Chhapra: सारण जिले के युवा कांग्रेस नेता एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि नदीम अख्तर अंसारी को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
नदीम अंसारी पिछले दो दशकों से अधिक समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय हैं। उन्होंने जिला स्तर से लेकर प्रदेश संगठन तक विभिन्न जिम्मेदारियां निभाई हैं।
वे सारण जिला कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण दायित्वों पर रह चुके हैं।
कांग्रेस संगठन के कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी और लंबे संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन्हें प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।

















