Breaking News

सारण के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोहा के नवाचार ‘उड़ान क्लब’ पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री

Chhapra: राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान, नई दिल्ली के नेशनल सेंटर फ़ॉर स्कूल लीडरशिप द्वारा स्कूल लीडरशिप एकेडमी, बिहार के तहत सारण जिले के नगरा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोहा छपरा का चयन किया गया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

इस कार्यक्रम के तहत उक्त विद्यालय का चयन उड़ान क्लब जैसे नवाचारी कार्यक्रम के लिए किया गया है। उड़ान क्लब में छात्राओं को माहवारी स्वच्छता तथा पोषण से संबंधित विशेष जानकारी तथा मुफ्त सैनिटरी पैड दी जाती है। इस डॉक्युमेंटरी फ़िल्म का निर्देशन शिक्षा विभाग के व्याख्याता एवं प्रसिद्ध डॉक्युमेंटरी फ़िल्म निर्देशक डॉ. जैनेन्द्र दोस्त द्वारा किया जा रहा है। आज इस फ़िल्म की शूटिंग की गई। फ़िल्म निर्देशक डॉ. जैनेन्द्र दोस्त ने कहा कि इस डॉक्युमेंटरी फ़िल्म में उड़ान में किए गए नवाचार के विविध पहलुओं को दिखाया जाएगा।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

स्कूल लीडरशिप एकेडमी कार्यक्रम के तहत भारत के सभी राज्यों से नवाचार करने वाले विद्यालयों का चयन किया जाता है। इस वर्ष बिहार से चार विद्यालयों का चयन किया गया है जिसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोहा छपरा का भी चयन हुआ है।

SHARDA
विज्ञापन

इस फ़िल्म निर्माण हेतु मार्गदर्शन विभा रानी, विभाग प्रभारी, एससीईआरटी, पटना का है तथा डायट, वैशाली की व्याख्याता डॉ. शालिनी प्रसाद ने इस कार्यक्रम का समन्वय किया है। इस फ़िल्म निर्माण में सिनेमेटोग्राफ़ी राहुल आर्यन ने तथा साउंड रिकॉर्डिंग राज कुमार ने किया। नेशनल सेंटर फ़ॉर स्कूल लीडरशिप के तहत सारण जिले के विद्यालय का चयन होने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी निशान्त किरण ने प्रसन्नता ज़ाहिर करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजयेन्द्र कुमार विजय सहित पूरे विद्यालय परिवार को बधाई दिया।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें