Breaking News

पौराणिक स्थलों को ‘राम सर्किट’ एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की विधायक ने मुख्यमंत्री से की मांग

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra/Patna: छपरा की विधायक छोटी कुमारी एवं उनके पति भाजपा सारण के जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कुमार साह ने शनिवार को पटना में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की।

SHAILFORD
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने छपरा टाउनशिप एवं सोनपुर स्थित प्रसिद्ध हरिहरनाथ मंदिर कॉरिडोर को वाराणसी मॉडल पर विकसित करने के प्रस्ताव को कैबिनेट बैठक में स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री का स्वागत अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। साथ ही विधानसभा में बहुमत परीक्षण सफल होने पर उन्हें बधाई भी दी।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

मुलाकात के दौरान विधायक छोटी कुमारी व उनके पति धर्मेन्द्र कुमार साह ने मुख्यमंत्री को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए छपरा विधानसभा क्षेत्र के रामायण कालीन पौराणिक स्थलों को ‘राम सर्किट’ एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग रखी। उन्होंने क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्ता को रेखांकित करते हुए बताया कि यहां स्थित हनुमान जी का ननिहाल, गौतम ऋषि स्थान एवं श्रृंगी ऋषि आश्रम जैसे स्थल सदियों से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र रहे हैं।

विधायक ने यह भी बताया कि शास्त्रों एवं जनश्रुतियों के अनुसार भगवान श्रीराम ने इसी पावन भूमि पर माता अहिल्या का उद्धार किया था। वाल्मीकि रामायण एवं रामचरितमानस में इन स्थलों का उल्लेख होने के बावजूद आधारभूत संरचनाओं के अभाव में इनका अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इन स्थलों को शीघ्र ‘राम सर्किट’ योजना में शामिल कर विश्वस्तरीय पर्यटन सुविधाएं, सुदृढ़ सड़कें, यात्री निवास एवं समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि इन स्थलों का विकास न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के नए अवसर भी पैदा करेगा। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए क्षेत्र के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें