Breaking News

48 साल पुराने हत्या मामले में एक आरोपित बरी, उम्रकैद की सजा रद्द

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

प्रयागराज, 07 मार्च (हि.स.)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने थाना मुसाफिर खाना, सुल्तानपुर में 48 साल पहले पूर्व सैनिक के हत्या आरोपित गुरू प्रसाद की उम्रकैद की सजा रद्द कर दी है। सत्र अदालत ने हत्या में शामिल होने का दोषी मान सजा सुनाई थी।

SHAILFORD
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने कहा अभियोजन अपीलार्थी के विरुद्ध आरोप साबित करने में नाकाम रहा। उसके हाथ में लाठी थी, हत्या सह अभियुक्त की बंदूक की गोली से हुई थी। जिसमें इसकी भूमिका नहीं थी। कोर्ट ने 18 मार्च 81 को सत्र अदालत द्वारा सुनाई गई उम्रकैद की सजा रद्द कर दी और जमानत बंधपत्र निरस्त कर दिया।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

यह फैसला न्यायमूर्ति सी डी सिंह तथा न्यायमूर्ति देवेन्द्र सिंह की खंडपीठ ने राम हृदय, शिवराम व गुरू प्रसाद की अपीलों की सुनवाई करते हुए दिया। दो आरोपितों की मौत होने से अपील अवेट हो चुकी थी। मुख्य न्यायाधीश के आदेश पर लखनऊ खंडपीठ से अपील इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रधान पीठ निस्तारण के लिए नामित की गई थी।

SHARDA
विज्ञापन

मालूम हो कि भगवती सेवक पांच भाई हैं। उन्होंने अपने भाई पर जानलेवा हमला करने की एफआईआर दर्ज कराई। आरोप लगाया कि वह भाइयों के साथ बैठा था, पट्टीदार आरोपित व अन्य ने असलहे व लाठी लेकर घेर लिया। मुख्य आरोपित ने फायर कर दिया। जिसमें त्रिभुवन दत्त को गोली लगी। यह दुश्मनी के कारण हुआ। घटना 1978 की है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

घायल को अस्पताल ले जाया गया। बाद में लखनऊ मिलिट्री अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान मौत हो गई। डाक्टरी रिपोर्ट में मौत का कारण सेप्टीसीमिया बताया गया। मृतक की आयु 35 साल की थी। पुलिस ने चार्जशीट दी। सत्र अदालत ने सजा सुनाई थी। जिसे अपील में चुनौती दी गई थी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
TAGGED:
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें