Breaking News

डॉ दिवाकर राय को मिला पंडित राजकुमार शुक्ल साहित्य शिखर सम्मान

2 Min Read

Patna: पंडित राजकुमार शुक्ल की 151 वीं जयंती के अवसर पर पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति संस्थान, पटना द्वारा बिहार विधान परिषद के एनेक्सी हॉल में आयोजित जयंती समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह तथा स्मृति संस्थान के अध्यक्ष राजेश भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर तथा पंडित जी के तैल चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर किया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने अगले वर्ष से पंडित राजकुमार शुक्ल की जयंती का आयोजन सरकार की ओर से कराने की घोषणा भी की।

अतिथियों के स्वागत सम्मान के पश्चात् साहित्य के क्षेत्र में, विशेषकर चंपारण सत्याग्रह पर लिखे उनके नाटकों के लिए, चंपारण के ख्यातिलब्ध साहित्यकार व नाटककार डॉ दिवाकर राय को पंडित राजकुमार शुक्ल साहित्य शिखर सम्मान, 2026 से सम्मानित किया गया। इनके अतिरिक्त तीन और व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया गया।

DOON
विज्ञापन

कला के क्षेत्र में जानी मानी गायिका कल्पना पटवारी, पत्रकारिता के क्षेत्र में पुष्यमित्र तथा सामाजिक कार्यों के लिए गोपाल कृष्ण मोदी को शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया।

डॉ दिवाकर राय ने साहित्य लेखन के क्षेत्र में अपनी एक राष्ट्रीय पहचान बनायी है। अब तक उनकी नौ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें सात नाटक है। उनके नाटकों में भारत की अस्मिता, स्वाभिमान तथा स्वतंत्रता आंदोलन के विविध प्रसंगों को बहुत ही प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

अभी हाल ही में पंडित जी की पुण्यतिथि पर बेतिया में चंपारण सत्याग्रह के स्थानीय नायक पंडित राजकुमार शुक्ल के जीवन-संघर्षों पर आधारित उनके एक चर्चित नाटक ‘नील नायक’ का लोकार्पण हुआ था। इसके अतिरिक्त भी पंडित राजकुमार शुक्ल पर उनके दो नाटक ‘नीली आग’ और ‘ऊ अकेला मर्द रह’ कई मंचों पर पुरस्कृत हो चुके हैं। डॉ राय को अपनी एकांकी के लिए विश्व हिन्दी सचिवालय, मॉरिशस द्वारा अन्तरराष्ट्रीय हिन्दी एकांकी लेखन प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार भी मिल चुका है। इसके अतिरिक्त विभिन्न संस्थानों द्वारा उन्होंने लगभग डेढ़ दर्जन पुरस्कार मिल चुके हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें