Breaking News

सोनपुर मेला प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता: पहले सप्ताह के तीन भाग्यशाली विजेता हुए सम्मानित

CT DESK
2 Min Read

Chhapra: सारण जिले के सोनपुर मेला क्विज़ प्रतियोगिता के पहले सप्ताह के तीन भाग्यशाली विजेता घोषित कर दिए गए हैं। मशरक के पंकज सिंह, सोनपुर के धीरज कुमार मिश्रा और इसुआपुर के आदित्य राज इस सप्ताह के भाग्यशाली विजेता बने हैं। सभी विजेताओं का चयन एनआईसी में यादृच्छिकीकरण प्रक्रिया के माध्यम से पूरी निष्पक्षता के साथ किया गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का उद्देश्य लोगों को सोनपुर मेला की विशेषताओं, इतिहास और परंपराओं से जोड़ना है। प्रतियोगिता के तहत जिला प्रशासन, सारण के आधिकारिक फेसबुक पेज पर मेला थीम से जुड़े प्रश्न सोमवार से शनिवार तक प्रतिदिन पूछे जा रहे हैं। सही जवाब देने वालों में से हर सप्ताह तीन भाग्यशाली विजेता चुने जाते हैं।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

पहले सप्ताह के इन चयनित विजेताओं को सोनपुर मेला के मुख्य मंच पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सोनपुर के धीरज कुमार मिश्रा और इसुआपुर के आदित्य राज को प्रशस्ति पत्र और पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। मशरक के पंकज सिंह को भी विजेताओं की सूची में शामिल करते हुए बधाई दी गई।

SHARDA
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सोनपुर मेला की सांस्कृतिक धरोहर के बारे में अपनी जानकारी को समृद्ध करें।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें