⚡
Breaking News

सांसद रूडी के प्रयास से भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस का छपरा जंक्शन पर होगा ठहराव

2 Min Read

Chhapra: सारण क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्री संपर्क को सुदृढ़ करने के लिए स्थानीय सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी निरंतर प्रयासरत रहते है।

SHAILFORD
विज्ञापन

इसी कड़ी में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद को भुज-बरौनी के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस (19427/19428) के परिचालन को स्वीकृति प्रदान किए जाने की जानकारी दी है। यह रेल सेवा छपरा होकर संचालित होगी और छपरा जंक्शन पर इसका ठहराव होगा।

j alankar
विज्ञापन

इस संबंध में सांसद रूडी ने जानकारी देते हुए कहा कि नए भारत में उन्नत रेल सेवाओं की श्रृंखला में अमृत भारत एक्सप्रेस का महत्वपूर्ण स्थान है। आधुनिक यात्री सुविधाओं, उन्नत आंतरिक संरचना और सुविधाजनक यात्रा अनुभव के साथ अमृत भारत ट्रेन देश के करोड़ों यात्रियों के लिए रेल यात्रा को बेहतर बना रही है। अब सारण क्षेत्र के लाखों यात्रियों को भी इस आधुनिक रेल सेवा का लाभ मिलेगा।

DOON
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भुज से बरौनी के बीच यह पहली रेल सेवा होगी, जो गुजरात और बिहार के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित करेगी। 2,532 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह ट्रेन गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के अनेक महत्वपूर्ण शहरों एवं जंक्शनों को जोड़ेगी। सप्ताह में तीन दिन संचालित होने वाली इस रेल सेवा से पश्चिमी और पूर्वी भारत के बीच यात्रा का एक नया विकल्प उपलब्ध होगा।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि छपरा जंक्शन सारण प्रमंडल के सारण, सीवान एवं गोपालगंज जिलों के यात्रियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रेल केंद्र है, जहां से देश के प्रमुख नगरों के लिए रेल संपर्क उपलब्ध है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस का छपरा होकर परिचालन इन क्षेत्रों की रेल कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕