Chhapra: शहरवासियों के लिए गुरुवार का दिन एक नई सुविधा लेकर आया। देश की प्रमुख क्विक कॉमर्स कंपनी Blinkit ने छपरा में अपनी सेवाओं की शुरुआत कर दी। अब शहर के लोग घर बैठे ही किराना, फल-सब्जियां, डेयरी उत्पाद सहित दैनिक उपयोग की अन्य आवश्यक वस्तुएं ऑनलाइन ऑर्डर कर कम समय में प्राप्त कर सकेंगे। सेवा का शुभारंभ पूर्व महापौर राखी गुप्ता, समाजसेवी वरुण प्रकाश एवं अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि Blinkit जैसी त्वरित डिलीवरी सेवा के शुरू होने से छपरा के लोगों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा और शहर डिजिटल सेवाओं की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ेगा। श्रावण के सोमवार को केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14.45 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने कहा कि बदलते समय के साथ लोगों की जीवनशैली भी तेजी से बदल रही है। ऐसे में घर बैठे आवश्यक सामान की त्वरित उपलब्धता लोगों का समय बचाने के साथ-साथ उनकी सुविधा भी बढ़ाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सेवा शहरवासियों के बीच काफी लोकप्रिय होगी। विपक्ष के हंगामे के बीच चार विधेयक पेश, अधिकरण सुधार विधेयक लोकसभा से पारित Blinkit के प्रतिनिधियों ने बताया कि ग्राहक मोबाइल ऐप के माध्यम से आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं। कंपनी का लक्ष्य बेहतर गुणवत्ता, तेज डिलीवरी और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा प्रदान करना है। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में जय प्रकाश विश्वविद्यालय मुख्यालय पर शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन Blinkit की सेवा शुरू होने से छपरा अब उन शहरों की सूची में शामिल हो गया है, जहां क्विक कॉमर्स की सुविधा उपलब्ध है। इससे शहरवासियों को खरीदारी का एक तेज, सुविधाजनक और आधुनिक विकल्प मिलेगा। इस अवसर पर Blinkit के सेनियर मैनेजर अभिषेक सिंह, एच आर हेड आदि उपस्थित थे।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: शहरवासियों के लिए गुरुवार का दिन एक नई सुविधा लेकर आया। देश की प्रमुख क्विक कॉमर्स कंपनी Blinkit ने छपरा में अपनी सेवाओं की शुरुआत कर दी। अब शहर के लोग घर बैठे ही किराना, फल-सब्जियां, डेयरी उत्पाद सहित दैनिक उपयोग की अन्य आवश्यक वस्तुएं ऑनलाइन ऑर्डर कर कम समय में प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
सेवा का शुभारंभ पूर्व महापौर राखी गुप्ता, समाजसेवी वरुण प्रकाश एवं अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि Blinkit जैसी त्वरित डिलीवरी सेवा के शुरू होने से छपरा के लोगों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा और शहर डिजिटल सेवाओं की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ेगा।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने कहा कि बदलते समय के साथ लोगों की जीवनशैली भी तेजी से बदल रही है। ऐसे में घर बैठे आवश्यक सामान की त्वरित उपलब्धता लोगों का समय बचाने के साथ-साथ उनकी सुविधा भी बढ़ाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सेवा शहरवासियों के बीच काफी लोकप्रिय होगी।
Blinkit के प्रतिनिधियों ने बताया कि ग्राहक मोबाइल ऐप के माध्यम से आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं। कंपनी का लक्ष्य बेहतर गुणवत्ता, तेज डिलीवरी और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा प्रदान करना है। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
Blinkit की सेवा शुरू होने से छपरा अब उन शहरों की सूची में शामिल हो गया है, जहां क्विक कॉमर्स की सुविधा उपलब्ध है। इससे शहरवासियों को खरीदारी का एक तेज, सुविधाजनक और आधुनिक विकल्प मिलेगा। इस अवसर पर Blinkit के सेनियर मैनेजर अभिषेक सिंह, एच आर हेड आदि उपस्थित थे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ