सारण, 03 अप्रैल (हि.स.)। छपरा के विकास और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को नई ऊँचाई देने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रयासों से छपरा में बंद पड़े पुराने हवाई अड्डे के पुनरुद्धार की कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में हवाई प्रशिक्षण और एयरो स्पोर्ट्स की संस्था एयरो क्लब ऑफ इंडिया का एक प्रतिनिधिमंडल आगामी 7 अप्रैल को हवाई अड्डे का निरीक्षण करेगा। वैभव सूर्यवंशी बने भारतीय टीम के लिए चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी सांसद कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सांसद रूडी ने बताया कि सोनपुर में अंतरराष्ट्रीय ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की स्वीकृति के बाद अब छपरा शहर स्थित अंग्रेजों के जमाने के हवाई अड्डे को आरसीएस उड़ान योजना के तहत विकसित किया जा रहा है। यहाँ से जल्द ही छोटे विमानों का परिचालन शुरू होगा। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 शृंखला के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर बने कप्तान सांसद रूडी के अनुसार बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र भेजकर छपरा सहित राज्य के पाँच प्रस्तावित हवाई अड्डों को इस योजना में शामिल करने का अनुरोध किया है। अंडर-18 एशिया कप : जापान को 4-1 से हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम बनी चैंपियन
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
सारण, 03 अप्रैल (हि.स.)। छपरा के विकास और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को नई ऊँचाई देने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रयासों से छपरा में बंद पड़े पुराने हवाई अड्डे के पुनरुद्धार की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में हवाई प्रशिक्षण और एयरो स्पोर्ट्स की संस्था एयरो क्लब ऑफ इंडिया का एक प्रतिनिधिमंडल आगामी 7 अप्रैल को हवाई अड्डे का निरीक्षण करेगा।
सांसद कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सांसद रूडी ने बताया कि सोनपुर में अंतरराष्ट्रीय ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की स्वीकृति के बाद अब छपरा शहर स्थित अंग्रेजों के जमाने के हवाई अड्डे को आरसीएस उड़ान योजना के तहत विकसित किया जा रहा है। यहाँ से जल्द ही छोटे विमानों का परिचालन शुरू होगा।
सांसद रूडी के अनुसार बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र भेजकर छपरा सहित राज्य के पाँच प्रस्तावित हवाई अड्डों को इस योजना में शामिल करने का अनुरोध किया है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।