पटना, 22 नवंबर (हि.स.)। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलने पर आज पहली बार भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान एनडीए के समर्थन में जमकर नारे लगाए गए। दरअसल, गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलने के बाद उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहली बार भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे. गांव-गांव जागरूकता की अलख जगा रहे पीएसपी सदस्य, रात्रि चौपाल से चमकी बुखार को धमकी भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा नेतृत्व और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर मुझे गृह मंत्री के तौर पर काम करने का मौका मिला है। युवा शक्ति भारत के भविष्य को नई दिशा दे रही, खेलों में भी बढ़ा रही देश का गौरव : प्रधानमंत्री उन्होंने प्रदेशवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बिहार की जनता को मैं आश्वस्त करता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार में लगातार सुशासन स्थापित होने की चिंता की जाएगी। FIFA WORLD CUP 2026: लारिन के देर से किए गोल ने कनाडा को हार से बचाया, बोस्निया से 1-1 की बराबरी उन्होंने कहा नीतीश कुमार ने लगातार सुशासन स्थापित किया है। आगे भी सुशासन की पूरी व्यवस्था उनके ही मार्गदर्शन और नेतृत्व में होगी. बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा बिहार में सुशासन है। बिहार में एक व्यवस्था खड़ी है। बिहार के सुशासन ने अराजकता और जंगलराज को समाप्त कर दिया है और उसी व्यवस्था को पूर्ण रूप से लागू किया जाएगा। लेकिन इतना तय है कि अपराधियों के लिए बिहार नहीं है। बिहार से बाहर ही अपराधियों को जाना होगा।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पटना, 22 नवंबर (हि.स.)। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलने पर आज पहली बार भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान एनडीए के समर्थन में जमकर नारे लगाए गए।
विज्ञापन
दरअसल, गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलने के बाद उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहली बार भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे.
भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा नेतृत्व और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर मुझे गृह मंत्री के तौर पर काम करने का मौका मिला है।
उन्होंने प्रदेशवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बिहार की जनता को मैं आश्वस्त करता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार में लगातार सुशासन स्थापित होने की चिंता की जाएगी।
उन्होंने कहा नीतीश कुमार ने लगातार सुशासन स्थापित किया है। आगे भी सुशासन की पूरी व्यवस्था उनके ही मार्गदर्शन और नेतृत्व में होगी.
बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा बिहार में सुशासन है। बिहार में एक व्यवस्था खड़ी है। बिहार के सुशासन ने अराजकता और जंगलराज को समाप्त कर दिया है और उसी व्यवस्था को पूर्ण रूप से लागू किया जाएगा। लेकिन इतना तय है कि अपराधियों के लिए बिहार नहीं है। बिहार से बाहर ही अपराधियों को जाना होगा।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ