मथुरा, 19 सितम्बर (हि.स.)। मथुरा जंक्शन पर बुधवार रात कोयला लदी मालगाड़ी के 27 डिब्बे पटरी से उतर गए। कपलिंग टूटने से वैगन एक दूसरे पर चढ़ गए और पलट गए। हादसे से डाउन और अप लाइनों पर कोयले का ढेर लग गया, जिससे रेल यातायात ठप हो गया। 12 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। हालांकि तमाम कोशिशों के बाद मथुरा-दिल्ली के बीच साढ़े दस बजे चौथी लाइन चालू कर दी गई। अन्य तीनों लाइनों पर रेल यातायात फिलहाल ठप है। रेलवे की राहत टीम और अधिकारीगण मौके पर मौजूद हैं। स्टेशन डायरेक्टर मथुरा जंक्शन एसके श्रीवास्तव ने हादसे की पुष्टि की है।

मालगाड़ी नंबर एसटीपीबी झारखंड से सूरतगढ़ थर्मल प्लांट के लिए कोयला लेकर जा रही थी। इस गाड़ी में 59 डिब्बे थे। बुधवार रात करीब 07ः54 बजे जब यह गाड़ी वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन से करीब 800 मीटर आगे निकली तो मथुरा में पिलर संख्या 1408/14 के पास मालगाड़ी के 59 में से 27 डिब्बे डिरेल हुए। मौके पर हाल यह था कि कई डिब्बे एक के ऊपर एक चढ़े हुए थे। गाड़ी के पटरी से उतरने से वहां तेज आवाज हुई। मालगाड़ी पटरी से पलटने की जानकारी मिलते ही रेलवे में हड़कंप मच गया। तुरंत ही राहत ट्रेन मौके की ओर रवाना कर दी गई। रेलवे के डीआरएम और स्टेशन डायरेक्टर मौके पर पहुंच गये। मौके पर देखा गया कि इंजन की कपलिंग टूटी हुई थी और उसके पीछे के करीब 27 डिब्बे पटरी से उतरे हुए थे।

मालगाड़ी पलटने के बाद सभी चारों लाइनों पर यातायात ठप हो गया था। चौथी लाइन सुरक्षित लग रही थी लेकिन पहले रेलवे अधिकारियों ने उसे परखा और उसके बाद सबसे पहले एक मालगाड़ी को रात करीब 10ः30 बजे यहां से गुजारा गया। उसके सकुशल गुजर जाने के बाद इस लाइन पर झांसी से दिल्ली जाने वाली शताब्दी को गुजारा गया।

डीआरएम तेज प्रकाश अग्रवाल के अनुसार मालगाड़ी एसटीपीबी कोयला लेकर सूरतगढ़ थर्मल प्लांट जा रही थी। रात करीब 07ः54 बजे यह हादसा हुआ। मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गये हैं। तीन लाइनें प्रभावित हैं। चौथी लाइन से रेल यातायात सुचारू कर दिया गया है। इस हादसे के कारण कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है, जबकि कुछ को रद्द किया गया है। हादसे में कोई साजिश है या नहीं, इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। अभी हम रेल यातायात सुचारू करने में लगे हैं।

वहीं, कोसीकलां स्टेशन प्रबंधक राजू मीणा ने बताया कि हजरत निजामुद्दीन से चलकर हैदराबाद जाने वाली तेलंगाना एक्सप्रेस को कोसीकलां रेलवे स्टेशन से वापस हजरत निजामुद्दीन स्टेशन की ओर रवाना कर दिया गया। अब तेलंगाना एक्सप्रेस बदले रूट से हैदराबाद जाएगी।

आज का पंचांग
दिनांक 19/ 09/2024 गुरुवार
आश्विन कृष्णपक्ष द्वितीय
रात्रि 12:39 उपरांत तृतीया (20 सितम्बर24 )
नक्षत्र उतर भाद्रपद
सुबह 08:04 उपरांत रेवती
विक्रम सम्वत :2081
चन्द्र राशि मीन
सुबह 05:15 उपरांत मेष (20 सितम्बर24 )
सूर्योदय 05:37 सुबह
सूर्यास्त :05:49 संध्या,
चंद्रोदय :06:42 दोपहर
चंद्रास्त :06:40 सुबह
ऋतू : वर्षा
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
शुभ 05:37 सुबह 07:08 सुबह,
रोग 07:08 सुबह 08:40 सुबह
उद्देग 08:40 सुबह 10:11 सुबह
चर 10:11 सुबह 11:43 सुबह
लाभ 11:43 सुबह 01:14 दोपहर
अमृत 01:14 दोपहर 02:46 दोपहर
काल 02:46 दोपहर 04:17 संध्या
शुभ 04:17 संध्या 05:49 संध्या
लगन :कन्या
सुबह 07:42 उपरांत तुला लगन
राहुकाल
दोपहर 01:14 से 02:46 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:18 से 12:07 दोपहर
दिशाशूल दक्षिण
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले जीरा खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेगी। घर-बाहर कुछ तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं।
लकी नंबर 2 लकी कलर केशरी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है। लाभ के दरवाजे खुलेंगे। किसी जानकार प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। चोट व दुर्घटना से बचें। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। विवाद से बचें।
लकी नंबर 6 लकी कलर सफेद

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। आय में कमी रह सकती है। घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा। अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे।
लकी नंबर 7 लकी कलर बैंगनी

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए लोगों से संपर्क होगा। आय में वृद्धि तथा आरोग्य रहेगा।
लकी नंबर 6 लकी कलर गुलाबी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। काम में मन लगेगा। शेयर मार्केट में लाभ रहेगा। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।
लकी नंबर 9 लकी कलर आसमानी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। लाभ होगा। दु:खद सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें।
लकी नंबर 4लकी कलर पिला

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता के साधन जुटेंगे। जोखिम न उठाएं।
लकी नंबर 6 लकी कलर फिरोजा

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं, लाभ होगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर लाल

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा की योजना बनेगी। प्रसन्नता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। नौकरी में चैन महसूस होगा। व्यापार से संतुष्टि रहेगी।
लकी नंबर 1 लकी कलर नीला

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बनते कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है।
लकी नंबर 8 लकी कलर भुरा

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
काम में लगन तथा उत्साह बने रहेंगे। मित्रों के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय बीतेगा। यात्रा मनोनुकूल मनोरंजक तथा लाभप्रद रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। घर-बाहर सफलता प्राप्त होगी।
लकी नंबर 3 लकी कलर केशरी

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सुकून रहेगा। जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है।
लकी नंबर 5 लकी कलर पिला

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: गंगा नदी एवं सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट है। जिला प्रशासन ने सभी अंचलाधिकारी एवं बाढ़ नियंत्रण के अभियंता लगातार फील्ड में भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जहाँ भी आवश्यक होगा स्थानीय स्तर पर नाव परिचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश प्रभारी जिलाधिकारी ने दिए हैं।

प्रभारी जिलाधिकारी सह उपविकास आयुक्त ने सभी अंचलाधिकारियों एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक किया। सभी अंचलाधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारी, एवं बाढ़ नियंत्रण के अभियंताओं को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर बनाये रखने को कहा गया है। कुछ स्थलों पर जारी कटाव निरोधी कार्यों पर निरंतर निगरानी रखते हुये पूर्ण कराने को कहा गया है।

सभी अंचलाधिकारी आवश्यक होने पर आश्रय स्थल एवं सामुदायिक रसोई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं । इसके लिये आवश्यक पूर्व तैयारी रखने को कहा गया। जहाँ भी यातायात की दृष्टिकोण से नाव आवश्यक हो, वहाँ स्थानीय स्तर पर नाव परिचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

Chhapra: उप विकास आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल द्वारा जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कार्यालय परिसर से स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।

यह रथ स्वच्छता संदेशों से सुसज्जित है एवं रथ पर आडियो एवं विडियो की सुविधा उपलब्ध है। रथ के द्वारा प्रतिदिन तीन स्थलों पर कार्यक्रम किया जाऐगा।

कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जन मानस में जागरूकता पैदा किया जायेगा। कार्यक्रम में निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, सारण उपस्थित थे।

Chhapra: छपरा शहर से सटे निचले क्षेत्रों और रिविलगंज, सदर प्रखण्ड के कई गाँव सरयू नहीं के जलस्तर में वृद्धि होने से बाढ़ से ग्रसित हो गए हैं। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोग अपने सामानों और मवेशियों के साथ सुरक्षित स्थानों पर शरण लिए हुए हैं।

मंगलवार को नदी का जलस्तर बढ़ने से परेशानी बढ़ गई है। आवागमन के लिए नाव की व्यवस्था स्थानीय लोगों के द्वारा की गई है जिससे सामानों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

छपरा शहर से सटे रिविलगंज प्रखण्ड के दिलीयारहिमपुर पंचायत में बाढ़ का पानी घुसने से लोग पलायन को विवस हैं। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि प्रशासनिक पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है। बाढ़ राहत को लेकर पहल शुरू की गई है। 

देखिए VIDEO  

नई दिल्ली, 18 सितंबर (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट श्रृंखला से पहले क्रिकेट की दो सबसे मजबूत हस्तियों, विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच एक विशेष साक्षात्कार का आयोजन किया।

बुधवार को जारी इस साक्षात्कार में कोहली और गंभीर ने अपने अतीत, अपने गहन आईपीएल मुकाबलों और मीडिया और प्रशंसकों द्वारा उनके चारों ओर बनाए गए सर्कल से आगे बढ़ने पर चर्चा की।

दोनों खेल दिग्गजों के बीच यह बातचीत बांग्लादेश के खिलाफ भारत की दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले हुई है। बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए टीज़र में कोहली ने गंभीर के साथ लंबे समय से चले आ रहे तनाव को लेकर बातचीत की शुरुआत करते हुए कहा, “तो हम यहां हैं। हम एक लंबा सफर तय कर चुके हैं और सभी मसाला खत्म कर रहे हैं।”

गंभीर ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “यह बातचीत की अच्छी शुरुआत है,” और दोनों खिलाड़ी एक साथ हंस पड़े।

साक्षात्कार के दौरान, गौतम गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया में कोहली के शानदार प्रदर्शन को याद किया, जहां कोहली की बल्लेबाजी शानदार थी, जिससे उन्हें क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक के रूप में चिह्नित किया गया।

बदले में, कोहली ने गंभीर से पूछा कि वह मैदान पर हंसी-मजाक के बीच ‘ज़ोन’ में कैसे बने रहने में कामयाब रहे, एक सवाल जिसके कारण खेलों में मानसिक लचीलेपन पर एक व्यावहारिक चर्चा हुई।

गौतम गंभीर ने हास्य के स्पर्श के साथ, सवाल को वापस कोहली की ओर टाल दिया, उन्होंने कोहली के मैदान पर कई विवादों पर बात की और सुझाव दिया कि कोहली इस बात का जवाब देने के लिए बेहतर ढंग से सुसज्जित हो सकते हैं कि बाहरी बातचीत किसी खिलाड़ी के फोकस को कैसे प्रभावित करती है।

कोहली और गंभीर का एक समृद्ध इतिहास है, जिन्होंने 2011 में भारत की एकदिवसीय विश्व कप जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। टूर्नामेंट के दौरान, गंभीर ने अपने प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी युवा विराट कोहली को सौंपी, जो दो अत्यधिक प्रतिस्पर्धी क्रिकेटरों के बीच एक बंधन की शुरुआत थी। हालाँकि, उनके ऑन-फील्ड रिश्ते हमेशा सहज नहीं रहे हैं।

2013 में, यह जोड़ी एक आईपीएल मैच के दौरान एक मौखिक विवाद में शामिल थी, और उनकी प्रतिद्वंद्विता केवल एक दशक बाद 2023 आईपीएल के दौरान बढ़ी। गंभीर, जो उस समय लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर थे, और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का नेतृत्व कर रहे कोहली के बीच तीव्र टकराव हुआ, जिसके परिणामस्वरूप दोनों खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया गया।

पिछले तनाव के बावजूद, दोनों के बीच ने हाल ही में दोस्ताना व्यवहार देखा गया। दोनों को 2024 में, चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और आरसीबी के बीच एक मैच के दौरान गर्मजोशी से गले मिलते देखा गया था, जो उनके सार्वजनिक मतभेदों के अंत का संकेत था। गंभीर की भारत के मुख्य कोच के रूप में नियुक्ति के बाद से, इस जोड़ी ने अपने मतभेदों को भुलाकर और ड्रेसिंग रूम में एक मजबूत तालमेल बनाते हुए मिलकर काम किया है।

नई दिल्ली, 18 सितंबर (हि.स.)। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट आज लैंड फॉर जॉब मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पहली पूरक चार्जशीट पर संज्ञान ले लिया। स्पेशल जज विशाल गोगने ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव यादव समेत सातों आरोपितों को कोर्ट में सात अक्टूबर को पेश होने के लिए समन जारी किया है।

कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, अखिलेश्वर सिंह, किरण देवी, हजारी प्रसाद राय, संजय राय और धर्मेंद्र सिंह को समन जारी किया है। इससे पहले कोर्ट ने 17 अगस्त को फैसला सुरक्षित रख लिया था। ईडी ने छह अगस्त को पहली पूरक चार्जशीट को दाखिल किया था। इसमें 11 लोगों को आरोपी बनाया है। साथ ही 96 दस्तावेजों को साक्ष्य के रूप में पेश किया गया है। पूर्व में 6 जुलाई को सुनवाई के दौरान ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर ने कहा था कि यह मामला काफी संवेदनशील है। उन्होंने कोर्ट को भरोसा दिया था कि ईडी तय समय पर आरोप-पत्र दाखिल करेगा।

उल्लेखनीय है कि सात मार्च को कोर्ट ने ईडी के मामले में राबड़ी देवी, मीसा भारती, हीमा यादव और ह्रदयानंद चौधरी को नियमित जमानत दी थी। इस मामले में कोर्ट ने 27 जनवरी को ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। 9 जनवरी को ईडी ने इस मामले में पहली चार्जशीट को दाखिल किया था। ईडी ने इस मामले में अमित कात्याल को गिरफ्तार किया था।

ईडी से पहले सीबीआई ने केस दर्ज किया था। सीबीआई से जुड़े मामले में कोर्ट ने चार अक्टूबर 2023 को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को जमानत दी थी। कोर्ट ने 22 सितंबर 2023 को सीबीआई की ओर से दाखिल दूसरी चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। तीन जुलाई 2023 को सीबीआई ने पूरक चार्जशीट को दाखिल किया था। कोर्ट ने 27 फरवरी 2023 को इन तीनों आरोपितों समेत सभी आरोपितों के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लिया। सात अक्टूबर 2022 को लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव , राबड़ी देवी और मीसा भारती समेत 16 आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट को दाखिल किया था।

Chhapra: सदर प्रखंड के पूर्वी तेलपा पंचायत के वार्ड 13 में सड़क का निर्माण होने से ग्रामीणों में हर्ष है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि माला गाँव में आजादी के बाद से अबतक पक्की सड़क नही थी। जिससे माला गाँव के लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। 

कुछ वर्षों पहले मुखिया का चुनाव हुआ था। चुनाव में जीत के बाद तारकेश्वर ठाकुर ने माला गाँव के हालात को सुधारने की कोशिश की और चुनाव के दौरान किया हुआ अपना वादा पूरा किया।

उन्होंने गाँव में पक्की सड़क का निर्माण कराकर सभी का दिल जीत लिया। गाँव के लोगो ने अबीर गुलाल व मिठाई के साथ मुखिया तारकेश्वर ठाकुर को माला पहनाकर स्वागत किया। वही तारकेश्वर ठाकुर ने फीता व केक काटकर पक्की सड़क का शुभारंभ किया। 

मौके पर घनश्याम प्रसाद, हिमालय राज, मनीष कुमार, मंतोष कुमार, संतलाल प्रसाद, मनुलाल प्रसाद, हेमंत कुमार, बसंत कुमार, अमर नाथ, राजनारायण, शशिभूषण, जयशंकर, अतुल कुमार आदि मौजूद थे।

पितृपक्ष को श्राद्ध पक्ष भी कहा जाता है. मृतक पूर्वजों को समर्पित एक महत्वपूर्ण अवधि है. हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का बड़ा महत्व माना जाता है. इस दौरान लोग अपने पितरों को प्रसन्न और संतुष्ट करने का प्रयास करते हैं. माना जाता है कि पितृ पक्ष की शुरुआत भाद्रपद पूर्णिमा तिथि से होती है. इस दिन उन पूर्वजों के सम्मान में श्राद्ध किया जाता है, जिनकी मृत्यु महीने की पूर्णिमा के दिन हुई थी.

मान्यता है कि पितृ पक्ष के दौरान पूर्वजों की आत्माएं पृथ्वी लोक आती हैं और प्रसाद व प्रार्थनाओं के प्रति सबसे अधिक ग्रहणशील होती हैं. इस दौरान पितरों का श्राद्ध करने से जन्म कुंडली में व्याप्त पितृ दोष से भी छुटकारा पाया जा सकता है. इस साल पितृ पक्ष का आरंभ कब से हो रहा है 17 या 18 सितंबर इसे लेकर लोगों में दुविधा है.

हिंदू पंचांग के अनुसार तो पितृ पक्ष का आरंभ 17 सितंबर से होने जा रहा है। लेकिन, इस दिन श्राद्ध नहीं किया जायेगा. दरअसल, इस दिन भाद्रपद पूर्णिमा का श्राद्ध है और पितृपक्ष में श्राद्ध कर्म के कार्य प्रतिपदा तिथि से होते हैं इसलिए 17 तारीख को ऋषियों के नाम से तर्पण किया जायेगा. श्राद्ध पक्ष का आरंभ प्रतिपदा तिथि से होता है. ऐसे में 18 सितंबर से पिंडदान, ब्राह्मण भोजन, तर्पण, दान आदि कार्य आरंभ हो जायेगा. पितृ पक्ष का आरंभ देखा जाये तो 18 सितंबर से हो रहा है और 2 अक्टूबर तक यह चलेगा.

शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो पितृ पक्ष में सुबह और शाम के समय देवी देवताओं की पूजा को शुभ बताया गया है. साथ ही पितरों की पूजा के लिए दोपहर का समय होता है. वहीं पितरों की पूजा के लिए सबसे उत्तम समय 11:30 से 12:30 बजे तक बताया जाता है. इसलिए आपको पंचांग में अभिजीत मुहूर्त देखने के बाद श्राद्ध कर्म करें.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

आज का पंचांग
दिनांक 18/ 09/2024 बुधवार
भाद्रपद शुक्लपक्ष पूर्णिमा
सुबह 08:04 उपरांत प्रतिपदा
नक्षत्र पूर्वभाद्रपद
दोपहर 01:53 उपरांत पूर्वभाद्रपद
विक्रम सम्वत :2081
चन्द्र राशि कुम्भ
सुबह 05:44 उपरांत मीन
सूर्योदय 05:36 सुबह
सूर्यास्त :05:50 संध्या,
चंद्रोदय :06:05 दोपहर
चंद्रास्त : आज नहीं है
ऋतू : वर्षा
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
रोग 05:36 सुबह 07:08 सुबह,
उद्देग 07:08 सुबह 08:40 सुबह
चर 08:40 सुबह 10:12 सुबह
लाभ 10:12 सुबह 11:44 सुबह
अमृत 11:44 सुबह 01:15 दोपहर
काल 01:15 दोपहर 02:47 दोपहर
शुभ 02:47 दोपहर 04:19 संध्या
रोग 04:19 संध्या 05:51 संध्या
लगन :कन्या
सुबह 07:46 उपरांत तुला लगन
राहुकाल
सुबह 11:43 से 01:15 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
आज कोई नहीं
दिशाशूल उत्तर
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले धनिया खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। उत्साह से काम कर पाएंगे।
लकी नंबर 2 लकी कलर केशरी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
लकी नंबर 8 लकी कलर फिरोजा

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
सुख के साधनों पर व्यय सोच-समझकर करें। निवेश करने से बचें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय धीमा चलेगा।
लकी नंबर 5 लकी कलर हरा

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
या‍त्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। वस्तुएं संभालकर रखें। कोई राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें।
लकी नंबर 2 लकी कलर लाल

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
लकी नंबर 3 लकी कलर आसमानी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। शारीरिक कष्ट संभव है, सावधान रहें। निवेश शुभ रहेगा। तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।
लकी नंबर 5 लकी कलर फिरोजा

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
भागदौड़ रहेगी। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जोखिम न उठाएं। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। बजट बिगड़ेगा। दूर से शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें।
लकी नंबर 6 लकी कलर नीला

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। संतान पक्ष से आरोग्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी।
लकी नंबर 9 लकी कलर सफेद

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यय होगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। नए संपर्क बन सकते हैं। धनार्जन होगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर भुरा

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यय होगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। नए संपर्क बन सकते हैं। धनार्जन होगा।
लकी नंबर 9 लकी कलर बैंगनी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा सफल रहेगी।
लकी नंबर 2 लकी कलर भुरा

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। व्ययसाय लाभप्रद रहेगा। कार्य पर ध्यान दें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है।
लकी नंबर 4 लकी कलर केशरी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

आज का पंचांग
दिनांक 17/ 09/2024 मंगलवार
भाद्रपद शुक्लपक्ष चतुर्दशी
सुबह 11:14 उपरांत पूर्णिमा
नक्षत्र शतभिखा
दोपहर 01:53 उपरांत पूर्वभाद्रपद
विक्रम सम्वत :2081
चन्द्र राशि कुम्भ
सुबह 05:44 कुम्भ
सूर्योदय 05:36 सुबह
सूर्यास्त :05:51 संध्या,
चंद्रोदय :04:50 दोपहर
चंद्रास्त : 05:28 सुबह (18 सितंबर 24 )
ऋतू : वर्षा
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
रोग 05:36 सुबह 07:08 सुबह,
उद्देग 07:08 सुबह 08:40 सुबह
चर 08:40 सुबह 10:12 सुबह
लाभ 10:12 सुबह 11:44 सुबह
अमृत 11:44 सुबह 01:15 दोपहर
काल 01:15 दोपहर 02:47 दोपहर
शुभ 02:47 दोपहर 04:19 संध्या
रोग 04:19 संध्या 05:51 संध्या
लगन :सिह
सुबह 05:37 उपरांत सिंह लगन
राहुकाल
दोपहर 02:47 से 04:19 सुबह
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:19 से 12:08 दोपहर
दिशाशूल उत्तर
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले चन्दन लगाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
यात्रा मनोरंजक रहेगी। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार ठीक चलेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। दूर से अच्‍छे समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

लकी नंबर 8 लकी कलर गुलाबी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
हल्की हंसी-मजाक न करें। विवाद हो सकता है। किसी व्यक्ति की नाराजी से मन खराब होगा। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मनोरंजन होगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी व लापरवाही भारी पड़ सकती है।

लकी नंबर 6 लकी कलर संतरी

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
व्यापार ठीक चलेगा। यात्रा में विशेष सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।

लकी नंबर 5 लकी कलर केशरी

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। मित्रों के साथ समय मनोरंजक बीतेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है।

लकी नंबर 4 लकी कलर गुलाबी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ रहने का अवसर प्राप्त होगा। लाभ होगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें।

लकी नंबर 7 लकी कलर सफेद

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों का सहयोग व साथ मिलेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। समय सुखमय व्यतीत होगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर हरा

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्‍थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवेक से कार्य करें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा।

लकी नंबर 8 लकी कलर महरुम

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। आय होगी। व्यापार ठीक चलेगा। बुरी खबर प्राप्त हो सकती है।

लकी नंबर 7 लकी कलर नीला

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बनेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। कुसंगति से दूर रहें। हानि संभव है।

लकी नंबर 1 लकी कलर बैंगनी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जल्दबाजी न करें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

लकी नंबर 9 लकी कलर केशरी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की सहायता करने का मौका मिलेगा। समय अच्छा व्यतीत होगा। प्रसन्नता रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है।

लकी नंबर 4 लकी कलर लाल

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। कारोबारी वृद्धि की योजना बनेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। समय की अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से कोई भी कार्य न करें। विवाद में न पड़ें।

लकी नंबर 3 लकी कलर भुरा

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

अनंत चतुर्दशी का त्योहार भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष के चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. हिदू धर्म में इस त्योहार का बहुत बड़ा महत्व है. इसे अनंत चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा की जाती है.

वैदिक मान्यता यह है कि अनंत भगवान ने सृष्टि के आरम्भ में चौदह लोको यानि तल, अतल, वितल, सुतल, तलातल, रसातल, पाताल, भू ,भुवः, स्वः,जन, तप, सत्य और मह की रचना की थी। इन सभी लोको के पालन और रक्षा करने के लिए वह विष्णु ने स्वयं भी चौदह रूप में प्रगट हुए थे. जिससे लोक में अनंत प्रतित होने लगे इसलिए अनंत चतुर्दशी का व्रत भगवान विष्णु को प्रसन्न करने तथा अनंत फल देने वाला यह व्रत होता है.

मान्यता यह है इस दिन भगवन विष्णु के अनंत स्वरूप माता यमुना तथा शेषनाग की पूजा की जाती है। इस पूजा से भक्तो का कल्याण होता है.

कब मनाया जायेगा अनंत पूजा

17 सितम्बर 2024 दिन मंगलवार को मनाया जायेगा।

पूजा का शुभ मुहूर्त
सुबह 05: 36 से 11:44 मिनट तक शुभ है

चतुर्दशी तिथि का आरंभ 16 सितम्बर 2024 दोपहर 03:10 बजे से

चतुर्दशी तिथि का समाप्त 17 सितम्बर 2024 सुबह 11:44 सुबह

क्या है मान्यता

मान्यता यह है कि भगवान विष्णु का पूजन करने से परिवार में संपन्नता बनी रहती है तथा अंत में मोक्ष की प्राप्ति होती है. अनंत का व्रत तथा पूजन करने वाले सुबह में नित्य क्रिया से निर्वित होकर स्नान कर नए वस्त्र धारण करे, भगवन विष्णु का अलग -अलग रूप का पूजन करे साथ 14 गांठ वाली सूत्र कलाई पर बांधे इसका मान्यता है 14 लोक का रक्षा किया था इसलिए सूत्र बंधा जाता है। फिर विष्णु सह्त्रनाम का पाठ करे. आरती करे बिना नमक का भोजन करे. यह दिन शुभ कार्य करने के लिए बहुत शुभ दिन होता है.यात्रा के लिए बहुत ही उत्तम दिन होता है.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847