⚡
Breaking News

मुख्यमंत्री के संभावित सारण दौरे को लेकर जिलाधिकारी ने लिया तैयारियों का जायजा

2 Min Read

Chhapra/Manjhi: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित सारण जिला भ्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सोमवार को विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरी करने का निर्देश दिया।

SHAILFORD
विज्ञापन

रामघाट के सौंदर्यीकरण और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने मांझी स्थित रामघाट परिसर पहुंचकर वहां चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था, मंच निर्माण, हैंगर, बैरिकेडिंग सहित अन्य आवश्यक तैयारियों का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। साथ ही परिसर की सुंदरता और व्यवस्थाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।

j alankar
विज्ञापन

स्मार्ट क्लास और आधुनिक तकनीक से रूबरू होंगे विद्यार्थी

इसके बाद जिलाधिकारी ने दलन सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सह इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। यहां मिशन कायाकल्प के तहत किए गए कार्यों के साथ स्मार्ट क्लास, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला, खगोल विज्ञान प्रयोगशाला, रोबोटिक्स और ड्रोन तकनीक से जुड़ी शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की।

DOON
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता के साथ इन आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का प्रभावी और व्यावहारिक प्रदर्शन किया जाए। बच्चों को अपनी प्रतिभा और तकनीकी ज्ञान प्रदर्शित करने का पर्याप्त अवसर मिले।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र में भी दिखेगी शिक्षा की नई तस्वीर

जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां बच्चों के सीखने के स्तर और खेल-खेल में शिक्षा देने से संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के लर्निंग आउटकम को बेहतर ढंग से प्रदर्शित करने तथा शैक्षणिक गतिविधियों को आकर्षक और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕