Chhapra: सारण जिले में पुलिस बल की फिटनेस, प्रशिक्षण और अनुशासन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस केंद्र में बुधवार को जनरल परेड का आयोजन किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष के निर्देशानुसार आयोजित इस परेड में पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
एसएसपी डॉ. आशीष ने परेड के दौरान पुलिस बल की ड्रिल, टर्न आउट, मार्च पास्ट और शारीरिक दक्षता का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने जवानों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस बल की चुस्ती, फुर्ती और अनुशासित कार्यशैली ही कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने की कुंजी है।
निरीक्षण के क्रम में एसएसपी ने अधिकारियों एवं जवानों को बेहतर अनुशासन, समय-पालन, उच्च कार्य-समर्पण और शारीरिक मजबूती बनाए रखने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर पुलिसिंग और जनता का विश्वास हासिल करने के लिए पुलिस बल का शारीरिक रूप से फिट होना और निरंतर प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य है।
परेड में शामिल पुलिसकर्मियों ने अत्यंत अनुशासन और ऊर्जा के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन किया। मौके पर उपस्थित पुलिस उपाधीक्षक, यातायात संतोष कुमार एवं परी० पुलिस उपाधीक्षक अब्दुर्र रहमान दानिश ने भी परेड का निरीक्षण किया तथा जवानों का उत्साहवर्धन किया।
यह परेड सारण पुलिस की प्रतिबद्धता और पेशेवर दक्षता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखी जा रही है।





















