Breaking News

श्री मोती सिंह जोगेश्वरी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं अस्पताल में नए प्राचार्य ने पदभार किया ग्रहण

1 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

नए प्राचार्य के नेतृत्व में महाविद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा: सचिव रामाकांत सिंह सोलंकी

Chhapra: श्री मोती सिंह जोगेश्वरी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं अस्पताल के नए प्राचार्य के रूप में प्रोफेसर (डॉ.) सम्पूर्णानन्द तिवारी ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव रामाकांत सिंह सोलंकी ने औपचारिक रूप से उन्हें पदभार ग्रहण कराया।

SHAILFORD
विज्ञापन

पदभार ग्रहण समारोह के दौरान सचिव ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि नए प्राचार्य के नेतृत्व में महाविद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा तथा उनके अनुभव का संस्थान को भरपूर लाभ मिलेगा।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

इस अवसर पर सह-सचिव कीर्ति सोलंकी और रणंजय सोलंकी, महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. हैदर, डॉ रमित सिंह, डॉ धीमान मजूमदार, डॉ रामअवतार माली, डॉ. समीक्षा पाल और डॉ स्वेता एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

पदभार संभालने के बाद प्राचार्य डॉ. तिवारी ने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संस्थान के शैक्षणिक एवं चिकित्सीय स्तर को और सुदृढ़ बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाएंगे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें