कटरा, 12 सितंबर (हि.स.)। मां वैष्णो देवी यात्रा मार्ग का मरम्मत कार्य अंतिम चरण में है और जल्द ही यात्रा शुरू करने की तैयारी है। यात्रा स्थगित होने के कारण आधार शिविर कटरा में सन्नाटा पसरा है और दुकानदार भक्तों का इंतजार कर रहे हैं। खराब मौसम और पवित्र तीर्थस्थल तक जाने वाले मार्ग के आवश्यक रखरखाव के कारण अस्थायी रूप से स्थगित यात्रा अनुकूल मौसम का आकलन करने के बाद 14 सितंबर से फिर शुरू होगी।

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुताबिक भवन परिसर के साथ अन्य धार्मिक स्थलों की साफ सफाई तथा रंग रोगन का कार्य तेजी से जारी है। श्राइन बोर्ड का अधिकतर स्टाफ भी तैनात कर दिया गया है। शारदीय नवरात्रों में भवन को सजाने की तैयारी है। मां के भक्तों की इंतजार की घड़ियां समाप्त होने को हैं। बहुत जल्द मां भगवती अपने भक्तों को चिट्ठियां डाल अपने दरबार में हाजिरी देने के लिए आमंत्रण भेजेंगी। खराब मौसम और पवित्र तीर्थस्थल तक जाने वाले मार्ग के आवश्यक रखरखाव के कारण अस्थायी रूप से स्थगित होने के बाद श्री माता वैष्णो देवी जी की यात्रा 14 सितंबर (रविवार) से अनुकूल मौसम की स्थिति के अनुसार फिर से शुरू होगी।

बोर्ड ने तीर्थयात्रियों को सलाह जारी की है कि वे वैध पहचान पत्र साथ रखें निर्धारित मार्गों का पालन करें और जमीनी कर्मचारियों के साथ सहयोग करें। लाइव अपडेट, बुकिंग सेवाओं और हेल्पलाइन सहायता के लिए भक्त श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। श्राइन बोर्ड ने यात्रा के अस्थायी निलंबन के दौरान सभी भक्तों के धैर्य और समझ के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।

मां वैष्णो देवी यात्रा 26 अगस्त को अर्धकुंवारी इलाके में भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने के बाद स्थगित कर दी गई थी। यह हादसा कटरा से मंदिर तक 12 किलोमीटर की ट्रेकिंग के लगभग मध्य में इंडरप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ था, जिसमें 34 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए थे।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस भूस्खलन की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति की अध्यक्षता विभागीय जल शक्ति के अतिरिक्त मुख्य सचिव शलीन कबरा कर रहे हैं, जिसमें डिविजनल कमिश्नर और जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक भी शामिल हैं।

Chhapra: अं अंतरराष्ट्रीय संस्था की स्थानीय इकाई लायंस क्लब ऑफ छपरा सारण द्वारा आज स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत  अध्यक्ष Adv लायन संजय कुमार आर्या के नेतृत्व में चेयर पर्सन लायन अभिजीत शरण सिन्हा की देख रेख में स्किल डेवलपमेंट सेंटर, मौना पकड़ी, छपरा में करीब 50 बच्चों – बच्चियों को स्किल डेवलप कैसे करना है बताया गया।  साथ में सभी को लायंस क्लब ऑफ छपरा सारण द्वारा कॉपी – कलम दिया गया।

इस अवसर पर लायन Adv संजय कुमार आर्या, चेयरपर्सन लायन अभिजीत शरण सिन्हा, लायन डॉ ओ पी गुप्ता एवं लायन गणेश पाठक, लियो सूरज कुमार सहित सभी सदस्य उपस्थित थे। जानकारी क्लब के जनसंपर्क पदाधिकारी लायन गणेश पाठक ने दी।

नई दिल्ली, 12 सितंबर (हि.स.)। सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) ने शुक्रवार को उपराष्ट्रपति (Vice President) पद की शपथ ली। वे देश के 15 वें उपराष्ट्रपति बन गए हैं। शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सीपी राधाकृष्णन को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा सहित मंत्रिमंडल के सदस्य मौजूद थे। आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू एवं एनडीए के घटक दलों के नेता भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी समारोह में मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को हराकर जीत हासिल की। उन्हें चुनाव में 452 वोट मिले। उन्होंने गुरुवार को महाराष्ट्र के गवर्नर के पद से इस्तीफा दे दिया था।

जीवित्पुत्रिका व्रत हिन्दू धर्म में महिलाएं के लिए बेहद कठिन व्रत माना जाता है, जो बहुत खास भी माना जाता है। व्रत करने वाले महिलाएं पुरे दिन निर्जला रहकर व्रत करती है। 

विशेष तौर पर यह व्रत झारखंड, बिहार, बंगाल तथा उतर प्रदेश के कुछ क्षेत्र में मनाया जाता है। आश्विन माह के कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि को जीवित्पुत्रिका व्रत या जीवितीय व्रत किया जाता है। माताएं पुरे दिन निर्जला व्रत रखती है पुरे दिन उपवास रहकर संध्या में अस्नान कर जीमूतवाहन की पूजा करती है। यह व्रत पुत्र की लम्बी आयु के लिए कामना करती है।

व्रत का विधिवत नियम

जीवित्पुत्रिका व्रत यानि जीवितिया व्रत का नियम बहुत कठिन है देश के अलग अलग राज्यों में इस व्रत को अलग अलग नाम से जाना जाता है। जिवितिय, जीवित्पुत्रिका, जीमूतवाहन नाम से जाना जाता है। व्रत का आरम्भ एक दिन पहले नहायखाय करती है, यानी जो स्त्री इस व्रत को रखती है एक दिन पहले सुबह में नित्यक्रिया से निवृत होकर अस्नान करती है दैनिक पूजन कर फिर अपने पूर्वजों को याद करके पकवान बनती है सेंघा नमक से तथा बिना लहसुन प्याज का खाना शुद्धता से बनाकर अपने पूर्वजों के लिए भोग लगाकर तब खाना खाती है.

व्रत करने का क्या है नियम

धार्मिक मान्यता के अनुसार जीवित्पुत्रिका व्रत का नियम कथा के अनुसार इस प्रकार है। सप्तमी युक्त अष्टमी व्रत नहीं करे शुद्ध अष्टमी में व्रत करे और नवमी में व्रत का पारणा करे तभी जीवित्पुत्रिका व्रत करने का फल की प्राप्ति मिलता है। 

कब करे यह व्रत

14 सितम्बर 2025 दिन रविवार को व्रत किया जायेगा।

अष्टमी तिथि का आरम्भ 14 सितम्बर 2025 सुबह 08:41 मिनट से
अष्टमी तिथि का समाप्ति 15 सितम्बर 2025 सुबह 06:27 मिनट तक। 
नवमी तिथि का आरम्भ 15 सितम्बर 2025 सुबह 06:27 से आरम्भ होगा। जिसमे व्रत का पारण किया जाता है। 

जीवित्पुत्रिका व्रत की शुरुआत नहाय खाय से होती है। 
इस साल नहाय खाय 13 सितम्बर 2025 दिन शनिवार को किया जायेगा। 
14 सितम्बर 2025 दिन रविवार को निर्जला व्रत रखा जायेगा। 
15 सितम्बर 2025 दिन सोमवार को व्रत का पारण सूर्य उदय के बाद किया जायेगा। 

व्रत का पारण कैसे करे

जीवित्पुत्रिका व्रत का प्राण 15 सितम्बर 2025 दिन सोमवार को किया जायेगा। इस दिन प्रातः काल स्नान आदि के बाद पूजा करके पारण करे। मान्यता यह है व्रत का पारण
गाय के दूध से करे। 

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

आज का पंचांग
दिनांक 12/09/2025 शुक्रवार
आश्विन कृष्णपक्ष पंचमी
सुबह 09:58 उपरांत षष्ठी
नक्षत्र भरणी
सुबह 11:58 उपरांत कृतिका
चन्द्र राशि – मेष
संध्या 05:30 उपरांत वृष
विक्रम सम्वत :2082
सूर्योदय 05:34 सुबह
सूर्यास्त :05:57 संध्या
चंद्रोदय :09:04 रात्रि
चंद्रास्त : 10:13 सुबह
ऋतू :वर्षा
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
चर 05:34 सुबह 07:07 सुबह,
लाभ 07:07 सुबह 08:40 सुबह
अमृत 08:40 सुबह 10:13 सुबह
काल 10:13 सुबह 11:45 सुबह
शुभ 11:45 सुबह 01:18 दोपहर
रोग 01:18 दोपहर 02:51 दोपहर
उद्देग 02:51 दोपहर 04:24 संध्या
चर 04:24 संध्या 05:57 संध्या
लगन :सिह
सुबह 05:58 उपरांत कन्या लगन
राहुकाल
सुबह 10:13 से 11:45 सुबह
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:21 से 12:11 दोपहर
दिशाशूल पच्छिम
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले दही खाकर यात्रा करे लाभ होगा .

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए काम करने का मन बनेगा। फिजूलखर्ची ज्यादा होगी। शत्रु भय रहेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। दूर यात्रा की योजना बनेगी। व्यापार से लाभ होगा।
लकी नंबर 4 लकी कलर पिला

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवेक का प्रयोग करें। समस्याएं कम होंगी। शारीरिक कष्ट संभव है।
लकी नंबर 5 लकी कलर महरूम

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। लाभ देगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी।
लकी नंबर 9 लकी कलर गुलाबी

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्‍य संबंधी चिंता बनी रहेगी। आशंका व कुशंका रहेगी। कार्य में बाधा संभव है। उत्साह बना रहेगा। नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं।
लकी नंबर 2 लकी कलर सफेद

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
नौकरी में कार्यभार रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न लें। एकाएक स्वास्थ्‍य खराब हो सकता है, लापरवाही न करें। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ दौड़धूप होगी। विवाद से स्वाभिमान को चोट पहूंच सकती है।
लकी नंबर 3 लकी कलर केशरी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सुख के साधन जुटेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। धनहानि हो सकती है। सावधानी आवश्यक है।
लकी नंबर 6 लकी कलर आसमानी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सुख के साधन जुटेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। धनहानि हो सकती है।
लकी नंबर 2 लकी कलर फिरोजा

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। किसी जानकार व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय सताएगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर लाल

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
भागदौड़ होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। लाभ के लिए प्रयास करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से क्लेश हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
लकी नंबर 7 लकी कलर केशरी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि अपमान हो। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें। नौकरी में चैन रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी।
लकी नंबर 6 लकी कलर भुरा

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ने के योग हैं। कोई बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में सावधानी रखें। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।
लकी नंबर 3 लकी कलर हरा

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
स्वयं के काम पर ध्यान दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा। कार्यकुशलता कम होगी। कोई बड़ा खर्च एकाएक सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसंगति से बचें।
लकी नंबर 1 लकी कलर सफेद

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: पहलेजा, कोपा, नगर एवं डेरनी थानान्तर्गत हत्याकांड के कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षकडॉ कुमार आशीष के निर्देशन में जिलान्तर्गत अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में सफल आसूचना संकलन एवं संकलित आसूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पहलेजा, कोपा, नगर एवं डेरनी थाना द्वारा छापामारी कर चारों थानों में दर्ज हत्याकांड के कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्‌तार किया गया है। गिरफ्‌तार अभियुक्तों की थानावार विवरणी निम्न हैं:-

पहलेजा थाना

पहलेजा थाना कांड सं0-66/24, दिनांक-07.06.24, धारा-302/34 भा.द.वी. एवं 27 आर्म्स एक्ट में 02 अभियुक्तों को गिरफ्‌तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-

1. मिथलेश कुमार, पिता-रधुनाथ राय, साकिन अलिपुर सैदपुर, थाना-पहलेजा, जिला-सारण।

2. प्रकाश कुमार, पिता-मुन्ना राय, साकिन-रहीमपुर, थाना-सोनपुर, जिला-सारण।

कोपा थाना

कोपा थाना कांड सं0-215/25, दिनांक-16.08.25, धारा-103 (1)/61 (2) बी.एन.एस. में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-

1. विद्या सागर यादव, पिता-सिपाही यादव, साकिन-सरहरवा, थाना-दरौली, जिला-सिवान।

डेरनी थाना

डेरनी थाना कांड सं0-204/25, दिनांक 01.09.25, धारा-103 (1) / 3 (5) बी.एन.एस. में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-

1. बब्लू कुमार, पिता-रविन्द्र राय, साकिन-खजौली, थाना-डेरनी, जिला-सारण।

नगर थाना

नगर थाना कांड सं0-521/25, दिनांक-07.09.25, धारा-103 (1)/118(1)/61(2)/3(5) बी. एन.एस. में 01 नामजद आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-

1. ऋषभ ओझा, पिता-स्व० भुवनेश्वर ओझा, साकिन दहियावाँ, थाना-नगर, जिला-सारण।

Chhapra: श्री चित्रांश समिति, छपरा के द्वारा ब्रज किशोर किंडरगार्टन में पूर्व से प्रस्तावित कार्यक्रम के आलोक में रविवार को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमे सभी प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ॰ पंकज कुमार, विशिष्ट सदस्य रवि शंकर श्रीवास्तव, महासचिव पंकज कुमार वर्मा, संयुक्त सचिव अविनाश कुमार और रितेश चांद, सचिव सुबोध कुमार सिन्हा,कोषाध्यक्ष रविशंकर दत्ता, उपकोषाध्यक्ष अश्विनी कुमार के साथ ही अन्य चित्रांश सदस्य उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता का पर्यवेक्षण सुप्रिया पांडे, शिक्षिका, ब्रज किशोर किंडरगार्टन के द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को संध्या 06:00 बजे समिति के सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह के मंच से पुरस्कृत किया जाएगा।

अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। जानकारी महासचिव पंकज कुमार वर्मा ने दी।

Chhapra: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग की ओर से रविवार को टेकनिवास पंचायत के पचपतरा गाँव में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई और आवश्यक परामर्श प्राप्त किया।

छपरा के अनुभवी चिकित्सकों डॉ० राजीव कुमार सिंह (डीएम गैस्ट्रोलॉजिस्ट), डॉ० सुधांशु शेखर मिश्रा (फिजिशियन), स्त्री रोग विषेशज्ञ डॉ० प्रियंका शाही, डॉ० दीपक कुमार, डॉक्टर सत्येंद्र सिंह, डॉ० एके दीपक, एएनएम मीना कुमारी, एएनएम सुकृर्ति कुमारी इत्यादि ने शिविर में नि:शुल्क सेवाएं प्रदान कीं, जिससे ग्रामीणों बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकी।

कार्यक्रम के दौरान संघ के विभाग सेवा प्रमुख अवध किशोर मिश्र, विभाग संपर्क प्रमुख सरोज सिंह, जिला सेवा प्रमुख बिट्टू कुमार, खंड कार्यवाह धनंजय उदय, शत्रुघ्न प्रसाद, सरपंच अजितेश पांडे, नीरज कुमार, रणजीत तिवारी, पंकज कुमार, शिवम कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विभाग सेवा प्रमुख अवध किशोर मिश्र ने कहा कि संघ के सेवा विभाग द्वारा चलाया जाने वाला प्रकल्प का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाना है। स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से ग्रामीणों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने तथा समय रहते बीमारियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए संघ के इस सेवा कार्य को प्रेरणादायी बताया।

Pitra Paksha 2025: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का समय बहुत ही पवित्र और महत्व पूर्ण माना जाता है। यह लगभग 15-16 दिनों का पर्व होता है, जिसमें हम अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए श्राद्ध और तर्पण जैसे धार्मिक संस्कार करते हैं। इस दौरान लोग अपने पितरों को याद करते हैं, उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं और यह मानते हैं कि इस समय पूर्वजों की आत्माएं पृथ्वी पर आती हैं और अपने वंशजों की समस्याओं को कम करने में मदद करती हैं। पितृ पक्ष का महत्व सिर्फ रीतियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह हमें अपने पूर्वजों का सम्मान करना और उनके योगदान को याद रखना भी सिखाता है।

पितृ पक्ष 2025 की तिथि

इस साल पितृ पक्ष का आरंभ भाद्रपद पूर्णिमा से होगा, यानी 7 सितंबर 2025, रविवार, रात 1:41 बजे से। यह अवधि सर्वपितृ अमावस्या तक चलेगी, जो 21 सितंबर 2025 को समाप्त होगी। इस दौरान श्रद्धालु दैनिक रूप से तर्पण और श्राद्ध के अनुष्ठान करते हैं।

श्राद्ध और पिंडदान का अंतर

श्राद्ध शब्द व्यापक है और इसमें पूर्वजों के लिए किए जाने वाले पूरे धार्मिक अनुष्ठान शामिल होते हैं। इसमें ब्राह्मणों को भोजन कराना, दान देना, प्रार्थना और पिंडदान करना शामिल है।

पिंडदान: श्राद्ध का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें चावल के पिंड का त्याग करके पूर्वजों के सूक्ष्म शरीर को पोषण दिया जाता है। अगर आप प्रयागराज में पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध करते हैं, तो आप पूरी श्राद्ध क्रिया कर रहे हैं, और पिंडदान इसका मुख्य कर्म है।

श्राद्ध और तर्पण की प्रमुख नियमावली

सही तिथि: श्राद्ध हमेशा पूर्वज के मृत्यु वार्षिक तिथि पर किया जाता है। अगर सही तिथि याद न हो, तो सर्वपितृ अमावस्या को श्राद्ध करना चाहिए।

ब्राह्मण भोज और दान: श्राद्ध का सबसे महत्वपूर्ण अनुष्ठान ब्राह्मणों को भोजन कराना और उन्हें दान देना है। भोजन हमेशा सात्विक होना चाहिए। मान्यता है कि जब आप ब्राह्मणों को भोजन कराते हैं, तो भगवान विष्णु आपके पूर्वजों को शांति और मोक्ष प्रदान करते हैं। इससे पूर्वज खुश होते हैं और अपने वंशजों को सुख और समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

तर्पण: पितृ पक्ष में प्रतिदिन जल, तिल और कुशा घास से तर्पण किया जाता है। इस दौरान सही विधि और मंत्रों का पालन करना आवश्यक है।

दान (चैरिटी): पितृ पक्ष के दौरान जरूरतमंदों को अनाज, कपड़े और अन्य आवश्यक वस्तुएं दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह न सिर्फ पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए लाभकारी है, बल्कि समाज सेवा का भी उत्तम तरीका है।

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

आज का पंचांग
दिनांक 08/09/2025 सोमवार
अश्विन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा
रात्रि 09:11 उपरांत द्वितीय
नक्षत्र पूर्व भाद्रपद
रात्रि 08:02 उपरांत उतर भाद्रपद
चन्द्र राशि – कुम्भ
दोपहर 02:29 उपरांत मीन
विक्रम सम्वत :2082
सूर्योदय 05:33 सुबह
सूर्यास्त :06:01 संध्या
चंद्रोदय :06:26 संध्या
चंद्रास्त : 05:52 सुबह
ऋतू :वर्षा
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
अमृत 05:33 सुबह 07:06 सुबह,
काल 07:06 सुबह 08:40 सुबह
शुभ 08:40 सुबह 10:13 सुबह
रोग 10:13 सुबह 11:47 सुबह
उद्देग 11:47 सुबह 01:20 दोपहर
चर 01:20 दोपहर 02:54 दोपहर
लाभ 02:54 दोपहर 04:28 संध्या
अमृत 04:28 संध्या 06:01 संध्या
लगन :सिह
सुबह 06:13 उपरांत कन्या लगन
राहुकाल
सुबह 07:06 से 08:40 सुबह
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:22 से 12:12 दोपहर
दिशाशूल पूर्व
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले दर्पण में चेहरा देखकर यात्रा करे लाभ होगा .

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें। आकस्मिक लाभ व निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नाता रहेगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम आएँगे।
लकी नंबर 5 लकी कलर आसमानी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
परीक्षा आदि में सफलता मिलेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय से अधिक व्यय न करें। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है।
लकी नंबर 1 लकी कलर सफेद

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
शत्रु सक्रिय रहेंगे। कुसंगति से हानि होगी। व्ययवृद्धि होगी। लेन-देन में सावधानी रखें, जोखिम न लें। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात का हर्ष होगा। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल निकलेगा।
लकी नंबर 9 लकी कलर फिरोजा

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
बेरोजगारी दूर होगी। विवाद न करें। संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। आय बढ़ेगी। मन में उत्साहपूर्ण विचारों के कारण समय सुखद व्यतीत होगा। मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे। अनायास धन लाभ के योग हैं।
लकी नंबर 5 लकी कलर लाल

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। दूर रहने वाले व्यक्तियों से संपर्क के कारण लाभ हो सकता है। नई योजनाओं का सूत्रपात होने के योग हैं। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।
लकी नंबर 7 लकी कलर गुलाबी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। नए कार्यों से जुड़ने का योग बनेगा। पारिवारिक जीवन सुखद नहीं रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। इच्छित लाभ होगा।
लकी नंबर 4 लकी कलर पिला

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
कानूनी अड़चन दूर होगी। अध्यात्म में रुचि रहेगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रुके धन के लिए प्रयत्न जरूर करें। कार्य का विस्तार होगा। दूसरे के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर आसमानी

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
बुरी खबर मिल सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। भागदौड़ रहेगी। आय में कमी होगी। किसी कार्य में प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से जुड़ने की प्रवृत्ति आपके लिए शुभ रहेगी। राज्यपक्ष से लाभ होगा। अपने काम से काम रखें।
लकी नंबर 6 लकी कलर केशरी

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, बाकी सामान्य रहेगा। प्रयास अधिक करने पर भी उचित सफलता मिलने में संदेह है। कार्य में विलंब के भी योग हैं। आर्थिक हानि हो सकती है।
लकी नंबर 9 लकी कलर भूरा

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। अर्थ प्राप्ति के योग बनेंगे। विवादों से दूर रहना चाहिए। पिता से व्यापार में सहयोग मिल सकेगा। सरकारी मसले सुलझेंगे।
लकी नंबर 9 लकी कलर बैंगनी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कार्यस्थल पर परिवर्तन लाभ में वृद्धि करेगा। योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे। कष्ट होगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर सफेद

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। व्यर्थ समय नष्ट न करें। रुका पैसा मिलेगा। मेहमानों का आवागमन होगा। व्यय होगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर सफेद

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

पटना, 06 सितम्बर (हि.स.)। मोक्ष की भूमि बिहार के गयाजी में पितरों के मुक्ति का 17 दिनों तक चलने वाले मेले का शनिवार को प्रभारी मंत्री सुनील कुमार सहित अन्य मंत्रियों ने उद्धाटन किया। गयाजी में छह (06) से इक्कीस (21) सितंबर तक इस मेले का आयोजन होगा।

बिहार के गयाजी में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2025 का शुभारंभ आज वैदिक मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। बिहार सरकार के प्रभारी मंत्री ने मेला का उद्घाटन किया। मेला उद्घाटन के अवसर पर प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी, पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह, गया के विधायक मंजू अग्रवाल, मेयर गणेश पासवान, जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य मौजूद रहे।

विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला के लिए गयाजी में 324 सेक्टर अधिकारियों की तैनाती की गयी है। विदेशों से भी आने वाले श्रद्धालुओं पर प्रशासन की नजर रहेगी। पिंडदानियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए विष्षुपद मंदिर के पास पुलिस कंट्रोल रूम भी खोल दिया गया है। सुबह तीन बजे से रात 11 बजे तक गयाजी शहर के किसी भी रूट पर ट्रक और बस जैसे बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है।

दरअसल, मोक्ष का यह महापर्व 17 दिनों तक चलेगा। इस दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु गयाजी आएंगे। भगवान विष्णु की पावन नगरी गयाजी में आश्विन महीने में प्राचीन काल से ही यह मेला लगता आया है।

पौराणिक मान्यता है कि यहां पिंडदान, श्राद्धकर्म और तर्पण करने से पितरों की आत्मा को शांति और मोक्ष मिल जाता है। वर्तमान में यहां 54 वेदी स्थल हैं। जहां लाखों की संख्या में आए श्रद्धालु अपने पितरों के उद्धार के लिए अनुष्ठान करते हैं।

गयाजी में पितृपक्ष मेला के लिए जिला प्रशासन ने 64 सरकारी जगहों पर श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की है। गांधी मैदान में 2500 लोगों के लिए टेंट सिटी बनायी गयी है। इसके अलावा 132 होटल, गेस्ट हाउस और 527 पंडा के निजी भवनों को तैयार किया गया है। यहां शुल्क देकर श्रद्धालु ठहर सकते हैं। 76 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के ठहरने का इंतजाम प्रशासन ने किया है।

राजगीर (बिहार), 06 सितम्बर (हि.स.)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने हीरो एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए चीन को 7-0 से करारी शिकस्त दी। इस शानदार जीत के साथ भारत ने फाइनल में जगह पक्की कर ली है, जहां उसका सामना मौजूदा चैंपियन कोरिया से रविवार को होगा।

भारत के लिए अभिषेक (46’, 50’), शिलानंद लाकड़ा (4’), दिलप्रीत सिंह (7’), मंदीप सिंह (18’), राज कुमार पाल (37’) और सुखजीत सिंह (39’) ने गोल दागे। पूरे मैच में भारत ने एकतरफा दबदबा बनाए रखा और चीन को कोई मौका नहीं दिया।

मैच की शुरुआत से ही भारत ने आक्रामक रुख दिखाया। चौथे मिनट में हरमनप्रीत सिंह के शानदार हवाई पास को जर्मनप्रीत सिंह ने दाहिने फ्लैंक से पकड़कर क्रॉस किया, जिस पर शिलानंद लाकड़ा ने गोल कर बढ़त दिलाई। कुछ ही मिनटों बाद (7’) दिलप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर से मिले मौके को रिबाउंड पर गोल में बदलकर स्कोर 2-0 कर दिया।

दूसरे क्वार्टर में भी भारत का दबदबा कायम रहा। 18वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत की ड्रैग-फ्लिक को गोलकीपर ने रोक तो लिया, लेकिन रिबाउंड पर मंदीप सिंह ने शानदार गोल दागा और स्कोर 3-0 हो गया।

भारत ने तीसरे क्वार्टर में भी आक्रामक खेल जारी रखा। 37वें मिनट में राज कुमार पाल ने आसानी से चौथा गोल दागा, जबकि 39वें मिनट में सुखजीत सिंह ने दिलप्रीत के पास पर जोरदार शॉट लगाकर स्कोर 5-0 कर दिया।

आखिरी क्वार्टर में भारत ने और आक्रामकता दिखाई। 46वें मिनट में अभिषेक ने सुखजीत की पासिंग मूव को गोल में बदल दिया। इसके बाद 50वें मिनट में अभिषेक ने बैक-हैंड शॉट से गोलकीपर को चकमा देकर स्कोर 7-0 कर दिया।

पूरे मैच में भारत ने आक्रमण और रक्षण दोनों में शानदार प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ टीम का आत्मविश्वास चरम पर है और अब फाइनल में उसका सामना मजबूत कोरिया से होगा, जो मौजूदा चैंपियन है। भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है।