Breaking News

सोशल मीडिया पर महिला से दोस्ती करनी पड़ी भारी, ऑनलाइन स्टोर चलाने का झांसा देकर 60 लाख रुपए की ठगी

3 Min Read

नोएडा, 27 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना साइबर क्राइम में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि फेसबुक के माध्यम से एक महिला से उसका संपर्क हुआ। उस महिला ने ऑनलाइन स्टोर चलाने के लिए उसे प्रोत्साहित किया तथा अपने झांसे में लेकर उनसे करीब 60 लाख रुपए की ठगी कर ली। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

SHAILFORD
विज्ञापन

अपर पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि मनोज नेहरा पुत्र गजेंद्र सिंह निवासी सेक्टर 43 ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कुछ समय पूर्व फेसबुक के माध्यम से माही नाम की एक महिला से उनकी बातचीत हुई। उसने अपना व्हाट्सएप नंबर दिया। दोनों की बातचीत होने लगी।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

पीड़ित महिला के ऊपर विश्वास करने लगा। इसी बीच महिला ने कहा कि वह ऑनलाइन स्टोर चलाती है, जो यूएस की कंपनी है। इसमें ऑनलाइन स्टोर कोई भी खोल सकता है। ऑनलाइन स्टोर खुलने पर आर्डर आते हैं। उस ऑर्डर का आपको पेमेंट करना होता हैं। डिलीवरी होने के बाद आपके वॉलेट में पैसा आ जाता है। उसे पैसे को आप विड्रॉल कर सकते हैं। इसमें 15 से 20 प्रतिशत का प्रॉफिट होता है।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार महिला ने उससे कहा कि वह यह स्टोर 3 साल से चला रही है। जब उन्हें उसकी बात पर विश्वास हो गया तो उन्होंने भी ऑनलाइन स्टोर चलाने की बात कही। महिला ने उन्हें एक लिंक भेजा तथा उन्होंने भी ऑनलाइन स्टोर शुरू कर दिया। पीड़ित के अनुसार उसके बाद वह स्टोर पर पेमेंट जमा करके आर्डर लेता रहा। एक बार ज्यादा ऑर्डर आने पर कुछ पैसे की कमी हुई तो महिला ने भी कथित रूप से उसे आर्थिक मदद की।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार महिला ने धीरे-धीरे अपने जाल में फंसाया तथा उक्त ऑनलाइन स्टोर में उनके द्वारा करीब 60 लाख रुपए जमा कर दिए गए। बाद पता चला कि वह धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं। अपर उपायुक्त ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें