Breaking News

ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को मिली ज़मानत

CT Bihar Desk
3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 15 जून (हि.स.)। बिहार की राजधानी पटना स्थित ज्ञानबिंदु कोचिंग संस्थान के संचालक रौशन आनंद को राहत देते हुए पटना सिविल कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली है। सोमवार को यह मामला एडीजे-33 की अदालत में सुनवाई के लिए आया, जहां दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने उन्हें जमानत प्रदान करने का आदेश दिया।

SHAILFORD
विज्ञापन

इससे पहले रौशन आनंद की जमानत याचिका मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास की अदालत से खारिज कर दी गई थी, जिसके बाद उन्होंने जिला जज की अदालत में पुनः जमानत याचिका दायर की थी। पिछली सुनवाई के दौरान वादी पक्ष के अधिवक्ता ने अतिरिक्त समय की मांग करते हुए टाइम पिटीशन दाखिल किया था, जिसके चलते अदालत ने सुनवाई को स्थगित कर इसे सोमवार तक के लिए बढ़ा दिया था।

SHARDA
विज्ञापन

सोमवार को हुई सुनवाई में दोनों पक्षों की विस्तृत बहस के बाद अदालत ने रौशन आनंद को जमानत देने का निर्णय सुनाया।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

दरअसल, यह पूरा मामला उस समय सुर्खियों में आया था जब चर्चित शिक्षक खान सर के संस्थान खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग पर पथराव और तोड़फोड़ की घटना सामने आई थी। इस घटना के बाद संस्थान प्रबंधन की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी। प्रबंधन की ओर से कन्हैया कुमार ने आरोप लगाया था कि ज्ञानबिंदु कोचिंग संस्थान के संचालक रौशन आनंद, उनके भाई प्रिंस यादव सहित अन्य लोगों ने हमले और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था और उन्हें अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इसके बाद से वे पटना की बेऊर जेल में बंद थे। इस गिरफ्तारी के विरोध में छात्रों का एक वर्ग भी सक्रिय हुआ था, जिन्होंने पटना में कैंडल मार्च निकालकर रौशन आनंद के समर्थन में प्रदर्शन किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई थी।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

इसी बीच मामले ने नया मोड़ उस समय लिया जब रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आई। प्रिंस यादव इस मामले में नामजद आरोपित थे और घटना के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी और इसी दौरान उनके नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में ठहरे होने की सूचना मिली, जहां उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने की बात सामने आई।

इस पूरे प्रकरण को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज रही, वहीं ज्ञानबिंदु कोचिंग संस्थान के संचालक की रिहाई की मांग को लेकर छात्रों ने लगातार प्रदर्शन भी किया था। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बिना निष्पक्ष जांच के किसी को जेल में नहीं रखा जाना चाहिए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें