Breaking News

भारतीय टैंकर ‘देश गरिमा’ 22 अप्रैल को पहुंचेगा मुंबई, सुरक्षित पार किया होर्मुज

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (हि.स)। पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच भारत के ध्वज वाले तेल के टैंकर ‘देश गरिमा’ ने होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित पार कर लिया है। इस जहाज के 22 अप्रैल को मुंबई पहुंचने की संभावना जताई गई है। इस जहाज पर 31 भारतीय नाविक सवार है।

SHARDA
विज्ञापन

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने रविवार को जारी एक बयान में बताया कि भारतीय ध्वज वाले कच्चे तेल के टैंकर देश गरिमा ने 18 अप्रैल को होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रूप से पार कर लिया है। इस जहाज में 31 भारतीय नाविक सवार है, इसके 22 अप्रैल को मुंबई पहुंचने की उम्मीद है।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

मंत्रालय ने कहा कि भारतीय टैंकर ने इस तनाव-ग्रस्त जलमार्ग को ऐसे समय पार किया है, जब दो अन्य भारतीय जहाजों को गोलीबारी के बाद वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा था। इसके बाद भारत ने वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता को ईरान के साथ साझा किया था।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में, दो भारतीय पोतों, वीएलसीसी समनार हेराड और बल्क कैरियर जग अर्नव, ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय गोलीबारी की घटना की सूचना दी, जिसके बाद वे फारस की खाड़ी में लौट आए। फिलहाल चालक दल के किसी भी सदस्य के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय ध्वज वाले जहाजों से जुड़ी गोलीबारी की घटना पर ईरान के राजदूत को तलब करके गहरी चिंता व्यक्त की थी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें