संबंधित सभी अभियंताओं को अपने क्षेत्राधिकार की सड़कों की क्षति का आकलन कर सूचिबद्ध करने को कहा गया। क्षतिग्रस्त पथों को तत्काल मोटरेबल बनाने तथा आगे इसे सुदृढ़ करने हेतु त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

प्रभारी जिलाधिकारी एवं अपर समाहर्त्ता ने स्वयं रिविलगंज, डोरीगंज एवं छपरा सदर के कई प्रभावित पंचायतों एवं स्थलों का निरीक्षण किया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

बताया गया है कि गंगा एवं सरयू नदी के जलस्तर में शुक्रवार से गिरावट की संभावना है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है तथा घबड़ाने की जरूरत नहीं है।

पटना, 19 सितंबर (हि.स.)। पूर्व एमएलसी एवं जदयू नेत्री मनाेरमा देवी के गया स्थित घर में चल रही एनआईए की छापेमारी में टीम ने उनके आवास से भारी मात्रा में नोट बरामद किया है।

गुरुवार सुबह से एनआईए ने बिहार के गया में जदयू के पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के आवास पर छापेमारी की। करीब 5-6 घंटे की छापेमारी में एनआईए ने पूर्व एमएलसी के आवास से भारी मात्रा में नोट बरामद किया है। एनआईए ने नोटों को गिनने के लिए मशीन भी मंगवाई है। एनआईए की छापामारी के दौरान भारी मात्रा में नोट बरामद हुई है। एसबीआई बैंक से नोट गिनने की मशीन लाई गई है।

मनोरमा देवी के गया स्थित रामपुर थाना क्षेत्र के एपी काॅलाेनी में एनआइए की टीम ने सुबह करीब 4:30 बजे छापा मारा,जाे अब तक जारी है। छापेमारी काे लेकर एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि एनआइए की टीम ने उनसे सहयोग मांगा था। हमाी तरफ से उन्हें पूरा सहयाेग किया गया है।

Chhapra/Patna:  छपरा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार राय का तबादला हो गया है। उनकी जगह भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2021 बैच के अधिकारी लक्ष्मण तिवारी नए अनुमंडल पदाधिकारी होंगे। 

इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है। जारी अधिसूचना में बताया गया है कि लक्ष्मण तिवारी, भा०प्र०से० (2021), विशेष कार्य पदाधिकारी, रॉजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अनुमंडल पदाधिकारी, छपरा सदर (सारण) के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

लक्ष्मण तिवारी को संबंधित अनुमण्डल क्षेत्र के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (एक्ट-46, 2023) की धारा-14 के अधीन कार्यपालक दण्डाधिकारी की शक्ति एवं धारा-163 में निहित शक्तियां प्रदान की जाती है।

 

Chhapra: शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत प्राचीन मंदिर बाबा बटुकेश्वर नाथ से चोरी किए गए शिवलिंग के नाग को पुलिस ने बरामद कर लिया है। सारण पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 

सदर SDPO ने बताया कि अज्ञात चोर द्वारा दिनांक-11.09.24 को रात्रि में शिवलिंग में लगा नाग देवता को चोरी कर ली गई थी। इस सम्बन्ध में मंदिर के पुजारी ध्रुव कुमार मिश्रा के द्वारा भगवान बाजार थाना में भगवान बाजार थाना काण्ड संख्या-475/24, दिनांक-12.09.24, धारा-303(2) बी0एन0एस0 दर्ज कराया गया था। जिसके बाद पुलिस ने अनुसंधान प्रारम्भ किया।

चोरी की पूरी घटना CCTV में कैद हो गई थी CCTV के आधार पर चोर की पहचान स्थानीय गुप्तचर के द्वारा कराई गई तो जितेन्द्र कुमार सिंह, पिता- स्व० शंकर सिंह, सा०- ईनई, थाना- रिविलगंज जिला सारण के रूप में हुई।

उन्होंने बताया कि दिनांक- 18.09.24 को संध्या गुप्त सुचना प्राप्त हुआ कि उक्त चोर दरोगा राय चौक पर घूम रहा हैं। उक्त सूचना पर उसकी गिरफ्तारी की गई और पूछ-ताछ किया गया तो चोरी की गई नाग देवता को राजेन्द्र स्टेडियम के पास कबाड़ी के दुकान में बेचने की बात बताई गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त जितेन्द्र कुमार सिंह, पिता- स्व० शंकर सिंह, सा०- ईनई, थाना-रिविलगंज, जिला- सारण के निशान देही पर चोरी की गई नाग देवता, मो० नौसाद, पिता- मो० यासीन, सा०- कुष्ट कोलनी (राजेन्द्र स्टेडियम), थाना- भगवानबाजार, जिला- सारण के घर दुकान से बरामद किया गया।

पुलिस ने इस मामले के अनुसंधान में  एक अन्य नाग देवता की मूर्ति तथा मंदिर का एक घंटा भी बरामद किया है।

Chhapra: सारण पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में 30 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

सारण पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में असामाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भण्डारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक- 18.09.2024 को विशेष अभियान चलाया गया।

इस अभियान में कुल 30 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें शराब कारोबार में-3, शराब सेवन-11, हत्या के प्रयास में 4, चोरी में- 2, वारंट में-5, लूट में-3, एवं ठगी में-2 अभियुक्त शामिल हैं।

जिले में अपराध नियंत्रण एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिकोण से कुल -116, वाहनों से 1,60,500 रू0 जुर्माना राशि वसूली गई।

साथ ही जिला अंतर्गत देशी शराब-165 ली0, विदेशी शराब -1.08 ली0, नाग देवता प्रतीमा-2, घंटी-1, बजरंगबली प्रतीमा-1, मोटरसाईकिल-1 एवं नगद राशि- 220 रूपया बरामद।

चेन्नई, 19 सितंबर (हि.स.)। बांग्लादेश के खिलाफ यहां एन चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन लंच तक भारत ने अपनी पहली पारी में 3 विकेट खोकर 88 रन बना लिए हैं। यशस्वी जयसवाल (37) और ऋषभ पंत (33) क्रीज पर डटे हुए हैं। इन दोनों के बीच अब तक चौथे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

इस मैच में बांग्लादेश ने हरी होने और तेज गेंदबाजों की मददगागर पिच पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश को इसका फायदा भी मिला, जब हसन महमूद ने कप्तान रोहित शर्मा (06), शुभमन गिल (00) और विराट कोहली (06) को केवल 34 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज कर मेजबान टीम को मुश्किल में डाल दिया।

इसके बाद केएल राहुल से पहले 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए पंत ने जयसवाल के साथ भारतीय पारी को संभाला, हालांकि लंच से ठीक पहले शादमान ने उनका कैच छोड़ा, नहीं तो भारत की मुश्किलें और बढ़ सकती थीं। दूसरी ओर जयसवाल सतर्क रहे और खराब गेंद को दूर रखा।

पंत और जयसवाल ने संभलकर खेलते हुए चौथे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी कर भारत को मुश्किल से निकाला। जयसवाल 37 और पंत 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। उम्मीद है कि पिच आसान होगी और बल्लेबाजी के लिए बेहतर होगी और यहां तक ​​कि तेजी भी आएगी।