Breaking News

सीजफायर का ऐलान होेते ही कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, 17 प्रतिशत तक टूटा डब्ल्यूटीआई क्रूड

4 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

नई दिल्ली, 08 अप्रैल (हि.स.)। अमेरिका- इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग को लेकर सीजफायर का ऐलान होने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में 17 प्रतिशत तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड लुढ़क कर 91.88 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया, वहीं वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट डब्ल्यूटीआई क्रूड टूट कर 91.05 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

इसके पहले पिछले सत्र के दौरान ब्रेंट क्रूड 109.27 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड ने 112.95 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया था। भारतीय समय के अनुसार सुबह नौ बजे ब्रेंट क्रूड 13.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 94.56 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह डब्ल्यूटीआई क्रूड 15.20 प्रतिशत लुढ़क कर 95.78 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

RC Jewellers
SHARDA
1 / 2
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के पावर और सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर पर बमबारी पर दो सप्ताह के लिए रोक लगाने की घोषणा के बाद कच्चे तेल की कीमत में ये गिरावट आई है। ट्रंप ने कहा है कि बोले ईरान के साथ विवादित मुद्दों पर सहमति बनी है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर उन्होंने बताया कि ये दोतरफा सीजफायर होगा, जो इस बात पर निर्भर करेगा कि ईरान हॉर्मुज स्ट्रेट को तुरंत और सुरक्षित रूप से फिर से खोलने पर सहमत हो जाए।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

पूरी दुनिया में होने वाली कच्चे तेल और गैस आपूर्ति का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा हॉर्मुज स्ट्रेट के जरिये होता है, लेकिन पश्चिम एशिया में जारी जंग के कारण इसके लगभग ठप पड़ जाने से दुनिया भर में उथल-पुथल मच गई है और कच्चे तेल की कीमत में जबरदस्त उछाल आ गया। खासकर, डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 70 प्रतिशत तक बढ़ गई।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

सीजफायर का ऐलान होने के बावजूद जानकारों का मानना है कि ऑयल इंफ्रास्ट्रक्चर का पूरी तरह से काम शुरू कर पाना मुश्किल है। जंग की वजह ऑयल इंफ्रास्ट्रक्चर का फिजिकल सिस्टम जल्दी ठीक नहीं होने वाला है। खासकर, जंग के कारण बंद हो गए तेल कुओं को फिर से शुरू करने, क्रू और जहाजों को दूसरी जगह भेजने और रिफाइनरी इन्वेंट्री को फिर से बनाने में काफी लंबा समय लगेगा। इसलिए ऑयल मार्केट में आई ये गिरावट एक दो सत्रों में खत्म होने लगेगी और कच्चा तेल एक बार फिर 100 डॉलर के स्तर के करीब या उसके पार पहुंच कारोबार करने लगेगा।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

टीएनवी फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ तारकेश्वर नाथ वैष्णव का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ी हुई कीमत का लंबे समय तक बना रहना भारत के करंट अकाउंट डेफिसिट को बढ़ा सकता है। इसके साथ ही इसकी वजह से फिस्कल डेफिसिट टारगेट भी हिट हो सकता है। इसके अलावा कच्चे तेल की बढ़ी हुई कीमत भारतीय मुद्रा को कमजोर कर सकती है, महंगाई को बढ़ा सकती है और फॉरेन कैपिटल आउटफ्लो (विदेशी पूंजी की निकासी) को और बढ़ा सकती है। इसी तरह अर्थव्यवस्था पर बढ़ते दबाव से स्टॉक मार्केट में अनिश्चितता आ सकती है, क्योंकि सरकार को सब्सिडी, इंटरेस्ट रेट और रुपया-डॉलर एक्सचेंज रेट पर पड़ने वाले असर के बारे में कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें