⚡
Breaking News

शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ आज, मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की होगी पूजा

2 Min Read

Chhapra: शक्ति आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ आज, रविवार से हो रहा है। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होने वाले नौ दिवसीय नवरात्रि पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है।

SHAILFORD
विज्ञापन

कलश स्थापना के साथ होगी पूजा की शुरुआत

नवरात्रि के प्रथम दिन श्रद्धालु विधि-विधान के साथ कलश स्थापना कर मां दुर्गा की आराधना करेंगे। इसी के साथ मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां शैलपुत्री को शक्ति, श्रद्धा और सौभाग्य का स्वरूप माना जाता है। श्रद्धालु दिनभर उपवास रखकर मां की पूजा-अर्चना करेंगे।

मंदिरों में गूंजेगा मंत्र और आरती का स्वर

नवरात्रि के दौरान घरों और पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा के साथ मंत्र, आरती किया जाएगा। सुबह और शाम श्रद्धालु मां की आरती कर परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना करेंगे। नवरात्रि को लेकर देवी मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना की तैयारियां की गई हैं।

DOON
विज्ञापन

नौ दिनों तक होगी मां के विभिन्न स्वरूपों की आराधना

नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा का विधान है। प्रत्येक दिन देवी के अलग-अलग स्वरूप की आराधना की जाती है। श्रद्धालु अपनी श्रद्धा के अनुसार व्रत रखते हुए पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान करते हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

नवरात्रि के आगमन के साथ ही वातावरण भक्तिमय हो गया है और श्रद्धालु मां भगवती की आराधना में जुट गए हैं।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕