Chhapra: ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (Solid Waste Management) को लेकर जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में नगर निगम छपरा और जिले के सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों (EOs) के साथ ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा की गई। मुख्य रूप से कचरा प्रबंधन के लिए बुनियादी ढांचे के निर्माण और भूमि चिह्नीकरण पर चर्चा की गई। प्राथमिकता के आधार पर निर्माण: जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी नगर निकायों में मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF) और कंपोस्ट पिट का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। Sri Lanka Test Series | भारतीय टीम घोषित, सारांश जैन को पहली बार मौका, रवींद्र जडेजा की वापसी भूमि की उपलब्धता: समीक्षा के दौरान पाया गया कि एकमा और परसा बाजार आदि नगर निकायों में जमीन चिन्हित है. अन्य नगर निकायों के लिये भी यथाशीघ्र उपयुक्त स्थल की पहचान करने का निदेश दिया गया.अपर समाहर्त्ता को इसके लिये कार्रवाई का निदेश दिया गया. क्लस्टर आधारित मॉडल: Commonwealth Games 2026 | अजय बाबू ने भारोत्तोलन में जीता रजत पदक जिलाधिकारी ने सुझाव दिया कि वैसे नगर निकाय जो एक-दूसरे के निकट हैं, उनके लिए क्लस्टर (Cluster) बनाकर साझा भूमि पर अपशिष्ट प्रबंधन इकाई स्थापित की जा सकती है. निविदा प्रक्रिया : सभी कार्यपालक पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में निर्माण कार्यों हेतु निविदा की प्रक्रिया को अविलंब संपन्न करें ताकि कार्य में कोई देरी न हो. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने जल्द ही एक अनुवर्ती बैठक बुलाने का निर्देश दिया है। अगली बैठक में सभी अंचल अधिकारी (COs) भी उपस्थित रहेंगे ताकि भूमि आवंटन से जुड़ी बाधाओं को तत्काल दूर किया जा सके. Commonwealth Games 2026 | सर्वेश कुशारे ने ऊंची कूद में जीता रजत, एथलेटिक्स में भारत का पहला पदक बैठक में सभी नगर निकायों को डोर टू डोर कचरा उठाव का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा गया. नगर निकायों में STP बनाने के लिये स्थल चिन्हित एवं अग्रेत्तर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया. सभी नगर निकायों को नालों की डीप क्लीनिंग कराने एवं इसका प्रभावी मोनिटरिंग सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया. इस बैठक में अपर समाहर्ता , नगर आयुक्त छपरा एवं जिले के सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित थे.
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (Solid Waste Management) को लेकर जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों की बैठक हुई।
विज्ञापन
बैठक में नगर निगम छपरा और जिले के सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों (EOs) के साथ ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा की गई। मुख्य रूप से कचरा प्रबंधन के लिए बुनियादी ढांचे के निर्माण और भूमि चिह्नीकरण पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
प्राथमिकता के आधार पर निर्माण:
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी नगर निकायों में मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF) और कंपोस्ट पिट का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।
समीक्षा के दौरान पाया गया कि एकमा और परसा बाजार आदि नगर निकायों में जमीन चिन्हित है. अन्य नगर निकायों के लिये भी यथाशीघ्र उपयुक्त स्थल की पहचान करने का निदेश दिया गया.अपर समाहर्त्ता को इसके लिये कार्रवाई का निदेश दिया गया.
जिलाधिकारी ने सुझाव दिया कि वैसे नगर निकाय जो एक-दूसरे के निकट हैं, उनके लिए क्लस्टर (Cluster) बनाकर साझा भूमि पर अपशिष्ट प्रबंधन इकाई स्थापित की जा सकती है.
निविदा प्रक्रिया :
सभी कार्यपालक पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में निर्माण कार्यों हेतु निविदा की प्रक्रिया को अविलंब संपन्न करें ताकि कार्य में कोई देरी न हो. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने जल्द ही एक अनुवर्ती बैठक बुलाने का निर्देश दिया है। अगली बैठक में सभी अंचल अधिकारी (COs) भी उपस्थित रहेंगे ताकि भूमि आवंटन से जुड़ी बाधाओं को तत्काल दूर किया जा सके.
बैठक में सभी नगर निकायों को डोर टू डोर कचरा उठाव का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा गया. नगर निकायों में STP बनाने के लिये स्थल चिन्हित एवं अग्रेत्तर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया. सभी नगर निकायों को नालों की डीप क्लीनिंग कराने एवं इसका प्रभावी मोनिटरिंग सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया.
इस बैठक में अपर समाहर्ता , नगर आयुक्त छपरा एवं जिले के सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित थे.
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।