Breaking News

आवाज़ दो मुहिम: सारण पुलिस की तत्परता से रोक गया नाबालिग बालिका का बाल विवाह

2 Min Read

Chhapra: सारण पुलिस के द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए संचालित आवाज़ दो मुहिम चला रही है। इस मुहिम के अंतर्गत पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

सारण पुलिस को बनियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम तख्त भिट्टी में नाबालिग बालिका के बाल विवाह की सूचना मिली। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए विवाह को विफल कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बनियापुर थाना को सूचना मिली थी कि गांव के एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री का विवाह दिनांक 14 दिसंबर 2025 को किया जाना प्रस्तावित है। सूचना मिलते ही थाना स्तर से तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित परिजनों को विधिवत नोटिस निर्गत किया गया।

DOON
विज्ञापन

इसके साथ ही महिला पुलिस पदाधिकारी द्वारा बालिका के माता-पिता से संपर्क कर बाल विवाह के गंभीर दुष्परिणामों तथा इससे संबंधित विधिक प्रावधानों की जानकारी दी गई। पुलिस के समझाने एवं जागरूकता प्रयासों के बाद बालिका के माता-पिता ने अपनी भूल स्वीकार करते हुए शपथपूर्वक लिखित आश्वासन दिया कि वे अपनी पुत्री का विवाह बालिग होने के उपरांत ही करेंगे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अत्याचारों की रोकथाम के लिए जिले में आवाज़ दो मुहिम प्रभावी रूप से संचालित की जा रही है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

सारण पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि बाल विवाह अथवा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार की सूचना तुरंत आवाज़ दो हेल्पलाइन नंबर 9031600191, नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं से भी आग्रह किया गया है कि वे किसी भी प्रकार के अन्याय के विरुद्ध चुप न रहें।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें