Breaking News

राजेंद्र महाविद्यालय के NSS इकाई द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

2 Min Read

Chhapra: राजेंद्र महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “हमारी शक्ति हमारा ग्रह” पर केंद्रित एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें महाविद्यालय के स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. ऋचा मिश्रा द्वारा किया गया। प्रभारी प्राचार्य प्रो. संजय कुमार ने कार्यक्रम पदाधिकारी और छात्रों को अपनी शुभकामना दी।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए डॉ. ऋचा मिश्रा ने पृथ्वी दिवस की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला और युवाओं को पर्यावरण के प्रति उनकी जिम्मेदारी का बोध कराया। विषय प्रवर्तन करते हुए डॉ. बेठियार सिंह साहू ने “हमारी शक्ति हमारा ग्रह” विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने विस्तार से बताया कि कैसे मानवीय ऊर्जा और सामूहिक शक्ति का सही दिशा में उपयोग कर हम अपनी धरती को विनाश से बचा सकते हैं और एक हरित भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और पारिस्थितिकी तंत्र से जुड़े जटिल एवं ज्ञानवर्धक प्रश्न पूछे गए।

DOON
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की सक्रियता देखने को मिली। मुख्य रूप से भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं में अभिनव सिंह, आशू कुमार, निकिता, रत्नेश, महिमा, सचिन कुमार आदि शामिल थे। प्रतियोगियों ने न केवल अपनी तार्किक क्षमता का परिचय दिया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए नए और रचनात्मक सुझाव भी साझा किए। कार्यक्रम के अंतिम चरण में मनोविज्ञान विभाग की डॉ. नेहा दुबे ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और प्रकृति के जुड़ाव पर बल दिया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

अंत में, डॉ. इकबाल जफर अंसारी ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने धन्यवाद ज्ञापन में कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों में न केवल जागरूकता आती है, बल्कि वे समाज में परिवर्तन के वाहक भी बनते हैं।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें