Breaking News

त्रिभाषा सूत्र से मजबूत होगी भारतीय भाषाओं की जड़ें : रामलाल सिंह

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा लागू किए गए त्रिभाषा सूत्र का विद्या भारती बिहार ने स्वागत किया है। विद्या भारती बिहार के प्रदेश सचिव रामलाल सिंह ने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों को भाषाई, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक रूप से समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

SHAILFORD
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप लागू किया गया त्रिभाषा सूत्र विद्यार्थियों को मातृभाषा, भारतीय भाषाओं तथा अंतरराष्ट्रीय भाषाओं का संतुलित ज्ञान प्रदान करेगा। इससे बच्चों में अपनी संस्कृति, परंपरा एवं भारतीय ज्ञान प्रणाली के प्रति सम्मान की भावना विकसित होगी। साथ ही वे वैश्विक स्तर पर संवाद और प्रतिस्पर्धा के लिए भी सक्षम बनेंगे।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

रामलाल सिंह ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति उसकी भाषा और संस्कृति में निहित होती है। मातृभाषा में शिक्षा प्राप्त करने से बच्चों की समझ, अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि त्रिभाषा सूत्र विद्यार्थियों को “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना से भी जोड़ेगा तथा विभिन्न राज्यों और संस्कृतियों के प्रति सम्मान विकसित करेगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सीबीएसई की इस व्यवस्था में किसी भाषा को थोपने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। बोर्ड पहले से ही अनेक भारतीय एवं विदेशी भाषाओं का विकल्प उपलब्ध करा रहा है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

विद्या भारती बिहार के प्रदेश सचिव श्री सिंह ने अभिभावकों, शिक्षकों एवं समाज से अपील की कि वे बच्चों को बहुभाषिक शिक्षा के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि “अधिक भाषाएं, अधिक समझ और बेहतर भविष्य” की सोच ही विकसित भारत के निर्माण का आधार बनेगी।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें