सारण, 13 दिसंबर (हि.स.)। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने शनिवार को मांझी प्रखंड और अंचल कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कौरू धौरू पैक्स का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय को पूर्ण रूप से साफ सुथरा रखने तथा सभी संचिकाओं और अभिलेखों को व्यवस्थित ढंग से संधारित करने का सख्त निर्देश दिया। रिविलगंज: चोरी की बाइक, अवैध हथियार व कारतूस बरामद, दो गिरफ्तार प्रखंड में लंबित दाखिल-खारिज, परिमार्जन और भूमि मापी से संबंधित सभी आवेदनों को एक माह के अंदर शत-प्रतिशत निष्पादित करने का निर्देश दिया। भूमि संबंधी विभिन्न सेवाओं के आवेदन जमा करने हेतु निर्धारित सरकारी दर तालिका को बड़े बैनर के माध्यम से उक्त स्थल पर प्रदर्शित करने का भी निर्देश दिया गया, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। राजेन्द्र कॉलेज एलुमनाई एसोसिएशन की पहल: 1976 बैच के पूर्व छात्रों ने ताज़ा कीं सुनहरी यादें सभी आवास सहायकों के कार्यों का प्रतिदिन पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने को कहा गया। मांझी के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को अपने ड्यूटी रोस्टर का सही ढंग से अनुपालन करने का स्पष्ट निर्देश दिया, ताकि मरीजों को समुचित स्वास्थ्य सेवा मिल सके। कौरु-धौरु पैक्स गोदाम के निरीक्षण में, जिलाधिकारी ने पैक्स अध्यक्ष और प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को धान अधिप्राप्ति के कार्य में तेजी लाने और लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत धान का क्रय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा मांझी को पैक्स गोदाम के बगल में अवस्थित ग्रामीण सड़क को मनरेगा के माध्यम से अविलंब ईंट सोलिंग कर पथ निर्माण कार्य पूर्ण कराने का भी निर्देश दिया गया। लोक गायिका मनीषा श्रीवास्तव को उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
सारण, 13 दिसंबर (हि.स.)। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने शनिवार को मांझी प्रखंड और अंचल कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कौरू धौरू पैक्स का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय को पूर्ण रूप से साफ सुथरा रखने तथा सभी संचिकाओं और अभिलेखों को व्यवस्थित ढंग से संधारित करने का सख्त निर्देश दिया।
प्रखंड में लंबित दाखिल-खारिज, परिमार्जन और भूमि मापी से संबंधित सभी आवेदनों को एक माह के अंदर शत-प्रतिशत निष्पादित करने का निर्देश दिया। भूमि संबंधी विभिन्न सेवाओं के आवेदन जमा करने हेतु निर्धारित सरकारी दर तालिका को बड़े बैनर के माध्यम से उक्त स्थल पर प्रदर्शित करने का भी निर्देश दिया गया, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
सभी आवास सहायकों के कार्यों का प्रतिदिन पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने को कहा गया। मांझी के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को अपने ड्यूटी रोस्टर का सही ढंग से अनुपालन करने का स्पष्ट निर्देश दिया, ताकि मरीजों को समुचित स्वास्थ्य सेवा मिल सके। कौरु-धौरु पैक्स गोदाम के निरीक्षण में, जिलाधिकारी ने पैक्स अध्यक्ष और प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को धान अधिप्राप्ति के कार्य में तेजी लाने और लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत धान का क्रय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा मांझी को पैक्स गोदाम के बगल में अवस्थित ग्रामीण सड़क को मनरेगा के माध्यम से अविलंब ईंट सोलिंग कर पथ निर्माण कार्य पूर्ण कराने का भी निर्देश दिया गया।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।