सीवान, 27 अप्रैल (हि.स.)। सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मोरा गांव में सोमवार को एक नवविवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव उसके घर में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीवान भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आज का पंचांग | शुद्ध ज्येष्ठ शुक्लपक्ष प्रतिपदा मृतका मोरा गांव निवासी लालबाबू राय के पुत्र सदाम हुसैन की पत्नी शबाना खातून है। बताया जा रहा है कि शबाना की शादी 4 मार्च 2026 को हुई थी और शादी के महज दो माह के भीतर ही उसकी मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की मां आसाम बेगम (अरवा कोठी, थाना नगरा, जिला सारण) ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा चार लाख रुपये की गाड़ी की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने यह भी बताया कि करीब 15 दिन पहले इस मामले को लेकर पंचायत हुई थी। मां का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। Bihar: सीवान में करंट की चपेट में आए लोग, कई झुलसे मृतका की सास नूर जहां ने बताया कि सुबह बहू खाना बनाने के बाद घर पर थी, जबकि वह बथान चली गई थीं। इसी दौरान बहू और उसके पति के बीच मोबाइल पर बातचीत हो रही थी। उनके अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद बहू ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि मृतका का पति छत्तीसगढ़ में रहकर एक निजी कंपनी में काम करता है, जबकि ससुर बैंड-बाजा बजाने का काम करते हैं। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। ‘धमाल 4’ का पहला गाना ‘चटनी’ रिलीज, मस्ती भरे अंदाज में नजर आए सितारे पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा। फिलहाल दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
सीवान, 27 अप्रैल (हि.स.)। सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मोरा गांव में सोमवार को एक नवविवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव उसके घर में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीवान भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतका मोरा गांव निवासी लालबाबू राय के पुत्र सदाम हुसैन की पत्नी शबाना खातून है। बताया जा रहा है कि शबाना की शादी 4 मार्च 2026 को हुई थी और शादी के महज दो माह के भीतर ही उसकी मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतका की मां आसाम बेगम (अरवा कोठी, थाना नगरा, जिला सारण) ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा चार लाख रुपये की गाड़ी की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने यह भी बताया कि करीब 15 दिन पहले इस मामले को लेकर पंचायत हुई थी। मां का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया।
मृतका की सास नूर जहां ने बताया कि सुबह बहू खाना बनाने के बाद घर पर थी, जबकि वह बथान चली गई थीं। इसी दौरान बहू और उसके पति के बीच मोबाइल पर बातचीत हो रही थी। उनके अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद बहू ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
बताया जाता है कि मृतका का पति छत्तीसगढ़ में रहकर एक निजी कंपनी में काम करता है, जबकि ससुर बैंड-बाजा बजाने का काम करते हैं। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।
पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा। फिलहाल दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।