⚡
Breaking News

छठ पूजा के लिए बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों के रखरखाव एवं स्वच्छता पर एनएचएआई का विशेष ध्यान

3 Min Read

Patna:  बिहार के प्रमुख लोकपर्व छठ पूजा के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग देश-विदेश से अपने घर लौटते हैं। इस दौरान राज्य के राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों के बेहतर रखरखाव, स्वच्छता एवं सुव्यवस्थित परिवेश सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। 

SHAILFORD
विज्ञापन

छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए राष्ट्रीय राजमार्गों के विभिन्न हिस्सों में साफ-सफाई, सड़क के किनारे उगी घास एवं झाड़ियों की कटाई, सड़क सुरक्षा अवरोधकों की पेंटिंग, पुलों की सफाई तथा अन्य आवश्यक रखरखाव संबंधी कार्य किए जा रहे हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्गों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के साथ-साथ सड़क अवसंरचना के नियमित रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

j alankar
विज्ञापन

रखरखाव कार्यों के अंतर्गत सड़क के किनारे एवं मार्ग के दोनों ओर स्थित खाली हिस्सों में उगी अनावश्यक घास और झाड़ियों की कटाई की जा रही है, ताकि सड़क किनारे का क्षेत्र साफ-सुथरा बना रहे। वहीं, सड़क किनारे स्थापित कंक्रीट के सुरक्षा अवरोधकों की पेंटिंग की जा रही है, जिससे उनका दृश्य स्वरूप बेहतर हो सके। इसके अतिरिक्त, पुलों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों की सफाई कर उन्हें स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया जा रहा है। ये सभी गतिविधियाँ राष्ट्रीय राजमार्गों के नियमित रखरखाव का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

DOON
विज्ञापन

इन कार्यों के माध्यम से न केवल राष्ट्रीय राजमार्गों का परिवेश बेहतर बनाया जा रहा है, बल्कि यात्रियों को यात्रा के दौरान स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित मार्ग उपलब्ध कराने का भी प्रयास किया जा रहा है। विशेष रूप से त्योहार के अवसर पर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों के लिए सड़क किनारे स्वच्छता, सुव्यवस्थित परिवेश एवं बेहतर रखरखाव महत्वपूर्ण है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों के रखरखाव से संबंधित इन गतिविधियों को लगातार संचालित किया जा रहा है। प्राधिकरण का प्रयास है कि छठ पूजा के दौरान राष्ट्रीय राजमार्गों से आवागमन करने वाले यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव मिले और वे सुविधाजनक ढंग से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

—————

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕