Breaking News

पुलिस केंद्र में आर्म्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, ट्रैफिक डीएसपी ने किया निरीक्षण

CT DESK
1 Min Read
विज्ञापन

Chhapra: वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस केंद्र, सारण में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सिपाहियों के लिए आर्म्स खोल-जोड़ (Assembly & Disassembly) संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण ट्रैफिक डीएसपी महोदय द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षणरत सिपाहियों को हथियारों के सुरक्षित संचालन, रख-रखाव, तकनीकी विशेषताओं तथा आपातकालीन परिस्थितियों में उनके प्रभावी उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सिपाहियों से आर्म्स को खोलने एवं जोड़ने का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया, ताकि वे फील्ड ड्यूटी के दौरान दक्षतापूर्वक कार्य कर सकें।

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान अन्य पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता का अवलोकन करते हुए सिपाहियों को अनुशासन, सतर्कता एवं पेशेवर दक्षता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन

इस प्रकार का प्रशिक्षण पुलिस बल की कार्यकुशलता को सुदृढ़ करने तथा ड्यूटी के दौरान हथियारों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। सारण पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ संधारण हेतु सतत् प्रतिबद्ध है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें