Breaking News

सीएम नीतीश कुमार ने दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर और शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

-मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

SHAILFORD
विज्ञापन

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर और शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।

SHARDA
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि दोनों परियोजनाओं पर काम तेजी से जारी है और निर्माण में किसी प्रकार की बाधा नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दानापुर-बिहटा कॉरिडोर के पूरा होने से बिहटा से कोईलवर तक आवागमन काफी सुगम हो जाएगा। यह कॉरिडोर एनएच-922 को रिंग रोड (कन्हौली मोड़) और एनएच-139 को एम्स गोलम्बर से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण फीडर मार्ग बनेगा। साथ ही, इससे बिहटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को विशेष कनेक्टिविटी भी मिलेगी।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार इस परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग कर रही है और समय-समय पर आवश्यक सुझाव दिए जाते रहे हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

इसके बाद मुख्यमंत्री ने शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल निर्माण की प्रगति का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना के लिए सरकार की ओर से सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने उस स्थान का भी निरीक्षण किया, जहां जेपी गंगा पथ की कनेक्टिविटी इस पुल से होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शेरपुर-दिघवारा पुल के बन जाने से पटना शहर की यातायात व्यवस्था पर दबाव कम होगा। छपरा, हाजीपुर, सीवान और गोपालगंज की ओर जाने वाले लोगों को अब पटना शहर से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। इससे यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग की सुविधा मिलेगी और समय की बचत होगी।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किए जाएं ताकि राज्यवासियों को इन परियोजनाओं का लाभ मिल सके।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें