Breaking News

योग के मंच पर शैलफोर्ड के विद्यार्थियों ने रचा सफलता का नया अध्याय

2 Min Read

Chhapra: मुंगेर में आयोजित राज्य स्तरीय योग चैंपियनशिप में सारण का प्रतिनिधित्व करते हुए शैलफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया।

SHAILFORD
विज्ञापन

विभिन्न आयु वर्गों में विद्यार्थियों ने कुल 9 स्थान हासिल कर विद्यालय एवं सारण जिले का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल है।

प्रतियोगिता में बासु राज ने प्रथम स्थान, जबकि आशिमा किशोर, अनमोल कुमार एवं रुद्र कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कुमारी आराध्या एवं आशीष पांडेय ने चतुर्थ स्थान तथा आर्यन राज सिंह, शिवांशु गुप्ता एवं वैष्णवी गुप्ता ने पंचम स्थान हासिल किया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

विद्यालय के निदेशक विकास कुमार सिंह एवं सचिव प्रीति सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये प्रतिभाशाली विद्यार्थी भविष्य में भी अपने विद्यालय, माता-पिता एवं सारण जिले का नाम राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।

प्राचार्या वर्तिका ब्याहुत ने भी सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं। साथ ही, विद्यार्थियों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले योग प्रशिक्षक राहुल प्रजापति के मार्गदर्शन एवं अथक प्रयासों की सराहना की गई।

शैलफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल परिवार की ओर से सभी विजेता विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें