नई दिल्ली, 17 जुलाई (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 1994 बैच एजीएमयूटी कैडर के आईपीएस और वरिष्ठ अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस का नया आयुक्त नियुक्त किया है। आज जारी आदेश के अनुसार, उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी और अगले आदेश तक वह इस पद पर बने रहेंगे। Independence Day 2026 | राजेंद्र स्टेडियम में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल गृह मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा (1992 बैच, एजीएमयूटी) नए कमिश्नर के कार्यभार संभालने के बाद आगे की तैनाती के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल के समक्ष रिपोर्ट करेंगे। Saran | तीन थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती दिल्ली पुलिस के शीर्ष पद पर हुए इस बदलाव को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अनुराग कुमार को ऐसे समय राजधानी की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जब साइबर अपराध, संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी, महिलाओं की सुरक्षा और यातायात प्रबंधन जैसी चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं। Horoscope आज का राशिफल | मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल नए पुलिस आयुक्त से इन क्षेत्रों में प्रभावी रणनीति और बेहतर पुलिसिंग की अपेक्षा की जा रही है। गृह मंत्रालय के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस मुख्यालय में नए नेतृत्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
नई दिल्ली, 17 जुलाई (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 1994 बैच एजीएमयूटी कैडर के आईपीएस और वरिष्ठ अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस का नया आयुक्त नियुक्त किया है।
1 / 2
विज्ञापन
आज जारी आदेश के अनुसार, उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी और अगले आदेश तक वह इस पद पर बने रहेंगे।
गृह मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा (1992 बैच, एजीएमयूटी) नए कमिश्नर के कार्यभार संभालने के बाद आगे की तैनाती के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल के समक्ष रिपोर्ट करेंगे।
दिल्ली पुलिस के शीर्ष पद पर हुए इस बदलाव को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अनुराग कुमार को ऐसे समय राजधानी की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जब साइबर अपराध, संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी, महिलाओं की सुरक्षा और यातायात प्रबंधन जैसी चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं।
नए पुलिस आयुक्त से इन क्षेत्रों में प्रभावी रणनीति और बेहतर पुलिसिंग की अपेक्षा की जा रही है। गृह मंत्रालय के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस मुख्यालय में नए नेतृत्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।