Breaking News

बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया सिताबदियारा का निरीक्षण

CT DESK
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: आगामी मानसून और संभावित बाढ़ की विभीषिका से निपटने के लिए सारण जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सारण श्री विनीत कुमार द्वारा संयुक्त रूप से रिविलगंज प्रखंड अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र सिताबदियारा का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कटाव निरोधी कार्यों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और सुरक्षात्मक उपायों को समय से पूरा करने का स्पष्ट निर्देश दिया।

sds
sds
SDS
SHARDA
1 / 4
विज्ञापन

सामग्रियों का तत्काल भंडारण: जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता (बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल) को कड़ा निर्देश दिया कि कल से ही पर्याप्त संख्या में कटाव निरोधक सामग्रियों (जैसे- जियो बैग, बालू की बोरियां, क्रेट आदि) का भंडारण सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

जल स्तर पर 24/7 निगरानी: नदी के जल स्तर में होने वाले उतार-चढ़ाव पर चौबीसों घंटे (नियमित रूप से) पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय: सिताबदियारा की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर को निर्देश दिया कि वे तत्काल उत्तर प्रदेश प्रशासन के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक करें। बाढ़ और कटाव एक साझा चुनौती है। उत्तर प्रदेश प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल स्थापित कर संयुक्त रूप से और मजबूती के साथ कटाव निरोधक कार्य कराया जाएगा, ताकि आमजन को सुरक्षित रखा जा सके।

वरीय पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कुमार ने भी स्थानीय पुलिस अधिकारियों को बाढ़ के दौरान कानून व्यवस्था, राहत शिविरों की सुरक्षा को लेकर पूर्व से तैयारी रखने का निर्देश दिया।

सारण जिला प्रशासन बाढ़ से जान-माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सभी संवेदनशील बिन्दुओं पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें