⚡
Breaking News

एकमा थानान्तर्गत तिहरे हत्याकांड का उद्भेदन, 2 आरोपित गिरफ्तार

2 Min Read

Chhapra: एकमा थानान्तर्गत हुए तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन किया है। पुलिस ने इस मामले में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक-03.10.2026 को एकमा थाना क्षेत्र अंतर्गत परसागढ़ एवं पचुआ टोले जीरात में दो पक्षों के बीच पूर्व से चले आ रहे आपसी विवाद एवं रंजिस को लेकर चाकूबाजी की घटना घटित हुई, जिसमें दोनों पक्षों के चार व्यक्ति जख्मी हो गए। इलाज के क्रम में एक पक्ष के एक व्यक्ति एवं दूसरे पक्ष के दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई तथा एक व्यक्ति जख्मी हो गए। जख्मी व्यक्ति को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल, छपरा से पटना रेफर किया गया है।

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष, एकमा द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली गई तथा आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई।

DOON
विज्ञापन

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक, सारण क्षेत्र, छपरा, वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, एकमा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक, सारण क्षेत्र के निर्देश पर घटना के उद्भेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, एकमा के नेतृत्व में SIT (विशेष अनुसंधान टीम) का गठन किया गया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

इस संबंध में दोनों पक्षों के फर्द बयान के आधार पर एकमा थाना कांड संख्या-380/26 एवं एकमा थाना कांड संख्या-381/26 प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

अनुसंधान के क्रम में गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मानवीय आसूचना संकलन के आधार पर कांड संख्या-380/26 के 02 प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस ने इस मामले में अमित पटेल उर्फ बिलाइ, पिता-सत्येन्द्र पटेल, साकिन-परसागढ पूरब टोला, थाना-एकमा, जिला-सारण और प्रिन्स पटेल, पिता-पप्पु पटेल, साकिन-परसागढ पूरब टोला, थाना-एकमा, जिला-सारण को गिरफ्तार किया है।

    हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

    bhawani tiles
    विज्ञापन
    Share This Article
    Follow:
    chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
    ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
    WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕