Patna: बिहार में भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों और बिहार पुलिस सेवा के 27 पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। गृह विभाग की आरक्षी शाखा ने इसे लेकर अधिसूचना जारी की है।
जारी अधिसूचना के अनुसार भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी नारायण उपाध्याय को स्थानांतरित करते हुए उन्हें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी १, फुलवारी शरीफ के पद पर तैनात किया गया है। वहीं कार्तिकेयन एनके को सहायक पुलिस अधीक्षक, पदस्थापना की प्रतीक्षा में बिहार पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित किया गया है।
जबकि बिहार पुलिस सेवा के संजय कुमार झा को अपार पुलिस अधीक्षक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना।
अजय कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक विशेष कार्य बल, पटना।
सुरेंद्र कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक, मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना।
राम पुकार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-14, पटना।
भास्कर रंजन को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमराव, बक्सर।
नवीन कुमार को पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम, मधुबनी।
मनीष चंद्र चौधरी को पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम मधेपुरा।
मंगलेश कुमार सिंह को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बारसोई, कटिहार।
दीपक कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, नगर, मुजफ्फरपुर।
धीरेन्द्र कुमार को पुलिस उपाधीक्षक, बि वि स पु-12, भीमनगर, सुपौल।
लव कुमार को पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम, शेखपुरा।
सुमन कुमार शर्मा को पुलिस उपाधीक्षक, अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे का कार्यालय, पटना।
ममता प्रसाद को पुलिस उपाधीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-5, पटना।
जय प्रकाश सिंह को पुलिस उपाधीक्षक, बि वि स पु-18, डुमराव।
प्रांजल को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, सीवान सदर।
अनिकेत अमर को पुलिस उपाधीक्षक, सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय, नाथनगर।
आशीष राज को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, मसौढ़ी, पटना।
संतोष कुमार पोद्दार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, सदर, खगड़िया।
ज्योति कुमारी को पुलिस उपाधीक्षक विशेष निगरानी इकाई, पटना।
मनीषा बेबी को पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना।
सुमित शेखर को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, सदर छपरा।
मो० फैसल चांद पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम, सारण।
रवि कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगदीश, भोजपुर।
कृष्ण कुमार को पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, सीवान।
संजय कुमार सिन्हा को पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-2), औरंगाबाद।
आशुतोष कुमार को पुलिस उपाधीक्षक, रेल, कटिहार।
रजनीश कुमार को पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, अररिया
बिहार में दो आईपीएस समेत बिहार पुलिस सेवा के 27 पदाधिकारियों का स्थानांतरण
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ















