Chhapra: अमनौर प्रखंड के शेखपुरा स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या साजिया नाज ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में रिविलगंज प्रखंड प्रमुख डॉ. राहुल राज उपस्थित रहे। इस दौरान डॉ. राहुल राज ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। सम्मान प्राप्त करते समय विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास स्पष्ट झलक रहा था। बिहार कैबिनेट ने ज़मीन मापी शुल्क में बढ़ोतरी समेत कुल 25 प्रस्तावों को दी मंज़ूरी अपने संबोधन में डॉ. राहुल राज ने कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जो समाज को नई दिशा और नई ऊँचाइयों तक ले जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। साथ ही शिक्षकों की भूमिका को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर शिक्षकों ने भी डॉ. राहुल राज के शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उनके प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। खान ग्लोबल स्टडीज़ फायरिंग मामले में खान सर ने दायर की अग्रिम ज़मानत याचिका,मंगलवार को सुनवाई प्रधानाचार्या साजिया नाज ने विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने के साथ उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह, प्रेरणा और सम्मान का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बना, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित करने में भी सफल रहा। विधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह की गिरफ्तारी पर रोक 15 जून तक बढ़ी इस अवसर पर पंकज कुमार वर्मा, जीशान अली, रमेश पंडित, श्याम बाबू राम, फातिमा खातून, विकास कुमार, सुमन कुमार, फखरुद्दीन अंसारी सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
Chhapra: अमनौर प्रखंड के शेखपुरा स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या साजिया नाज ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में रिविलगंज प्रखंड प्रमुख डॉ. राहुल राज उपस्थित रहे।
1 / 3
विज्ञापन
इस दौरान डॉ. राहुल राज ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। सम्मान प्राप्त करते समय विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास स्पष्ट झलक रहा था।
अपने संबोधन में डॉ. राहुल राज ने कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जो समाज को नई दिशा और नई ऊँचाइयों तक ले जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। साथ ही शिक्षकों की भूमिका को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।
1 / 2
विज्ञापन
विज्ञापन
इस अवसर पर शिक्षकों ने भी डॉ. राहुल राज के शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उनके प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
प्रधानाचार्या साजिया नाज ने विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने के साथ उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह, प्रेरणा और सम्मान का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बना, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित करने में भी सफल रहा।
इस अवसर पर पंकज कुमार वर्मा, जीशान अली, रमेश पंडित, श्याम बाबू राम, फातिमा खातून, विकास कुमार, सुमन कुमार, फखरुद्दीन अंसारी सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।