⚡
Breaking News

कमोडिटी मार्केट में सोना-चांदी और क्रूड में तेजी का रुख, बेस मेटल सेगमेंट में मिला-जुला कारोबार

4 Min Read

नई दिल्ली: घरेलू कमोडिटी मार्केट (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज-एमसीएक्स) में आज शुरुआती सत्र के दौरान शानदार तेजी का माहौल बना हुआ है। भाई दूज के मौके पर आज सर्राफा बाजार में हाजिर सोने के भाव में गिरावट का रुख बनने के बावजूद कमोडिटी मार्केट में सोना और चांदी दोनों कीमती धातुएं हरे निशान में कारोबार कर रही हैं। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में भी हल्की रिकवरी दर्ज की गई है। दूसरी ओर, औद्योगिक धातुओं यानी बेस मेटल सेगमेंट में आज मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है।

SHAILFORD
विज्ञापन

सर्राफा बाजार की बात करें तो आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी की कीमतों में उछाल आया है। शुरुआती कारोबार के बाद सुबह 11 बजे तक सोना वायदा 1,365 रुपये यानी लगभग 1 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,41,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता हुआ देखा गया। इसी तरह चांदी के भाव में भी जोरदार तेजी दर्ज की गई है। फिलहाल चांदी वायदा 4,925 रुपये यानी 2.70 प्रतिशत की बड़ी छलांग लगा कर 1,87,501 रुपये प्रति किलोग्राम के दिन के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया है।

j alankar
विज्ञापन

एनर्जी मार्केट और क्रूड ऑयल सेगमेंट में पिछले सत्र की भारी गिरावट के बाद आज सुबह के सत्र में कुछ रिकवरी देख होती हुई नजर आ रही है। मध्य एशिया में कमर्शियल वेसेल्स और ऑयल टैंकर्स पर हुए ताजा हमलों की खबर से अमेरिका-ईरान संघर्ष के जल्द खत्म होने की उम्मीदों को झटका लगा है। इसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड आज सुबह ग्लोबल मार्केट में 1.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 92.50 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह अमेरिकी क्रूड यानी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) भी बढ़त दर्ज करते हुए 86 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से ऊपर निकल गया है। घरेलू स्तर पर भी कमोडिटी मार्केट में ब्रेंट क्रूड करीब 8,090 रुपये प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है।

DOON
विज्ञापन

दूसरी ओर, औद्योगिक धातुओं यानी बेस मेटल सेगमेंट में आज अलग-अलग चाल देखने को मिल रही है। कमोडिटी एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार के दौरान कॉपर के भाव में मजबूती का रुख बना हुआ है। कॉपर वायदा 8.15 रुपये यानी 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,345.45 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके विपरीत, एल्यूमिनियम के भाव में आज बिकवाली का दबाव हावी नजर आ रहा है। एल्यूमिनियम वायदा 5.60 रुपये यानी 1.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 325.20 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर लाल निशान में काम कर रहा है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

कमोडिटी बाजार के जानकारों का कहना है कि जियो-पॉलिटिकल टेंशन और ग्लोबल अनसर्टेनिटी (वैश्विक अनिश्चितता) बने रहने से सोने और चांदी की सुरक्षित निवेश मांग को लगातार सहारा मिल रहा है। भारत में शादियों के आगामी सीजन के कारण भी घरेलू सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की मांग मजबूत बनी हुई है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपूर्ति बाधित होने की आशंका के चलते कच्चे तेल की कीमतों को निचले स्तर पर सपोर्ट मिल रहा है। जबकि चीन की सुस्त औद्योगिक मांग के कारण एल्यूमिनियम जैसी धातुओं पर दबाव बना हुआ है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕